27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविभावि के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से...

विभावि के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति पर हुआ विस्तृत विमर्श | ‘ढिशोम गुरु शिबू सोरेन पीठ’ की स्थापना का प्रस्ताव

विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के माननीय कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, शोध गतिविधियों और राज्य में उच्च शिक्षा के विकास को लेकर व्यापक और गंभीर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान कुलपति प्रो. शर्मा ने अपनी पुस्तक ‘शिक्षा, समाज और राजनीति’ मुख्यमंत्री को भेंट की। साथ ही के.बी. महिला महाविद्यालय, हजारीबाग के फैशन डिज़ाइनिंग विभाग की छात्राओं द्वारा निर्मित अंगवस्त्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के कौशल, डिज़ाइन और चित्रांकन की सराहना करते हुए कहा कि युवा प्रतिभाओं को बड़े मंच तक पहुंचाने के लिए आवश्यक सभी सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने छात्राओं की कला को और अधिक उन्नत करने एवं उनके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

कुलपति प्रो. शर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ‘ढिशोम गुरु शिबू सोरेन पीठ’ की स्थापना का महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने इस प्रस्ताव की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल गुरुजी के विचारों, संघर्षों और जीवन-दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में एक मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। कुलपति प्रो. शर्मा ने प्रस्ताव को त्वरित स्वीकृति और सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कदम विश्वविद्यालय तथा राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था दोनों को नई दिशा देगा।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading