18.1 C
Ranchi
Tuesday, November 10, 2026
Advertisement
Home Blog Page 596

जहां से विकास की योजनाओं का संचालन किया जाता वहा गंदगी का अंबार

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर अनुमंडल के जारी प्रखंड कार्यालय में जिस स्थान से 5 पंचायत व 52 गांव के विकास का खाका खींचा जाता है।जहां से विकास की योजनाओं का संचालन किया जाता है।उस परिसर में बने शौचालय में गंदगी का अंबार है। जबकि प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं व अन्य कामों को लेकर पहुंचते है।बात हो रही है जारी ब्लॉक भवन में बने पुरुष व महिलाये शौचालय की सफाई न होने से यहां लोग अंदर नही घुसते और उन्हें परेशान होना पड़ता है।इस परिसर में भवन के साथ आफिस भी हैं।यहां दिनभर लोगों का आना जाना लगा रहता है।ब्लाक परिसर में मेन गेट से घुसते ही बगल में शौचालय बना हुआ है।

जबकि ऊपर तल्ला में भी शौचालय की साफ़ सफाई काफी दिनों से नही हुई है।और शौचालय में पानी भी नही है।वही कई शौचालयों का फलस भी टूटा हुआ है।वही सफाई और देखरेख के अभाव में शौचालय निष्प्रयोज्य साबित हो रहा है।अंदर गंदगी अधिक होने के कारण दुर्गन्ध फैला रहा है वही शौचालय में घुसना भी मुश्किल है।साथ ही जो भी फरियादी ब्लाक मुख्यालय पहुंच रहे हैं उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।जिम्मेदार इस ओर ध्यान नही दे रहे है।

शौचालय की साफ सफाई कराए जाने की जरूरत है पर जिम्मेदार बेपरवा हैं।वही भवन जब से बना है।शौचालय की यही स्थित बनी हुई है।संवेदक के द्वारा शौचालय का निर्माण घटिया तरीके से किया हुआ है।जिसका समियाज ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

News – गणपतलाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

महाराजा #ओमलवानियाफ़िल्मरिव्यु

0

वन लाइनर साधारण कहानी को असाधारण सस्पेंस थ्रिलिंग स्क्रीन प्ले में पेन करना निथिलन समिनाथन से सीखना चाहिए। यूँ तो साउथ ब्लॉक का सिग्नेचर स्टाइल ही थ्रिल भरे ट्विस्ट एंड टर्न है किंतु तमिल और मलयालम के लेखक इसमें अलग महारत रखते है।

निथिलन ने अपनी कहानी में बखूबी दर्शाया है

इस स्क्रीन प्ले फॉर्मेट को फेबुला और सुजेट में लिखा गया है। प्रेजेंट व फ्लैशबैक दोनों के मिश्रण से कहानी को कहा जाता है। फॉर्मेट को ज्यादा डिटेल में यूज कर लिया जाता है तो स्क्रीन प्ले पेस स्लो रहता है, ऐसे में मास दर्शक मात्र पाँच मिंट में फ़िल्म छोड़ देते है। इसलिए भारत में डिटेलिंग से बचते है बेसिक स्ट्रक्चर को ही लेते है और अपनी कहानी को दर्शकों के बीच रखते है।

महाराजा का स्क्रीन प्ले इतना स्मार्ट व ग्रिपिंग है कि अंत तक बांधे रखेगा, इधर-उधर देखने का मौक़ा भी नहीं देगा। स्क्रीन प्ले पीक पर आता है थ्रिल बढ़ता चला जाता है। हालाँकि क्लाईमेक्स में सबसे अंतिम सीक्वेंस प्रेडिक्टेबल है।

विजय सेतुपति के बारे में फेसबुकिया समाज के बड़के मठाधीश द्वारा लिखा पढ़ा था, तब वे विक्रम वेधा और 96 से चर्चा में बनें हुए थे। ओवररेटेड एक्टर है। हालाँकि ये उनका मत था और अपने मत जाहिर करना सभी ने हक है।

उन्हें पुनः विजय सेतुपति को देखना चाहिए और खासकर महाराजा किरदार के साथ, फेसिअल एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज में अपने किरदार से किस तरह मिलते है, जबकि डायलॉग में लक्ष्मी से अधिक कुछ न लिखा था सिर्फ हाव-भाव का खेला है और विजय ने अपनी अभिनय स्किल्स से गर्दा उठा दिया है। इनोसेंट और हिंसक का बेजोड़ संतुलन है।

भारतीय सिनेमा में ऐसा अभिनेता है लेखक जैसा लिख दिया और निर्देशक ठीक से किरदार और कहानी समझा दिया, फिर समझो किरदार में स्वयं को उड़ेल देते है। किरदार जितना दमदार लिखा, अभिनय डोज दुगुना-तिगुना बढ़ा देते है।

अनुराग कश्यप, इन्हें रियल लाइफ में देखो या रील महाराजा में चेहरे के हाव-भाव क़तई सनकी हैवानियत वाले रहते है। इनके बहुत इंटरव्यू देखें है और फ़िल्म में देखा, एक्सप्रेशन में ज़रा भी फर्क न है। लगता अभी कुछ उठाकर मार देंगे। हाँ ग्रे शेड में अच्छा ऑप्शन है उपयोग में लेना चाहिए।

बाकि कलाकार ठीक है फ़िल्म त्रिकोणीय आधार पर टिकी है तीनों मजबूत स्तंभ है निथिलन, विजय और अनुराग।

गौर करें।

तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री में क्राइम कंटेंट को बढ़िया थ्रिलर-सस्पेंस में परोसा जाता है। या कहे विशेषज्ञता है मलयालम को भी जोड़ लें। इनका एक्शन भी मैन टू मैन और निर्मम रहता है। हवाहवाई में नहीं आते है।

महाराजा के कई सीक्वेंस बेहद खूँखार क़िस्म के हैं।
फिल्म ने ओटीटी प्लेटफार्म पर आते ही धमाल मचा दिया है और सुर्खियों में बनी हुई है। बढ़िया थ्रिलर-सस्पेंस देखनी है तो बिलकुल न छोड़े।

वे दर्शक अपने रिस्क पर देखें, जो आएँगे और लिखेंगे ओवर हाई अप फ़िल्म है।

Source – Internet

राम भक्तों के लिए

आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर दिए जाने वाले नौकरी , उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र ।

0

सरकारी सेवकों के मृत्युपरांत उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर मिली नौकरी,उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र

गुमला – अनुकंपा के आधार पर नौकरी से सम्बंधित पूर्व में हुए जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में , स्व० लालमोहन भगत, घाघरा प्रखण्ड के निवासी के आश्रित पुत्र सुबोध कुमार भगत को अनुकम्पा के आधार पर उनके शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तृतीय वर्ग के पद पर नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की गई है।

वहीं घाघरा प्रखंड के स्व. सुमराय मनोहर के आश्रित पुत्र निशांत थॉमस टोप्पो को उनके शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तृतीय वर्ग के पर नियुक्ति हेतु स्वीकृति प्रदान की गई।

जिसके तहत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने कार्यालय कक्ष में दोनो ही आश्रितों को अपने हाथों से नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। एवं उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

उक्त आश्रितों को नियुक्ति के अलावा उन्हे सरकार के द्वारा निर्धारित वेतन भत्ता के अतिरिक्त समय-समय पर स्वीकृत जीवन यापन भत्ता एवं अन्य भत्ते भी देय होंगे ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

घाघरा बीडीओ के कार्यालय कक्ष में निर्वाचन संबंधित कार्यों को लेकर पर्यवेक्षको के साथ की बैठक

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा बीडीओ दिनेश कुमार ने मंगलवार को दिन के 1 बजे अपने कार्यालय कक्ष में निर्वाचन संबंधित कार्यों को लेकर पर्यवेक्षकों के साथ बैठक किया। बैठक में बीडीओ ने निर्देश देते हुए पर्यवेक्षकों को कहा कि डोर टू डोर बीएलओ द्वारा किए गए निर्वाचन संबंधित कार्यों का सत्यापन करें। इसके साथ ही नए मतदाता जिनकी उम्र सीमा 18 वर्ष या उससे ऊपर हो चुकी है। प्रपत्र भरकर जमा करवाए।

ताकि नए मतदाता बन सके और अपना मत का प्रयोग कर सके। इसके साथ ही मृत हो चुके मतदाताओं को चिन्हित कर प्रपत्र भरवाये और नाम हटाने की प्रक्रिया करे।इसके साथ ही जो मतदाता स्थानांतरित हो चुके हैं। उनका चयन कर मतदाताओं का नाम हटाए। मौके पर उपस्थित लोगों में बीपीआरओ शंकर साहू, कंप्यूटर सहायक ज्योति लाल महतो, सहित कई कर्मी उपस्थित थे ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

CBI raids Hazaribagh in NEET paper leak case, know how far the investigation reached

0

Hazaribagh of Jharkhand has become the main center regarding the NEET paper leak issue. The CBI team investigating the paper leak case is conducting raids here every day. Once again the investigating agency has raided the district. According to the information received, the CBI team had reached Hazaribagh on Monday.

The team raided Raj Guest House in Ramnagar of the city. Earlier, the house of Raj Guest House owner Rajkumar Singh alias Raju in Kadma was raided. After the raid, the investigating agency has taken Rajkumar Singh alias Raju with itself.

The guest house was searched for hours.

According to the information received, the CBI team reached Hazaribagh in two vehicles at around 6.30 pm on Monday evening. Raj reached guest house after taking Rajkumar Singh alias Raju into custody. The team asked him for the key to open the guest house. When the key was not found the team broke the lock. The team searched the guest house for hours. From where the team is reported to have got hold of many suspicious documents.

After this, at 7 pm late in the evening, the CBI team took Rajkumar alias Raju with them to Patna. The 5-member CBI team had arrived in an Innova and an Ertiga car. There were also two suspects with him. They were made to sit face to face and interrogated along with Rajkumar Raju in the Raj Guest House itself.

CBI had reached Oasis School on 8th July

Earlier on July 8, CBI had become active in Hazaribagh. The CBI team had earlier knocked at the Oasis School. Where the team had received information about the examinations held in Oasis School in recent times. Also, CBI team took the detailed information and attendance sheets of the students who had appeared in those examinations to Patna.

3 people have been arrested earlier

Let us tell you that the scope of CBI investigation in Hazaribagh in NEET paper leak case is increasing further. Earlier also the investigating agency had detained three people with important evidence. This includes Principal of Oasis School, Ehsan Ul Haq, Vice Principal, Imtiaz Alam and Jamaluddin. CBI arrested them and took them to Patna. After a few days, two teachers of the school were also summoned to Patna.

Who were later released after interrogation. During the investigation, Blue Dart Courier employees were also questioned. Besides, the question paper which was sent through e-rickshaw was also interrogated. The CBI team had also interrogated the management of SBI Bank. Today Rajkumar Singh alias Raju is the fourth person who has been taken into custody by CBI.

News – Kusum Kumari 

राम भक्तों के लिए

Day 9 Box Office Collection: Lakshya Starrer Increases By Nearly 80% Earns More on the Second Saturday Than on the First Day

0

Even with the entrance of new films like Kamal Haasan’s Indian 2 and Akshay Kumar’s Sarfira, as well as the popularity of Prabhas’ Kalki 2898 AD, Lakshya’s Kill is still doing well at the Indian box office in its second week. The movie had a sharp increase yesterday (day 9) and ended up making more than it did on opening day, after falling short of the 1 crore threshold on the second Friday.

The action thriller, which Nikhil Nagesh Bhat directed, debuted on July 5 to overwhelmingly good reviews. It was praised for having interesting violent content and a high action factor. Even Lakshya and Raghav Juyal’s performances received accolades. The movie is appealing to a certain demographic from the first day of its release and has been bringing in a consistent amount of money ever since.

According to the most recent collecting update, Kill made a whopping 1.43 crores on day nine. This is a significant increase of 78.75% over the 0.80 crore on day 8. Actually, the amount collected exceeds the 1.35 crores from the opening day. In light of yesterday’s figure, the movie has made 13.59 crores altogether at the Indian box office.

Kill is predicted to have another good day and easily surpass the 15 crore milestone today. It will be fascinating to see how the Lakshya starrer fares during the weekdays since word-of-mouth is really favourable. Kalki 2898 AD is currently in its third week and Sarfira, Indian 2 is seeing a lacklustre reaction.

Tanya Maniktala, Abhishek Chauhan, and Ashish Vidyarthi are also featured in important roles in Kill, which is supported by Dharma Productions and Sikhya Entertainment.

.
.
By Prasneet Kaur

राम भक्तों के लिए

Four soldiers, including a major, were killed in an encounter with terrorists in Doda, Jammu and Kashmir.

0

Four Indian Army soldiers, including a Major, lost their lives during an encounter with terrorists in the Doda district of Jammu and Kashmir on Monday. Officials reported that the Indian Army, in collaboration with the Jammu and Kashmir Police, initiated a joint operation in the Desa area of Doda following specific intelligence regarding the presence of terrorists.
The Army announced on X that contact with the terrorists was made around 9 pm, leading to a heavy firefight. Initial reports indicated injuries among the soldiers. At least five soldiers were critically injured during the encounter, according to officials.

This incident marks the second major attack in the Jammu region within a week, following an encounter in Kathua last week that resulted in the deaths of five soldiers. In the Kathua attack, five more soldiers were injured in a coordinated strike on two trucks transporting approximately 12 troops. The terrorists used grenades and armor-piercing bullets, including those tipped with hardened steel, and an M4 assault rifle, targeting the trucks which were about 500 meters apart.

Previously unaffected by terrorism, the Jammu region has seen an increase in attacks, spreading from the Poonch and Rajouri districts. Over the past 32 months, 48 soldiers have been killed in action in this area.
Reports suggest that more than 60 foreign terrorists, trained in jungle warfare, may currently be operating in the Jammu region, causing widespread fear across all ten districts. Last month, Prime Minister Narendra Modi directed the Army to deploy its full range of anti-terrorist capabilities to eliminate terrorism in the Jammu region.

News – Simran

राम भक्तों के लिए

सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर किया तंज, कहा-झारखंड में भाजपाई रिचार्ज होने आये हैं…जबकि उनकी वैलिडिटी खत्म हो गई है

0

रांची : भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा की बैट्री पूरी तरह से डिस्चार्ज हो गयी है, इसलिए उन्हें अब रिचार्ज होने के लिए झारखंड आना पड़ रहा है। दरअसल, भाजपा के कुछ नेताओं की वैलिडिटी खत्म हो गयी है. झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य  ने मंगलवार को पीसी में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड में विधानसभा के चुनाव जल्दी ही होनेवाले हैं और हमको लगता है कि झारखंड अब पॉवर हब बन चुका है। झारखंड दौरे पर आये असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा पर उन्होंने निशाना साधा। सरमा ने कहा है कि वे झारखंड में रिचार्ज होने आये हैं। हाल में हुए उपचुनावों में भाजपा और एनडीए के घटक दलों की हार हुई है। इस हार से भाजपाई तिलमिला उठे हैं.

‘रघुवर के पांच साल के शासन में घुसपैठियों के लिए क्या कार्रवाई हुई?’

सुप्रियो ने कहा कि देश के गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह का भी दौरा 20 तारीख को संभावित है। भाजपा के संवाद माध्यमों से सूचना मिली है कि वे भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देंगे। कहा कि झारखंड में अब न टिप्स से काम चलेगा न यहां कोई तिकड़म चलनेवाला है, क्योंकि जनता ये मन बना चुकी है कि अब झारखंड से भाजपा का सफाया करना है। भाजपा शासित राज्यों में मिली हार से पर उन्होंने कहा कहा कि उपचुनाव में भाजपा मात्र 2 सीटों पर सिमट गयी। इसलिए भाजपा के नेता मान चुके हैं कि उनको रिचार्ज होने की जरूरत है। हालांकि झारखंड में उन्हें कुछ हासिल होनेवाला नहीं है. क्योंकि भाजपा नेता सरना धर्मकोड बिल के बारे में कुछ नहीं बोलेंगे, सिर्फ घुसपैठियों को लेकर बयान देंगे. रघुवर दास ने पूरे पांच साल राज किया, उन्होंने घुसपैठियों के लिए क्या कार्रवाई की? इन सब बातों का जवाब उनके पास नहीं है.

 ‘कृषि मंत्री एमएसपी का मजाक उड़ा रहे हैं’

उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में बाढ़ आयी हुई है। कई राज्यों में सुखाड़ की स्थिति बन रही है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जो लगातार झारखंड के दौरा कर रहे हैं। इसका मतलब है कि किसान, बाढ़ और सुखाड़ जैसे मुद्दे इनकी प्राथमिकता में शामिल नहीं हैं। कहा कि कृषि मंत्री से जब एमएसपी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन यहां आकर कृषि मंत्री एमएसपी ढूंढने लगे। कहा यहां पर एमएसपी का मतलब है मतदाताओं का समर्थन पत्र। मतलब साफ है यहां पर भी उनको औऱ राज्यों की तरह एमएसपी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब आदिवासी-मूलवासी को छलना आसान नहीं है. इसका जवाब लोकसभा के चुनाव में मिल चुका है. सभी पांचों एसटी सीट हारने के बाद भाजपा सकते में है, लेकिन झारखंड को लेकर उनके पास क्या विजन है, इसपर मंथन नहीं हो रहा है. सिर्फ हवा-हवाई बातों से लोगों को बरगलाना भाजपाइयों का शगल है.

राम भक्तों के लिए

तोरपा में हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा-ऐसा कानून बनना चाहिए, जिससे घुसपैठिए आदिवासियों की बेटियों से शादी नहीं कर सकें

0

तोरपा (खूंटी),  झारखंड प्रदेश भाजपा घुसपैठियों का मामला जोरशोर से उठा रहा है. असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर इस मामले में हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. वे मंगलवार को खूंटी के तोरपा में आयोजित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में कहा कि झारखंड में भोली-भाली आदिवासी बेटियों के साथ शादी कर जमीन पर कब्जा किया जा रहा है. राज्य में ऐसा कानून बनना चाहिए, जिससे घुसपैठिए आदिवासियों की बेटियों से शादी नहीं कर सकें. इस मामले में पलटवार करते हुए कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा को बताना चाहिए कि झारखंड में डेढ़ दशक से ज्यादा समय तक भाजपा का शासन रहा, तो घुसपैठ रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए? दस वर्षों तक पूर्ण बहुमत की सरकार केन्द्र में रही, तब से अब तक कोई ठोस कदम उठाने में सरकार नाकाम क्यों रही?

‘आलमगीर आलम घुसपैठियों के सरदार हैं’

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन ने कहा था कि पांच लाख युवाओं को नौकरी देंगे, पर एक लाख को भी नौकरी नहीं मिली. कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है. सिर्फ बालू तस्करी और जमीन लूटने में लगी रही. उन्होंने कहा कि राहुल बाबा का ज्ञान शुरुआत से कम था. आगे भी कम रहेगा. कांग्रेस और झामुमो को झारखंड से विदा करना है और भाजपा के नेतृत्व में नया झारखंड बनाना है. हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन कोई स्वतंत्रता आंदोलन करके जेल नहीं गए, वो भ्रष्टाचार करके जेल गए थे. राज्य के मंत्री आलमगीर आलम के घर से 35 करोड़ रुपए बरामद होते हैं. आलमगीर आलम घुसपैठियों के सरदार हैं.

राम भक्तों के लिए

JSSC-PGT परीक्षा में हुई अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर राज्यपाल से मिला भाजयुमो का शिष्टमंडल

0

रांची : झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश का एक शिष्टमंडल प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में भेंट कर राज्य में आयोजित JSSC-PGT परीक्षा में अनियमितता की ओर ध्यान आकृष्ट कराया.  शिष्टमंडल ने परीक्षा में हुई गड़बड़ियों से जुड़े जैसे ब्लैक लिस्टेड संस्थानों द्वारा परीक्षा करवाने, 5 सेंटर से लगभग 70 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण होते हैं तो यह अपने आप में संदेह का सबसे बड़ा कारण है। 12 जून को इन संस्थाओं को ब्लैकलिस्टेड किया जाता है और 16 जून को इन्ही संस्थाओं से परिणाम मांगा जाता है। इसलिए यह जांच का विषय बन जाता है। शिष्टमंडल ने राज्यपाल को परीक्षा में हुई गड़बड़ी से जुड़े हुए साक्ष्य को भी देने का काम किया है. इसकी जांच कराने हेतु बात कही, शिष्टमंडल में प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह और पीजीटी अभ्यर्थी स्वेता प्रधान शामिल थे.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium