18.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
Home Blog Page 579

नो हेलमेट नो शराब , नो हेलमेट नो लाइफ

0

गुमला – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार आज दिनांक 13-08-2024 को मोटर यान निरीक्षक रोबिन अजय सिंह एवं प्रदीप कुमार तिर्की एवं सड़क सुरक्षा के द्वारा गुमला जिले के सभी शराब दुकानों पर प्रशासन सख्ती से बिना हेलमेट के चलने वालों पर अंकुश लगाने के हर एक उपाय पर जोर दे रहा है l मोटर यान निरीक्षक एवं सड़क सुरक्षा के द्वारा आज सभी ने गुमला जशपुर रोड में लक्स्मन नगर , पालकोट रोड, पटेल चौक ,चेतर रोड एवं गुमला –सिसई रोड में सभी शराब दुकानों पर निरिक्षण किया गया जाँच के दौरान सभी शराब दुकानों पर नो हेलमेट नो शराब पोस्टर नहीं लगा हुआ था एवं सीसीटीवी कैमरा नहीं पाया गया |
जहाँ शराब दुकान में आये जितने भी लोग बिना हेलमेट के दिखे उनपर भी चालान कर दिया जायेगा और साथ ही शराब देने से भी मना कर दिया जायेगा l सख्ती से शराब दुकान को भी निर्देश दिया की बिना हेलमेट वालों को शराब देना बंद कर दें या प्रशासनिक कार्यवाई के लिए तैयार रहें l सभी शराब दुकानों पर भी बिना हेलमेट के शराब देने पर कार्यवाई करने का निर्देश प्राप्त है l यत्र तत्र गाड़ी लगा कर रास्ते को अवरुद्ध करने वालों पर भी चालान किया जायेगा l
ज्ञात हो की गुमला जिले के विभिन्न शराब दुकानों पर नो हेलमेट नो शराब का सूचक बोर्ड एवं सीसीटीवी कैमरा लगवा देने का निर्देश दिया गया और यह अभियान पहले से ही चलाया जा रहा है अब जुर्माना लगाकर इस बाबत कार्यवाई की जाएगी l
कोई देख नहीं रहा यह सोच कर शराब लेने वालों पर भी सीसीटीवी के माध्यम से चालान पहुंचेगा l सड़क सुरक्षा की टीम के द्वारा भी बतलाया गया की बिना हेलमेट के परिचालन ही सबसे ज्यादा दुर्घटना के आकड़ों में वृद्धि कराता है , वहां पर आये लोगों को भी खतरे से आगाह किया और यातायात के नियमों के बारे में भी जानकारी दी l सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, हेलमेट / सीटबेल्ट का उपयोग, इमरजेंसी सेवाए, साइनेज, ट्रैफिक लाइट, हैंड साइन, इमरजेंसी सेवा, तथा अन्य संबंधित तथ्यों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जिले के सड़क सुरक्षा प्रबंधक के द्वारा जानकारी दी गई कि प्रति वर्ष देश में तथा राज्य में हजारों की संख्या में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं जिससे काफी लोगों की मृत्यु हो जाती है इन सब को देखते हुए हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि सड़क दुर्घटना के नियंत्रण हेतु सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें तथा अपने घर परिवार के सदस्यो, मित्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें । यातायात नियमों का पालन सभी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सड़क दुर्घटनाएं किसी व्यक्ति विशेष कि नहीं होती सड़क दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है जिसके कारण परिवार को बहुत बड़ी क्षति पहुंचती है l

उक्त जांच सह जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मोटर यान निरीक्षक रोबिन अजय सिंह एवं प्रदीप कुमार तिर्की एवं सड़क सुरक्षा के आईटी सहायक मंटू रवानी शामिल थे |

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

मझगांव पंचायत की शून्य ड्रॉपआउट सफलता की कहानी

0

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित डुमरी प्रखंड अंर्तगत मझगांव पंचायत में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिली है। यहाँ समुदाय की ताकत और प्रशासन की सक्रिय भागीदारी से “शून्य ड्रॉपआउट” सफलता की कहानी देखने को मिली। इस पहल ने न केवल उन बच्चों की कक्षा में वापसी सुनिश्चित किया जिन्होंने शिक्षा के महत्व को महसूस नहीं किया था बल्कि पूरे पंचायत को शिक्षा के प्रति एक नई जागरूकता और उत्साह से भर दिया।
इस कहानी के माध्यम से यह स्पष्ट होता है कि एक सशक्त समुदाय और प्रभावी प्रशासनिक प्रयासों से शिक्षा की दिशा में उल्लेखनीय बदलाव संभव है। यह पहल जिला प्रशासन के सिटि बजाओ स्कूल बुलाओ अभियान के तहत संभव हो पाया।

गुमला जिला अंतर्गत डुमरी के आकांक्षी ब्लॉक में Zero dropout पंचायत में कुल 9 सरकारी स्कूल हैं। पंचायत के मुखिया की सहायता से स्कूलों का दौरा किया गया और पता चला कि कई बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं आ रहे थे। इन 9 स्कूलों में 12 ड्रॉपआउट छात्र थे।

इसके बाद पंचायत में बच्चों को प्रतिदिन पढ़ाया गया और शिक्षा के लिए एक अनुकूल माहौल तैयार किया गया। सिटी बजाओ अभियान का समर्थन करते हुए शिक्षकों के साथ मिलकर कुछ असामान्य छात्रों को नियमित रूप से स्कूल भेजा गया। उक्त कार्य के सफल क्रियान्वयन में पीरामल फाउंडेशन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Community Immersion के समय पे पिरामल फाउंडेश के द्वारा बतलाया गया कि समुदाय से बातचीत करने पर पता चला कि बच्चों के माता पिता शिक्षा के महत्व से अवगत नहीं थे। इसके लिए बाल संसद के सदस्यों ने ड्रॉपआउट छात्रों के घर जाकर उनके माता- पिता को समझाया। बाल संसद के सदस्य स्थानीय भाषा सादरी का उपयोग कर माता पिता को आश्वस्त किया कि वे व्यक्तिगत रूप से अगले दिन बच्चों को स्कूल ले जाएंगे। ग्राम पंचायत समन्वय समिति (GPCC) की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई। पंचायत मुखिया ने महिला सभा का आयोजन किया ताकि महिलाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके।

इसका परिणाम यह रहा कि सभी 12 ड्रॉपआउट छात्र नियमित रूप से स्कूल जाने लगे। माता पिता और समुदाय के बीच शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ी और स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति में सुधार हुआ।
फोटो संख्या 01
नो हेलमेट नो शराब , नो हेलमेट नो लाइफ
दिनांक 13-08-2024
उपस्थित लोगों की संख्या : 20-30

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जन शिकायत निवारण दिवस

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से लगभग 30 से अधिक आवेदकों ने आकर उपायुक्त से मुलाकात की एवं अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत करवाया।

गुमला जिले के गोरापहार से आए एतेश्वर असुर ने उपायुक्त से मुलाकात की, उन्होंने बताया कि वे अत्यंत ही गरीब परिवार से हैं एवं अपनी बेटी को आगे पढ़ाने में असमर्थ है। एतेश्वर ने उपायुक्त से उनकी बेटी को पढ़ाने में सहायता की मांग कि उन्होंने कस्तूरबागांधी विद्यालय में उनकी बेटी का दाखिला करवाने हेतु आग्रह किया। जिसपर उपायुक्त ने उक्त आवेदन को जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को अग्रसारित करते हुए उनकी सहायता हेतु निर्देश दिया।

भरनो निवासी अशोक प्रसाद ने बताया कि उनका दवा का दुकान पुराना अस्पताल चौक के पास था , पथ चौड़ीकरण के दरमियान उनके दुकान को भी हटाया गया है, परंतु उनका कहना है कि स्थान खाली करने हेतु उनके पास कोई नोटिस नहीं आया है एवं उक्त नोटिस को किसी अन्य के नाम से जारी किया गया है, जिसके कारण उन्हें मुआवजा राशि मिलने में भी अत्यंत कठिनाई हो रही है। अशोक प्रसाद ने इस समस्या के समाधान हेतु उपायुक्त से सहायता की मांग की। जिसपर उपायुक्त ने जिला भू अर्जन पदाधिकारी को पत्र अग्रसारित किया, उन्होंने इस मामले से संबंधित आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदक को सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

नवाटोली की निवासी अनीता देवी ने बताया कि उनका केवल एक ही पुत्र है जो अभी नाबालिक है, उनके पुत्र को चोरी के केस में फसाया गया है जिसके कारण उनके बेटे को जेल हो गई है, नाबालिक होने के बावजूद उनके बेटे को बाल सुधार गृह में भी नहीं रखा गया है एवं रांची जेल में भेज दिया गया है, अनिता देवी ने कहा कि उनके बेटे को गुमला स्थित बाल सुधार गृह में रखने की कृपा की जाए। उपायुक्त ने इस पर उचित कार्रवाई करने हेतु अनिता देवी को आश्वस्त किया।

सिसई प्रखंड की निवासी ओजिहा खातून ने बताया कि उनके क्षेत्र अंतर्गत मुखिया के द्वारा अबुआ आवास योजना के तहत अयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने हेतु सहायता प्रदान की जा रही है परंतु योग्य लाभुकों को केवल प्रतीक्षा कराया जा रहा है। उन्होंने उपायुक्त से जांच की मांग की एवं उनकी सहायता करने हेतु आग्रह किया। उपायुक्त ने इस पर गंभीरता दिखाई एवं संबंधित अधिकारी को पत्र अग्रसारित करते हुए आवश्यक कारवाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा कि इस जानकारी को अत्यंत ही महत्वपूर्ण समझते हुए मामले की जांच करें।

इसके अलावा आवेदकों ने कई समस्याओं से उपायुक्त को अवगत करवाया जिसमें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में एडमिशन दिलवाने, दाखिल खारिज के मामले, अवैध क्रियाकलापों से संबंधित सूचना, घरेलू विवाद आदि जैसे समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा । सभी आवेदनों के समाधान हेतु उपायुक्त ने आवेदनों को संबंधित अधिकारियों के पास अग्रसारित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और एसपी शंभू कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया

0

गुमला: – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने मुख्य कार्यक्रम स्थल अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, गुमला में स्वतंत्रता दिवस 2024 के आयोजन को लेकर आज फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम का जायजा लिया, जिसमें जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।आज के रिहर्सल कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के आगमन पर परेड की सलामी दी गई तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण उपरांत परेड में शामिल प्लाटून क्रमश: सीआरपीएफ, आईआरबी, जिला पुलिस बल पुरूष के प्लाटून, जिला पुलिस बल महिला एवं होमगार्ड के द्वारा समीक्षाकरण परेड किया गया। तत्पश्चात उपायुक्त ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दिए। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, परेड में शामिल सभी प्लाटून, बैंड पार्टी, विद्यालय के बच्चों समेत अन्य सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रीम बधाई दिए साथ ही उन्होने जिले के तमाम नागरिकों से अपील किया कि स्वतंत्रता दिवस पुरे जोश के साथ मनायें। पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल जवानों, बैंड पार्टी, विद्यालयों के बच्चों से कहा कि आप बहुत अच्छा कर रहे हैं साथ ही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर और बेहतर हो इसके लिए सभी को शुभकामनाएं।

फुल ड्रेस रिहर्सल के उपरांत की जा रही समुचित तैयारियों का लिया जायजा।

फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त ने मौके पर साफ-सफाई, साज-सज्जा, पेयजल, एम्बुलेंस, फायरब्रिगेड, आगन्तुकों के बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखने के साथ ही अन्य तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राम भक्तों के लिए

श्री श्री चंद्रशेखर महादेव गंगा मंदिर नूरा में रुद्राभिषेक संपन्न

0

एस०के०सिन्हा फॉउंडेशन द्वारा देर शाम तक चला महाभण्डारा

श्रावण माह की चतुर्थ सोमवार के पावन अवसर पर श्री श्री चंद्रशेखर महादेव गंगा मंदिर नूरा हजारीबाग के प्रांगण में
रुद्राभिषेक का कार्यक्रम विधिवत मंत्रोच्चार बड़े ही धूम धाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।श्रद्धालुओं के बीच मे महाभण्डारा प्रसाद का वितरण देर रात्रि तक चलता रहा।
हज़ारों की संख्या में धर्म प्रेमीयों ने भोलेनाथ के दरबार में पूजन दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया।स्व०सुनील सिन्हा के पुत्र संगीत सुनील सिन्हा सोनल ने एक दिवसीय महाभण्डारा रुद्राभिषेक कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था करवाते हुए मंदिर कमेटी के सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी।वहीं मंदिर कमेटी के समस्त सदस्य गण का भरपूर सहयोग रहा।तीसरे सोमवार को बड़ा अखाड़ा मंदिर के प्रांगण में रुद्राभिषेक व महाभण्डारा प्रसाद का वितरण किया गया था।वहीं बिनय प्रसाद बिनु,सुदीप्त सफल सिन्हा,शिवानी सिन्हा, उज्ज्वल सिन्हा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाग लिया,महाभण्डारा प्रसाद ग्रहण किया।

राम भक्तों के लिए

63वी राष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुंचा झारखंड

0

✦ झारखंड की बालिका टीम ने हरियाणा को सेमीफइनल में 4-2 से किया पराजित
✦ कल शाम 5 बजे से होगा बांग्लादेश के साथ झारखंड का फ़ाइनल मुकाबला, माननीय मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाये
======================
झारखंड की अंडर 17 बालिका टीम ने हरियाणा को सेमीफाइनल में 4-2 से हराकर 63वी राष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है। आज हुए सेमीफइनल मुक़ाबले में झारखंड की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफइनल मुकाबले में हरियाणा को 4-2 से पराजित कर दिया है। आज के सेमीफइनल मैच में क्रांति उरांव, प्रतिभा भोक्ता, ललिता बोयपाई और संजना उरांव ने एक एक गोल कर झारखंड की टीम को जीत दिलाई। सुब्रतो कप 2024 अंडर 17 बालिका वर्ग प्रतियोगिता में शुरू से ही झारखंड की बेटियों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। टीम ने पिछले मैचों में दिल्ली को 7-0, गुजरात को 3-0, अरुणाचल प्रदेश को 13-0, त्रिपुरा को 2-0 और हरियाणा को 4-2 से हराकर अपनी मजबूत छाप छोड़ दी है। अब दिनांक 13 अगस्त, 2024 की शाम 5 बजे दिल्ली के डॉ. अंबेडर स्टेडियम में झारखंड और बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा। इसका सीधा प्रसारण स्पोर्ट्सकास्ट यूट्यूब चैनल पर होगा।

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

झारखंड की बेटियों के दमदार प्रदर्शन पर झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने भी बधाई दी है। माननीय मुख्यमंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टीम को शुभकामनाये देते हुए ट्वीट किया – शाबाश बच्चों, फाइनल के लिए मेरी शुभकामनायें। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के उत्साहवर्धन से झारखंड की बेटियां और भी उत्साहित है और माननीय मुख्यमंत्री के उत्साहवर्धन के लिए उनका आभार प्रकट किया है।

माननीय मंत्री एवं पदाधिकारियों ने भी दी शुभकामनाये

सेमीफइनल में झारखंड की टीम के शानदार प्रदर्शन पर राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माननीय मंत्री श्री बैद्यनाथ राम, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमाशंकर सिंह, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, अंतराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सह भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के पूर्व निदेशक श्री सुशील कुमार वर्मा, एलएमसी सदस्य श्री मुकुल टोप्पो, जेएसएसपीएस कोच श्री सोमनाथ सिंह, टीम मैनेजर बिंदु कुजूर समेत खेल कोषांग के सभी पदाधिकारियों ने टीम को फाइनल मुक़ाबले के लिए शुभकामनायें और जीत की बधाई दी है।

News Desk

 

 

राम भक्तों के लिए

मंईयां सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन 29 लाख के पार पहुंचा, रजिस्ट्रेशन के मामले में गिरिडीह ने सभी जिलों को पछाड़ा, रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगी पहली किस्त,सीएम ने अधिकारियों-कर्मचारियों को साधुवाद दिया

0

गिरिडीह में रिकार्ड तोड़ 2,37,470 रजिस्ट्रेशन, जबकि रांची दूसरे स्थान पर रहा जहां, कुल 180151 रजिस्ट्रेशन हुए 

रांची : पूरे झारखंड में इन दिनों मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की खूब चर्चा है. राज्य में प्रखंड कार्यालयों में महिलाओं की उमड़ी भीड़ से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. सरकारी कर्मचारियों को इस काम में झोंक दिया गया है. दूसरे सभी काम अभी लंबित हैं. क्योंकि रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की सभी बहनों को एक हजार रुपए की सौगात देने का निश्चय कर लिया है. राखी के दिन सभी बहनों के खातों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राशि की पहली किश्त भेजी जायेगी. अब तक मंईयां योजना में 29 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें गिरिडीह ने जिलों को पछाड़ दिया है. गिरिडीह रजिस्ट्रेशन के मामले में सबसे ऊपर है. गिरिडीह में रिकार्ड तोड़ 2,37,470 रजिस्ट्रेशन हुए हैं. दूसरे स्थान पर बाद रांची का नंबर है जहां कुल 180151 रजिस्ट्रेशन हुए हैं. इसके बाद अन्य जिले शामिल हैं.

सीएम ने सभी कर्मियों के अथक प्रयास को सराहा

इसके बाद पलामू में 175137, बोकारो में 173135, धनबाद में 163634, देवघर में 161650  गढ़वा में 160314, हजारीबाग में 138983, पूर्वी सिंहभूम में 112895  और पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा बहनों से रजिस्ट्रेशन कराया है. ये टॉप 10 में शामिल हैं. सीएम ने मंईयां सम्मान योजना की सफलता से गदगद हैं. हेमंत सोरेन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा कि पंचायत से लेकर जिलों, विभागों और मंत्रालय के सभी कर्मियों को साधुवाद. आपकी अथक मेहनत के कारण यह संभव हो सका.

सीएम के इस पुनीत कार्य के लिए बहनों ने उनके प्रति आभार जताया

कहा कि हम सोमवार शाम 7 बजे तक करीब 29 लाख बहनों का सफलतापूर्वक निबंधन कर चुके हैं. 12 अगस्त की मध्य रात्रि तक यह आंकड़ा 30 लाख पार कर जाने की पूरी उम्मीद है. इस माह के अंत से पहले सभी बहनों के खातों में सम्मान राशि की पहली किश्त भेज दी जायेगी. सीएम ने कहा कि हम यह योजना फरवरी से लागू करना चाहते थे, पर विपक्ष की झूठी साजिशों को नाकाम करने में समय लगा. इसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं. कई प्रखंडों में उमड़ी बहनों ने भी सीएम के इस पुनीत कार्य के लिए तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है. बहनों का कहना है ऑफलाइन अगर फार्म जमा नहीं होता तो, हमलोगों को बहुत परेशानी होती.

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने वन महोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया, कहा-सुनहरे व सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन जरूरी 

0

गिरिडीह,: वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल द्वारा गिरिडीह के कुम्हरलालो पंचायत में बुधवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने भाग लिया। उपायुक्त ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। मौके पर गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी ने गुलदस्ता देकर उपायुक्त का स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सम्मानित अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण के संकल्प को साकार करने हेतु उचित प्रयास किये गए। मौके पर उपायुक्त ने वन प्रमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल समेत अन्य जनप्रतिनिधि गण व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

डीसी ने कहा-पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का दायित्व होना चाहिए

मौके पर उपायुक्त ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सुनहरे व सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन जरूरी है। उन्होंने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्षारोपण करें ताकि पर्यावरण संरक्षण से ही अपने आनेवाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण के साथ-साथ एक बेहतर भविष्य प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का दायित्व होना चाहिए और इस अभियान में हम सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रमों के कार्यों की समीक्षा भी की

0

गिरिडीह : जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने 32 गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पीरटाड़ प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। इस दौरान मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पीरटांड़, अंचलाधिकारी पीरटाड़, प्रधान लिपिक, निर्वाचन शाखा समेत निर्वाचन शाखा के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

डीसी ने हाउस टू हाउस सर्वे कार्यों की समीक्षा की

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने 32 गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पीरटाड़ प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 288 कर्णपुरा ईस्ट, 289 कर्णपुरा वेस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ/बीएलओ सुपरवाइजर के द्वारा किए जा रहे हाउस टू हाउस सर्वे कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों को मतदाता सूची में नाम निबंधन, विलोपन एवं संशोधन हेतु प्रपत्र 6, 6क, 7 एवं 8 में प्राप्त दावा/आपत्ति संबंधी प्रपत्रों के निष्पादन की गति को बढ़ाते हुए निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप निष्पादन का निर्श दिया गया।

मतदाताओं के नाम विलोपन पर विशेष ध्यान रखने का डीसी ने दिया निर्देश 

उन्होंने संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधी गतिविधियों एवं अबतक किये गये कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए मतदाताओं द्वारा प्राप्त आवेदनों का समयबद्धता के साथ निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतनीकरण, घर-घर सत्यापन, पुराने लेमिनेटेड/ब्लैक एंड ह्वाइट मतदाता पहचान पत्र के नवीनीकरण, मतदान केन्द्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित कराने पर विशेष बल दिया। वहीं मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं त्रुटियों को सुधारने संबंधी कार्रवाई ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदाता सूची में मतदाताओं का नाम विलोपन पर विशेष ध्यान रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कोई भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित न रहे, इसके लिए सभी पदाधिकारी को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी मतदाताओं का फोटोयुक्त रंगीन मतदाता पहचान पत्र निर्गत किये जाने की दिशा में कार्य करें।
राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों के दिए जरूरी दिशा-निर्देश

0

गिरिडीह :जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला अंतर्गत तीनों नगर निकायों नगर निगम, गिरिडीह, नगर पंचायत, बड़की सरैया, नगर पंचायत, धनवार अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की बारी-बारी से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने पाइपलाइन, जलापूर्ति योजना इत्यादि के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

डीसी ने लंबित कार्यों को जल्द निपटाने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने सभी नगर निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीसी ने नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में आनेवाली समस्याओं पर चर्चा कर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित विभाग से सम्पर्क स्थापित कर कार्य करने की बात कही। बैठक में अपर समाहर्ता, उप नगर आयुक्त, नगर निगम गिरिडीह, अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर सरिया, कार्यपालक पदाधिकारी, बड़की सरैया नगर पंचायत, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत धनवार, आईटी मैनेजर, नगर निगम के अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium