22.4 C
Ranchi
Thursday, July 23, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा ( जेएनवीएसटी )-2027 के लिए कक्षा-6 में...

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा ( जेएनवीएसटी )-2027 के लिए कक्षा-6 में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में नवोदय विद्यालय समिति, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा ( जेएनवीएसटी )-2027 के माध्यम से कक्षा-6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 2026 को किया जाएगा।

जवाहर नवोदय विद्यालय देश के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने वाला एक प्रतिष्ठित संस्थान है। नामांकन के लिए विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के अनुसार गत वर्ष देशभर में 25,99,277 अभ्यर्थियों ने कक्षा-6 चयन परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इस वर्ष अधिक से अधिक विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट http://www.navodaya.gov.in एवं https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 है। इच्छुक अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की गई है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते अपना आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि जिले के अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को इस अवसर का लाभ मिल सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading