देवघर में खिलाड़ियों को प्रेरित करने के मकसद से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का अनावरण

देवघर : के.के.एन स्टेडियम में देवघर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बीसीसीआई की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के आगमन पर विशेष कार्यक्रम के आयोजन में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ एवं उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा एवं झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के आनरेरी सेक्रेटरी सौरभ तिवारी शामिल हुए। आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का अनावरण किया गया।
ज्ञात हो कि बीसीसीआई की ओर से आयोजित सैयद मुश्ताक अली(टी-20) ट्रॉफी में खेले गये फाइनल मैच में झारखंड की टीम ने हरियाणा की टीम को 69 रनों से पराजित कर शानदार ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस सुनहरे कार्यक्रम का आयोजन स्वयं में बधाई का पात्र है। डीसी ने इस विशेष आयोजन के लिए जेएससीए और सौरभ तिवारी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जब हमारे पास यह प्रस्ताव आया तो मुझे बहुत खुशी हुई। पहली बार ऐसे कार्यक्रम में शिरकत करने का मौका मिला है।
हाल में ही रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच कितना सुचारू रूप से हुआ, इसके लिए पूरी जेएससीए बधाई का पात्र हैं, क्योंकि इसमें बहुत सारे अंशधारक होते हैं। जिला क्रिकेट संघ से जुड़े हर लोग भी बधाई का पात्र हैं। देवघर के दो खिलाड़ी झारखंड टीम में है, सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी में देवघर के विजय झा मैनेजर थे, यह बहुत बड़ी बात है।
झारखंड के पास आज बहुत बड़ा टैलेंट पुल है: डीसी
उन्होंने कहा कि शुरू में तो इसकी जानकारी नहीं थी लेकिन जब यह पता लगा तो एक सुखद आश्चर्य हुआ। झारखंड के पास आज बहुत बड़ा टैलेंट पुल है। देवघर से कई प्रतिभाएं निकल कर आ रही हैं। यह आयोजन अभिभूत करने वाला है। सौरभ तिवारी का देवघर में होना ट्राफी के साथ बहुत ही उम्दा एहसास देने वाला है।
डीसी ने कहा कि सैयद मुश्ताक अली टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर झारखंड ने डोमेस्टिक क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान गढ़ा है। यह पूरे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि और गौरवान्वित करने वाला पल है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में इस तरह की जीत हासिल होने से राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने कहा कि आज क्रिकेट के साथ हॉकी और तीरंदाजी जैसे कई खेलों में झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।
डीसी ने जानकारी दी कि जेएससीए ने देवघर क्रिकेट संघ को लेटर लिखा है, ताकि यहां अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण किया जा सके और घरेलू मैच का आयोजन किया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा अगले एक महीने में बेहतर स्थल का चयन किया जाएगा, जिसके पश्चात जेएससीए और बीसीसीआई के सहयोग से स्टेडियम का पूरे मानकों के साथ निर्माण होगा।

ट्राफी झारखंड की आनेवाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी : एसपी
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ ने सभी युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बेहतर करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आप लोगों के जोश जुनून और मेहनत की बदौलत ही यह ट्राफी झारखंड राज्य को प्राप्त हुआ है। यह ट्राफी झारखंड की आनेवाली पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करेगी, जैसे 1983 वर्ल्ड कप के बाद पूरे भारत को मिली थी। इस ट्राफी का झारखंड को मिलना, बहुत विशेष है। अगली बार भी यह ट्राफी झारखंड आए इसके लिए अभी से प्रयास होना चाहिए। जिले के दो खिलाड़ी विजय हजारे ट्राफी खेल रहे हैं, यह प्रेरणात्मक है।
ऐसी ट्राफी झारखंड में आती रहनी चाहिए : सौरभ तिवारी
कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरभ तिवारी ने कहा कि जितना जल्दी हमें मैदान उपलब्ध होगा. यकीन मानिए उसके एक साल के अंदर मैदान को विकसित किया जाएगा। देवघर जिला प्रशासन से बहुत सहयोग मिल रहा है। संतालपरगना में बहुत ज्यादा क्षमता है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी केवल कठिन परिश्रम करें उनका चयन होगा निश्चित होगा। आउटडोर गेम ज्यादा से ज्यादा खेलें। बच्चे को उनके पैरेंट सहयोग करें। इस बेहतरीन कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई। साथ ही ऐसी ट्राफी झारखंड में आती रहनी चाहिए।
इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, सदस्य आदि उपस्थित थे।
Peter England Men's Snug Fit Solid Polo T-Shirt with Coloured Collar Tipping| Cotton Rich| Premium Pique Weave
₹479.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Solid Long Trunk Boxer Brief(Pack of 3)
₹869.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lymio Men Shorts || Cotton Short for Men || with Pocket Style (Shorts-09-12)
₹399.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZORO Men's Genuine Leather Belt for Men | Black,Brown,Tan
₹230.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women Cotton Hipster (Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹499.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹283.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ANNI DESIGNER Women's Mysore Art Silk Saree
(as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Printed Saree With Blouse Piece
(as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Striped Pattern Cotton Silk Saree with 6 Yards Length and Unstitched Blouse Piece
₹310.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹649.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







