32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविभावि के शिक्षाशास्त्र विभाग में मनाया गया विश्व मानव अधिकार दिवस

विभावि के शिक्षाशास्त्र विभाग में मनाया गया विश्व मानव अधिकार दिवस

‘मानव अधिकार और शिक्षा’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में बुधवार को विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर “मानव अधिकार और शिक्षा” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. तनवीर यूनुस ने की।

संगोष्ठी में रौशन, पंकज, निशा, उमर, फारूक, उसलूब, सानिया, रिज़वी, सुनिधि, पारुल, आकांक्षा, रितु, रक्षिता, खुशबू, शालिनी, भावना, श्याम सुंदर और नेहा सहित कई प्रशिक्षुओं ने मानव अधिकार के विभिन्न आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. तनवीर यूनुस और डॉ. मृत्युंजय प्रसाद ने सभी को मानव अधिकार दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा शिक्षा के माध्यम से मानव अधिकारों के प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य विनोबा भावे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंच संचालन विभागीय प्राध्यापक डॉ. निशा सिन्हा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन चौधरी प्रेम प्रकाश ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. विनीता बनकीरा, डॉ. अमिता कुमारी और डॉ. कुमारी भारती ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

संगोष्ठी में 4-वर्षीय बीएड तथा एमएड पाठ्यक्रम के प्रशिक्षु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading