31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaदिनदहाड़े बैंक से निकलते ही महिला से ₹1.10 लाख की छिनतई, घायल...

दिनदहाड़े बैंक से निकलते ही महिला से ₹1.10 लाख की छिनतई, घायल अवस्था में अस्पताल पहुंची पीड़िता, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया प्रखंड में दिनदहाड़े हुई छिनतई की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बैंक से रुपये निकालकर बाहर निकलते ही अज्ञात अपराधियों ने एक महिला से ₹1 लाख 10 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। यह घटना आईईएल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी को दोपहर लगभग एक बजे गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गोमिया शाखा के समीप यह वारदात हुई। छोटकी सिधाबारा निवासी महिला फोगनी देवी अपनी पुत्री के साथ बैंक से रुपये निकालकर लाल झोले में रखे बाहर सड़क पर सवारी वाहन का इंतजार कर रही थीं।
इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात युवक बाइक से वहां पहुंचे और महिला के हाथ से झोला छीनकर फरार होने लगे। महिला ने साहस दिखाते हुए झोला बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार अपराधी उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गए। अंततः झोला उनके हाथ से छूट गया और अपराधी रुपये लेकर भाग निकले।
घटना में महिला के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और खून भी बहने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही गोमिया पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच सहित अन्य बिंदुओं पर छानबीन में जुट गई है।
दिनदहाड़े बैंक के समीप हुई इस छिनतई की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading