24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा हटाने की घटना पर जिला प्रशासन ने...

वीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा हटाने की घटना पर जिला प्रशासन ने जताया खेद, नई प्रतिमा अधिक भव्य, ऊँची और सुदृढ़ रूप में तैयार की जा रही है

गुमला: अमर शहीद, परमवीर चक्र विजेता वीर अल्बर्ट एक्का की नई प्रतिमा के निर्माण कार्य के दौरान मूर्तिकार द्वारा पुरानी प्रतिमा को अनियमित ढंग से हटाए जाने की घटना पर जिला प्रशासन गुमला ने गहरा खेद व्यक्त किया है। प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और वीर सपूत के सम्मान से जुड़ी हर प्रक्रिया को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

नई प्रतिमा अधिक ऊँची, भव्य और सुदृढ़ होगी

जिला प्रशासन के अनुसार वीर अल्बर्ट एक्का जी की नई प्रतिमा पूर्व प्रतिमा की तुलना में:

  • अधिक ऊँची
  • अधिक भव्य
  • और अधिक सुदृढ़

रूप में स्थापित की जा रही है। प्रतिमा स्थल का संपूर्ण सौंदर्यीकरण भी परियोजना में शामिल है।
इन सभी कार्यों की निगरानी अपर समाहर्ता शशिन्द्र कुमार बड़ाईक द्वारा की जा रही है।

वीर सपूत के सम्मान में पैतृक गाँव की मिट्टी से हुई नींव की पूजा

वीर अल्बर्ट एक्का जी की शौर्य गाथा को सर्वोच्च सम्मान देने के उद्देश्य से, जिला प्रशासन ने उनके पैतृक गाँव “अल्बर्ट एक्का जारी” से पवित्र मिट्टी लाकर प्रतिमा स्थल की नींव में विधि-विधान से स्थापित की है। यह मिट्टी:

  • वीर अल्बर्ट एक्का जी के सुपुत्र
  • पंचायत प्रतिनिधि
  • एवं स्थानीय चर्च के फादर

द्वारा श्रद्धापूर्वक एकत्र की गई और अंचल अधिकारी की देखरेख में गुमला लायी गई।

20 दिसंबर तक कार्य पूर्ण, 27 दिसंबर को होगा लोकार्पण

अपर समाहर्ता शशिन्द्र कुमार बड़ाईक ने बताया—

“वीर अल्बर्ट एक्का जी की शौर्य विरासत हम सभी के लिए प्रेरणा है। प्रशासन पूर्ण निष्ठा के साथ यह प्रतिमा निर्धारित समय में तैयार करेगा। 20 दिसंबर से पूर्व निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और 27 दिसंबर, वीर अल्बर्ट एक्का जी की जन्मतिथि पर इसे जिलेवासियों को गौरव के साथ समर्पित किया जाएगा।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading