23.8 C
Ranchi
Monday, August 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaकथारा ओपी की पहल से झिरकी के बच्चों के चेहरे पर आई...

कथारा ओपी की पहल से झिरकी के बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान, बांटी खेल सामग्री

News – Kahkashan Farooqi

समुदाय और पुलिस के बीच बढ़ा विश्वास, बच्चों को खेल के प्रति किया प्रोत्साहित
Gomia___ सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कथारा ओपी पुलिस की ओर से रविवार को झिरकी गांव में सराहनीय पहल की गई। कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने गांव पहुंचकर बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री का वितरण किया। खेल सामग्री पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान बच्चों को फुटबॉल, बैडमिंटन, रस्सीकूद सहित इनडोर और आउटडोर खेलों की सामग्री उपलब्ध कराई गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक पुलिस पदाधिकारियों के साथ खेल गतिविधियों में भाग लिया और अपनी खुशी जाहिर की।
ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में भी प्रयास करना है।
उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, ग्रामीणों ने कथारा ओपी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा बच्चों के बीच इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने से पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और आपसी संबंध और मजबूत होते हैं। ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की उम्मीद जताई।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading