26.1 C
Ranchi
Sunday, August 16, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला मुख्यालय स्थित आरएसएस कार्यालय गुमला में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने देश के...

जिला मुख्यालय स्थित आरएसएस कार्यालय गुमला में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने देश के आन बान शान और सम्मान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराया गया

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने अखंड भारत का संकल्प लेते हुए भाऊराव देवरस स्मृति न्यास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय गुमला में देश की आन बान शान और सम्मान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराया गया समाज के विभिन्न सेवाकार्य में लगे भाऊराव देवरस स्मृति न्यास के पदाधिकारियों तथा सदस्यों एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने लोहरदग्गा रोड स्थित न्यास भवन में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर न्यास के सचिव लालचंद अग्रवाल ने झंडोतोलन के पश्चात उपस्थित लोगों के समक्ष अपना विचार प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता पाने के लिए हमारे भारत के सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी।
इस आजादी को हमसब भारतवासी अक्षुण्ण बनाये रखने का आज संकल्प लें।अपने अधिकारों के साथ साथ हम अपने कर्तव्य पर अधिक ध्यान देंगे तभी हमसब भारतवासी भविष्य का विकसित भारत बना सकते हैं।हमसब जातिवाद, नक्सलवाद, छुआछूत, प्रांतवाद,नशाखोरी आदि से ऊपर उठकर देश की रक्षा करने का आज के दिन संकल्प लें।भारत माता सुरक्षित रहेगी तभी हमसब भारतवासी भी सुरक्षित रह पाएंगे।इसके लिए नागरिक कर्तव्य, कुटुम प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी भाव, सामाजिक समरसता आदि पर विशेष रूप से हमसब को ध्यान रखना होगा।
इस अवसर पर अजय ,अशोक ,संजय ,अजीत , जितेंद्र तिवारी ,मुकेश सिंह ,आलोक , अशोक , संतोष ,प्रभात , मुद्रिका ,सत्यनारायण ,विकास , प्रभात उत्तम धरणी आदि कई समाजसेवी स्वयंसेवकों ने झंडोतोलन में भाग लेते हुए देश के महापुरुषों और शहीदों को नमन करते हुए अखंड भारत का संकल्प लिया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading