23.6 C
Ranchi
Tuesday, July 28, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविभावि राजनीति विज्ञान विभाग में "संयुक्त राष्ट्र के पुनर्गठन एवं प्रासंगिकता" पर...

विभावि राजनीति विज्ञान विभाग में “संयुक्त राष्ट्र के पुनर्गठन एवं प्रासंगिकता” पर संगोष्ठी आयोजित

News – Vijay Chaudhary

संगोष्ठी का उद्देश्य है शोधार्थियों को शोध पत्र लिखने के लिए प्रशिक्षित करना: डॉ अशोक राम

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग में “संयुक्त राष्ट्र का पुनर्गठन एवं प्रासंगिकता” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन मंगलवार को विभागीय प्रशाल में किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया।

इस अवसर पर जाकिर अंसारी ने “संयुक्त राष्ट्र के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि” पर तथा नीरज कुमार वर्मा ने “संयुक्त राष्ट्र की उपलब्धियां” पर अपना शोध आलेख प्रस्तुत किया। संजना मासूम ने “संयुक्त राष्ट्र की वर्तमान चुनौतियों” पर, धर्मेंद्र कुमार ने “संयुक्त राष्ट्र महासचिव की भूमिका” पर शोध आलेख प्रस्तुत किया। स्वाति कुमारी ने “संयुक्त राष्ट्र में भारत की भूमिका” पर प्रकाश डाला तथा सौरभ कुमार ने “संयुक्त राष्ट्र और विश्व की प्रमुख शक्तियां” विषय पर समीक्षात्मक आलेख प्रस्तुत किया। इसी प्रकार संगोष्ठी के संयोजक सुधरता महेंद्र पंडित में संयुक्त राष्ट्र की वर्तमान प्रासंगिकता पर अपना आलेख पाठ किया।

संगोष्ठी का आयोजन विभागीय प्राध्यापक डॉ अशोक राम की देखरेख में संपन्न हुआ। डॉ अशोक राम पिछले लगभग एक पखवाड़े से विभाग के सुधारतियों को स्तरीय आलेख पत्र तैयार करने के लिए निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे शोध आलेख तैयार करने के कुछ सूत्र सुझाए। बताया कि एक शोध आलेख तैयार करने के लिए गहन अध्ययन करने पड़ते हैं। शोधार्थियों को इसी का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विभाग के शोधार्थी एवं द्वितीय समसत्र के विद्यार्थी उपस्थित हुए।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading