20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaकामडारा में बायो रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन, प्राकृतिक कृषि को मिलेगी नई...

कामडारा में बायो रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन, प्राकृतिक कृषि को मिलेगी नई गति

गुमला जिले के कामडारा प्रखंड के मुरुमकेला–रेडवा क्लस्टर में आज राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के तहत बायो रिसोर्स सेंटर (BRC) का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सामेती (झारखंड कृषि विभाग) के निदेशक, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला परिषद–कामडारा प्रतिनिधि तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद रहे।

BRC उद्यमी हिरन दीदी ने प्राकृतिक कृषि से जुड़े विभिन्न इनपुट्स का प्रदर्शन किया और उत्पादन बढ़ाने को लेकर अपनी आगामी योजनाएँ साझा कीं। निदेशक ने NF-CRP एवं प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों से सीधे बातचीत कर उनके प्रयासों की सराहना की।

गौरतलब है कि कामडारा, NMEO–S के अंतर्गत चयनित तीन महत्वपूर्ण प्रखंडों में से एक है, जहाँ तेलहन आधारित हस्तक्षेपों को मजबूत किया जा रहा है।

फील्ड विज़िट में देखने को मिला-

  • आम बागानों में अंतरफसल प्रणाली,
  • ड्रिप सिंचाई के तहत तरबूज, ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती,
  • BSKY कुएँ में अभिसरण से लगाए गए KSY पम्प

निदेशक ने यहाँ किसानों से उत्पादन, आय और तकनीकी हस्तक्षेपों के प्रभाव पर चर्चा की।

इसके बाद टीम ने राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन मिशन के तहत आयोजित 7-दिवसीय प्रशिक्षण के समापन समारोह में भाग लिया। साथ ही NMEO-तेलहन के तहत प्रशिक्षित किसानों को सरसों बीज का वितरण भी किया गया। रेडवा-गंजूटोली में अब तक 175 मधुमक्खी बॉक्स उपलब्ध कराए जा चुके हैं तथा 40 और बॉक्स जल्द मिलने वाले हैं।

अभियान का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन और समुदाय की सतत आजीविका को मजबूत करना है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading