19.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 610

साप्ताहिक जन शिकायत दिवस में आम नागरिकों को मिल रही है सहायता, त्वरित कारवाई एवं समस्या के निष्पादन को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर लगातार की जा रही है कार्रवाई

0

आज के साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में लगभग 50 से अधिक आवेदकों ने की उपायुक्त से मुलाकात

बसिया प्रखंड की दिव्यांग बेटी सरोज बरला को उनके रोजगार संवर्धन के लिए उपायुक्त के द्वारा तीन सिलाई मशीन का किया गया वितरण

गुमला: आज मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित साप्ताहित जन शिकायत दिवस में जिले के दूर दराज से लगभग 50 से अधिक आवेदकों ने आकर उपायुक्त से मुलाकात की। प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को आयोजित पूर्वाह्न 11:00 बजे से प्रारंभ जन शिकायत निवारण दिवस में लगातार सैंकड़ों आवेदकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

दिव्यांग बेटी सरोज बरला को उनके रोजगार संवर्धन के लिए मिली सहायता

इसी क्रम में पिछले माह जन शिकायत दिवस में उपायुक्त से मिलने बसिया प्रखंड की दिव्यांग बेटी सरोज बरला ने अपने रोजगार संवर्धन के लिए उपायुक्त से सहायता की मांग की थी। उन्होंने सिलाई करने की ट्रेनिंग ली थी एवं वह स्वयं दिव्यांग होते हुए भी अन्य महिलाओं को रोजगार करने के लिए प्रेरित करती हैं एवं उन्हें भी सिलाई करना सिखाती है, सरोज की प्रतिभा एवं कुछ करने की इच्छा को देखते हुए आज मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के सहयोग से सरोज को 3 सिलाई मशीन टेबल के साथ प्रदान किया गया।

सरोज बरला कहती हैं कि उन्हें 1 माह में ही उपायुक्त से सहायता मिल गई जिसके लिए वे बेहद खुश है उन्होंने उपायुक्त द्वारा किए गए इस सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया। सरोज कहती है कि वह इस मशीन से अपने संस्था को विस्तारित रूप देंगी एवं और भी महिलाओं को सिलाई करना सिखाएंगी एवं अपने साथ साथ अन्य महिलाओं को भी रोजगार करने हेतु प्रेरित करेंगी।

आज 50 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याओं को रखा उपायुक्त के समक्ष..

गुमला के पालकोट रोड में रहने वाले विकास कुमार ने अपना आवेदन समर्पित करते हुए बताया कि उनकी हार्डवेयर की दुकान शॉर्ट सर्किट होने के कारण जल गई, जिसमें लगभग 6.5 लाख रुपए के संपत्ति का नुकसान हुआ, दुकान के जलने से उनके घर की आमदनी ठप हो गई है, जिसपर उन्होंने उपायुक्त से सहायता की मांग की।

उपायुक्त ने उक्त आवेदन को एसडीओ गुमला को अग्रसारित किया एवं त्वरित रूप से पूरे मामले की जांच एवं उन्हें नियमानुसार सहायता राशि देने हेतु सहयोग करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार से वन तालाब के समीप रहने वाली गायत्री देवी ने अपना आवेदन समर्पित करते हुए उनके घर के ऊपर से गुजरने वाले 1100v के तार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से हटवाने की मांग की। घाघरा निवासी सुषमा कुमारी ने अपनी दिव्यांगता के विषय में उपायुक्त को जानकारी दी एवं उन्होंने बैटरी चालित रिक्शा की मांग की।

घाघेक निवासी दिव्यांग सुशील उरांव ने बताया कि वे वर्ष 2016 से मनरेगा विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्य कर रहें हैं। सुशील ने उपायुक्त से घाघरा प्रखंड में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर स्थाई करने एवं लंबित बकाया मानदेय राशि के भुगतान कराने हेतु उपायुक्त से सहायता की मांग की। जिसपर उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया एवं निश्चित होकर जाने के लिए कहा।

इसके अलावा आज जनता दरबार में राशन, पेंशन, आवास योजना, निजी एवं सामाजिक मुद्दों को लिए आवेदकों ने उपायुक्त से मुल्कात की। एवं सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं सभी विषयों पर अविलंब कार्रवाई करने हेतु अधिनस्तो को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक ललन कुमार रजक सहित अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहें।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

राम भक्तों के लिए
0

सरना-सनातन-जैनधर्म का संगम होगा बिरसा-लुगुबुरू-पारसनाथ-बाबाधाम कॉरिडोर: सुदिव्य 

 विधायक ने कहा-कॉरिडॉर निर्माण में राज्य सरकार करीब एक हजार करोड़ खर्च करेगी

 गिरिडीह शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 30 किलोमीटर की प्रस्तावित रिंग रोड मिशन मोड़ तक का डीपीआर तैयार हो रहा है

 गिरिडीह (कमलनयन) : झारखंड में समावेशी विकास की अवधारणा पर काम कर रही महागठबंधन सरकार में झामुमो के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरकार भी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन सरकार की तर्ज पर राज्य के विकास को गति देने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झारखंडियों के जीवन स्तर मे सुधारलाने के साथ हि झारखंड को विकसित प्रदेश की श्रेणी मे लाने के ठोस और सार्थक योजनाए बना रहे है। सीएम चंपाई सोरेन सरकार ने झारखंड में विभिन्न धर्मों के प्राचीन उपासना स्थलों की यात्रा सुलभ और सरल बनाने के मकसद से रांची-देवघर तक बिरसा-लुगुबुरु- पारसनाथ-बाबाधाम-होली टुरिस्ट कोरिडॉर को नीतिगत मंजूरी प्रदान कर विकसित राज्य की दिशा में प्रभावी कदम बढ़ाया है। इस बाबत जेएमएम के वरिष्ठ नेता गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार ने बताया कि प्रस्तावित बिरसा-लुगुबुरू-पारसनाथ – रजरप्पा-बाबाधाम तक के 170 किलोमीटर कॉरिडोर के तहत रांची, ओरमांझी, गोला- रजरप्पा, डुमरी-मधुबन, गिरिडीह, बुढई-देवघर शामिल है। उन्होंने कहा कि एक हजार करोड़ के अधिक की इस परियोजना होली टुरिस्ट कॉरिडॉर का निर्माण कार्य स्टेट हार्ईवे ऑथिरिटी ऑफ झारखंड (सेज) के द्वारा किया जाना है। परियोजना के डीपीआर बनाने का काम अंतिम चरण में है। उन्होंने आशा जताई की जिस गति से कागजी काम आगे बढ़ रहा है, अगर सब कुछ ठीक रहा तो दुर्गापूजा तक परियोजना का शिलान्यास संभव है।

गिरिडीह-डुमरी रोड के रिंग रोड पर भी काम किया जा रहा है

विधायक ने कहा कि इस कॉरिडोर के बन जाने से सनातन धर्मियों का मां छिन्नमस्तिके तीर्थ क्षेत्र सरनाधर्म के लुगुगुरु घंटाबाडी धर्मगझढ़, मारंग बुरु तीर्थस्थल  (पारसनाथ) एवं जैन धर्मावलम्बियों के सर्वोच्च तीर्थ क्षेत्र शिखर जी मधुबन आने वाले पर्यटकों की सड़क यात्रा सुगम और सरल हो जायेगी। इसके साथ ही रांची से भाया गिरिडीह-बाबाधाम जानेवाले पर्यटकों की सड़क मार्ग की दूरी भी लगभग 50 किलो मीटर कम हो जायेगी, जिससे समय और बजट की बचत होगी। उन्होंने कहा कि 2019 से ही उनकी सरकार सर्वधर्म समभाव के दृष्टिकोण के आधार पर समावेशी विकास कर रही है। कई प्रकार के षड्यंत्रों-विध्न बाधाओं के बावजूद सीमित संसाधनों में प्रदेश को विकसित बनाने की दिशा में उनकी सरकार यथासंभव सार्थक प्रयास में लगा हुआ है। अपने विधानसमा क्षेत्र गिरिडीह को लेकर विधायक ने कहा कि गिरिडीह शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल सके। इसको लेकर 30 किलोमीटर की प्रस्तावित रिंग रोड मिशन मोड तक का डीपीआर भी जल्द तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा गिरिडीह-डुमरी रोड के जोड़ापहाड़ी के समीप एक अन्य रिंग रोड पर भी काम किया जा रहा है, जिसमें सीसीएल के चिंकल्स अग्दोनी, गाडी, चतरो वाया महुआर होते हुए बेंगाबाद प्रखण्ड को जोडा जाना है। राज्य सरकार मंत्री बसंत सोरेन ने इसके निर्माण की मंजूरी दे दी है, जिसमें दो अंडरपास के साथ चार ब्रिज का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि तीनों प्रोजेक्ट केबिनेट में मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू हो जायेगा।
राम भक्तों के लिए

मादक द्रव्यों के दुरुपयोग को रोकने हेतु जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

0

गुमला: जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां की अध्यक्षता में आज एसएस प्लस टू बालक उच्च विद्यालय गुमला के सभागार में मादक द्रव्यों के दुरुपयोग को रोकने हेतु जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन के उपरांत, राज्य स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देश अनुरूप इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपील की कि नशा एक ऐसी समस्या है जिसकी चपेट में किशोर अवस्था के स्कूली बच्चों के आने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों को कक्षा 9 से 12 के छात्रों पर विशेष नजर रखनी चाहिए और उनकी काउंसिलिंग करनी चाहिए। साथ ही, विद्यालय परिसर के आसपास मादक द्रव्यों या अन्य नशीले पदार्थों के विक्रय संबंधी किसी भी संदिग्ध जानकारी मिलने पर उच्च अधिकारियों को सूचित करना चाहिए। गुरु गोष्ठी और शिक्षकों की बैठक में इस विषय को गंभीरता से लेते हुए नियमित मॉनिटरिंग की जानी चाहिए।

कार्यशाला में 18 से 26 जून तक विभागीय रूप से निर्धारित दैनिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। कक्षा 9 से 12 के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों में गतिविधियां चलाने के निर्देश दिए गए। शिक्षकों को अपने क्षेत्र में निगरानी रखते हुए मादक द्रव्यों और अन्य नशीले पदार्थों की उपलब्धता/विक्रय को रोकने के लिए उचित कदम उठाने और आवश्यकतानुसार प्रशासन का सहयोग प्राप्त करने की बात कही गई।

कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी प्रियश्री भगत, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी किरण कुमारी, प्रीति कुजूर, और एडीपीओ पियूष कुमार भी मौजूद थे। डायट से कुमार सुंदरम भारद्वाज ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, बीआरपी, और सीआरपी भी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

झील परिसर में स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता 2024 में पहुंचे मुन्ना सिंह, किया बच्चों को प्रोत्साहित

0

हजारीबाग : कल शाम झील परिसर में स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता 2024 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और बच्चों का हौसला-अफ़ज़ाई किया।

आउटडोर एस्केप एकेडमी, हजारीबाग द्वारा आयोजित किए गए इस प्रतियोगिता में मुन्ना सिंह का स्वागत, एकेडमी के आयोजक, कोच और पूरी टीम ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया। मुन्ना सिंह ने सभी विजेताओं और उपविजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उनको खेल के क्षेत्र में मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर मुन्ना जी ने कहा कि आज के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

मुख्य रूप से उपस्थित बबलू सिंह दिनेश यादव सुजीत सिंह विक्की कुमार धान, विशाल कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

NEWS – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

बॉक्साइट माइन्स में माइनिंग एक्ट का खुलेआम उल्लंघन, रैयत मजदूर समिति ने किया विरोध

0

गुमला: गुमला जिला अंतर्गत बॉक्साइट माइन्स में माइनिंग एक्ट का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। इस संबंध में रैयत मजदूर समिति गुमला व लोहरदगा की संयुक्त बैठक बिशुनपुर ब्लॉक के समक्ष समिति के अध्यक्ष प्रकाश उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि बॉक्साइट माइन्स लीजधारी माइनिंग एक्ट का उल्लंघन कर रहे हैं। सीएसआर के तहत माइंस क्षेत्र में काम नहीं होने से माइंस संचालन के 50 साल बाद भी स्थानीय लोग स्कूल, अस्पताल, पेयजल, सड़क, रोजगार, सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। स्थानीय सांसद-विधायक इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

सिंह ने बताया कि बॉक्साइट का अवैध खनन रैयत्ती जमीन और वन क्षेत्र में बेरोकटोक किया जा रहा है। अवैध उत्खनन रोकने के लिए बनी स्पेशल टास्क फोर्स केवल कागजों पर ही सिमट गई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने माइंस क्षेत्र के रैयत और मजदूरों को बड़ी संख्या में एकत्रित करते हुए आंदोलन करने की तैयारी करने का आह्वान किया। भगत सिंह जयंती के अवसर पर 28 सितंबर 2024 को रांची में आयोजित झारखंड बचाओ महारैली में सैकड़ों की संख्या में भाग लेने की अपील भी की गई।

समिति के अध्यक्ष प्रकाश उरांव ने कहा कि सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण बॉक्साइट माइन्स क्षेत्र के जंगल और आदिवासियों का शोषण हो रहा है। उन्होंने जोरदार आंदोलन शुरू करने की बात कही। बैठक में 26 जून 2024 को जिला मुख्यालय गुमला में आयोजित चेतावनी धरना कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई।

बैठक में लोहरदगा निवासी विकास सिंह के अमतीपानी जवाडीह माइंस में ब्लास्टिंग से मारे गए स्व. गुलशन मुंडा के मामले को जोरदार तरीके से उठाया गया और जांच की मांग की गई। हिंडालको कंपनी द्वारा मजदूर बहाली न किए जाने और सीएसआर घोटाले जैसे मामलों पर भी कार्रवाई की मांग की गई।

बैठक में प्रकाश उरांव, अनिल उरांव, आदित्य सिंह, रामप्यार तुरी, रामलाल असुर, ननकू खरवार, छोटूराम असुर, शिवप्रसाद नायक, सुखराम बिरिजिया, जवाहिल खेरवार, मंगरा उरांव, उमेश मुंडा, चिंता देवी और पुष्पा उरांव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

हिमाचल प्रदेश में मजदूर की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने शव मंगवाने के लिए जिला प्रशासन से लगाई गुहार

0

गुमला: गुमला जिला अंतर्गत सिसई थाना क्षेत्र के चट्टी टोली बरगांव निवासी मजदूर युवक अकालेश्वर उरांव की मौत संदेहास्पद स्थिति में हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर, नुंडार जिला सोलन में हो गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक कुछ दिन पहले ही मजदूरी करने हिमाचल प्रदेश गया था और वहाँ लोकल काम करता था।

मजदूर का शव उसके कमरे से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर सड़क किनारे मिला। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को मिली, उन्होंने शव को मंगवाने और रहस्यमयी मौत के असली कारण की जांच के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई।

परिजनों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारण का पता लगाने में जुट गई है। इधर, मौत की खबर मिलते ही गांव और परिजनों में शोक का माहौल है और परिजन रो-रो कर बेहाल हैं।

हिमाचल प्रदेश में मौजूद उसके रिश्तेदारों से बातचीत की जा रही है और शव लाने की व्यवस्था करने को कहा गया है। इस संबंध में श्रम अधीक्षक और गुमला उपायुक्त को भी सूचना दे दी गई है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

वज्रपात से किसान की मवेशी की मौत

0

गुमला: गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर अचानक आई आंधी, बारिश और वज्रपात के कारण एक किसान की मवेशी की मौत हो गई। तेतर डिपा चीपरी गांव के निवासी संतोष उरांव की गाय वज्रपात की चपेट में आकर मौके पर ही मर गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया राम प्रसाद बड़ाइक को पीड़ित किसान ने मुआवजा दिलाने की मांग की। बताया जाता है कि घटना के समय लगभग 4:30 बजे हल्की बारिश हो रही थी। इस दौरान मवेशी एक पेड़ के नीचे बचने के लिए चली गई थी, तभी वज्रपात हुआ और संतोष उरांव की गाय चपेट में आ गई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की अपील की है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

ग्रामीणों ने सड़क और पानी की समस्या को लेकर उठाई आवाज

0

गुमला: गुमला जिला के सिसई प्रखंड अंतर्गत भुरसो पंचायत के लावागांई गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन कर कई मूलभूत सुविधाओं की मांग की। कांग्रेस पुसो मंडल अध्यक्ष जितेंद्र लोहरा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उन्हें हल कराने का आश्वासन दिया।

प्रमुख समस्याएँ:

  1. सड़क निर्माण:
    • ग्रामीणों ने ग्राम लवागांई पुल से लेकर ग्राम भुरसो तक सड़क निर्माण कार्य की मांग की है। पिछले एक वर्ष से ठेकेदार द्वारा बॉल्डर डालकर काम बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय और स्कूल-कॉलेज आने-जाने में कठिनाई हो रही है।
  2. पानी की समस्या:
    • अत्यधिक गर्मी के कारण पशुओं को पानी पिलाने और अंतिम संस्कार के समय नहाने-धोने में काफी कठिनाई हो रही है। गांव में एकमात्र तालाब है, लेकिन उसकी मरम्मत न होने के कारण उसमें पानी का जमाव कम हो गया है, जिससे पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है।

ग्रामीणों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए लिखित आवेदन सौंपा है। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र लोहरा ने क्षेत्र की जनता को यथासंभव कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही

0

गुमला: गुमला जिला के भरनो प्रखंड में सोमवार की शाम तेज आंधी, तूफान और ओलावृष्टि के कारण भारी तबाही हुई। तुरिअंबा पंचायत के मसिया गांव में एक विशालकाय पीपल का पेड़ गिरने से पुराना स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है।

पेड़ गिरने से हर घर जल नल योजना के अंतर्गत बने सोलर आधारित जलमीनार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गांव के लगभग 25 घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। इसके अलावा, महाधन गोप का गाय सेड भी पेड़ गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कई ग्रामीणों के घरों की छतों पर लगे एस्बेस्टस भी उड़कर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे किसानों और ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए आपदा प्रबंधन मद से मुआवजे की मांग की है।

प्रमुख क्षति:

  • स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन क्षतिग्रस्त
  • सोलर आधारित जलमीनार पूरी तरह नष्ट
  • 25 घरों में पानी की आपूर्ति ठप
  • महाधन गोप का गाय सेड बुरी तरह क्षतिग्रस्त
  • कई घरों की छतें क्षतिग्रस्त

प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मदद की मांग की है ताकि वे अपने नुकसान की भरपाई कर सकें और सामान्य जीवन में लौट सकें।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

आदेश, समर्पण और बलिदान का पावन त्योहार ईद-उल-अजहा अकीदत के साथ मनाया गया

0

गुमला: गुमला जिला मुख्यालय और शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अकीदत और एतराम के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। इस अवसर पर देश और शहर में अमन और शांति के लिए विशेष दुआ की गई।

सिसई रोड स्थित ईदगाह में सुबह ठीक 8:00 बजे जामा मस्जिद के इमाम ऐनाम रब्बानी साहब ने बड़ी जमात को नमाज पढ़ाई। उन्होंने कहा कि हम सब आज अल्लाह के प्यारे पैगंबर हजरत इब्राहिम अलेही वसल्लम की महान कुर्बानी की याद मना रहे हैं। अल्लाह को कुर्बानी पसंद है, लेकिन इसका मतलब सिर्फ जानवर की कुर्बानी नहीं है। हमें अपने आचार, विचार, और आचरण को भी ठीक रखना चाहिए और एक-दूसरे के प्रति घृणा, द्वेष, और भेदभाव नहीं रखना चाहिए।

रब्बानी साहब ने कहा कि हमें अपनी जिंदगी अल्लाह के बताए हुए दीन ए मोहम्मद के सुन्नत पर अमल करके गुजारनी चाहिए। उन्होंने हजरत इब्राहिम अलैहि वसल्लम की अपने इकलौते पुत्र हजरत इस्माइल अलैहि वसल्लम की कुर्बानी की मिसाल दी, जिसमें समर्पण, त्याग, और बलिदान का जो नमूना पेश किया गया, वह अमूल्य है।

इस मौके पर उन्होंने सभी जाति-धर्म के लोगों के लिए शांति और अमन की दुआ की। ईद-उल-अजहा की नमाज के आयोजन में अंजुमन इस्लामिया गुमला के सदर मुशाहिद आदमी, सेक्रेटरी मकसूद आलम और नौ पंचायतों के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

गुमला शहर में विभिन्न स्थानों पर नमाज अदा की गई:

  • सुबह 5:45 बजे मस्जिद फैजान ए राजा हुसैन नगर गुमला में मौलाना अशरफ राजा ने नमाज पढ़ाई।
  • सुबह 6:00 बजे पहल मस्जिद रजा ए मुस्तफा में समीर राजा, मदरसा इस्लामिया फैज़ ए आम सिसई रोड गुमला में हाफिज रुस्तम, और मस्जिद ए होदा में कारी आफताब ने नमाज पढ़ाई।
  • सुबह 6:15 बजे मस्जिद राजा ए हबीब गौस नगर गुमला में तनवीर हसन, मस्जिद गौसुल वारा आजाद बस्ती गुमला में हाफिज सद्दाम हुसैन ने नमाज पढ़ाई।
  • सुबह 6:30 बजे मस्जिद ए जैनब राजा कॉलोनी गुमला में कारी मसीहुद्दीन, गौसिया मोती मस्जिद गुमला में हाफिज जाहिद राजा और कादरिया मस्जिद चांदनी चौक गौस नगर गुमला में मुफ्ती काशिद राजा नीमी की इमामत में नमाज अदा की गई।
  • सुबह 7:30 बजे मक्का मस्जिद सिसई रोड गुमला में कारी शोएब आलम और मदीना मस्जिद आजाद बस्ती गुमला में मौलाना हबीब ने नमाज पढ़ाई।
  • सुबह 8:15 बजे स्थानीय जामा मस्जिद थाना रोड गुमला में हाफिज इरशाद ने अंतिम बकरा ईद की नमाज पढ़ाई।

जिला प्रशासन की ओर से ट्रैफिक की समुचित व्यवस्था की गई थी और विभिन्न मोहल्लों में नगर परिषद की ओर से पानी के टैंकर भेजकर जल आपूर्ति कराई गई। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने गुमला कब्रिस्तान में जाकर अपने परिजनों, पुरखों, और रिश्तेदारों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium