17.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
Home Blog Page 576

जिले के PVTG समुदाय के सर्वांगीण विकास को लेकर आज उपायुक्त ने की जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक

0

शत प्रतिशत PVTG समुदाय के नागरिकों को दें योजनाओं का लाभ: उपायुक्त

गुमला : – गुमला जिले के शत प्रतिशत PVTG समुदाय के विकास एवं उन्हें सरकार की सभी योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से आज शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने पी.एम. जन-मन योजना के तहत जिले के शत प्रतिशत PVTG समुदाय के नागरिकों को आच्छादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की कल्याण कारी योजनाओं का लाभ सभी योग्य लाभुकों को मिल सके इसके लिए अधिकारी नियमित कैंप एवं निरीक्षा करते रहें।

बताते चले कि उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के दिशा निर्देश पर जिले में विशेषकर पीवीटीजी समुदाय के लिए PVTG हेल्पलाइन नंबर की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। दिए गए हेल्प लाइन नंबर 9431319825 पर PVTG समुदाय के नागरिक पूर्वाह्न 10 बजे से संध्या 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं एवं अपनी समस्याओं को बता सकते हैं, उक्त समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग अंर्तगत सिकल सेल एनीमिया जांच एवं आयुष्मान कार्ड बनाने की स्थिति की जानकारी ली, बताया गया कि अब तक 110% PVTG नागरिकों का सिकल सेल एनीमिया जांच का टारगेट पूर्ण कर लिया गया है तथा विभिन्न PVTG क्षेत्रों/ ग्रामों में नियमित कैंप का भी आयोजन करते हुए अन्य चिकित्सा सुविधा तथा आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य लगातार जारी है।

इस दौरान उपायुक्त ने बिजली, पानी, आवास योजना, आंगनवाड़ी केंद्र, शिक्षा सहित अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए PVTG ग्रामों के सर्वांगीण विकास को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर उपायुक्त ने Pvtg हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को विभिन्न PVTG ग्रामों का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया।

इस दौरान मुख्य रूप से बैठक में उप विकास आयुक्त गुमला, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला विद्युत कार्यपालक अभियंता, डीपीएम JSLPS, एलडीएम गुमला सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

पश्चिम बंगाल की महिला डॉक्टर के साथ किए गए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में महिलाओं ने निकला कैंडल मार्च

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय स्थित टावर ( शहीद ) चौक गुमला में प. बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दिए जाने के विरुद्ध, में टावर चौक गुमला में महिला मोर्चा द्वारा बंगाल में अपने माताओं एवं बहनों की आत्मसम्मान की रक्षार्थ हेतु कैंडल मार्च महिला मोर्चा द्वारा निकाल कर महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। ममता बनर्जी सरकार को चेताया।

इस मौके पर महिला मोर्चा महामंत्री पायल तिवारी,सुषमा गुप्ता, रामेश्वरी उरांव, अनीता देवी, ललित गुप्ता, गुड्डी नंदा ,सविंदर सिंह, ज़िला महामंत्री यशवंत सिंह, रामावतार भगत,निर्मल गोयल,,दामोदर कसेरा, रविंद्र सिंह, अरविंद मिश्रा, संजय वर्मा ,देवेंद्र लालू उरांव, भिखेश्वर नागमणि ,संदीप प्रसाद कौशल साहू, रामकुमार राम, सत्यनारायण पटेल, भोला चौधरी,अनिल साहू व अन्य उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

रूट राइडर चिल्ड्रेन स्कूल में झंडोत्तोलन के बाद बच्चों ने कला कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया

0

रांची : रूट राइडर चिल्ड्रन स्कूल के तत्वावधान में 15 अगस्त को धूमधाम से झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि चटकपुर पंचायत के मुखिया विक्की लोहरा ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दी. विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के वार्ड पार्षद संतोष शर्मा एवं समाजसेवी गणेश मुंडा, अवधेश राय, श्री विश्वकर्मा वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष विद्यानंद विद्यार्थी उपस्थित थे. झंडोत्तोलन के बाद स्कूल के स्काउट बच्चों ने मार्च पास्ट किया और कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. बच्चों ने भी अपनी कला कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया.

चटकपुर क्षेत्र की शान बढ़ाने में स्कूल बेहतर प्रयास कर रहा है: मुखिया

मुख्य अतिथि विक्की लोहरा ने कहा कि इस क्षेत्र में कई स्कूल हैं, लेकिन रूट राइडर चिल्ड्रेन स्कूल लगातार बच्चों के बीच कई कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों को खेल-खेल में उत्साहित करते हुए प्रशिक्षण देते हैं. यहां के बच्चों के बीच अनुशासन दिखाई देता है. स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी महती भूमिका का निर्वाह कर रही हैं. विद्यालय चटकपुर क्षेत्र की शान बढ़ाने में कामयाबी की ओर बढ़ रहा है. इस विद्यालय के सभी शिक्षकों को एवं स्कूल के सभी पदाधिकारियों को मेरी ओर से शुभकामना स्वीकार करें और पंचायत स्तर से विद्यालय के लिए जो हो सकेगा, हम अपने स्तर से जरुर प्रयास करेंगे.

बच्चों ने सुबह में प्रभातफेरी निकाली

विद्यालय के कार्यक्रम के पूर्व बच्चों ने चटकपुर क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली. इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधक निदेशक विक्रांत विश्वकर्मा ने किया. अतिथियों का स्वागत विद्यालय के कोऑर्डिनेटर उदय कुमार एवं प्रधानाध्यापक जयप्रकाश शर्मा ने स्कार्फ एवं शाल देकर स्वागत किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की इंचार्ज पूजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, राजेश केरकेट्टा, बॉबी आर्य, लक्ष्मी गोस्वामी, किरण कुमारी, चांद कुमारी, सुप्रिया कुमारी, माला कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

राम भक्तों के लिए

स्वतंत्रता दिवस पर गुमला जिला विज्ञान केंद्र में धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विज्ञान केंद्र गुमला में ध्वजारोहण के साथ धूमधाम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, एलआरडीसी राजीव कुमार और बीपीओ सह जिला विज्ञान केंद्र संचालन समिति के अध्यक्ष दिलदार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत साइंस हाइव्स के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति आधारित समूह नृत्य, भाषण, कविता पाठ, एकल गायन गतिविधियां आयोजित की गई।

कोर्डिनेटर अंकिता विनायक ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गीत गाकर सबका मन मोह लिया। बच्चों द्वारा देश के लिए सैनिक की शहादत थीम आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया जिसपर सभी की आंखें नम हो गई। मोहित और स्नोधा द्वारा देशप्रेम विषय पर भाषण दिया गया तथा चाहत द्वारा काव्यपाठ किया गया। छात्रों द्वारा किया गया ‘केशरी रंग सजाया है’ गीत पर समूह नृत्य तथा छात्राओं द्वारा ‘देश मेरा रंगीला’ गीत पर समूह नृत्य सभी के आकर्षण के केंद्र थे। आज के कार्यक्रम में साइंस हाइव्स के विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। साथ ही कार्यक्रम में आस पास के स्कूली बच्चे तथा जन सामान्य भी शामिल हुए। मंच संचालन तथा पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन में डीएमएफटी फेलो अविनाश गौरव के साथ कोर्डिनेटर काजल, अंकिता तथा आकांक्षा ने महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाई।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला जिलांतर्गत पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0

उपायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने किया स्वतंत्रता सेनानियों को नमन

अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम,झारखंड के  आंदोलनकारियों एवं 18 उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को किया गया सम्मानित
गुमला जिला के सर्वांगीण विकास एवं प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रतिबद्ध है जिला प्रशासन : उपायुक्त
गुमला –  गुमला जिला में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास एवं उत्साह पूर्वक माहौल में  मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम गुमला सहित जिले के सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों एवं निजी संस्थानों में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया।
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने जिलावासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी ।उन्होंने जिले अंतर्गत किए गए बेहतरीन कार्यों के विषय में बताया। उपायुक्त ने समेकित जनजातीय विकास अभिकरण, सामाजिक सुरक्षा,झारखंड मुख्यमंत्री मंईंया सम्मान योजना, समाज कल्याण विभाग, जिला उद्योग केंद्र, खेल विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना ,कृषि विभाग,पशुपालन विभाग,मत्स्य विभाग, आरसीडी, आपूर्ति विभाग, भू अर्जन विभाग, मनरेगा, अबूआ आवास योजना,नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग, स्थापना शाखा, आदि संबंधित उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा जिले के अन्य उपलब्धियों से भी उपायुक्त ने सभी को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिले वासियों की चहुंमुखी प्रगति के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
उपायुक्त ने अपने संबोधन को महात्मा गांधी के विचारों के साथ समाप्त किया उन्होंने कहा कि “तुम्हें एक जंतर देता हूं, जब भी तुम्हें संदेह हो या तुम्हारे अहम तुम पर हावी होने लगे,तो यह कसौटी आजमाओ:- जो सबसे गरीब और कमजोर आदमी तुमने देखा हो, उसकी शक्ल याद करो और अपने दिल से पूछो कि जो कदम उठाने का तुम विचार कर रहे हो, वह उस आदमी के लिए कितना उपयोगी होगा? क्या उसे उसे कुछ लाभ पहुंचेगा? क्या उससे वह अपने ही जीवन और भाग्य पर कुछ काबू रख सकेगा? यानी क्या उससे उन करोड़ों लोगों को स्वराज मिल सकेगा जिनके पेट भूखे हैं और आत्मा अतृप्त है? तब तुम देखोगे कि तुम्हारा संदेह मिट रहा है और अहम समाप्त होता जा रहा है।”
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के अतिरिक्त उपायुक्त आवास, समाहरणालय ,विकास भवन गृह रक्षा  वाहिनी कार्यालय ,जिला परिषद, अनुमण्डल कार्यालय परिसर, पुलिस लाईन चन्दाली, सहित जिला व प्रखण्ड के कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पूर्व गाँधी पार्क स्थित गाँधी जी की प्रतिमा पर, शहीद स्मारक, बिरसा मुण्डा की प्रतिमा, शहीद चौक सहित गुमला शहरी क्षेत्र के अन्य स्थलों पर उपायुक्त द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया।
इसके अलावा मुख्य कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों अंर्तगत 18 पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उपायुक्त के निर्देशानुसार झारखंड राज्य के सभी आंदोलनकारियों को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गाया।

उपस्थिति

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह,जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त ,अपर समाहर्ता, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी, सिविल सर्जन,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, सहित सभी जिला स्तरीय तकनीकी/गैर तकनीकी पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं के अलावा आम नागरिकों की मौजूदगी रही।
News –Ganpat Lal Chaurasiya.  
राम भक्तों के लिए

विभावि में ‘देने’ की शिक्षा दी जाती है: कुलपति

0

विश्वविद्यालय 50 एकड़ भूमि प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है: कुलपति

दान देना एक बड़ा कार्य है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को कुछ देने की शिक्षा दी जाती है। हमारे विद्यार्थी कल जहां भी होंगे कुछ ना कुछ वहां जरूर देंगे। उक्त बातें विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीमती सुमन कैथरीन किसपोट्टा ने कही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय तिरंगा को फहराने के बाद कुलपति विश्वविद्यालय परिवार को संबोधित कर रही थी।

सभी को शुभकामना देने के बाद उन्होंने बताया की विश्वविद्यालय ने नैक मूल्यांकन के दूसरे चक्र को सफलता से पूरा करते हुए फिर से ‘बी’ ग्रेड प्राप्त किया है। यह भी बताया की नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने में विश्वविद्यालय ने अग्रणी भूमिका निभाई है। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय अतिरिक्त 50 एकड़ भूमि प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। इस संबंध में राज्य के राज्यपाल तथा सरकार के मुखिया से संपर्क भी किया गया है।

लंबे समय के बाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 70 पद सृजित हुए हैं। यह कार्य कुलाधिपति एवं राज्य सरकार के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि इसी वर्ष से तीन नए महाविद्यालय में नामांकन प्रारंभ कर दिया गया है। रामगढ़ महिला महाविद्यालय को नए भवन में शीघ्र स्थानांतरित किया जाएगा। 2022 में जेपीएससी की अनुशंसा पर नियुक्त शिक्षकों की सेवा संपुष्टि कर दी गई है। पदोन्नति के प्रति भी विश्वविद्यालय गंभीर है। वेतन निर्धारण का काम किया जा रहा है। जिन लोगों का लंबित है उनका भी शीघ्र कर लिया जाएगा।

कुलपति ने जानकारी दी कि इस वर्ष 4 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में नामांकन फिर से प्रारंभ कर दिया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर डिफेंस के साथ-साथ नेचुरोपैथी, फैशन डिजाइनिंग, शारीरिक शिक्षा, मत्स्य पालन जैसे नवीन विषयों की पढ़ाई प्रारंभ करने की भी उन्होंने जानकारी दी। यह भी बताया कि जनजातीय अध्ययन केंद्र में अध्ययन शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पूरा विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर वाईफाई से युक्त है। सोलर प्लेट के सहयोग से निर्बाध बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। 250 सीट वाले छात्रावास लगभग तैयार है। खेल संरचना का विकास किया जा रहा है। पुस्तकालय व कैंटीन भी संचालित हो रहे हैं।

कुलपति ने राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी एवं विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव के प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उपलब्धियां को दर्शाया। प्रधानमंत्री उषा के तहत विश्वविद्यालय को 99.76 करोड रुपए प्राप्त होने की जानकारी भी दी। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में प्रगति एवं विकास के नए अध्याय विश्वविद्यालय में लिखा जाएगा।

इससे पूर्व कुलपति ने पर डी का निरीक्षण किया। अवसर पर झांकी एवं समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के अधिकारी, अवकाश प्राप्त तथा सेवारत शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए।

News – विजय चौधरी। 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में 25 अगस्त से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की होगी शुरूआत: डीसी ने तैयारियों की समीक्षा की

0

26-27 अगस्त को डोर टू डोर छूटे हुए बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक, सीएस ने तैयारियों की क्रमवार जानकारी दी 

गिरिडीह : डीआरडीए सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (पल्स पोलियो अभियान), हॉस्पिटल मैनेजमेंट, 15वें वित्त आयोग और PM-ABHIM, लेप्रोसी केस डिटेक्शन आदि के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में 25 अगस्त से शुरू होनेवाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी ने कहा कि इस अभियान में 0 से 5 वर्ष तक का एक भी बच्चा न छूटे, इसके लिए बेहतर माइक्रो प्लानिंग व कार्य सम्पादन सुनिश्चित करने को कहा. मौके पर सिविल सर्जन ने अब तक की गई तैयारियों की क्रमवार जानकारी दी। बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में अभियान को सफल बनाने के लिए सभी वैक्सीनेटरों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वैक्सीन का डिलीवरी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में शुरू कर दिया जाएगा।

डीसी ने व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया

डीसी ने सभी प्रखंडों को प्राप्त लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल संचालन को लेकर अल्टरनेट डे इसकी समीक्षा की जायेगी। समीक्षा क्रम में डीसी ने आमजनों को अभियान की तिथि, बूथ की जानकारी देने के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए जन प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कर्मियों/जेएसएलपीएस दीदियों को अभियान के संबंध में अवगत कराने एवं अपने-अपने पोषक क्षेत्र के लोगों को बूथ पर आने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने 15वें वित्त आयोग और PM-ABHIM की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इन अधिकारियों ने बैठक में शिरकत की

बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृति कुमारी, सिविल सर्जन, उप नगर आयुक्त, जिला आरसीएच पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, डीपीएम एनएचएम, सभी प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक, यूनिसेफ/WHO के प्रतिनिधि आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने मंईया सम्मान योजना के क्रियान्वयन में लगे कर्मियों को पूरी पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया

0

डीसी ने प्रखंडवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की, अधिकारियों और कंप्यूटर ऑपरेटर्स से अद्यतन जानकारी प्राप्त की

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना (JMMSY) के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों और कंप्यूटर ऑपरेटर्स के साथ बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने JMMSY योजना के तहत प्राप्त आवेदनों, आवेदनों की पोर्टल पर डाटा एंट्री, योजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि लाभुकों को इसमें अगर कोई अड़चन बने तो उस पर कार्रवाई करें। नि:शुल्क फार्म के बदले कोई पैसा मांगता है तो, त्वरित कार्रवाई करें। डीसी ने प्रखंडवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की तथा उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी भी आवेदन लेने की प्रक्रिया में त्रुटियां आ रही हैं, जिसे दूर करने की जरूरत है, ताकि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन देने से कोई भी महिला वंचित न रहे।

डीसी ने कर्मियों का शिफ्ट बनाकर कार्य संपादित करने का दिया निर्देश

डीसी ने कहा कि 18 अगस्त को (JMMSY) के लिए महिलाओं से आवेदन लेने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा।डीसी ने इस योजना से लक्षित लाभुकों को जोड़ते हुए प्रक्रिया में गति लाने का निर्देश दिया। साथ ही इस योजना के क्रियान्वयन में लगे कर्मियों को पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने इस कार्य को करने के लिए कर्मियों के कार्यों का शिफ्ट के मुताबिक बंटवारा कर कार्यों को संपादित करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, सीएससी मैनेजर, कंप्यूटर ऑपरेटर्स आदि अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

अदाणी पावर प्लांट परिसर में मनायी गयी आजादी की वर्षगांठ,सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये

0

गोड्डा : अदाणी पावर प्लांट परिसर में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण और उनके प्रतिनिधियों व कंपनी के कर्मचारियों सहित उनके परिजन भी मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत स्टेशन हेड रमेश झा ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद श्री झा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. सुरक्षा और पर्यावरण समेत तमाम बिंदुओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण के साथ जुड़ाव और आसपास के इलाकों में सर्वांगीण विकास के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है. बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें महिलाओं द्वारा गीत गायन और सुरक्षाकर्मियों की टीम द्वारा सुरक्षा कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया.

प्रदर्शन में भाग लेनेवाले पुरस्कृृत किए गए

सुरक्षा अधिकारी बीएल सिंघा द्वारा कई हैरतअंगेज स्टंट के प्रदर्शन पर दर्शकों ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया. कार्यक्रम के अगले चरण में अदाणी पावर के कर्मचारियों को अलग-अलग विभागों द्वारा पुरस्कारों का वितरण किया गया. पूरे कार्यक्रम का संचालन सिक्योरिटी हेड सुब्रतो देबनाथ और उनकी टीम ने किया. कार्यक्रम के अंत में एचआर हेड प्रणब पांडा के धन्यवाद ज्ञापन के बाद लोगों को मिठाई के पैकेट बांटे गये. ग्रामीणों में हेमंत यादव, तिलक झा, नीतेश झा, शेखर मंडल, नकूल मंडल, सोनू झा, नारायण मंडल, मंटू पासवान, कौशल यादव, हेमंत मंडल, दिलीप सिंह, तेज नारायण शाह, बंकू यादव, इंदुभूषण यादव आदि उपस्थित थे.

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस पर समस्त जिलेवासियों को डीसी ने बधाई देते हुए की अपील-लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना बहुमूल्य योगदान देकर राष्ट्र को मजबूत करें…!

0

78वें स्वतंत्रता दिवस पर गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

गिरिडीह : 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को झंडा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस मंच से हम उन तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनके प्राणों की आहूति से हमें, आज ही के दिन 15 अगस्त, 1947 को अग्रेजों से आजादी मिली थी। आजाद भारत के सपने को साकार करने के लिए हम उन महापुरुषों को हृदय से नमन करते हैं, जिनके अथक संघर्ष एवं बलिदान से इस महान राष्ट्र का निर्माण हुआ है। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां 18 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी नागरिकों को समान रूप से वोट देने का अधिकार है। आप सभी से अपील है कि सब लोग इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

‘गिरिडीह की धरती विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान रखती है’

डीसी ने कहा कि गिरिडीह की जिस पावन धरती पर हम सब मौजूद हैं, वह ज्ञान और तपस्या की धरती रही है। खनिजों से परिपूर्ण, वन क्षेत्रों से आच्छादित, यह धरती विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान रखती है। आज इस महत्वपूर्ण दिवस पर समस्त जिलावासी व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों का मुकाबला करने एवं सतत् विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रण लेते हैं। उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिले में सभी पर्व-त्यौहार एवं सामाजिक कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए हैं। जब जनता और सरकारी तंत्र मिलकर काम करेंगे तो, लोकतंत्र और ज्यादा मजबूत होगा और देश विकसित होगा।

बीते कई वर्ष गिरिडीह उपलब्धियों से भरा रहा है

डीसी ने कहा कि बीते कई वर्ष गिरिडीह जिले के लिए उपलब्धियों का वर्ष रहा है। गिरिडीह जिला प्रशासन, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ, समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जिसमें कई विभाग एवं उनकी योजनाएं शामिल हैं, जैसे कि जन वितरण प्रणाली, शिक्षा का अधिकार, ग्रामीण विकास-मनरेगा-आवास एवं स्वास्थ्य प्रक्षेत्र से जुड़ी योजनाएं, समाज के कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं, महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों, वृद्धजनों एवं Third Gender के लिए सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं खेल-कूद, कृषि पशुपालन एवं सम्बद्ध प्रक्षेत्र की योजनाएं शामिल हैं. हमें पूर्ण विश्वास है कि शांति एवं एकता के माहौल में हम गिरिडीह के विकास को शिखर तक पहुंचाने का संयुक्त प्रयास करते रहेंगे। उपलब्ध संसाधनों में हम बेहतर प्रयास कर अधिक से अधिक प्रगति कर सकें, साथ ही देश तथा समाज को और बेहतर बना सकें, यही हमारा लक्ष्य है। एक बार मैं पुनः अपनी ओर से एवं जिला प्रशासन की ओर से आप सभी गिरिडीह वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देता हूं।

विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय समेत विभिन्न कार्यालयों/अनुमंडल कार्यालयों/प्रखंड कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया. 77वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय/समाहरणालय परिसर/समेत विभिन्न कार्यालयों/अनुमंडल कार्यालयों/प्रखंड कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। सर्वप्रथम उपायुक्त, श्री नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा अपने आवासीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात झंडा मैदान और समाहरणालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इसके अलावा अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी, नगर निगम में उप नगर आयुक्त, पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक समेत जिला मुख्यालय के सभी कार्यालयों/अनुमंडल कार्यालय एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालयों/पंचायत व अन्य सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गिरिडीह के झंडा मैदान में उपस्थित जिले के समस्त नागरिकों, न्यायिक, पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी, विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत पदाधिकारी/कर्मचारीगण, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्ति, जिले के सभी जनप्रतिनिधि एवं प्रेस मीडिया के बंधु उपस्थित थे.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium