न्यूज – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन, गुमला द्वारा नगर भवन में विशेष जिला स्तरीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो एवं पुलिस अधीक्षक गुमला हारिस बिन ज़मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मुख्य अतिथियों सहित उपस्थित वरीय पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही नगर भवन देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंज उठा और पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर, उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, परियोजना निदेशक , अपर समाहर्ता राजीव नीरज, अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव, जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन के पश्चात जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने एकल एवं सामूहिक गीत, नृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, वीर शहीदों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम की भावना को मंच पर जीवंत किया। 12 से अधिक विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
बच्चों की प्रस्तुतियों से नगर भवन में देशभक्ति का ऐसा रंग देखने को मिला कि दर्शक पूरे कार्यक्रम के दौरान अपनी जगह से जुड़े रहे। देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने वातावरण को भावुक कर दिया, वहीं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दिया। कई प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया और बच्चों की प्रतिभा पर जमकर तालियां बजीं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने अभिनय, गीत एवं नृत्य के माध्यम से देश के वीर जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों तथा स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली गाथा को प्रस्तुत किया। सीमित समय में की गई तैयारियों के बावजूद बच्चों ने शानदार मंचीय अनुशासन, सामूहिकता और कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।
इस अवसर पर जिला नजारत उप समाहर्ता सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी गुमला ललन कुमार रजक की पुत्री नियति श्री ने भी देशभक्ति गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद कर कर्तव्यों के ईमानदारीपूर्वक निर्वहन का उपायुक्त ने दिया संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं गुमला जिले के वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि आज हम जिन परिस्थितियों में स्वतंत्र एवं आजाद हैं, उसके पीछे हमारे वीरों का अमूल्य बलिदान है। हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि स्वतंत्रता हमें कितनी कठिन परिस्थितियों और संघर्षों के बाद प्राप्त हुई है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों को अपनी कला एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई शुरुआत है। बच्चों ने आज अपनी शानदार प्रस्तुतियों से यह साबित किया है कि गुमला जिले के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कला, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में जिले के बच्चों को आगे बढ़ने के लिए निरंतर अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा राष्ट्र एवं समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश और जिला निरंतर विकास की ओर अग्रसर हुआ है तथा सामूहिक सहभागिता से विकास की इस गति को आगे भी जारी रखा जाएगा।
“आजादी की गाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी” पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की गाथा को बार-बार नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि हमारे बच्चे और युवा यह समझ सकें कि देश को आजादी दिलाने के लिए हमारे महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने कितना कठिन संघर्ष किया था।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अलग-अलग तरीकों से लोगों ने संघर्ष किया, लेकिन सभी का उद्देश्य एक थ भारत को अंग्रेजी हुकूमत से स्वतंत्र कराना। 1857 की पहली स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर गांधी जी के सत्याग्रह एवं देश के विभिन्न हिस्सों में हुए आंदोलनों तक अनेक ऐतिहासिक घटनाओं ने स्वतंत्रता की नींव मजबूत की।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज बच्चों ने इन ऐतिहासिक घटनाओं और राष्ट्रप्रेम की भावना को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बेहद सुंदर तरीके से जीवंत किया है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इस मंच को और व्यापक एवं भव्य बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जो आजादी हमें कठिन संघर्ष और बलिदानों के बाद मिली है, उसके उद्देश्य को हमेशा याद रखते हुए देश की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करना हम सभी का दायित्व है।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विद्यालयों ने हासिल किए स्थान
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर संत इग्नेशियस गुमला ने प्रथम स्थान, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल गुमला ने द्वितीय स्थान तथा उर्सुलाइन कॉन्वेंट हाई स्कूल गुमला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को लेकर जिले में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
TRYLO Riza T-FIT Women's Non-Padded,Non-Wired,Full Coverage,Seamless 100% Cotton Feel Fabric Bra Available in Multicolor
₹349.00 (as of September 30, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lux Cozi Men's White Round Neck Sleeveless Cotton Vest (Pack of 3)
₹349.00 (as of September 30, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Tummy Tucker, Body Shaper, Seamless Shapewear for Bodycon Dresses, Belly Fat Control, High Waist & Full Body Shaper, Tummy Control Slimming Body Shapewear for Belly, Perfect for Dresses, Saree
₹262.00 (as of September 30, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹248.00 (as of September 30, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set
₹799.00 (as of September 30, 2026 12:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 30, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece | Sari for women
₹670.00 (as of September 30, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹292.00 (as of September 30, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of September 30, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Floral Printed | Lightweight All-Day Comfortable Women's Sari with Unstitched Blouse Piece (Available in 30 Colors)
₹489.00 (as of September 30, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







