31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihएसीबी ने सीआइ समेत दो को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

एसीबी ने सीआइ समेत दो को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

बैंगाबाद/गिरिडीह : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) धनबाद की टीम ने गुरुवार को जमीन की दाखिल-खारिज करने के एवज में बेंगाबाद अंचल कार्यालय के राजस्व उप निरीक्षक सुरेन्द्र यादव और सहयोगी (दलाल) मुकेश कुमार को रंगेहाथ छह हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर टीम अपने साथ दोनों को धनबाद ले गयी।
बताया गया कि लक्ष्मी कुमारी बरनवाल के द्वारा बेंगाबाद अंचल के मोतीलेदा गांव में जमीन खरीदी की गई थी। जिसकी दाखिल-खारिज के लिए तमाम कागजातों के साथ आवेदन दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक मोतीलेदा में खाता नंबर 74 खेसरा 4045 रकबा 7.34 डिसमि ल जमीन की दाखिल-खारिज करने के लिए अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी से मिलकर दाखिल-खारिज से संबंधित कागजात उपलब्ध कराया गया था।
इसके पश्चात अंचल अधिकारी द्वारा संबंधित कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक सुरेंद्र यादव से मिलने को कहा गया। दाखिल-खारिज हेतु सुरेंद्र यादव के द्वारा ₹15000 की मांग की गई। गुरुवार को ₹6000 अंचल निरीक्षक के पास बैठे (दलाल) मुकेश कुमार के द्वारा रिश्वत की पहली किस्त वादी द्वारा केमिकल लगे रुपये देते हुए रंगेहाथ पकड़ा।
इसके बाद एसीबी के डीएसपी जितेंद्र कुमार सिंह ने सदल बल रंगेहाथ अंचल निरीक्षक सुरेंद्र यादव और मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उन्हें अपने साथ वाहन में बिठाकर धनबाद ले गयी. एसीबी की टीम के प्रखंड परिसर में पहुंचते ही पूरे महकमे में बेचैनी फैल गई। कई लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading