नगर मंत्री बने अमरदीप कुमार, नई कार्यकारिणी की घोषणा
बड़कागांव, 13 दिसंबर 2025।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बड़कागांव नगर की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर पुरानी नगर इकाई को भंग करते हुए नई नगर एवं कॉलेज इकाई की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में डॉ. ललिता कुमारी को नगर अध्यक्ष और अमरदीप कुमार को नगर मंत्री बनाया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एबीवीपी झारखंड प्रांत के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता, विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौर, पूर्व कॉलेज अध्यक्ष बबलू मेहता तथा हजारीबाग नगर मंत्री साहिल सिंह उपस्थित रहे।
इस मौके पर डॉ. सुरेश ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार छात्रों और समाज से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही है और आज राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वहीं बाबूलाल मेहता ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ‘ज्ञान, शील और एकता’ के मूल मंत्र पर कार्य करती है तथा प्रवेश, परीक्षा, परिणाम और पाठ्यक्रम जैसे छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर सदैव सक्रिय रहती है।
पूर्व कॉलेज अध्यक्ष बबलू मेहता ने नई नगर इकाई की घोषणा करते हुए बताया कि संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
नई नगर कार्यकारिणी
- नगर अध्यक्ष: डॉ. ललिता कुमारी
- नगर मंत्री: अमरदीप कुमार
- नगर उपाध्यक्ष: ऋतुराज
- नगर सह मंत्री: बबीता कुमारी, शिवम, शिवमणि, जय हिंद
- नगर SFD प्रमुख: सतीश कुमार, नमिता कुमारी
- नगर कला मंच संयोजक: पार्वती कुमारी
- खेलो भारत संयोजक: रवि नायक
- नगर कार्यकारिणी सदस्य: सोनू कुमार, पवन गुप्ता, मनीष, मेघनाथ सहित अन्य कार्यकर्ता
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को छात्रहित और राष्ट्रहित में और अधिक सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
News – Vijay Chaudhary
SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Chiffon Floral Printed Saree with Blouse Piece
₹498.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹444.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Stylish Chiffon Block Print Saree with Blouse Piece
₹489.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







