18.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
Home Blog Page 587

विधायक सुदिव्य कुमार ने 10 करोड़ की लागत से बनने वाली पांच सड़कों का शिलान्यास किया

0
गिरिडीह : गिरिडीह जिले के पांच प्रमुख सड़कों का मंगलवार को शिलानयास सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने फीता काटकर और नारियल फोड़ कर किया. बताया गया कि सड़कों के लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण किया जाना है। पांच  प्रमुख सड़क का शिलान्यास करने के उपरांत विधायक ने बताया कि मंगरोडीह पंचायत, बरमोरिया पंचायत और मटरूखा पंचायत में पांच योजनाओं का शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि काफी लंबे अरसे से मुफस्सिल क्षेत्र के इन सड़कों की हालत जर्जर थी।

विधायक ने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण काम करने दिया कड़ा निर्देश 

विधायक ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की मांग थी कि इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए ताकि आसपास के गांव में आवागमन में आसानी हो और अब इन ग्रामीणों की मांग पूरी हो चुकी है. अब इस सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा. वहीं कार्य कर रहे संवेदक को कड़ा निर्देश देते हुए विधायक ने कहा कि सभी सड़कें गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए. अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी. शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंगरोडीह पंचायत मुखिया आशा शर्मा, बरमोरिया पंचायत मुखिया मुन्ना प्रसाद, मठरुखा पंचायत मुखिया रविंद्र प्रसाद, गोपाल शर्मा, दिलीप रजक, संवेदक विद्या भूषण सहित आरईओ विभाग के एस्क्यूटिव इंजीनियर सहित कई कर्मचारी गण मौजूद थे।
राम भक्तों के लिए

बड़ी खबर: गिरिडीह एसपी के नेतृृृत्व में गांडेय में पत्थर खदान में छापेमारी: 16 पेटी जिलेटिन के साथ 5 पेटी डेटोनेटर और सेफ्टी फ्यूज वॉयर जब्त 

0

एसपी दीपक कुमार शर्मा ने छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की, केस दर्ज करने में जुटी पुलिस

पत्थर खदान टुंडी रोड के मनीष उर्फ मोनू जालान, जबकि प्रबंधक का नाम राहुल कुमार बताया गया

गिरिडीह : जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के महादेवडीह गांव में गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को छापेमारी कर पुलिस ने बड़े पैमाने पर अवैध विस्फोटक पदार्थ जब्त किया है। छापेमारी महादेवडीह गांव के एक पत्थर खदान में हुई है। बताया गया कि  जमीन के नीचे पेटियों में रखी गई 16 पेटी जिलेटिन के साथ 5 पेटी डेटोनेटर और सेफ्टी फ्यूज वॉयर को जब्त किया गया। छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर एसपी दीपक कुमार शर्मा ने की है। छापेमारी टीम में एएसपी कौशर अली, सदर एसडीपीओ विनोद रवानी, प्रशिक्षु डीएसपी नीलम कुजूर, कैलाश महतो के साथ मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के साथ गांडेय के थाना प्रभारी समेत क्यूआरटी के जवान शामिल थे। मिली जानकारी के अनुसार महादेवडीह गांव का पत्थर खदान के मालिक शहर के टुंडी रोड के कोई मनीष जालान उर्फ मोनू जालान बताए जा रहे हैं, जबकि प्रबंधक कोई राहुल कुमार बताया जा रहा है। फिलहाल दोनों ही इस कार्रवाई के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। लिहाजा, दोनों के खिलाफ गांडेय पुलिस अब केस दर्ज करने की प्रकिया में जुटी हुई है। इसकी पुष्टि एसपी ने की है।

खदान वैध या अवैध: इसकी पुष्टि कल हो पाएगी

पत्थर खदान वैध है या अवैध यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। खनन निरीक्षक अभिजीत कुमार ने कहा कि खदान के वैध या अवैध होने की पुष्टि बुधवार को सारे दस्तावेज देखने के बाद ही किया जा सकता है। इधर, महादेवडीह गांव के पत्थर खदान में हुए कार्रवाई के दौरान बरामद 16 पेटी जिलेटिन के साथ 5 पेटी डेटोनेटर और सेफ्टी फ्यूज वॉयर खदान के जिस हिस्से में जमीन में दबाकर रखा गया था। उसके आसपास का इलाका घनी आबादी वाला बताया जा रहा है। इसके बाद भी खदान मालिक एवं  प्रबंधक राहुल को उसी हिस्से में जमीन के भीतर दबाकर रखने को कहा था। जानकारी के अनुसार चार महीने पहले भी मनीष जालान के इसी खदान में अवैध विस्फोटक के इस्तेमाल किए जाने के क्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और उस वक्त भी केस दर्ज किया गया था।
राम भक्तों के लिए

बिशुनपुर प्रखंड के अतिसुदुरवर्ती क्षेत्र में स्थित सेरका पंचायत के हाडुप ग्राम तक जाने हेतु जर्जर सड़क का किया जाएगा निर्माण। 9.11 किलो मीटर की सड़क निर्माण हेतु डीपीआर प्रस्तावित

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित बिशुनपुर प्रखंड के अतिसुदुरवर्ती क्षेत्र में स्थित हाडुप ग्राम तक जाने हेतु 9.11 किलो मीटर के सड़क निर्माण हेतु जिला स्तर से डीपीआर तैयार कर राज्य सरकार को भेज दिया गया है। जल्द ही उक्त सड़क के निर्माण का कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

बताते चले की कुछ माह पूर्व उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में बिशुनपुर के अतिसुदुरवर्ती क्षेत्र में स्थित सेरका पंचायत अंर्तगत हाडुप ग्राम का दौरान किया था। 20 PVTG परिवारों वाले अतिसुरवर्ती क्षेत्र स्थित हाडुप ग्राम तक जाने के लिए कई किलो मीटर तक के जर्जर मार्ग को पार कर उक्त क्षेत्र तक पहुंचा जा सकता है, एवं पाट क्षेत्र में होने के कारण उक्त ग्राम तक पहुंचने में अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

जब उपायुक्त ने हाडुप ग्राम के ग्रामीणों से मुलाकात की तो ग्रामीणों ने भी इस बात की शिकायत जताई थी एवं ग्रामीणों की सड़क के निर्माण ना होने की नाराजगी कई वर्षों से सुर्खियों में भी रही। इस समस्या को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश के आलोक में अब उक्त सड़क के निर्माण हेतु प्रस्ताव/ डीपीआर राज्य सरकार को समर्पित कर दिया गया है।

REO विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने जानकारी दी कि उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश के आलोक में सेरका पंचायत स्थित ग्राम का सर्वे किया गया जिसके पश्चात पीएम-जनमन योजना के तहत सेरका पंचायत से जालिम वाया हाडुप ग्राम तक के लिए कुल 9.11 किलो मीटर का सड़क निर्माण हेतु जिला ग्रामीण कार्य विभाग,कार्य प्रमंडल गुमला के द्वारा डीपीआर तैयार करते हुए राज्य सरकार को भेज दिया गया है।

जिला स्तर से सड़क निर्माण हेतु कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर दी गई है। उन्होंने कहा की राज्य एवं केन्द्र सरकार के द्वारा आगे की प्रक्रिया लगभग 2 माह के अंदर पूर्ण करने की संभावना है जिसके पश्चात सड़क निर्माण हेतु कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया संभवतः की जाएगी।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

किसानों के बीच मक्का बीज का हुआ वितरण

0

गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में परमवीर अल्बर्ट एक्का गौरव रक्षा सम्मान समिति के द्वारा चैनपुर क्षेत्र के किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया गया मौके पर गौरव रक्षा समिति के मनसाय बड़ाईक ने कहा कि किसान सही समय पर मक्का बीज लगाकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं वैज्ञानिक विधि से खेती करने से मक्के की पैदावार अच्छी होती है पूरे अनुमंडल क्षेत्र में मक्के की पैदावार अधिक से अधिक हो जिसके लिए अल्बर्ट एक्का गौरव रक्षा सम्मान समिति के द्वारा सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में उन्नत किस्म के मक्के के बीज का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है जिससे किसान अच्छी पैदावार कर उचित मुनाफा कमा सके इस मौके पर मुख्य रूप से रविन्द्र नाथ सहदेव, कामेश्वर सायं, सुखराम महतो,अनील केशरी सहित विभिन्न क्षेत्र के किसान उपस्थित थे

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जनशिकायत निवारण दिवस

0

गुमला – जनशिकायत निवारण दिवस पर आज गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया।
आज जिले के दूर दराज से लगभग 30 से अधिक नागरिकों ने उपायुक्त से मुलाकात की एवं अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।

गुमला निवासी बसंत साहू ने अपना आवेदन समर्पित करते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में ही पीएम किसान योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था परंतु अभी तक उन्हें उक्त योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसपर उन्हें उपायुक्त से सहायता की मांग की, उपायुक्त ने इससे संबंधित जांच हेतु संबंधित अधिकारी को पत्र अग्रसारित किया।

गुमला के कुलाबीरा ग्राम निवासी बसंत साहू ने उपायुक्त से मुलाकात की एवं उन्होंने बताया कि राशन कार्ड से उनका नाम हटा दिया गया है, उन्होंने कहा की वे पिछले कई वर्षो से राशन कार्ड से अपना राशन लेते रहें हैं परंतु अचानक उनका नाम कार्ड से हटवाने का कारण वे नहीं जान पा रहे हैं । उन्होंने उपायुक्त से पुनः उनका नाम राशन कार्ड में जोड़ने हेतु आवेदन समर्पित किया। जिसपर उपायुक्त ने समस्या के निवारण हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

चैनपुर निवासी अनोखी तिग्गा ने उपायुक्त से मुलाकात की, उन्होंने कहा कि वे कस्तूरबगांधी विद्यालय में उनका नामांकन के लिए फॉर्म भरा था परंतु नामांकन सूची में उनका नाम नहीं आया , उन्होंने बताया कि वे बेहद ही गरीब परिवार से हैं उन्होंने उपायुक्त से उनके आगे की पढ़ाई के लिए सहायता की मांग की जिसपर उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र अग्रसारित किया एवं इस पर इसका हल निकालने हेतु उन्हें निर्देश दिया गया।

चैनपुर निवासी दुर्गा उरांव ने अपना आवेदन समर्पित करते हुए बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत बोलेरो कार के लिए 10 लाख रुपए की लोन प्राप्त हुई है, परंतु अचानक हुए एक सड़क हादसे से उनके पैर में फ्रेक्चर हो जाने के कारण वे बोलेरो चलाने के लिए असमर्थ है, उन्होंने उपायुक्त से बोलेरो के लिए मिले लोन में ट्रैक्टर देने की मांग की ताकि परिवार का जीवन यापन वे आसानी से कर सके। जिसपर उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी को पत्र अग्रसारित किया एवं उक्त समस्या के हल करने के पश्चात प्रतिवेदन की भी मांग की।

भरनो स्थित कार्तिक उरांव पुस्तकालय समिति के सदस्यों ने नई समिती के गठन करने की मांग की उन्होंने कहा की पुरानी समिति के सक्रिय नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को कई समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसके लिए नए समिति का गठन अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है, जिसपर उपायुक्त ने बीडीओ भरनो को पत्र अग्रसारित किया एवं इस पर विमर्श करने हेतु निर्देश दिए।

इसके साथ ही रायडीह निवासी दीपक कुमार एवं रायडीह निवासी प्रीति कुमारी ने अपना आवेदन समर्पित करते हुए रोजगार दिलाने की मांग की। उपायुक्त ने दोनो आवेदन को जिला श्रम कार्यालय के लिए अग्रसारित किया एवं आवश्यक सहयोग करने हेतु निर्देश दिए।

इसके अलावा जन शिकायत निवारण दिवस में कई आवेदक आएं ,जिसमें जमीन विवाद, आवास योजना, राशन पेंशन सहित कई विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदकों की बात सुनी एवं समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

यह आम बजट देश के गरीब, महिला, युवा और किसान के हित में पेश किया गया सराहनीय व समावेशी बजट है :- इंद्र कुमार पंडित।

0

हजारीबाग : झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के जिला मंत्री व युवा समाजसेवी सह अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश की गई आम बजट को सराहना करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दें कर कहा है कि यह राष्ट्र के 140 करोड़ जनता के आशाओं और आकांक्षाओं के साथ भावी पीढ़ी के लिए समावेशी व मानव विकास तथा विकसित भारत के लिए रोड मैप तैयार करने हेतु पेश किया गया समावेशी बजट है।

उन्होंने आगे कहा है कि देश के वित्त मंत्री माननीया निर्मला सीतारमण बजट पेश करते हुए कही की देश में मोदी सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है. भारत में महंगाई दर लगातार कम हो रही है । केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश की गई आम बजट को इंद्र कुमार पंडित ने कहा कि यह बजट गरीब, महिला, युवा और अन्नदाताओं के सर्वांगी विकास पर बल दिया गया है। साथ ही साथ झारखंड, बिहार, आंध्र प्रदेश के लिए कई सौगात भी दिए हैं, जिसमें रोजगार सृजन पर भी जोर दिया गया है, छात्रों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा के लिए 10 लाख तक लोन देने का भी प्रावधान का भी सराहना किया।

झारखंड में आदिवासी महिला के विकास हेतु पूर्वोदय योजना मील की पत्थर साबित होगी। इस बजट को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने वाला माना जा रहा है!

उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में लगातार सातवीं बार बजट पेश करके पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, मोरारजी देसाई ने संसद में छह बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया था !

मानव कल्याण और समावेशी बजट को सराहना करते हुए इंद्र कुमार पंडित ने देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को और देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को आभार व्यक्त करते हुए देश में स्थिर और मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए बधाई भी दिए..।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

गुमला उपायुक्त ने की जिले वासियों से अपील: 25 जुलाई को मतदाता सूची के प्ररूप प्रकाशन के अवसर पर मतदाता अवश्य करें अपने नाम की जांच।

0

यदि मतदाता सूची में आपका नाम है सही तो करें #NaamJancho अभियान के तहत दिनांक 25 जुलाई को मध्याह्न 12 बजे से लेकर 01 बजे के बीच करें सोशल मीडिया पर पोस्ट ।

गुमला – राज्य भर में द्वितीय मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत 25 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का प्ररूप प्रकाशन किया जाएगा। ऐसा कई बार देखा गय है कि चुनाव के समय मतदाता जब अपने मतदान केंद्र में जाते हैं तो कभी कभी उनके नाम में गड़बड़ी अथवा पोलिंग बूथ संख्या में बदलाव देखने को मिलती है, कई बार मतदाताओं का नाम सूची में नहीं होता है, जिस कारण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे स्थिति से बचने के लिए जिले वासी मतदान से पहले ही यदि अपने नाम का मिलाव करलें तो यदि नाम में कोई गड़बड़ी होगी तो समय रहते उसमें सुधार किया जा सकता है एवं मतदाताओं को मतदान दिवस के दिन किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। मतदाता सूची में अपने नाम के मिलवा के पश्चात मतदाता संबंधित पोस्ट को #NaamJancho के साथ सोशल मीडिया पर दिनांक 25 जुलाई को मध्याह्न 12 से 1 बजे के बीच पोस्ट कर सकते हैं।

कैसे करें अपने नाम की जांच?

मतदाता सूची में अपने नाम का मिलाव करने के लिए कई सारे आसान तरीके हैं।

▫आप अपने मतदान केंद्र में जाकर मतदाता सूची के प्ररूप प्रकाशन से अपने नाम का मिलाव कर सकते हैं, यदि गड़बड़ी हो तो आप अपने बीएलओ को बताएं एवं नाम में सुधार करने की प्रक्रिया करें।

▫मतदाता अपने मोबाइल नंबर से SMS करके भी अपने नाम का मिलाव कर सकते हैं। इसके लिए मतदाता अपने मोबाइल नंबर से दिए गए विधि से एसएमएस कर सकते हैं ।

ECI (space) अपने वोटर आईडी पर लिखे एपिक नंबर को टाइप करें एवं 1950 पर भेज दें।

▫ऑनलाईन माध्यम में मतदाता Voter Helpline App या मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड का वेबसाईट https://ceo.jharkhand.gov.in या Voter Service Portal (https://voters.eci.gov.in) के माध्मय से अपने नाम का जाँच कर कर संतुष्ट हो सकते हैं।

कैसे भाग लें #NaamJancho अभियान में?

▫मतदाता अपने नाम का मिलान मतदाता सूची के प्ररूप प्रकाशन के करने के पश्चात संबंधित तस्वीर को अपने सोशल मीडिया हैंडल (फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि) पर दिए गए हैश टैग #NaamJancho के साथ पोस्ट कर सकते हैं। एवं राज्य में संचालित इस अभियान में भाग ले सकते हैं।

कैसी तस्वीरों को कर सकते हैं पोस्ट?

▫यदि कोई मतदाता अपने नाम का मिलान करने अपने मतदान केंद्र में जाते हैं तो अपने बीएलओ के साथ एवं मतदाता सूची के साथ सेल्फी लेकर दिए गए हैश टैग का उपयोग करके अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर सकते हैं।

▫यदि ऑनलाइन अथवा एसएमएस के मध्यम से नाम का जांच कर रहें है तो उसका स्क्रीन शॉट लेकर अथवा मोबाइल फोन के साथ सेल्फी लेकर ऑनलाइन सोशल मीडिया में दिए गए हैश टैग #NaamJancho अभियान का उपयोग करते हुए पोस्ट कर सकते हैं।

▫मतदाता अपने पोस्ट को
@ceojharkhand @DCGumla @SpokespersonECI @ECISVEEP इन हैंडल के साथ टैग कर सकतें है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि सभी अपने नाम का मिलाव मतदाता सूची से करलें एवं उक्त हैश टैग अभियान में भाग ले। मतदाता अपने नाम का मिलवा मतदाता सूची से करने के पश्चात दिनांक 25 जुलाई को मध्याह्न 12 से 1 बजे के बीच दिए गए हैश टैग का उपयोग करके संबंधित पोस्ट को सोशल मीडिया पर पोस्ट करें एवं अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़े।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

बजट में युवाओं को शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोज़गार के लिए दिया विशेष उपहार- रंजन चौधरी

0

मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से पेश किया। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल से जुड़े रंजन चौधरी ने कहा की यह बजट गरीब, महिला, किसान और युवाओं को समर्पित है। बजट सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। रंजन चौधरी ने कहा की युवाओं को उनकी शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोज़गार के लिए विशेष उपहार दिया गया है।

उन्होंने कहा की बजट में जिन पांच राज्यों का चुनाव सर्वांगीण विकास के लिए किया गया है उसमें अपने झारखंड राज्य का भी नाम शुमार है जहां पूर्वोदय योजना के तहत करोड़ों के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स आएंगे और झारखंड की हालात बदलेंगे। रंजन चौधरी ने इस ऐतिहासिक और साहसिक बजट के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दिया है ।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की प्रतिक्रिया, कहा यह दूरदर्शी बजट है जो दूरदर्शी नेतृत्व के तहत भारत के लिए समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करते हुए सतत विकास, नवाचर और स्थायी प्रगति को देगा गति

0

भारत के समृद्ध भविष्य का सुनहरा बजट, सभी वर्गों का होगा उत्थान- मनीष जायसवाल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 का पहला आम बजट मंगलवार को पेश किया। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ देश की अर्थव्यवस्था और आधारभूत ढांचा को मजबूती प्रदान करने वाला है। इसमें देश के गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं के साथ हर वर्ग के विकास और उत्थान का ध्यान रखा गया है।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उन्नत बुनियादी ढांचे, नवाचार और अगली पीढ़ी के सुधारो के साथ एक समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर करते हुए समाज के हर वर्ग के विकास को इस बजट ने समाहित किया है। उन्होंने कहा की यह गतिशीलता कृषि में उत्पादकता को बढ़ावा देने, रोजगार और कौशल को बढ़ाने और मानव संसाधन एवं सामाजिक न्याय को बढ़ाने का वादा करता है। यह शहरी विकास और ऊर्जा सुरक्षा में प्रगति को प्रेरित करता है।

बुनियादी ढांचे, नवाचार, अनुसंधान और अगली पीढ़ी के सुधारो पर मजबूत फोकस के साथ यह बजट सभी क्षेत्रों में भारत की महत्वपूर्ण प्रगति के लिए मंच तैयार करता है। यह दूरदर्शी बजट मोदी सरकार 3.0 के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत भारत के लिए एक समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करते हुए सतत विकास, नवाचार और स्थायी प्रगति को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा की देश के पांच राज्यों के साथ पूर्वोदय योजना में झारखंड को शामिल करने से झारखंड की तस्वीर बदलेगी। सांसद मनीष जायसवाल ने एक उज्जवल, समृद्ध भविष्य के साथ दूरदर्शी बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद एवं बधाई दिया।

NEWS – विजय चौधरी

 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले से दूसरी बार छात्राएं गई ISRO, माननीय मुख्यमंत्री ने भी किया प्रशंसा एवं दी शुभकामनाएं

0

छात्राओं ने ISRO अंतर्गत विज्ञान से जुड़े कई रोचक चीजों के बारे में जाना, छात्राओं ने दिखाई उत्साह

गुमला – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल से सपनो की उड़ान नामक गतिविधि के तहत जिले के KGBV/CSOE एवं आवासीय विद्यालयों से चयनित 26 छात्राओं को फिर एक बार ISRO सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र,श्रीहरिकोटा भेजा गया। यह गुमला जिले में दूसरी बार है जब जिले के सरकारी विद्यालय के छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए ISRO के लिए भेजा गया। इस पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सराहना कि एवं छात्राओं को शुभकानायें दी।

अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर के नेतृत्व में गुमला जिला प्रशासन की 26 छात्राओं तथा इंस्ट्रक्टर्स की टीम के 22 जुलाई की सुबह स्टेट गेस्ट हाउस चेन्नई से निकलकर इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्री हरिकोटा गईं जहां इसरो के वैज्ञानिक श्री शांतनु शुक्ला ने सभी का स्वागत करते हुए श्रीहरिकोटा इसरो में चलने वाली गतिविधियों का प्रेजेंटेशन दिया तथा छात्राओं द्वारा सेटेलाइट और रॉकेट संबंधी जानकारी प्राप्त करते हुए चंद्रयान और आदित्य एल 1 संबंधी जानकारी के साथ भविष्य के गगनयान संबंधी योजना की जानकारी प्राप्त की।

इसके पश्चात सभी को मिशन कंट्रोल सेंटर ले जाया गया जहां से इसरो चीफ और सभी वरिष्ठ वैज्ञानिक बैठकर सभी लांचिंग कंट्रोल करते हैं जबकि वास्तविक लांचिंग कंट्रोल सेंटर से 7 किलोमीटर की दूरी पर है । वहां पर झारखंड के बोकारो जिला से इसरो में कार्यरत उमाशंकर जी से मुलाकात हुई। विशेष रूप से सभी छात्राओं को वरिष्ठ वैज्ञानिकों की कुर्सी पर बैठाते हुए लांचिंग की प्रस्तुति दी गई।

मौके पर आवासीय विद्यालय चापाटोली की छात्रा नैंसी कुमारी को उस कुर्सी पर बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जिसमें चंद्रयान 3 की लॉन्चिग के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बैठे थे।

इसरो केंद्र के अंदर सभी को ब्रह्मप्रकाश कक्ष, लाइब्रेरी, ब्रह्मप्रकाश कक्ष के साथ साथ लांचिंग पैड 1 एवं 2 दिखलाते हुए विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही इसरो में सिलेक्शन प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा सभी को इंटरमीडिएट में गणित एवं भौतिकी के साथ साइंस स्ट्रीम की पढ़ाई के साथ जेईई परीक्षा की तैयारियों के सुझाव दिए गए। इस भ्रमण के पश्चात सभी छात्राएं बहुत खुश नजर आई और उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने हवाई जहाज से सफर करते हुए इसरो आने के बारे में सपनों में भी नहीं सोचा था ।
सभी छात्राओं के आवास के लिए तमिलनाडु के स्टेट गेस्ट हाउस में बेहतरीन वीआईपी व्यवस्था की गई है ।

भ्रमण के दूसरे दिन सभी छात्राओं को सुबह स्टेट गेस्ट हाउस की कैंटीन में शानदार नाश्ते के बाद सभी छात्राएं पुनः एक शानदार सफर पर निकलीं जिसके अंतर्गत सभी को नेशनल म्यूजियम ले जाया गया जहां सभी छात्राएं सिंधु घाटी सभ्यता, मानवशास्त्र, दक्षिण भारतीय संगीत, प्राचीन भारतीय इतिहास आदि से परिचित हुई।

तत्पश्चात सभी को विश्व की सबसे बड़ी रेल कोच फैक्ट्री आईसीएफ के चेन्नई रेल म्यूजियम ले जाया गया जहां ऑफिस सुप्रीटेंडेंट श्री हेनसेल के द्वारा इस रेल म्यूजियम की विस्तृत जानकारी दी गई । उनके द्वारा बताया गया कि 600 ईश्वी पूर्व से पत्थरों को काटकर मनुष्यों द्वारा नाव खींचने से रेलवे का इतिहास आरंभ होता है जो लकड़ी की पटरियों पर बिना इंजन से घोड़ों से खींचने लेकर जेम्स वॉट द्वारा भाप के इंजन आविष्कार की यात्रा करते हुए कोयला और अब बिजली के इंजन तक की यात्रा है । छात्राओं के द्वारा रेलवे आर्ट गैलरी भ्रमण गया तथा भारतीय रेलवे के इतिहास, ट्रैक, इंजन, टिकट, सिग्नल आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

छात्राओं ने टॉय ट्रेन का डेमोनेस्ट्रेशन भी देखा एवं आईसीएफ में निर्मित भारत के फास्टेस्ट ट्रेन वंदे भारत निर्माण की जानकारी प्राप्त की। सभी छात्राओं ने पुराने समय के रेलवे ट्रैक, इंजन, सिग्नल सिस्टम के साथ बने पार्क का भ्रमण करते हुए खूब मस्ती की । इस अवसर पर सभी को थियेटर में वीडियो मूवी प्रेजेंटेशन के माध्यम से रेलवे में नियुक्ति प्रक्रिया एवं आवश्यक जानकारी भी दी गई ।

इस भ्रमण में अंचल अधिकारी गुमला, श्री हरीश कुमार, बीपीओ दिलदार सिंह, डिस्ट्रिक्ट फेलो रमेश कुमार के साथ शिक्षिका शशि नीलम तिर्की, नीलम खाखा एवं रोहिणी कुमारी प्रसाद कोर्डिनेटर के रूप में छात्राओं को सहयोग करते हुए आवश्यक सुविधाओ के लिए कार्य कर रहें हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium