30 C
Ranchi
Sunday, June 28, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोविंदपुर फेस-2 (कथारा क्षेत्र) में संयुक्त मोर्चा की पिट मीटिंग, जेबीसीसीआई-12 गठन...

गोविंदपुर फेस-2 (कथारा क्षेत्र) में संयुक्त मोर्चा की पिट मीटिंग, जेबीसीसीआई-12 गठन की मांग तेज

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया: कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर फेस-2 में शनिवार को संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में पिट मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में एटक के लखन लाल महतो एवं सीटू के प्रदीप विश्वास ने मुख्य रूप से संबोधित करते हुए कहा कि जेबीसीसीआई-12 (12वां वेतन समझौता) के गठन में हो रही देरी से कोयला मजदूरों में भारी असंतोष है।
नेताओं ने आगामी 1 जुलाई को पूरे कोयला उद्योग में आयोजित होने वाले ‘मांग दिवस’ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार एवं प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चारों श्रम संहिताओं (लेबर कोड) को दरकिनार करते हुए जल्द से जल्द 12वें वेतन समझौते की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो संयुक्त मोर्चा कोयला उद्योग में आर-पार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होगा।
बैठक को एटक के नवीन विश्वकर्मा, देवाशीष रजवार तथा सीटू के गौतम राम, प्रदीप पासवान एवं बीएमएस के चंदेश्वर प्रसाद ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने मजदूरों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने और मांग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
पिट मीटिंग की अध्यक्षता सीटू के गौतम राम ने की। इस अवसर पर देव श्याम पासवान, कृष्णा राम सहित सैकड़ों कोयला कामगार उपस्थित रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading