22.4 C
Ranchi
Thursday, July 23, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविभावि योग केंद्र मे डिप्लोमा और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम मे नामांकन प्रारंभ

विभावि योग केंद्र मे डिप्लोमा और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम मे नामांकन प्रारंभ

News – Vijay Chaudhary 

पाठ्यक्रम पूरा करने पर प्लेसमेंट के असंख्य अवसर उपलब्ध: डॉ राजकुमार चौबे

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के योग केंद्र में पीजी डिप्लोमा इन योग (सत्र 2026-27) एवं पीजी इन योग एंड नेचरोपैथी (सत्र 2026-28) पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची एवं काउंसिलिंग के आधार पर किया जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय योग केंद्र के निदेशक डॉ राजकुमार चौबे ने बताया कि नामांकन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दोनों ही पाठ्यक्रम में समान है। बताया कि किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक प्रतिष्ठा/मेजर के विषय में न्यूनतम 45% अंक या न्यूनतम 60% अंक से जनरल कोर्स पास करने वाले अभ्यर्थी नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 5 अगस्त 2026 तक चांसलर पोर्टल पर निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन समर्पित कर सकते हैं।

डॉ चौबे ने आगे बताया कि इस पाठ्यक्रम में नामांकन से संबंधित लिंक विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.vbu.ac.in में उपलब्ध करा दिया गया है।

नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थियों को 10वीं से स्नातक तक के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, आवेदन प्रपत्र की प्रति एवं पासपोर्ट आकार के फोटो जमा करने होंगे।

योग केंद्र के निदेशक ने आगे बताया कि अध्ययन उपरांत उपाधि प्राप्त करने पर प्लेसमेंट के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। बताया कि शिक्षण संस्थानों में योग के शिक्षक, प्रशिक्षक तथा प्राध्यापक बनने संबंधी अनेक संभावनाएं हैं। योग शिक्षा का विस्तार अब चिकित्सा, स्वास्थ्य, सौंदर्य, प्रबंधन आदि विषयों में हो रहा है। इसके अलावा समाज कल्याण के क्षेत्र में भी अवसर हैं। डॉ चौबे ने बताया की सबसे महत्वपूर्ण विषय यह है कि इसके माध्यम से हम अपने समग्र व्यक्तित्व का सकारात्मक रूपांतरण कर सकते हैं।

Suggested for Box:
योग केंद्र में पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का होगा आयोजन

Nविनोबा भावे विश्वविद्यालय के योग केंद्र में 30 जुलाई को पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। योग केंद्र के निदेशक डॉ. राजकुमार चौबे ने यह जानकारी दी।

डॉ. चौबे ने बताया कि इस मिलन समारोह में योग केंद्र से शिक्षा प्राप्त कर चुके सभी पूर्व छात्र आमंत्रित हैं। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक योगाभ्यास, अनुभव साझा करना और योग के क्षेत्र में छात्रों की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। साथ ही केंद्र के भावी कार्यक्रमों और विस्तार को लेकर पूर्व छात्रों से सुझाव भी लिए जाएंगे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading