25.9 C
Ranchi
Sunday, July 5, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaविशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण

News – Kahkashan Farooqi

गोमिया। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को बोकारो के अपर समाहर्ता सुनील कुमार ने गोमिया प्रखंड का दौरा कर बिरहोर, तुलबुल टोला के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता ने बूथों पर बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने पर बल दिया।

अपर समाहर्ता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में आम लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने या आवश्यक संशोधन से वंचित न रहे। उन्होंने अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading