27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghपुरस्कार वितरण के साथ "झूमर-2025" का हुआ भव्य समापन

पुरस्कार वितरण के साथ “झूमर-2025” का हुआ भव्य समापन

महोत्सव में महिलाओं की शानदार भागीदारी से मैं अभीभूत हूं: कुलपति प्रो चंद्र भूषण

स्नातकोत्तर कला एवं संस्कृति पर्षद, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव झूमर 2025 का बृहस्पतिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि वह इस आयोजन से बहुत प्रभावित है । उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय से जो चाह रहा था इस आयोजन ने वह हासिल किया और वह है महिलाओं की वृहत भागीदारी । उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों में तथा आयोजकों में बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से मैं अभीभूत हूं। और भारत फिर से अपने पुराने स्थान को विश्व में तभी स्थापित कर सकता है जब पुरुष और महिला एक साथ मिलकर भारत को आगे ले जाएंगे। ऐसे ही आयोजनों में हम अपने विद्यार्थियों को देखकर यह समझते हैं कि कैसे अपनी अगली पीढ़ी को हम सब ने अपनी सांस्कृतिक संप्रदाय को हस्तांतरित किया। आज जो हमारे विद्यार्थी हैं, यही कल के भारत है। कुलपति ने शोधार्थी पुष्कर की संचालन प्रतिभा की सराहना की।

छात्रकल्याण संकायअध्यक्ष तथा झूमर-2025 के संयोजक डॉ विकास कुमार ने आयोजन से संबंधित अपने अनुभवों को साझा किया और सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इससे पूर्व आयोजन सचिव डॉ जॉनी जॉनी रुफिना तिर्की ने तीन दिन तक चले 29वे युवा महोत्सव “झूमर-2025” का संक्षेप में प्रतिवेदन पाठ किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सरिता शर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। सभी 28 प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र दिया गया। आयोजन सचिव डॉ जॉनी रुफिना तिर्की ने श्रीमती सरिता शर्मा को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिवादन किया।

समापन समारोह में स्नातकोत्तर कला एवं संस्कृति पर्षद के अध्यक्ष डॉ एस जेड हक ने स्वागत संबोधन संयुक्त आयोजन सचिव श्रीमती अर्चना रीना धान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। संयुक्त आयोजन सचिव डॉ अमिता कुमारी ने तालियों के गड़गड़ाहट के बीच 29वे युवा महोत्सव की समापन की घोषणा की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading