31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaएकता मंच के वनभोज कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद

एकता मंच के वनभोज कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद

शनिवार को माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, झारखंड सरकार के आदरणीय श्री योगेंद्र प्रसाद जी कसमार प्रखंड अंतर्गत मुरहुलसुदी पंचायत के ग्राम भुरसाटांड़ में आदिवासी एकता मंच द्वारा आयोजित वनभोज कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पर आयोजकों एवं ग्रामीणों द्वारा माननीय मंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मंत्री योगेंद्र प्रसाद जी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं क्षेत्र में माननीय मंत्री द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कई लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री योगेंद्र प्रसाद जी ने सभी नव-नियुक्त सदस्यों का झामुमो परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

न्यूज – कहकशां फारूकी 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading