हजारीबागः विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सोमवार को गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “श्रीमद् भागवद् गीता: राजनीति विज्ञान का आधार पुस्तक” रखा गया। यह आयोजन नई शिक्षा नीति 2020 में उल्लिखित भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था।
मुख्य अतिथि एवं विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गोकुल नारायण दास ने श्रीमद् भगवद् गीता और राजनीति विज्ञान के बीच गहरे संबंधों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने महाभारत और गीता के कई प्रसंगों का उल्लेख करते हुए बताया कि आधुनिक राजनीति विज्ञान की अनेक जटिल समस्याओं का समाधान गीता में उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गीता न केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शिका है, बल्कि नेतृत्व, कर्तव्य, निर्णय क्षमता और नीति-नैतिकता पर भी महत्वपूर्ण शिक्षाएँ प्रदान करती है।
विभागीय प्राध्यापक डॉ. प्रमोद कुमार ने गीता के 18 अध्यायों और 700 श्लोकों की संरचना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कई श्लोकों का पाठ करते हुए उनके अर्थों की व्याख्या की। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानून से गीता का संबंध जोड़ते हुए बताया कि महाभारत काल में भी युद्ध के नियम तथा आचार संहिता विद्यमान थे, जैसे—निहत्थे पर वार न करना इत्यादि।
विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने कहा कि अगहन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण द्वारा गीता का दिव्य उपदेश दिया गया था। उन्होंने महाभारत को न्याय बनाम अन्याय के मध्य हुए धर्मयुद्ध की संज्ञा दी और कहा कि गीता मानव को न्याय, सच्चाई और कर्तव्य के पथ पर चलने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. अजय बहादुर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संगोष्ठी में विभाग के शोधार्थी तथा विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
News – Vijay Chaudhary
SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Chiffon Floral Printed Saree with Blouse Piece
₹498.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Cotton Saree
₹398.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







