21.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को, कुल 3,556 अभ्यर्थी...

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को, कुल 3,556 अभ्यर्थी होंगे शामिल

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय मसारीया डैम में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर 2025, दिन शनिवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में जिले के कुल 3,556 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इसके लिए 08 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

परीक्षा का संचालन पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पूर्वाह्न 10:30 बजे तक उपस्थिति अनिवार्य है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया एवं आवश्यक औपचारिकताओं को समय पर पूरा किया जा सके।

जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्र निम्नवत हैं
उर्सुलाईन बालिका उच्च विद्यालय, कोनवीर नवाटोली, बासिया, गुमला
संत पात्रिका उच्च विद्यालय, गुमला
एसएस बालिका उच्च विद्यालय, गुमला
लुथरन उच्च विद्यालय, गुमला
संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय, गुमला
उर्सुलाईन बालिका उच्च विद्यालय, गुमला
राजकीय उच्च विद्यालय, करजटोली
संत अन्ना उच्च विद्यालय, चैनपुर

जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुचारू परीक्षा संचालन हेतु आवश्यक तैयारी सुनिश्चित की जा चुकी है। अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अपील है कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading