24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaनगर परिषद गुमला द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध होर्डिंग एवं अनुपयोगी बिजली...

नगर परिषद गुमला द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध होर्डिंग एवं अनुपयोगी बिजली खंभे हटाए गए

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में नगर परिषद, गुमला द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगाए गए दर्जनों होर्डिंग, बोर्ड, फ्लैक्स आदि को हटाया गया।
अभियान के दौरान यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे तथा दुर्घटना की आशंका बढ़ाने वाले अनुपयोगी बिजली खंभों को भी हटाया गया, जिससे सड़कों पर आवागमन सुगम हुआ है और शहर की स्वच्छता व सौंदर्य में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।
नगर परिषद के अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह अभियान दिनांक 25 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर परिषद द्वारा आम नागरिकों, व्यापारियों एवं संस्थानों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से होर्डिंग, बोर्ड या फ्लैक्स न लगाएं तथा शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading