31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसड़क दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, एक...

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर थाना क्षेत्र के बिंदोरा गांव के पास एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा जाने के फलस्वरुप दो युवकों की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत। उक्त सडक दुर्घटना में एक किशोर गंभीर रूप से हुआ घायल , जिसका इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है।

उक्त दोनों मृत युवकों की पहचान बेंदोरा ग्राम निवासी 18 वर्षीय अर्जुन लोहरा (पिता मरियानुष लकड़ा) और 24 वर्षीय धनकुंवर लोहरा (पिता स्वर्गीय सीताराम लोहरा) के रूप में हुई है। जबकि घायल किशोर 15 वर्षीय करण उरांव है, उक्त तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे।
घटना के बाद घायल करण उरांव को घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया हैं , जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा हैं । घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, चैनपुर थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और एस. आई. अरविंद कुमार तिवारी ने उपस्थित लोगों से पूछताछ करते हुए उक्त दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाए और चैनपुर थाना पुलिस ने उक्त सड़क दुर्घटना मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गांव में घूमने निकले थे, इसी क्रम में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई l पोस्टमार्टम के बाद उक्त दोनों शवों को उसके परिजनों को सौप दिया गया l

:


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading