22.4 C
Ranchi
Thursday, July 23, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaकथारा ओपी पुलिस की तत्परता से अज्ञात महिला सकुशल परिजनों तक पहुंची

कथारा ओपी पुलिस की तत्परता से अज्ञात महिला सकुशल परिजनों तक पहुंची

News – Kahkashan Farooqi 

Gomia— सीसीएल कथारा 6 नंबर कोलियरी के प्रतिबंधित क्षेत्र में भटकती हुई मिली अज्ञात महिला को कथारा ओपी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचा दिया। महिला को सुरक्षा की दृष्टि से कथारा ओपी लाया गया, जहां थाना प्रभारी राजेश प्रजापति (उर्फ सिंहम) ने स्वयं उससे पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसका एक बेटा है तथा वह सीपीपी लाल फ्लैट क्षेत्र में रहती है। इसके बाद पुलिस ने सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की और संबंधित क्षेत्र के मुखिया सत्येंद्र कुमार को ओपी बुलाया। मुखिया ने महिला की पहचान की तथा उसके बताए गए विवरण का सत्यापन किया।
सत्यापन पूर्ण होने के बाद थाना प्रभारी राजेश प्रजापति ने दो महिला कांस्टेबलों के साथ महिला को सुरक्षित उसके सीपीपी स्थित आवास पर पहुंचवाया। पुलिस की इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी अज्ञात अथवा असहाय व्यक्ति के मिलने पर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पहचान और सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाती है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading