20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसुरक्षित मातृत्व हमारा संकल्प: गुमला में 50 एएनएम को मिली ‘वात्सल्य डिजी...

सुरक्षित मातृत्व हमारा संकल्प: गुमला में 50 एएनएम को मिली ‘वात्सल्य डिजी किट’

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज 50 चयनित एएनएम के बीच वात्सल्य डिजी किट का वितरण किया गया। उपायुक्त ने सांकेतिक रूप से किट सौंपकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस डिजिटल किट की मदद से गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच अब उनके ही क्षेत्र में, अधिक आसानी और सटीकता के साथ की जा सकेगी।

क्या है वात्सल्य डिजी किट?

एक ही बैग में 7 महत्वपूर्ण जांच सुविधाएँ उपलब्ध-

  • ब्लड प्रेशर मशीन
  • शुगर जांच उपकरण
  • ताप मापी
  • हीमोग्लोबिन जांच उपकरण
  • पल्स जांच उपकरण
  • गर्भस्थ शिशु जांच उपकरण
  • वजन मापने की मशीन

किट ब्लूटूथ कनेक्टेड है, जिससे जांच रिपोर्ट सीधे डिजिटल रूप में सेव होती है। इससे मैनुअल एंट्री का समय बचेगा और गर्भवती महिलाओं की पूरे नौ माह की स्वास्थ्य प्रोफाइल बेहतर तरीके से मॉनिटर की जा सकेगी। स्वास्थ्य विभाग पहले ही एएनएम को किट संचालन का प्रशिक्षण दे चुका है।

उपायुक्त ने कही महत्वपूर्ण बातें

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने एएनएम से प्रशिक्षण और उपयोगिता पर फीडबैक लिया और कहा-
“आपका काम केवल ड्यूटी नहीं, बल्कि असंख्य माताओं और शिशुओं के जीवन को सुरक्षित बनाना है। संवेदनशीलता और तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।”
उन्होंने इस पहल के सफल प्रथम चरण के बाद इसे और विस्तार देने की भी बात कही।

कार्यक्रम में सहयोग

इस पहल में स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था JHPIEGO की अहम भूमिका रही। प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता इसी संस्था द्वारा प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में

  • सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी,
  • झाइपेगो की प्रोग्राम ऑफिसर दीपिका बा,
  • प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार
    मौजूद रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading