17.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
Home Blog Page 570

एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन योगा में नामांकन 25 अगस्त से शुरू

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत चलने वाले योग केंद्र मे पीजी डिप्लोमा इन योगा में नामांकन 25/08/2024 से चांसलर पोर्टल से आरम्भ होने जा रहा है। यह एक वर्षीय कोर्स है।  विश्वविद्यालय में इसकी पढाई एवं योग शिक्षा का कार्य 21 जून 2019 से प्रारंभ हुई हैं।  अभीतक 200 विधार्थी ने पीजी डिप्लोमा की डिग्री प्राप्त की हैं। जिसमे से 89% प्रतिशत विद्यार्थियों ने विभिन्न सरकारी, अर्ध सरकारी एवं अस्पताल, ब्लॉक विभिन्न संस्थान और स्वयं योग केंद्र खोल कर लोगों को सेवा दे रहे हैं। वर्तमान समय में योग की उपयोगिता बढ़ी है।

योग आज रोजगारमुखी शिक्षा है। 45% के साथ किसी भी विषय मे स्नातक उत्तीर्ण व्यक्ति नामांकन करवा सकते हैं।  इसकी कक्षा प्रातः 7 बजे से 10:30 बजे तक होता हैं।  योग अभ्यास करवाया जाता हैं साथ ही साथ शिक्षको, प्रशिक्षकों के द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा, मर्म चिकित्सा, सुजोक चिकित्सा, जल चिकित्सा, मेरीडियन, एक्यूप्रेशर योग का अभ्यास करवाएं जाते है इन पद्दति का लाभ सभी लोग उठा सकते है।  इसकी जानकारी योग के निदेशक डॉ. अमित कुमार सिंह के द्वारा दी गई।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

डिग्री कॉलेज बरही में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, पर्यावरण संरक्षण पर जोर

0

हजारीबाग: चंदवारा स्थित डिग्री कॉलेज बरही में वृक्षारोपण कार्यक्रम के पखवाड़े के तीसरे दिन विशेष आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंदवारा पश्चिम के मुखिया श्री संतोष कुमार कुशवाहा, वार्ड 2 के सदस्य बबलू रजक, वार्ड 6 के सदस्य पीयूष पांडे और चंदवारा के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। नवनिर्मित कॉलेज परिसर में नव-नामांकित छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर बल देते हुए प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश आनंद ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने जानकारी दी कि आईडीएफसी फर्स्ट भारत प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 500 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा, “वृक्षारोपण न केवल प्रदूषण को कम करता है, बल्कि हरे-भरे परिसर में पक्षियों का कलरव विद्यार्थियों के लिए सुखद एहसास और यादगार क्षण के रूप में याद रहता है।”

साथ ही, प्राचार्य ने बताया कि चांसलर पोर्टल द्वारा नामांकन की द्वितीय फेज में रजिस्ट्रेशन के लिए दस दिनों के लिए पोर्टल फिर से खोला गया है। जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है, वे 27 अगस्त तक मेरिट सूची देखकर 28 अगस्त से वेरिफिकेशन कर अपना नामांकन करवा सकते हैं।

इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक महेश राणा, कॉलेज के गार्ड कृष्णा, सुनील, इकरामुल समेत कई अन्य लोग भी शामिल रहे।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में “भारतीय संघवाद की प्रकृति: इसकी सफलता एवं असफलता” पर संगोष्ठी आयोजित

0

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में “भारतीय संघवाद की प्रकृति: इसकी सफलता एवं असफलता” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज कुमार सिंह ने की। इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. सुकल्याण मोइत्रा, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष, और विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद रंजन, मानवविज्ञान विभागाध्यक्ष, रहे।

डॉ. मोइत्रा ने अपने वक्तव्य में भारत जैसे विविधता-पूर्ण देश में संघवाद की आवश्यकता पर बल देते हुए व्यक्तिगत सुरक्षा और सभी के लिए समग्र सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था की सफलता को शक्ति के विकेंद्रीकरण का उदाहरण बताया। उन्होंने संघवाद के विभिन्न आयामों जैसे केंद्र-राज्य संबंध, सहकारी संघवाद और प्रतिस्पर्धी संघवाद पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सिंह ने संघवाद की प्रकृति पर चर्चा करते हुए, भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता को बेहतर सुशासन के लिए संघवाद की आवश्यकता बताया। वहीं, डॉ. रंजन ने केंद्र-राज्य संबंधों के समकालीन उदाहरणों जैसे मणिपुर हिंसा और अनुच्छेद 370 पर अपनी व्याख्या प्रस्तुत की।

संगोष्ठी में भूगोल विभाग के समसत्र 2 के विद्यार्थियों ने विषय पर कई प्रश्न पूछे जिनका उत्तर मुख्य वक्ता ने विस्तार से दिया। अंत में, शोधार्थी सौरभ कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस संगोष्ठी में कई शिक्षक, शोधार्थी और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

सरकार तानाशाही रवैया अब युवा को स्वीकार नहीं : अमित सिन्हा

0

हज़ारीबाग : युवा आक्रोश रैली में भाजपा नेता अमित सिन्हा ने हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का तानाशाही रवैया अब युवाओं के लिए असहनीय हो गया है। अमित सिन्हा ने स्पष्ट किया कि युवा देश का भविष्य हैं, और जिस तरह सरकार ने उन्हें धोखा दिया है, उसके खिलाफ उनका गुस्सा अब उफान पर है।

शुक्रवार को आयोजित इस रैली में भारी संख्या में युवाओं ने भाग लिया, जो इस बात का संकेत है कि राज्य सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बज चुका है। सिन्हा ने कहा कि झारखंड के युवाओं को उनके हक की नौकरी, रोजगार और न्याय दिलाने के लिए यह रैली निर्णायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार आंसू गैस, वाटर कैनन या कटीले तारों की घेराबंदी से भी बच नहीं पाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि रैली के दौरान जब युवाओं को रोका गया तो उन्होंने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया, जो इस बात का प्रमाण है कि अब सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी पूरी हो चुकी है। अमित सिन्हा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछले पांच सालों से युवाओं के साथ हो रहे अन्याय का न्याय दिलाने में पूरी तरह असफल रही है, और इसका जवाब आगामी चुनावों में मिलेगा।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

सरकार के कार्यों को संगठन के जरिए जनता के बीच पहुंचाना हमारा दायित्व : केशव महतो कमलेश

0

रांची : नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है। अब सरकार के कार्यों को संगठन के जरिए जमीनी स्तर पर जनता के बीच पहुंचाना हमारा दायित्व है। हमें हर हाल में कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम के तहत 26 से 30 अगस्त तक रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिले का भ्रमण किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्ववत कार्य करती रहेगी। जरूरत के अनुसार उसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं को शामिल किया जाएगा और अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वालों की समीक्षा कर संगठन हित में निर्णय भी लिया जायेगा। वे शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम के तहत वे स्वयं जिलों का भ्रमण करेंगे और इस क्रम में जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,पंचायत अध्यक्ष तथा प्रमुख कांग्रेसियों के साथ संगठन एवं आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में चर्चा करेंगे।

खाद्य आपूर्ति विभाग ने 25 लाख नए राशन कार्ड निर्गत किए : डॉ रामेश्वर उरांव

प्रेस सम्मेलन में कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस के पास जो भी विभाग है उसपर काम हो रहा है. चरमराई वित्तीय स्थिति के बावजूद कृषि विभाग में किसानों का ऋण 50000 तक माफ करने का काम हमने किया है. अब इसकी सीमा बढ़ाकर ₹200000 कर दी गई है, जिसका वादा कांग्रेस ने किया था। ग्रामीण विकास विभाग ने उन क्षेत्रों में भी पुल-पुलिया और सड़कों का निर्माण किया गया है. उन्होंने कहा कि जहां तक पिछली सरकार नहीं पहुंच पाई थी, वहां हमने टूटी-फूटी सड़कों का भी जीर्णोद्धार कर उन्हें नया रूप देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार का गठन हुआ था तब खजाना खाली था इसके बावजूद जनहित में संसाधनों का भरपूर उपयोग कर विकास की गति को बढ़ाया गया है. स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में भी कई उल्लेखनीय कार्य हुए। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 25 लाख नए राशन कार्ड निर्गत किए गए। साड़ी-लूंगी-धोती योजना की शुरुआत की गई जो ग्रामीण परिवेश के लोगों के लिए एक आवश्यक योजना के रूप में साबित हुई। प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

झारखंड के युवाओं को उनके हक़ के नौकरी-रोजगार और 5 सालों से हो रही नाइंसाफी का न्याय दिलाने के लिए निर्णायक लड़ाई का आगाज हो चुका है : बाबूलाल मरांडी

0

मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली में आंसू गैस और वाटर कैनन का प्रयोग किया गया, दर्जनों कार्यकर्ता घायल भी हुए

रांची : मोरहाबादी मैदान में आक्रोश रैली की सभा के बाद मुख्यमंत्री आवास के लिए शांतिपूर्वक मार्च निकाल रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जिस प्रकार का रवैया राज्य सरकार ने दिखाया वह कायरतापूर्ण है। बर्बर तरीके से आंसू गैस और वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। शुक्रवार का दिन लोकतंत्र के काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, घबराहट, आंखों से देखने में परेशानी हो रही थी। आंसू गैस के गोले, प्लास्टिक की गोलियां काफी तेज आवाज में चलाई गई। आंसू गैस के गोले मंच के आसपास भी गिरे। राज्य सरकार द्वारा सुनियोजित तरीके से यह कार्रवाई की गई है। मोरहाबादी मैदान के आसपास तीन लेयर में कंटीले तार लगाए गए थे। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए। जिनका रिम्स और अन्य अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। घायलों को देखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित अन्य वरीय नेता पहुंचे। पार्टी की ओर से कहा गया है कि घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

युवाओं को इंसाफ दिलाने के लिए हेमंत सरकार के हर दमनकारी कदम का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा : बाबूलाल

राज्य सरकार की इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज मेरे भाषण के दौरान मोराबादी मैदान में कुछ आंसू गैस के गोले छोड़े गए। एक नहीं, 7-8 आंसू गैस छोड़े गए। कुछ आंसू गैस तो मंच के समानांतर छोड़े गए। ये आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन के फव्वारे और कंटीले तारों की घेराबंदी भी अब हेमंत सरकार को नहीं बचा पाएंगे। झारखंड के युवाओं को उनके हक़ की नौकरी, उनके हक़ का रोजगार और पिछले 5 सालों से हो रही नाइंसाफी का न्याय दिलाने के लिए निर्णायक लड़ाई का आगाज हो चुका है। श्री मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, युवाओं को इंसाफ दिलाने के लिए हेमंत सरकार के हर दमनकारी कदम का मुंहतोड़ जवाब देगी। आज जिस अलोकतांत्रिक तरीके से युवाओं/बेरोजगारों को रांची आने से रोका गया और मेरे संबोधन के दौरान जिस प्रकार से आंसू गैस छोड़कर नुकसान पहुंचाने एवं बाधा डालकर जनमानस को उकसाने का प्रयास किया गया, हम इसके न्यायिक जांच की मांग करते हैं। युवा आक्रोश रैली में हेमंत सरकार की वादाखिलाफी को लेकर श्री मरांडी ने कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन की पार्टी ने घोषणा की थी कि हमारी सरकार बनेगी तो गरीबों को साल में 72000 रुपए देंगे और दिव्यांगों और वृद्धों को 2500 रुपए महीने पेंशन की बात कही थी, वह भी वादा पूरा नहीं किया। इतना ही नहीं ग्रीन कार्ड के माध्यम से 10 लाख गरीबों को 5 किलो अनाज मुफ्त देने का वादा किया था।

‘कार्यक्रम को बाधित कर राज्य में नौजवानों को सरकार ने उग्र कर दिया’

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने पहले गाड़ी वालों को रोकने की कोशिश की फिर राज्य के हर थाना क्षेत्र में रांची आने वाली हर सड़क पर पुलिस की पहरेदारी लगा दी ताकि कार्यक्रम में लोग पहुंच नहीं सकें। अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन के 40 वर्षों में हमने पहली बार देखा कि कोई सरकार इस प्रकार से नुकीले तार के कांटों से घेराबंदी कराई है। ताकि युवा और जनता अपनी आवाज बुलंद करने के लिए मोराबादी मैदान नहीं पहुंच सके। कहा कि हेमंत सोरेन जी, हमलोग तो इस आंदोलन को रांची के मोरहाबादी मैदान में करने वाले थे लेकिन आपने जिस प्रकार रोकने और कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश की पूरे राज्य में नौजवानों को उग्र कर दिया है। आज से आपकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 100 दिन से भी कम आयु इस सरकार की है। जो भी पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी सरकार के इशारे पर टूल्स की तरह काम कर रहे हैं उन्हें भी चिन्हित किया जाएगा। हालांकि श्री मरांडी ने कार्यक्रम में उपस्थित नौजवानों और लोगों से कहा कि कानून को हाथ में नहीं लेते हुए शांतिपूर्वक आगे बढ़ेंगे। चाहे उधर से लाठी चले या कुछ भी, हम सबों को संयमित रहना है।

युवाओं के नेतृत्व में फिर एक उलगुलान के लिए तैयार है भाजपा : अमर बाउरी

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड युवाओं के नेतृत्व में फिर एक उलगुलान के लिए तैयार है। जिन युवाओं को ठगकर यह जुल्मी सरकार सत्ता में आई, उस सरकार को यह डर दिखाना जरूरी था। यह डर अच्छा है हेमंत जी, आप संगीनों के साए में कटीले तार लगाकर एक बुजदिल की तरह सीएम आवास में बैठे हुए हैं और राज्य के युवा सड़क में संघर्ष कर रहे हैं। युवा आपके और आपके प्रशासन के रोकने से रुकने वाले नहीं हैं और मैदान में  लाखों की उपस्थिति आपकी सरकार का भविष्य बताने के लिए काफी है। इस सरकार को तो बांग्लादेशी घुसपैठियों से प्यार है, इस सरकार ने नौकरियां नहीं दी, जो दी भी उसके पद को बेचने का काम किया गया। सीजीएल हो, जेई, नेट का परीक्षा हो, जेटेट, जेपीएससी, जेएसएससी की परीक्षा हो सारे को बेचने का काम किया है। झारखंड छोड़कर कहीं देखने को नहीं मिलेगा कि 100 में 252 अंक अभ्यर्थी को प्राप्त होता हो। जेपीएससी की परीक्षा को जांचने के लिए घंटी आधारित शिक्षकों को जांच की जिम्मेवारी दे दी गई। यह युवा विरोधी सरकार है।

अपने जीवन में ऐसी डरी हुई सरकार नहीं देखी : संजय सेठ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि अपने जीवन में ऐसी डरी हुई सरकार नहीं देखी। आपने ही नौकरी देने, बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, वहीं तो जवाब मांगने आए थे, परंतु मिनी आपातकाल आपने लगा दिया। आपने तो मोराबादी आने से रोका पर पूरे प्रदेश में सड़कों पर थाने में जो हुंकार हो रही है वह भी अच्छी तरह आप सब सुन लें। पूरे प्रदेश में क्रांति का बिगुल फूंका जा चुका है। इसका जवाब तो देना ही होगा मुख्यमंत्री जी। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह परिवारवादी सरकार बात आदिवासियों की करती है लेकिन एक आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाने के लिए कैसी नीति अपनाई गई, इसे राज्य की जनता ने देखा. यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। स्थानीय नीति और रोजगार के मामले में सरकार फेल है। झारखंड में 7000 बलात्कार का केस और एक भी अपराधी को सजा नहीं। यह सरकार महिलाओं को क्या न्याय दिलाएगी। यहां की सरकार पश्चिम बंगाल का चरित्र अपना रही है।

संविदाकर्मियों को नियमित तो नहीं किया, पर उनपर बर्बरता जरूर की : भानु प्रताप शाही

विधायक सह युवा आक्रोश रैली कार्यक्रम के संयोजक भानु प्रताप शाही ने कहा कि इस सड़ी-गली सरकार को धक्का देने के लिए लाखों युवा यहां आए हैं। ना आपकी पुलिस रोक पाई ना प्रशासन, यहां से युवाओं की हुंकार आपके कानों तक जरूर पहुंच रही होगी। आज की तारीख में अगर सर्वे करा दिया जाए तो सबसे डरपोक मुख्यमंत्री में हेमंत सोरेन का नाम आएगा। आपने संविदाकर्मियों को नियमित तो नहीं किया परंतु उनको पीटने और पिटवाने का काम जरूर किया।  बैरिकेटिंग पर तार लगाने वाली बांग्लादेशी और तालिबानी सरकार को, युवाओं को ठगने वाली सरकार को हर हाल में जानी चाहिए। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रोहित चहल ने कहा कि जिस प्रकार का माहौल झारखंड का है, पूरा देश देख रहा है। इनके सारे वादे झूठे निकले। घोटाले में सरकार है या सरकार में घोटाला, पता नहीं। मुख्यमंत्री का आदिवासी राग केवल ड्रामा है। इस सरकार को केवल परिवार और भ्रष्टाचार से मतलब है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि जब तक राज्य के युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक यह संघर्ष और आंदोलन जारी रहेगा। राज्य के युवाओं को ठगकर सत्ता हथियाने वाले आज मुंह छिपाकर दुबके हुए हैं।

कार्यक्रम में ये लोग थे शामिल

कार्यक्रम के दौरान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, रवींद्र कुमार राय, अभयकांत प्रसाद, यदुनाथ पांडेय, राकेश प्रसाद, सांसद विद्युत वरण महतो, मनीष जयसवाल, ढुल्लू महतो, विधायक सीपी सिंह, नीरा यादव, नारायण दास, आरती कुजूर, विकास प्रीतम, बालमुकुंद सहाय, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, अमरदीप यादव, पवन साहू, रूपेश सिन्हा सहित हजारों की संख्या में राज्य के सभी हिस्सों से नेताओं, युवाओं और आम लोग उपस्थित थे।
राम भक्तों के लिए

“टेक महिंद्रा का प्लेसमेंट ड्राइव: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आयोजित, उद्घाटन समारोह में विधायक अंबा प्रसाद सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति”

0

आज दिनांक 23.08.2024 को टेक महिंद्रा का एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यू सेट में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विवेकानंद सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया गया।

उद्घाटन समारोह में बड़का गांव की विधायक सुश्री अंबा प्रसाद, डॉ. के.के. गुप्ता, डॉ. पी.के. मांझी, डॉ. बुद्धदेव महतो, खेमलाल महतो, डॉ. मिता रानी सिंह, डॉ. अर्चना धन और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. अर्चना धlन ने किया, स्वागत भाषण डॉ. कमल महतो ने दिया, और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मिता रानी सिंह द्वारा दिया गया।

टेक महिंद्रा की ओर से प्रत्यूष राहुल, कार्तिकेय राय और अमन वर्मा उपस्थित थे। एचआर हेड प्रत्यूष राहुल ने टेक महिंद्रा की ओर से प्रेजेंटेशन दिया। सभागार खचाखच भरा हुआ था।

News – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

ओ.बी.सी.एकता अधिकार मंच ने बिश्रामपुर में सभा की, मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा- ओबीसी समाज के साथ सभी सरकारों ने छलने का काम किया…अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

0
पलामू (बिश्रामपुर) : ओ.बी.सी.एकता अधिकार मंच (झारखंड प्रदेश) लगातार अति पिछड़ा वर्ग के लिए आंदोलनरत है. इनके हक-हकूक के लिए मंच का अनवरत संघर्ष जारी है. मंच के संघर्ष के साथ लोगों का भरपूर साथ मिल रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवाबाज़ार प्रखंड के ग्राम रबदा में पिछड़ा वर्ग ओ.बी.सी.एकता अधिकार मंच (झारखंड प्रदेश) द्वारा आयोजित विशाल जनसभा आयोजित की गई। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद जी ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से ओबीसी समाज के साथ सभी सरकारों ने छलने का काम किया है. झारखंड में ओबीसी समाज से सिर्फ वोट बटोर लिए जाते हैं, लेकिन जब इन्हें अधिकार देने की बात आती है तो सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाई जाती है. लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अपने अधिकार के लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं.

जनसंवाद कर अपने हक एवं अधिकारों के लिए एकजुटता दिखाएं

इस मौके पर केन्द्रीय सदस्य गोरखनाथ चौधरी जी, पिंटू यादव जी ने भी सभा को संबोधित कर अपने ओबीसी समाज के लोगों से जनसंवाद कर अपने हक एवं अधिकारों के लिए एकजुट होकर सरकार के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि आप सब ओबीसी समाज के लिए आवाज उठाते रहें, मंच सदैव आपके  साथ खड़ा है. सभा में भीड़ ने ‘पिछड़ों की आबादी है आबाद रहेगा !..शिक्षा, संपत्ति, सत्ता पर अधिकार रहेगा…! ‘ जो ओबीसी की बात करेगा, वही सत्ता पर राज करेगा।’ जैसे नारे लगाए. सभा में सरयू प्रजापति, राजकुमार पाल, प्रदीप कुमार राम, देवेन्द्र यादव, गोल्डन प्रजापति व अन्य गणमान्य के अलावा सैकड़ों लोग शामिल हुए.
राम भक्तों के लिए

Hemant Government on the Edge: BJP’s Youth Rally Vows to Uproot Leadership in Jharkhand

0

Countdown Begins for Hemant Government

Addressing a massive BJP Youth Wing rally in Ranchi’s Morabadi, state BJP President Babulal Marandi declared that the countdown for Hemant Soren’s government has begun. Marandi accused the current administration of betraying Jharkhand’s youth, reminding the public of Soren’s unfulfilled promises to provide 5 lakh government jobs annually and unemployment allowances. Marandi added that the government, despite failing on these fronts, has neither delivered on its promises nor sought forgiveness from the people.

Public Discontent Grows

The rally witnessed participation from people across all walks of life, not just the youth. Many elderly and marginalized individuals joined, expressing frustration over unfulfilled promises like the ₹72,000 annual allowance for the poor and ₹2,500 pensions for the elderly and differently-abled. Marandi criticized the government for failing to deliver even basic welfare schemes, stating that citizens have gathered to demand accountability.

Attempt to Suppress Dissent

Marandi further accused the government of suppressing the rally by deploying police across Ranchi to block participants from reaching the venue. He stated that such desperate measures reveal the administration’s fear of rising public anger. Despite these efforts, the rally saw significant attendance, highlighting growing discontent against the Soren government.

Opposition’s Attack Intensifies

Leader of the Opposition, Amar Bauri, echoed Marandi’s sentiments, stating that Jharkhand’s youth are prepared for a renewed struggle against the government’s betrayal. Bauri accused the administration of being more concerned with appeasing outsiders rather than addressing the needs of Jharkhand’s youth.

Administration Criticized for Governance Failures

Former Chief Minister Arjun Munda and BJP leaders Sanjay Seth and Deepak Prakash criticized the government for its failures in employment generation, corruption in recruitment exams, and mismanagement across sectors. They highlighted the administration’s inability to deliver on promises while being embroiled in scams and appeasement politics.

Youth Leadership Ready for Change

The rally concluded with fiery speeches from BJP Youth Wing leaders who vowed to continue the fight until the government is ousted. Organizer Bhanu Pratap Shahi declared that the youth of Jharkhand are determined to bring change, emphasizing that no amount of suppression will stop them.

The rally served as a powerful message from the BJP that the discontent among Jharkhand’s youth and marginalized communities could play a crucial role in the upcoming state elections. With rising dissatisfaction and aggressive opposition, the political landscape in Jharkhand is set for intense battles in the coming months.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

5 लाख युवाओं को नौकरी व भत्ता देने के वादा से सत्ता में आई हेमंत सरकार, जनता से धोखा:दिलीप बड़ाइक

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड में झारखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली में जारी क्षेत्र से भाजपा नेता, गुमला जिला के जिला मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी एवं किसान मोर्चा के प्रवक्ता दिलीप बड़ाईक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

राज्य सरकार के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेट्स लगाकर प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर पहुंचने से रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लिया और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

मौके पर दिलीप बड़ाईक ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने अपनी नाकामियों को छिपाने की लाख कोशिशें की हैं, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। राज्य की जनता जाग चुकी है और आदिवासी, दलित, किसान, युवा, और मजदूर विरोधी इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले युवाओं को 5 लाख नौकरी देने और बेरोजगारी भत्ता का वादा करके सत्ता में आई हेमंत सरकार अब अपने वादों से मुकर गई है। राज्य के युवा इस धोखेबाजी से नाराज हैं और इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium