23 C
Ranchi
Wednesday, July 22, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaविश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की शौर्य संस्कृति बाइक रैली गुमला में निकाली...

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की शौर्य संस्कृति बाइक रैली गुमला में निकाली गई

14 दिसंबर को होने वाली शौर्य यात्रा को लेकर सनातनियों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

गुमला,
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल गुमला के तत्वावधान में रविवार को गुमला जिला मुख्यालय में हिंदू सनातनी शौर्य संस्कृति बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत पुराना बस डिपो स्थित हनुमान मंदिर, लोहरदगा रोड से हुई, जो गुमला नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और स्थानों से गुजरते हुए रामनगर, तरी ग्राम और डूमरडीह होते हुए जशपुर रोड स्थित पुराने नगर पालिका भवन परिसर के समक्ष पहुंचकर संपन्न हुई।

आयोजकों ने बताया कि यह बाइक रैली आगामी 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को प्रस्तावित ऐतिहासिक शौर्य यात्रा को लेकर जन-जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली गई। जानकारी दी गई कि 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे शौर्य यात्रा लक्ष्मण नगर लिपटस बगीचा से प्रारंभ होकर थाना रोड सहित पूरे गुमला नगर का भ्रमण करते हुए बस डिपो हनुमान मंदिर, लोहरदगा रोड में समाप्त होगी। इस दौरान हनुमान मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है।

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की ओर से कहा गया कि शौर्य यात्रा का उद्देश्य सनातनी समाज को एक सूत्र में जोड़ना, संगठन की भावना को मजबूत करना तथा जात-पात और आपसी भेदभाव को दूर कर धर्म और संस्कृति से जुड़ने का संदेश देना है। संगठन ने गुमला जिले के सभी सनातनी हिंदू भाई-बहनों, माताओं और परिवारों से शौर्य यात्रा में शामिल होकर इसे भव्य बनाने की अपील की है।

बाइक रैली में अजय राणा, मनीष बाबू, मुकेश सिंह, संतोष यादव, अरविंद लोहारा, अमित कुमार, अमन राणा, रविंद्र सिंह, शानू साहू, प्रमोद सिंह, केशव चंद्र शाय, रवि राम, छोटू सिंह, दीपक कुमार, दीपू सिंह, दुखन गोप, मुकेश राम, यशराज सिंह, सूरज साहू, अशोक यादव, नितेश सिंह, पंकज गोप, विकास सिंह, ब्रिज गोप, राजेश सिंह, लीलू गोप, सुरेंद्र साहू, रामप्रताप साहू सहित हजारों की संख्या में सनातनी कार्यकर्ता व श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल गुमला ने रैली में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए 14 दिसंबर को होने वाली शौर्य यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading