24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में विशेष अंचल दिवस (द्वितीय चरण) की संशोधित तिथियाँ जारी

गुमला में विशेष अंचल दिवस (द्वितीय चरण) की संशोधित तिथियाँ जारी

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर गुमला जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक शनिवार को आयोजित किए जा रहे विशेष अंचल दिवस कार्यक्रम की संशोधित तिथियाँ जारी कर दी गई हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की अंचल संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं स्थल पर ही समाधान उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के तहत भूमि विवाद, पारिवारिक सदस्यता, दाखिल-ख़ारिज, पंजी-2 सहित अन्य राजस्व से जुड़े मामलों का निस्तारण संबंधित वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्राथमिकता के साथ किया जाता है। इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलती है तथा समय और संसाधनों की बचत होती है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार विशेष अंचल दिवस की नई तिथियाँ इस प्रकार हैं—

  • बसिया: 13 दिसंबर 2025
  • अकबर एक्का जारी: 20 दिसंबर 2025
  • पालकोट: 27 दिसंबर 2025
  • कामडारा: 03 जनवरी 2026
  • भरनो: 10 जनवरी 2026
  • चैनपुर: 17 जनवरी 2026
  • बिशुनपुर: 24 जनवरी 2026
  • सिसई: 31 जनवरी 2026
  • डुमरी: 07 फरवरी 2026
  • रायडीह: 14 फरवरी 2026
  • घाघरा: 21 फरवरी 2026

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी अंचल दिवस शिविर में निर्धारित तिथि पर पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें। प्रशासन का लक्ष्य जनसुविधा सुनिश्चित करना और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण प्रदान करना है।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि अंचल दिवस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सुशासन को जन-जन तक पहुंचाना और नागरिकों से जुड़े सभी राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा करना है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading