20.1 C
Ranchi
Tuesday, November 10, 2026
Advertisement
Home Blog Page 606

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से ओपन एम्फी थियेटर में योग कार्यक्रम का आयोजन

0

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर झील परिसर स्थित ओपन एम्फी थियेटर परिसर में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के एनएसएस इकाई के बैनर तले शुक्रवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं के साथ साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी व अन्य लोग शरीक हुए। मौके पर योगाचार्य मनीष कुमार ने सुबह पांच बजे 7 बजे के बीच मौजूद लोगों को सूर्य नमस्कार, पद्मासन, चक्रासन, मयुरासन, वक्रासन, ताड़ासन, प्राणायाम सहित कई महत्वपूर्ण योग कराए। साथ ही ध्यान, संकल्प और शांति पाठ भी कराए गए।

आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि योग हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए क्योंकि निरोग रहने का उत्तम साधन योग है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन के साथ साथ स्वस्थ समाज निर्माण के लिए भी आवश्यक है। साथ ही कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा को नियंत्रित करने में मददगार है। उन्होंने कहा कि योग द्वारा ही शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है।

वहीं कुलपति डॉ पीके ने कहा कि हर उम्र के लोगों के लिए योग जरूरी है। योग अपनाने से कई बीमारियों से छुटकारा तो मिलता ही है साथ ही एकाग्रता, स्मरण शक्ति बढ़ाने, कार्य क्षमता बढ़ाने और तनाव दूर करने का भी बेहतर जरिया योग है। बताते चलें कि अरेबिक व जुम्बा के प्रशिक्षक दीपक कुमार ने म्यूजिक के जरिए योगाभ्यास कराया, जिसे मौजूद लोगों ने आनंद पूर्वक किया। वहीं योग में पीजी कर रहे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कई कठिन योग भी किये और उसके लाभ से भी अवगत कराया।

योगाभ्यास के दौरान विश्वविद्यालय से ये रहे मौजूद

योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद के अलावा डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, डीन एकेडमिक डॉ एमके मिश्रा, वोकेशनल डायरेक्टर डॉ बिनोद कुमार, एआर विजय कुमार, एआर ललित कुमार, एआर माधवी मेहता, डॉ अरविंद कुमार, एनएसएस अधिकारी डॉ रोजिकांत, डॉ प्रीति व्यास, रितेश कुमार कुमारी सीमा, अजय बर्नवाल, संजय दांगी, अमित कुमार, राहुल रजवार, पंकज प्रज्ञा, मुकेश कुमार, कुमारी काजल सोनी, रविकांत कुमार, प्रभात कुमार, प्रभात किरण, रोहित कुमार, रोहित मिंज, कैलाश कुमार, संजय कुमार, आशा गुप्ता, कोमल कुमारी, डॉ आलोक राय, अजय, मोहम्मद जाहिद, मुकेश कुमार, राजेन्द्र कुमार सहित प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं व कर्मियों के साथ साथ स्थानीय लोगों व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

NEWS – VIJAY CHAUDHARY.

राम भक्तों के लिए

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गुमला की बैठक संपन्न।

0

गुमला – गुमला भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा गुमला के कार्य समिति की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में उपायुक्त ने सोसाइटी के पिछले कार्य कलापों से अवगत होने के बाद आगे इसे जारी रखने के लिए सदस्यों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. राजू कश्यप के द्वारा जिले के रक्त की कमी पर ध्यान केंद्रित करते हुए ब्लड डोनेशन कैंप करने का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्व सहमति से पारित करते हुए आगामी 30 जून को पुलिस लाइन में रक्त दान शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने समिति के सदस्यों से वार्षिक कार्य योजना का कैलेंडर बनाने का निर्देश दिया।

इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, बसिया अनुमंडल पदाधिकारी कामडारा अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सहित समिती के सदस्य मौजूद रहें।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया  

राम भक्तों के लिए

नीति आयोग अवार्ड मनी/ अनटाइड/ जेआईसीए/एससीए/ एसएसए मद अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की हुई समीक्षा

0

गुमला – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नीति आयोग अवार्ड मनी/ अनटाइड/ जेआईसीए/एससीए/ एसएसए मद राशि से जिले में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

उपायुक्त ने उक्त राशि से किये जा रहे छात्रावास भवन जीर्णोद्धार कार्य, पीसीसी पथ निर्माण, पुलिया निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र निर्माण, तालाब एवं जलाशय जीर्णोद्धार, आंगनवाड़ी केंद्रों निर्माण , विभिन्न सरकारी भवनों के जीर्णोधार, पुस्तकालय निर्माण इत्यादि कार्य की समीक्षा कर निर्माण कार्य को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उक्त मद से बिजली कनेक्शन संबंधित कार्यों की भी समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी योजनाओं को निर्धारित तिथि के अंतर्गत पूर्ण करने का निर्देश दिया ताकि बाद में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने नव निर्मित पुस्तकालयों आदि के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की,पंचायत स्तर के पुस्तकालय निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पूर्ण करने तथा वैसे पुस्तकालय जहां मरम्मती की आवश्यकता है के मरम्मती कार्यों को भी करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तरीय नवनिर्मित पुस्तकालय भवन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो अन्यथा संबंधित विभाग पर कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने नव नव निर्मित एवं निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्रों का भी संबंधित अधिकारी को निरीक्षण करने का निर्देश दिया एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की फोटो की मांग की गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों एवं पंचायत स्तरीय पुस्तकालयों का भी औचक निरीक्षण करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया। एसएसए मद से 125 सोलर लिफ्ट इरिगेशन लगाने का कार्य किया गया है। जिसकी स्थलीय निरीक्षण करने की जिम्मेदारी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंटस को सौंपी गई है। उपायुक्त ने सभी को अविलंब जांच करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए । उपायुक्त ने पुराने एवं लंबित योजनाएं जिसकी कार्य प्रगति अभी भी 10% या 20% प्रतिशत है वैसे योजनाओं को रद्द करने की बात कही।

बैठक के दौरान नए प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई एवं इसके अलावा उपायुक्त द्वारा कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त , जिला योजना पदाधिकारी ,संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता/ सहायक अभियंता के अलावा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति रही।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया  

राम भक्तों के लिए

जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) व जिला स्तरीय समीक्षात्मक समिति (डीएलआरसी) की हुई बैठक, उपायुक्त ने दिए कई निर्देश

0

गुमला – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) व जिला स्तरीय समीक्षात्मक समिति (डीएलआरसी) की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने बैंकवार हुए कार्यों की समीक्षा कर लक्ष्य के अनरूप कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिले के सभी बैंक प्रबंधकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंक की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।

उपायुक्त ने ली योजना की जानकारी

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक ने बंकवार विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के मार्च तिमाही तक जिले का CD Ratio 31.96% रहा जिसमें पिछले दिसम्बर तिमाही की तुलना में 0.08% की गिरावट दर्ज की गई है जो कि संतोषजनक नहीं है। जिले का CD Ratio कम से कम 40% होना चाहिए।उपायुक्त ने सभी बैंकों को आवश्यक प्रयास कर CD Ratio में सुधार लाने का निर्देश दिया।

वार्षिक साख योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के समाप्त मार्च तिमाही तक कुल ऋण वितरण की उपलब्धि 94.16% रही। कृषि क्षेत्र में कुल उपलब्धि निर्धारित लक्ष्य का 73.66%, एमएसएमई में 136.01% एवं प्राथमिक क्षेत्र में 92.89% एवं गैर प्राथमिक क्षेत्र में 97.12% रही।

इसी प्रकार KCC अंतर्गत वितीय वर्ष 2023-24 के समाप्त मार्च तिमाही तक 14691 केसीसी ऋण का वितरण किया गया जो कि निर्धारित लक्ष्य का 46.76% है। जिसमें झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा 8353 एवं बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 3068 केसीसी जारी किया गया। केसीसी पशुपालन एवं मत्स्य पालन के अंतर्गत अंतिम तिमाही तक कुल क्रमशः 24 एवं 54 आवेदनों की स्वीकृति प्रदान की गई है।

एलडीएम द्वारा आगे की जानकारी देते हुए बताया गया की वित्तीय वर्ष 2023- 24 के समाप्त मार्च तिमाही तक जिले में कुल 4574 समूहों का क्रेडिट लिंकेज किया गया जिसके अंतर्गत संवितरण राशि 10014.82 लाख है। जिसपर उपायुक्त से जेएसएलपीएस डीपीएम को लिंकेज के उपरांत समूहों द्वारा अधिक से अधिक ऋण उपयोगिता सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया।

सरकार प्रायोजित योजना अंर्तगत वित्तीय वर्ष 2023-24 के समाप्त अंतिम तिमाही तक जिले में प्रधान मंत्री मुद्रा योजना के अतर्गत कुल 31261 लाभुकों को 15332.39 लाख ऋण वितरण किया गया जिसमें शिशु, किशोर, एवं तरूण में क्रमशः 25881, 5043, एवं 337 लोगों का ऋण स्वीकृत किया गया।वहीं PMEGP अंतर्गत वर्ष 2023-24 में कुल आवंटित लक्ष्य 186 है जिसके विरूद्ध मार्च तिमाही तक 82 लाभुकों को ऋण प्रदान किया गया है। जो कि निर्धारित लक्ष्य का 44% है जिसमें बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 37, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 13 एवं झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा 11 ऋण स्वीकृत किए गए

PMFME अंतराग्त 2023-24 वर्ष में आवंटित कुल लक्ष्य 53 है जिसके विरूद्ध कुल 65 लाभुकों को ऋण स्वीकृत कर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली गई है जो कि सराहनीय है। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 31 एवं झारखण्ड स्टेट कॉपरेटिव बैंक द्वारा 14, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 7 लोगों का ऋण स्वीकृत किया गया।

PM-SVANIDHI के अंतर्गत जिले का आवंटित लक्ष्य Tier1. Tier2. Tier3 में क्रमवार 996, 317, एवं 9 है जिसके विरुद्ध अबतक 899 लोगों को ऋण स्वीकृत किया गया है। जिसमे Tier 1, Thier 2, Tier3 में क्रमशः 719, 169, 11 लोगों का ऋण स्वीकृत किया गया है। जो के निर्धारित लक्ष्य का 72% 53% एवं , 122% है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के आदिम तिमाही तक बैंकों का कुल एनपीए 15439 लाख है जो कि कुल ऋण 128192 का 12.04% है। जिले में सरकारी प्रायोजित योजना के अंतर्गत PMEGP में 22.04% मुद्रा में 10.19% एवं एसएचजी 2.59% हैं।

नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम TFIIP (Targeted Financial Inclusion Intervention Programme) के अंतर्गत जिले में कुल खोले गए खातों का प्रतिशत निर्धारित लक्ष्य का 75% हैं एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के अंतर्गत उपलब्धि क्रमशः निर्धारित लक्ष्य का 173%, 116% एवं 205% है।

स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) गुमला के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में मार्च तिमाही तक कुल 827 प्रशिक्षुओं को स्वरोजगाार हेतु प्रशिक्षित किया गया। जिसके तहत Self Finance से 290 एवं Bank Finance से 302 लोगों ने अपना रोजगार प्रारंभ किया है जिसके तहत लक्ष्य के विरूद्ध क्रेडिट लिंकेज 51% एवं सेटेलमेंट 71% रहा।

इसके अलावा आरबीआई द्वारा सब्जी मंडी, टैक्सी चालकों जैसे सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढाँचों को डिजिटल रूप से विकसित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत झारखण्ड राज्य में क्लस्टर की पहचान की गई है। बैंकों द्वारा 31 जुलाई 2024 तक पहचान किए गए क्लस्टर में कम से कम 80% डिजिटल भुगतान कर, डिजिटल रूप से सक्षम बनाने का प्रयास करेंगे।

लक्ष्य के अनुरूप किसानों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश.

किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा में उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप किसानों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को एलडीएम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लाभुकों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने लंबित पड़े आवेदनों का डिस्बर्शमेंट करने हेतु कृषि विभाग को अपने टीम को नियमित रूप से बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए अपडेट रिपोर्ट प्राप्त करने की बात कही एवं योजनावार तरीके से केसीसी के लाभुकों को योजना का लाभ देने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने एसएचजी की महिला समूहों को भी शसक्त करने की बात कही उन्होंने कहा कि एसएचजी की महिलाओं को उनके स्वरोजगार में बैंकर्स सहयोग करें एवं जेएसएलपीएस समन्वय स्थापित करें। साथ ही एसएचजी की महिलाओं की सक्सेस स्टोरी की भी मांग की। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को स्वरोजगार कर रहें हैं उन्हें आगे बढ़ने के लिए सभी संबंधित विभाग सहयोग प्रदान करें।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, एलडीएम गुमला , जीएम डीआईसी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान गुमला द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय गुमला में हुआ , योग दिवस का समापन ।

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गुमला की संचालिका राजयोगिनी शांति दीदी द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गुमला में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को योग के विभिन्न आसन एवं प्राणायाम अभ्यास कराए गए। तत्पश्चात ज्ञान के माध्यम से मन को एकाग्रचित करने की विधि बताई गई। कार्यक्रम में संस्थान के सदस्य बीके ममता बहन, बीके शिव भाई, बीके सुचिता बहन, पंकज कुमार, उत्तम कुमार, हॉस्टल वार्डन रोहिणी प्रसाद, ममता कुमारी एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक , एवं समस्त छात्राएं सम्मिलित रहे।

मौके पर ब्र कु ममता बहन राजयोग का अभ्यास कराई एवं उससे होने वाले लाभ के विषय में बतायीं। वहीं शिव भाई ने स्वयं एवं समाज के लिए योग विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि आज योग हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि कहा जाता है योग: कर्मसु कौशलम् अर्थात योग से कर्मों में कुशलता आती है और हम आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते हैं। कर्म में कुशलता तब आती है जब हमारे विचारों में श्रेष्ठता होती है। अतः हमें विचार श्रेष्ठ करने के लिए अपने परिवेश के चारों तरफ की अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए और बुरी आदतों से बचना चाहिए। आज के समय में हमें मोबाइल के दुरुपयोग से बचकर उसके सही मायने में उपयोग के तरफ बढ़ने चाहिए।

साथ ही साथ हमें अपने मन ,वचन, कर्म से किसी को दुख हो ऐसे बोल नहीं बोलनी चाहिए। अपनी वाणी के प्रयोग में किसी के लिए टोंट कसना, सीमा रहित हंसी मजाक, किसी की बातों को बढ़ा चढ़ा कर वर्णन करना और उसे सभी लोगों के आगे लज्जित करना इन सब बुरी आदतों से बचना चाहिए। तब हम विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त सकते हैं और सर्वे के लिए सुखदाई बन सकते हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में हुआ योगाभ्यास

0

योग से मानसिक विकास एवं निरोगी काया की प्राप्ति होती है: डॉ अमित कुमार सिंह

दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को विनोबा भावे विश्वविद्यालय योग केंद्र के द्वारा युसेट भवन में योगाअभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे शांति मंत्र के साथ हुई । कार्यक्रम के प्रशिक्षक के रूप में योग विभाग के प्राध्यापक अभिषेक कुमार सिंह ने योग से संबंधित विभिन्न मुद्राओं को बताया । अभिषेक कुमार सिंह ने सभी को मंडूकासन, ताड़ासन, योग निद्रा , कपालभाति , अनुलोम विलोम, वृक्षासन आदि योग का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि सच्चा और सफल जीवन का सूत्र योग ही है। आज विश्व के प्रत्येक देश योग दिवस को मना रहे है।

योग केंद्र के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा मोहम्मद मोख्तार आलम थे । उन्होंने कहां कि योग जीवन के लिए महत्वपूर्ण है क्योकि स्वस्थ तन मे स्वस्थ मन निवास करता है । विशिष्ट अतिथि के रूप मे विभावि कुलानाशासक सह छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि योग का इतिहास बहुत पुराना है। उन्होंने प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल मे योग के महत्व के बारे मे चर्चा की और योग के आधुनिक स्वरूप को पतंजलि से जोड़कर बताया।

सीसीडीसी डॉ के के गुप्ता ने भी योग पर अपने विचार रखे । योग विभाग के निदेशक डॉ अमित कुमार सिंह ने कहा योग करने से मानसिक विकास एवं निरोगी काया को प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति यदि 24 घन्टे मे से 45 मिनट योग करे तो जटिल बीमारियो से बचा जा सकता है । हमे स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करना पड़ेगा। कार्यक्रम के अन्तिम मे पीजी योग के छात्र रोहित कुमार को बेहतरीन योग प्रदर्शन के लिए विभावि कुलसचिव ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। योग प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह को योग प्रशिक्षण हेतु स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में समाज विज्ञान के संकायअध्यक्ष डॉ सादिक रज्जाक, विज्ञान के संकायअध्यक्ष डॉ एच एन सिन्हा, वित्त पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र कुशवाहा, परीक्षा नियंत्रक डॉ सुनील कुमार दुबे , स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के सचिव डॉ विनोद रंजन, युसेट के निदेशक डॉ ए के साहा , प्रबंधन विभाग के निदेशक डॉ अमिताभ सामंता एवं काफी संख्या में शिक्षक, शिक्षककेत्तर तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

NEWS – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

आज जिला स्तरीय 10वां विश्व अंतराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन, उपायुक्त सहित जिले के तमाम वरीय अधिकारी भी हुए कार्यक्रम में शामिल

0

आज शुक्रवार को नगर भवन गुमला में जिला प्रशासन एवं जिला आयुष समिति गुमला के संयुक्त तत्वाधान में जिले में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस योग दिवस के अवसर पर आयुष समिति के प्रशिक्षकों के द्वारा सभी को विभिन्न योग अभ्यास करवाया गया। जिसमें लगभग 10 से अधिक योगाभ्यास शामिल थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक् कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो, शाशिंद्र कुमार बड़ाई अपर समाहर्ता सहित जिले के वरीय अधिकारी, कर्मी सहित विद्यार्थी एवं बच्चे भी मौजूद रहें ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि योग अभ्यास से न केवल आप स्वास्थ्य रहेंगे बल्कि इससे जीवन में एक अनुशासन भी बनी रहती है एवं अनुशासन ही पूरे जीवन को एक सफल रूप देने का कार्य करती है। साथ ही इस दौरान उपायुक्त ने राज्य भर में मादक पदार्थों के सेवन ना करने के विरुद्ध 19 से 25 जून तक चलाए जा रहे अभियान के विषय में उन्होंने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा स्वास्थ्य जीवन के लिए नशीले पदार्थों के सेवन करने से भी बचे एवं स्वयं को एवं अपने संबंधियों को भी नशीले द्रवो का सेवन न करने के प्रति जागरूक करें। स्वास्थ्य समाज के निर्माण हेतु उन्होने सभी से राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग की साधना में प्रति दिन दीए गए केवल 30 मिनट भी हमारे जीवन में एक सकारात्मकता की ऊर्जा उत्पन् कार्यों है। नियमित योगाभ्यास करना हमारे मन और चित में एकाग्रता उत्पन्न करती है, हमारी क्षमता का विकास करती है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मन ही स्वास्थ्य शरीर का गठन करता है, अतः सदैव स्वास्थ्य रहें एवं निरंतर योगाभ्यास करते हुए स्वयं को एवं समाज को स्वास्थ्य बनाएं , योगाभ्यास के पश्चात बच्चियों के द्वारा योग से जुड़े एक बेहतरीन प्रस्तुति की गई इसके उपरांत सभी अतिथियों के बीच औषधीय पौधों का भी वितरण किया गया, उक्त गुमला जिले में आयोजित जिला स्तरीय 10 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के अवसर पर गुमला उपायुक्त, गुमला पुलिस कप्तान, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, एसडीओ सदर , एसडीपीओ सदर, जिले के समस्त अधिकारी, कुर्मी सहित, विद्यार्थी एवं बच्चे बच्चियां शामिल हुए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुए कई कार्यक्रम में अन्नपूर्णा देवी ने कहा-योग भारतीय दर्शन और हमारे जीवन का अभिन्न अंग

0
 गिरिडीह : विश्व योग दिवस पर जिले भर में योग कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिला प्रशासन द्वारा भी दसवें योग दिवस पर सर जेसी बोस मॉडल स्कूल सहित अन्य जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में आयोजित योग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, भारत सरकार, विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी एवं समिति सह सचिव राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर भारत माता एवं महर्षि पतंजलि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और हमारी जीवन पद्धति का अभिन्न अंग है। योग कोई व्यायाम या क्रिया मात्र नहीं, वरन हमारी जीवन शैली है जो, तन को स्वस्थ और मान को शांति प्रदान करता है। विश्व गुरु भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और इसके जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया। 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही भारत के योग के प्रस्ताव को रखा, जिसे महासभा ने स्वीकृति देते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की और इसके साथ ही इस वर्ष पूरी दुनिया दसवां योग दिवस मना रही है।

कबीर ज्ञान मंदिर सहित अन्य संस्थानों में योग शिविर का हुआ आयोजन

उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के लिए स्वस्थ नागरिक ही सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि आप स्वयं स्वस्थ हैं तो, पूरा समाज स्वस्थ होगा और तब देश विकसित होगा। योग व्यक्ति को अनुशासन से आनंद की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है। योग अमूल्य उपहार है जो हमें, हमारे पूर्वजों, ऋषि मुनियों द्वारा सुख-क्षमताओं को जागने के लिए दिया गया है। कहा कि आधुनिक जीवन की भाग-दौड़ में योग ही व्यक्ति को तमाम दबावों एवं तनाव से बाहर निकाल कर उसको नया जन्म देता है। इधर, सर जेसी बोस मॉडल स्कूल मे आयोजित योग कार्यक्रम में जिले के आला अधिकार-कर्मचारी एवं गण्यमान्य लोग खेलों से जुड़े छात्र-छात्राओं, नेता व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वृद्ध व जवान ने योग किया। करीब करीब सभी स्कूलों के अलावा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय, थाना परिसर, जिला अधिवक्ता संघ भवन श्री कबीर ज्ञान मंदिर सहित अन्य संस्थानों में योग शिविर का आयोजन कर लोगों को योग व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में हुआ केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का अभिनंदन, मंत्री ने कहा-एनडीए में सरकार सौ दिनों के देशव्यापी विकास को लेकर तत्पर 

0
गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिला संगठन द्वारा गिरिडीह की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित सांसद सह भारत सरकार में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का गर्मजोशी से स्वागत से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया। मौके पर बुके और फूल माला पहनाकर पार्टी की ओर से अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया गया। तत्पश्चात बुके भी भेंट किया गया। इसके बाद तलवार और पगड़ी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता और खासकर केंद्रीय पार्टी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा केंद्रीय पार्टी की ओर से दूसरी बार कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया। क्षेत्र की जनता का अपार विश्वास और समर्थन रहा, जिसके कारण दूसरी बार हम सांसद के तौर पर नव निर्वाचित हो सकी। इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारत सरकार में जो मंत्री का दायित्व दिया है। वह बखूबी निर्वहन करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करूंगी।

 ‘भारत के चौमुखी विकास के लिए एनडीए सरकार कटिबद्ध है’

उन्होंने एक सौ दिनों के कार्यों को लेकर कहा कि भारत के चौमुखी विकास के लिए एनडीए की सरकार कटिबद्ध है। इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार पर भी हमला किया। कहा कि जिस तरह चुनाव के बाद हिंसा बंगाल का चरित्र बन चुका है, उसी तर्ज पर झारखंड की सरकार भी चल रही है। झारखंड की गठबंधन सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। लूट-चोरी का मामला बढ़ गया है। लगातार अपराधी घटना बढ़ गई है, लेकिन इसे रोकने में सरकार नाकाम है। आनेवाले समय में करारा जवाब राज्य की जनता इस सरकार को देगी। मौके पर जमुआ विधायक केदार हाजरा, निर्भय शहाबादी, सुरेश साव, दिलीप वर्मा, विनय कुमार सिंह, दिनेश यादव, प्रणव कुमार वर्मा, यदुनंदन पाठक, भागीरथ मंडल, संदीप डांगेच, हरविंदर सिंह बग्गा, सुनील अग्रवाल, जयप्रकाश मंडल, महेंद्र वर्मा, अजय रंजन सिंह, संत कुमार लल्लू, सुनील अग्रवाल, मुकेश जालान,  सुमित सिंह, अनूप सिन्हा, महिला मोर्चा की जिप उपाध्यक्ष मुनिया देवी, प्रोफेसर विनीता कुमारी, शालिनी वैश्कियार, पुष्पा सिन्हा, तनूजा सहाय, संगीता कुमारी, मीना गुप्ता समेत कई भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद थे।
राम भक्तों के लिए

11 वर्षीय युवक नाबालिक किशोर 5 दिनों से लापता , खोज बिन करने हेतु परिजनों ने लगाई हैं गुहार।

0

गुमला गुमला जिला अंतर्गत स्थित सदर थाना स्थित बरिसा कुंबाटोली ग्राम निवासी ग्यारह वर्षीय नाबालिग किशोर आसवंत पन्ना , दिनांक 15/6/24/ दिन शनिवार को शाम लगभग 5:30बजे अपने घर से घुमने रोड की ओर निकाला और फिर वह वापस अपने घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने अस्तर से संबंधित रिश्तेदारों और परिजनों के यहां सभी जगहों पर पता किया गया , लेकिन उसका पता नहीं चला, लापता नाबालिग युवक आसवंत पन्ना का कोई जानकारी अबतक नहीं मिला है, आज उसके परिजनों ने गुमला जिला मुख्यालय पहुंचकर संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर और उसकी सकुशल बारामती के लिये लगाई हैं गुहर ।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium