28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumla0–5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार पंजीकरण को लेकर महिला...

0–5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार पंजीकरण को लेकर महिला पर्यवेक्षिकाओं का प्रशिक्षण

चाइल्ड एनरोलमेंट क्लाइंट पर हैंड्स-ऑन अभ्यास से प्रक्रिया होगी और तेज

गुमला।
गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंडों की महिला पर्यवेक्षिकाओं को 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के नए आधार पंजीकरण को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों के आधार नामांकन की प्रक्रिया को सरल, सुचारु और समयबद्ध बनाना है।

प्रशिक्षण सत्र में सैफुल्ला अंसारी, डीपीओ (यूआईडी), गुमला द्वारा महिला पर्यवेक्षिकाओं को चाइल्ड एनरोलमेंट क्लाइंट का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान फिंगरप्रिंट स्कैन, ऑपरेटर लॉगिन, डेटा एंट्री सहित पूरी पंजीकरण प्रक्रिया का लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया गया, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न हो।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि वर्तमान में जिले की 8 महिला पर्यवेक्षिकाओं का टैब आधारित चाइल्ड एनरोलमेंट क्लाइंट में ऑनबोर्डिंग पूरी कर ली गई है। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों और दूरदराज के क्षेत्रों में 0–5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार पंजीकरण कार्य में उल्लेखनीय तेजी आएगी।

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से छोटे बच्चों का आधार नामांकन समय पर सुनिश्चित होगा, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सकेगा। जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में और अधिक महिला पर्यवेक्षिकाओं को इस प्रणाली से जोड़ने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading