19.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 609

मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध गुमला में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

0

गुमला: मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत गुमला जिले में सभी डे बोर्डिंग, क्रीड़ा किसलय, खेलो इंडिया सेंटर और आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

खेलकूद एवम् युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय, गुमला ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के दर्जनों छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचने और इसके नुकसान को लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगों के माध्यम से चार्ट पेपर पर अपनी अपील उकेरी।

प्रतियोगिता में खेल विभाग के प्रशिक्षक बिना केरकेट्टा, मनोज पाल, इमरान अली, संभू कुमार, महावीर लोहरा, रिजवान अली, संदीप, निर्मला, रेशमा बानू, अनीता, कुसुम, रायमुनी, और सुबीर कुजूर उपस्थित रहे।

ज्ञातव्य है कि गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों और जिला मुख्यालय में 19 जून से 26 जून तक जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, योग कार्यक्रम, युवा संगोष्ठी, क्विज प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, भाषण प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता, साइकिल रैली समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

गुमला शहरी क्षेत्र में वृहद पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान

0

गुमला – आज 19 जून 2023 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक गुमला नगर परिषद क्षेत्र में वृहद पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी/प्रशासक दिलीप कुमार की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया।

अभियान की शुरुआत पुग्गू पुल के पास से की गई और अंत नगर परिषद कार्यालय के पास हुआ। इस दौरान कई दुकानदारों से भारी जुर्माना वसूला गया। कुछ दुकानदारों ने जुर्माना देने से इनकार किया, जिसके बाद नगर परिषद की टीम ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनके सामान जब्त कर लिए।

बिना ट्रेड लाइसेंस के दुकान संचालन पर कार्रवाई

पालकोट रोड स्थित आदित्य विजन नामक प्रतिष्ठान से ट्रेड लाइसेंस की मांग करने पर पता चला कि वे बिना लाइसेंस के दुकान चला रहे थे। इस पर नगर परिषद ने नाराजगी जताते हुए ₹5000 का जुर्माना लगाया। प्रतिष्ठान के प्रबंधक ने पहले आनाकानी की, लेकिन दुकान सील करने की कार्रवाई शुरू होते ही उन्होंने जुर्माना भर दिया।

अन्य अतिक्रमणों पर कार्रवाई

सड़क किनारे डंप की गई भवन निर्माण सामग्री के मालिकों से भी मोटी रकम जुर्माने के रूप में वसूली गई। कई लोगों ने नालियों पर ठोस निर्माण कर रखा था और दुकानदारों ने अपनी दुकान का सामान बाहर रखा हुआ था, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रशासक दिलीप कुमार ने सख्त चेतावनी दी कि दो दिनों के अंदर अवैध निर्माण और सामग्री हटाई जाए, अन्यथा नगर परिषद स्वयं कार्रवाई करेगी।

जुर्माना वसूली

अतिक्रमण हटाने के इस अभियान में कुल ₹26,700 जुर्माना वसूला गया।

प्रशासक की अपील

प्रशासक दिलीप कुमार ने पहले भी कई बार नागरिकों से अतिक्रमण नहीं करने, दुकान का सामान सीमित रखने, और डस्टबिन रखने की अपील की थी। उन्होंने पुनः अनुरोध किया कि शहरवासी अपने प्रतिष्ठान का ट्रेड लाइसेंस अवश्य लें, और नालियों पर अतिक्रमण न करें।

अभियान में शामिल अधिकारी

इस अभियान में प्रशासक दिलीप कुमार, नगर प्रबंधक हिमांशु कुमार मिश्र, सहायक अभियंता मनीष कुमार, कनीय अभियंता सुनील उरांव, रवि महतो, कर दरोगा, और नगर परिषद की टीम उपस्थित थी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

गुमला में 19 से 26 जून तक मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान

0

गुमला: जिले के नागरिकों को नशीले पदार्थों के सेवन से बचाने और जागरूक करने के उद्देश्य से गुमला जिला प्रशासन ने 19 जून से 26 जून 2024 तक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित करने की घोषणा की है। बुधवार को जिला समाज कल्याण विभाग और जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सहयोग से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस अभियान की शुरुआत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर की।

उपायुक्त ने की अपील

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा, “मादक पदार्थों का दुरुपयोग समाज में विकराल रूप ले रहा है और यह समाज के लिए हानिकारक है। इसके बढ़ते दुरुपयोग को कम करने के लिए तस्करों और उपयोगकर्ताओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ समाज, विशेष रूप से किशोरों और युवाओं को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।”

जागरूकता रथ और अभियान की जानकारी

अगले सात दिनों तक जागरूकता रथ विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण करेगा। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी और वर्कशॉप जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह अभियान जिले में विशेष जागरूकता कार्यक्रम के रूप में संचालित किया जाएगा।

अवैध मादक पदार्थों की बिक्री अपराध

उपायुक्त ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के लोगों को मादक पदार्थ बेचना, शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के क्षेत्रफल में मादक पदार्थ बेचना, मादक पदार्थों की गैरकानूनी खेती, उत्पादन, भंडारण, बिक्री और परिवहन दंडनीय अपराध है। इन अपराधों में कठोर सजा का प्रावधान है, जिसमें 20 साल तक की सजा और दो लाख रुपये या अधिक का जुर्माना शामिल है। कुछ मामलों में मृत्युदंड भी दिया जा सकता है।

नशा छुड़ाने के लिए संपर्क करें

यदि कोई व्यक्ति स्वयं या उनके परिवार के सदस्य नशे की चपेट से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो वे रिनपास रांची, केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्था रांची, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर, जिला अस्पताल के आईसीटीसी/एआरटीसी परामर्श केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर

जिला प्रशासन ने अपील की है कि यदि किसी को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, अफीम की खेती आदि की जानकारी हो तो वह टोल फ्री नंबर 112 पर सूचना दे सकते हैं। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

इस अभियान में परियोजना निदेशक आईटीडीए, एसडीओ सदर, एसडीओ चैनपुर, एसडीओ बसिया, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रभारी जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी और विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी मौजूद थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

सिसई में मिले शव के हत्यारे गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

0

गुमला: सिसई प्रखंड में 9 जून 2024 को सिसई थाना अंतर्गत ग्राम मूर्गु और बरगाँव के बीच पारस नदी के कुएं में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। इस घटना के संबंध में सिसई थाना में कांड संख्या 64/2024, दिनांक 09/06/2024 के तहत धारा 302/201 भा.दं.वि. के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अनुसंधान के दौरान अज्ञात शव की पहचान कुश महतो, उम्र 30 वर्ष, पिता उदित महतो, निवासी डुमरला, पोस्ट खरका, थाना गुमला के रूप में की गई। इसके बाद एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें अनुसंधानकर्ता प्रमोद कुमार, आशीष कुमार, अनुज कुमार, और आरक्षी नरेंद्र सरदार तथा संदीप एक्का शामिल थे।

छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त सुनील उरांव, उम्र 22 वर्ष, पिता स्व. डिलू उरांव, निवासी बरगाँव, पति टोली, थाना सिसई को 19 जून 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया और गुमला जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से समाज में न्याय और सुरक्षा का संदेश पहुंचा है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

राहुल गांधी के जन्मदिन पर गांधी मोहल्ला में केक काटकर मनाई खुशी

0

गुमला: गुमला जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में करौंदी नगर स्थित गांधी मोहल्ला में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य कोऑर्डिनेटर निशा भगत के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर केक काटकर खुशी का इजहार किया गया और पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में निशा भगत, गुमला जिला कोऑर्डिनेटर अंजलि बाड़ा, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के गुमला जिला अध्यक्ष हंदू भगत, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विष्णु राम, और राजू महतो सहित कई आमंत्रित सदस्य उपस्थित थे। निशा भगत ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के जननायक हैं और भविष्य में देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत मिला और मोदी सरकार को गठबंधन का सहारा लेना पड़ा।

कार्यक्रम के दौरान संविधान की रक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। निशा भगत ने कहा कि मोदी सरकार के समय में जनता महंगाई की मार झेल रही है। इस अवसर पर हिंदू भगत, विष्णु राम, उषा नायक, राजू महतो, जयदेव नायक, अंजलि बाड़ा, मावली देवी, राधा देवी, भूषण नायक, छोटू नायक, देवकी देवी, रीको देवी, संजय नायक सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल महुआ टोली से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां गांव के एक युवक ने 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की है, जब महुआ टोली गांव की एक 12 वर्षीय बच्ची बारिश से बचने के लिए गांव के ही विमल किण्डो के छप्परनुमा आंगन में पहुंची। उस समय विमल के घरवाले बाहर काम पर गए हुए थे और वह घर पर अकेला था। इस मौके का फायदा उठाते हुए, विमल ने बच्ची को अंदर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बच्ची को घर से भगा दिया।

बच्ची बिना कपड़ों के ही रोते-बिलखते अपने फुआ के घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला गांव के पंच के पास पहुंचा, जहां पंच ने इसे गांव में ही सुलझाने की कोशिश की। जब मामला नहीं सुलझा, तो परिजनों ने मंगलवार को चैनपुर थाना में विमल किण्डो के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

चैनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विमल किण्डो को गांव से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण करने पर लगेगा भारी जुर्माना: न. प. प्रशासक

0

गुमला: नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी/प्रशासक दिलीप कुमार ने आज शहरी क्षेत्र में विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए। प्रशासक ने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।

सब्जी विक्रेताओं को वेंडिंग जोन में दुकान लगाने के निर्देश

प्रशासक ने सब्जी विक्रेताओं को पूर्व की भांति टंगरा मार्केट स्थित वेंडिंग जोन में दुकान लगाने का निर्देश दिया।

अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान

न. प. प्रशासक ने आज पालकोट रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय से सिसई रोड, पोद्दार धर्मशाला तक, और टावर चौक से मेन रोड होते हुए जशपुर रोड तक सभी दुकानों का दौरा किया। उन्होंने देखा कि कई दुकानदारों ने अपने दुकानों के बाहर सड़क तक सामान रखा हुआ है, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी होती है और ट्रैफिक अव्यवस्थित हो जाता है।

साफ-सफाई के निर्देश

प्रशासक ने सभी दुकानदारों को अपने दुकानों के बाहर साफ-सफाई करने और डस्टबिन का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने मधुबाला गली में स्थित दुकानों के बाहर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए सफाई गाड़ी को सुबह 11 बजे 15 मिनट तक खड़ा करने का निर्देश भी दिया, ताकि सभी कूड़ा गाड़ी में ही डाला जा सके।

अभियान का उद्देश्य

न. प. प्रशासक ने कहा कि यह अभियान ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और साफ-सफाई बनाए रखने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा। शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में अब नियमित कूड़े की गाड़ी का भ्रमण करवाया जा रहा है और चौक-चौराहों एवं नालियों की भी सफाई तेजी से की जा रही है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

नशाखोरी के लिए पैसे नहीं मिलने पर बेटे ने मां की हत्या की

0

गुमला: गुमला जिला के सिसई थाना क्षेत्र के टोली गांव में 45 वर्षीय महिला बुधमनी देवी की हत्या के मामले ने सबको झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि बुधमनी देवी की हत्या उनके अपने बेटे ने की, क्योंकि उसने नशे के लिए पैसे नहीं दिए थे।

मृतक के पति, रोपना उरांव ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनका बेटा नशे का आदी था और बिना नशे के रह नहीं सकता था। घटना के दिन, पैसे नहीं मिलने पर आक्रोशित बेटे ने अपनी मां की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। रोपना उरांव ने यह भी बताया कि बेटे ने अपनी मां को मारते समय कोई रहम नहीं किया और बिना किसी पछतावे के उसे मौत के घाट उतार दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिसई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और बुधमनी देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस दुखद घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी बेटे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

कहकशां परवीन के आकस्मिक निधन पर झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ ने व्यक्त किया शोक

0

गुमला: रांची यूनिवर्सिटी की पूर्व उर्दू विभागीय अध्यक्ष और उत्कृष्ट लेखिका कहकशां परवीन के आकस्मिक निधन की खबर से झारखंड और बिहार में उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय कहकशां परवीन के निधन से झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ भी गहरे दुख में है।

संघ के महासचिव अमीन अहमद और प्रवक्ता शहजाद अनवर ने कहकशां परवीन को उर्दू भाषा में उनकी उत्कृष्ट और दमदार लेखनी के माध्यम से एक अलग पहचान बनाने वाली सितारा बताते हुए शोक व्यक्त किया। अमीन अहमद ने कहा, “झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के समस्त साथियों की ओर से मरहूम के आत्मा की शांति के लिए अल्लाह से दुआ की जा रही है। उनके घरवालों और चाहने वालों को अल्लाह सब्र दे।”

परवीन के निधन से उर्दू साहित्य जगत में एक बड़ी क्षति हुई है। उनके द्वारा किए गए कार्य और उनकी लेखनी हमेशा याद रखी जाएगी। इस दुखद घड़ी में संघ के सभी सदस्य उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

जिले में 19 जून को मनाया जाएगा विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस, 0-40 वर्ष के नागरिकों का कराया जाएगा जांच

0

गुमला: कल दिनांक 19 जून को विश्व सिकल सेल अनीमिया दिवस है।इस अवसर पर पूरे गुमला जिला में वृहद रूप से सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों को उक्त बीमारी के संबंध में जागरूक किया जायगा।

सभी बच्चों एवं शिक्षकों का सिकल सेल एनीमिया का निः शुल्क जाँच किया जाएगा।इसके लिए सभी कस्तूरबागांधी एवं आवासीय विद्यालयों में सभी छात्राओं एवं छात्रों का सिकल सेल एनीमिया की जांच करने की तैयारी की जा रही है। उक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ) डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा के द्वारा दी गई।

ज्ञात हो की सिकल सेल एनीमिया एक अनुवांशिक बीमारी है जिसमें RBC हसिया के आकार का हो जाता है।यह RBC जल्दी टूट जाता है और व्यक्ति खून की कमी से ग्रसित हो जाता है।सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित मरीजों को खून की कमी ,कमजोरी,थकान होना,कमर एवं जोड़ों में दर्द होसकता है।गंभीर रूप से ग्रसित व्यक्ति को बार बार खून चढ़ाना पड़ता है।गुमला जिला में 0-40 वर्ष के सभी लोगों का खून जाँच किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 1 नवंबर 2022 से शुरु किया जा चुका है।जाँच के बाद लोगों को विवाह पूर्व काउंसलिंग की जा रही है जिससे की विवाह के उपरान्त उनके बच्चों को बीमारी से बचाया जा सके और जिला में सिकल सेल एनीमिया के प्रसार को रोका जा सके। इस बीमारी का जाँच ही बचाव है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium