28 C
Ranchi
Saturday, August 1, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaऐलन रांची से जुड़ा पिट्स मॉडर्न स्कूल, अब गोमिया में मिलेगी जेईई-नीट...

ऐलन रांची से जुड़ा पिट्स मॉडर्न स्कूल, अब गोमिया में मिलेगी जेईई-नीट की बेहतर तैयारी

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया— ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी उपलब्ध कराने की दिशा में पिट्स मॉडर्न स्कूल ने एक अहम पहल की है। शुक्रवार को आयोजित करियर गाइडेंस सह ऐलन सिस्टम ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन ने ऐलन (ALLEN) रांची के साथ शैक्षणिक सहयोग की घोषणा की। इसके तहत अब विद्यालय के विद्यार्थियों को जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड एवं नीट की तैयारी के लिए ऐलन की आधुनिक शिक्षण सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विद्यालय ने हाल ही में जेईई एडवांस्ड 2026 में छह तथा जेईई मेन 2026 में 11 विद्यार्थियों की सफलता दर्ज कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। इस उपलब्धि में विद्यालय के शिक्षकों विशाल मोदी, सौरभ कुमार, एस.के. गुप्ता एवं राहुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी सफलता को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से विद्यालय ने ऐलन रांची के साथ यह शैक्षणिक साझेदारी की है।
इस सहयोग के तहत विद्यार्थियों को ऐलन के रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर, उच्च स्तरीय टेस्ट सीरीज, प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप अध्ययन सामग्री तथा व्यवस्थित शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
कार्यक्रम में ऐलन ग्रुप ऑफ एजुकेशन के जेईई एकेडमिक हेड प्रियंक झा, डिजिटल हेड अभिषेक तथा डिजिटल डेवलपमेंट प्रभारी अमिताभ सिंह ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन, करियर विकल्प और अनुशासित अध्ययन की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही दिशा, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विद्यालय के प्राचार्य बृज मोहन लाल दास ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराना विद्यालय की प्राथमिकता है। ऐलन रांची के साथ यह सहयोग विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। गोमिया स्कूल सोसाइटी के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने कहा कि समय पर मिला सही मार्गदर्शन ही प्रतिभा को सफलता में बदलता है।
आईईपीएल (ओरिका) गोमिया के एमसीएम अभिषेक बिस्वास ने कहा कि बड़े सपने तभी साकार होते हैं, जब उनके साथ सही मार्गदर्शन, अनुशासन और सतत मेहनत जुड़ी हो। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य तय कर पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading