24.1 C
Ranchi
Wednesday, August 26, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaकोनकेल ग्राम में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, किसान का घर ध्वस्त...

कोनकेल ग्राम में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, किसान का घर ध्वस्त किया,और 50 किलो अनाज चट कर गया

गुमला न्यूज ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में वन विभाग के आक्रमान्यता और कार्यशिथिलता के करण प्रतिवर्ष जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, जबकि वन विभाग के उच्च पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी तक को मालूम है कि प्रतिवर्ष सारंडा जंगल से हाथियों का झुंड गुमला, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा जिलों में प्रवेश कर वन क्षेत्र एंव आसपास के क्षेत्र में निवास करने वाले रिहायशी इलाकों में घुस कर बिगड़ैल हाथियों द्वारा उत्पात मचाने की घटनाओं मैं प्रतिवार वृद्धि होती जा रही है, फिर भी वन विभाग द्वारा समय पर कोई ठोस प्रबंध नहीं करने के कारण ग्रामीणों को अपना जान माल गवना पड़ता है और हर वक्त भय और दहशत के साए मे जीवन जीने के लिए विवश और मजबूर होना पड़ता हैं। ताजा मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के कोनकेल गांव का है जहां रविवार की आधी रात करीब 12 बजे एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया और एक गरीब किसान के आशियाने को खंडहर और मलबे में तब्दील कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात जब पूरा गांव गहरी नींद में था तभी एक जंगली हाथी अचानक कोनकेल गांव में आ धमका और उक्त हाथी ने उक्त गांव के पीटर लकड़ा के घर को उक्त हाँथी ने अपने सूंड और शरीर से धक्का मार कर गिरा दिया,
उक्त बिगड़ैल हाथी द्वारा एकाएक हुए इस भीषण हमले से किसान पीटर लकड़ा और उसके परिवार की आँखें खुलीं तो उनकी जान आफत में आ गई, और हाथी को देखकर परिवार के सभी सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घर के क्षतिग्रस्त होने के बाद हाथी ने अंदर रखे खाद्य पदार्थों को भी तहस नहस करते हुए, उक्त हाँथी ने घर में रखा करीब 50 किलो अनाज पूरी तरह चट कर दिया और बाकी बचे सामान को भी बर्बाद कर दिया और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई। मंगलवार की सुबह वनपाल राजकुमार साहू अपनी टीम के साथ कोनकेल गांव पहुँचे। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसान पीटर लकड़ा के उक्त क्षतिग्रस्त हो चुके घर का जायजा लिया और कुल नुकसान का आकलन किया। वनपाल ने पीड़ित किसान को सरकारी नियमों के तहत जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाने का पूरा आश्वासन दिया है।
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही हाथियों की उक्त गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षा और बचाव के प्रति जागरूक किया और वन विभाग की ओर से ग्रामीणों के बीच टॉर्च और पटाखों का वितरण किया गया, ताकि रात के अंधेरे में उक्त हाथियों के गांव की ओर बढ़ने पर उन्हें भगाने और खुद को सुरक्षित रखने में मदद मिल सके। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को विशेष हिदायत दी है कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading