32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसुदूरवर्ती आदिम जनजाति टोला झलकापाट में विशेष शिविर का आयोजन

सुदूरवर्ती आदिम जनजाति टोला झलकापाट में विशेष शिविर का आयोजन

गुमला | उपायुक्त के निर्देशानुसार गुमला जिला अंतर्गत दिरगांव पंचायत के सुदूरवर्ती आदिम जनजाति टोला झलकापाट में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह टोला अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में स्थित है, जहाँ कुल 16 परिवार निवास करते हैं और उनके घर एक-दूसरे से काफी दूरी पर बसे हुए हैं।

विशेष शिविर के माध्यम से वंचित एवं छूटे हुए लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया। शिविर के दौरान 2 पेंशन मामलों, 1 आयुष्मान कार्ड का निष्पादन किया गया, जबकि 6 लाभुकों का ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट किया गया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग प्रशासन के समक्ष रखी। संबंधित विभागों को ग्रामीणों की मांगों से अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

इसके अतिरिक्त शिविर के क्रम में मृतक सुकरी कुमारी के परिवार से भी मुलाकात की गई। परिजनों को विभिन्न लाभकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा सहयोग स्वरूप उन्हें चावल एवं कंबल उपलब्ध कराया गया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह विशेष शिविर सुदूरवर्ती एवं आदिम जनजाति परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading