23.6 C
Ranchi
Tuesday, July 28, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविभावि में स्प्रिंगर नेचर द्वारा वैज्ञानिक लेखन एवं प्रकाशन पर कार्यशाला आयोजित

विभावि में स्प्रिंगर नेचर द्वारा वैज्ञानिक लेखन एवं प्रकाशन पर कार्यशाला आयोजित

News – Vijay Chaudhary 

विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे से स्प्रिंगर नेचर के सहयोग से “Manuscript to Impact: Springer Nature Author Workshop on Scientific Writing, Ethical AI & Publishing Excellence” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। विभावि कुलपति प्रो (डॉ ०) चंद्रभूषण शर्मा की पहल पर पीएम ऊषा के तहत आयोजित इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं शोधार्थियों को वैज्ञानिक लेखन, शोध प्रकाशन तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रकाशन प्रक्रियाओं से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों के स्वागत एवं परिचय सत्र से हुआ। इसके उपरांत विश्वविद्यालय के विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ इंद्रजीत कुमार के द्वारा अध्यक्षीय भाषण दिया गया। उन्होंने एआई के एथिकल एंड रिस्पॉन्सिबल प्रयोग पर बल देते हुए कार्यशाला की उपयोगिता को बताया।

कार्यशाला के दौरान स्प्रिंगर नेचर के प्रबंधक श्री नीरज करंदीकर ने विश्वविद्यालय के लिए उपलब्ध स्प्रिंगर नेचर के ई-संसाधनों के प्रभावी उपयोग, शोध उत्कृष्टता, ओपन साइंस, ओपन एक्सेस, शोध की वैश्विक दृश्यता तथा संस्थागत प्रकाशन अवसरों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

मुख्य तकनीकी सत्र में वरीय संपादक डॉ. दीपक सूर्यवंशी ने प्रतिभागियों को प्रभावी वैज्ञानिक लेखन, उपयुक्त शोध पत्रिका का चयन, पीयर-रिव्यू प्रक्रिया तथा शोध एवं प्रकाशन में एथिकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Ethical AI) के जिम्मेदार उपयोग पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने शोध एवं प्रकाशन संबंधी प्रश्नों का समाधान विशेषज्ञों से प्राप्त किया। समापन सत्र में स्प्रिंगर नेचर के श्री सौम्या चक्रवर्ती ने अपने विचार व्यक्त किया।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विश्वविद्यालय के सीसीडीसी प्रो मिथिलेश कुमार सिंह ने सभी संकाय सदस्यों एवं शोधार्थियों से इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में सहभागिता कर अंतरराष्ट्रीय शोध एवं प्रकाशन की नवीनतम प्रवृत्तियों का लाभ उठाने की अपील की । मंच संचालन पीएम ऊषा के नोडल पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने किया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading