26.1 C
Ranchi
Friday, August 14, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaभारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने बैजनाथ जलान कॉलेज सिसई परिसर में रक्तदान...

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने बैजनाथ जलान कॉलेज सिसई परिसर में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित सिसई प्रखंड मुख्यालय में
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष उपायुक्त दिलेश्वर महतो के दिशा निर्देश पर आज बैद्यनाथ जलान कॉलेज सिसई परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया उक्त शिविर में गुमला सिविल सर्जन डॉक्टर शंभू नाथ चौधरी एवं ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर सुनील कुमार अपने पूरे टीम के साथ सिसई में रक्त संग्रहित करने के लिए पहुंचे और उक्त कॉलेज के उपस्थित छात्र-छात्राओं को सिविल सर्जन गुमला डॉक्टर शंभू नाथ चौधरी ने रक्तदान करने के लिए प्रेरित और जागरूक किया एवं रक्तदान से होने वाले फायदे से उन्हें रूबरू कराया , जहाँ नेशनल कैडेट कौर के विद्यार्थी भी उपस्थित थे, इस अवसर पर हमारे भारतीय रेट क्रॉस सोसाइटी के शशि प्रिय बंटी एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सम्मानित अध्यक्ष उपायुक्त महोदय श्री दिलेश्वर महतो के दिशा निर्देशानुसार आज दिनांक 13 8.26 को बैद्यनाथ जलन कॉलेज सिसई के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में सैनिक शल्य चिकित्सा मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शंभू नाथ चौधरी एवं ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर सुनील कुमार अपने पूरे टीम के साथ रक्तदान में रक्त संग्रहित करने के लिए उपस्थित हुए इस अवसर पर डॉक्टर शंभू नाथ चौधरी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया एवं रक्तदान से होने वाले फायदे को उन्हें बतलाया भारतीय रेट को समिति के सदस्य जिला कार्यक्रम समन्वयक टीवी डिपार्टमेंट विनय कुमार गुप्ता ने सभी बच्चों को उत्साहित करने के लिए जो रक्तदान कर रहे थे उनके लिए विशेष एस्कॉर्ट ताली के साथ उनका स्वागत रक्तदान स्थल पर किया गया इसमें नेशनल कैडेट कौर के विद्यार्थी उपस्थित थे विशेष रूप से इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य अमिताभ भारती, भारतीय रेट क्रॉस सोसाइटी के शशि प्रिया बंटी अशोक कुमार जायसवाल, सुरेश साहू डॉक्टर निसार अहमद डॉक्टर अरुण कुमार दास डॉक्टर बसंती प्रोफेसर सोनिया कुमारी प्रोफेसर खुशबू लकड़ा महताब अंसारी सहित राकेश कुमार टेक्नीशियन मोनिका कुमारी तकनीशियन सुनील लूना क्लीनर,सुप्रिया रानी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी कूलन करी,एएनएम गुड़िया कुमारी आदि लोग उपस्थित थे,
उक्त रक्तदान शिविर में उपस्थित कॉलेज की छात्राओं ने अधिकांश संख्या में रक्तदान किया और रक्तदान शिविर चल ही रहा था, समाचार लिखे जाने तक 15 यूनिट रक्तदान किया जा चुका था और अन्य लोग अपने रक्तदान करने हेतु पंक्तिबद्ध थे, लगभग 25 यूनिट रक्तदान संग्रह किए जाने की संभावना है l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading