24.1 C
Ranchi
Wednesday, September 2, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaमंत्री यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल...

मंत्री यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, एक युवक गंभीर से घायल, अस्पताल में इलाजरत

गुमला न्यूज ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित डुमरी थाना क्षेत्र के नवाडीह-चैनपुर मार्ग पर
ख्रीस्तनगर स्थित बेलगांव मोड़ के समक्ष सोमवार को मंत्री यात्री बस और बाइक के बीच सीधी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में चल रहा है। मृतकों की पहचान रनवीर खेरवार, ग्राम जूरमु और प्रिंस पोल तिग्गा, ग्राम हिसरी के रूप में हुई है। घायल युवक अक्षय कुजूर ग्राम नौहट्टा का रहने वाला है। तीनों की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है और वे चैनपुर कॉलेज के छात्र थे। जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर चैनपुर कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान ख्रीस्तनगर के बेलगांव मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही मंत्री नामक बस से उनकी बाइक की सीधी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। एक मृतक के सिर में गंभीर चोट लगने से सिर बुरी तरह कुचल गया, जबकि दूसरे के सिर में भी गहरी चोट आई है। घायल अक्षय कुजूर के सिर और हाथ में गंभीर चोट लगी है। बाद उक्त घटना की सूचना राहगीरों ने डुमरी थाना पुलिस को दी गई, तो सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, डुमरी थाना पुलिस अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची पर और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया और घटनास्थल पर उपस्थित लोगों से गहराई से पूछताछ करते हुए, उक्त दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। हादसे के बाद उक्त मंत्री यात्री बस के चालक उक्त वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया, जिसे डूंगरी थाना पुलिस ने उक्त बस को जैरागी के पास पकड़कर जब्त कर लिया और हुटाप पिकेट में रखा है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading