24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला - नगर पालिका आम चुनाव

गुमला – नगर पालिका आम चुनाव

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

गुमला : – नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 के मद्देनज़र चुनाव प्रचार-प्रसार एवं अन्य संबंधित गतिविधियों के लिए अनुमति प्रदान करने हेतु अनुमण्डल कार्यालय, गुमला के द्वितीय तल पर “अनुमति कोषांग” कार्यालय की स्थापना की गई है।
उक्त अनुमति कोषांग के माध्यम से सभा, रैली, जुलूस, अस्थायी पार्टी कार्यालय खोलने, प्रचार-प्रसार हेतु वाहन परमिट सहित अन्य चुनावी गतिविधियों के लिए आवश्यक अनुमतियाँ प्रदान की जाएंगी।
इस संबंध में सभी अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी तथा उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि वे संबंधित अनुमति प्राप्त करने हेतु कम से कम 24 घंटे पूर्व अनुमति कोषांग कार्यालय में आवेदन समर्पित करें।
अनुमति कोषांग कार्यालय में आवेदन पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। सार्वजनिक अवकाश एवं रविवार को कार्यालय बंद रहेगा।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading