19.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 615

अपनी ही पत्नी की हत्या करने वाले , हत्यारे पति संजय साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा गुमला जिले।

0

मीडिया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पत्नी के हत्यारे पति संजय साहू को गिरफतार कर भेजा गुमला जिले।

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत तापकारा गांव के 28 वर्षीय महिला होलिका देवु का हत्या बिते कल बुधवार को दोपहर के आस पास दतली डैम के समीप बालकू पहाड़ के पास गले पर नुकीली हथियार से मार कर हत्या किया गया था. इस संर्दभ में कांड के त्वारित उदभेदन हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय गुमला के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बसिया क्षी नाजिर अख्तर के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया.

जो गुप्त सुचना के आधार पर मृतिका के पति संजय साहू उम्र 30वर्ष पिता स्व जगरनाथ साहू ग्राम तापकारा को गिरफ्तार करने के बाद अपराध स्वीकार करते हुए बतलाया कि पत्नी होलिका देवी का किसी अन्य लड़के के साथ अवैध संबंध था जिसको लेकर संजय साहू अपने पत्नी का हत्या लोहे का एक रड व मृतक का पर्स को तापकारा के पुल के नीचे फेंक दिया था. जिसे पालकोट पुलिस बरामद कर लिया है.

इसके अलावा कांड में शामिल एक मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है। प्रेस कान्फ्रेंस कर अभियुक्त को गुमला जेल भेज दिया गया. छापामारी दल में बसिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाजिर अख्तर, पालकोट थाना प्रभारी मो० जंहागीर, एस आई गौतम वर्मा, एस आई रामचंद्र यादव, ए एस आई परथो खलखो के आलावे पुलिस जवान शामिल थे.

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

जिले के पंचायत स्तरीय पुस्तकालयों की संचालन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से उपायुक्त कर रहें विभिन्न पंचायत स्तरीय पुस्तकालयों का औचक भ्रमण

0

आज सिलाफारी एवं पुग्गू स्थित पंचायत स्तरीय पुस्तकालय का उपायुक्त ने किया दौरा

गुमला : जिले के पंचायत स्तरीय पुस्तकालयों को सकारात्मक रूप से संचालित करने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा लगातार जिले के विभिन्न पंचायतों में निर्मित पुस्तकालय का दौरा किया जा रहा है एवं वहां के व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उन्होंने सिलाफारी स्थित पंचायत कार्यालय में बने पुस्तलय एवं पुग्गू स्थित पंचायत स्तरीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया।

सिलाफ़ारी पंचायत स्तरीय पुस्तकालय संचालन हेतु तैयार है एवं हैंडओवर किया जाना है जिससे पूर्व की तैयारियों को देखने उपायुक्त पहुंचे, उन्होंने वहां के बैठने की व्यवस्था सहित अच्छी पुस्तकों को रखने सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की जिले के सभी पंचायत स्तरीय पुस्तकालय केवल पुस्तकालय नहीं बल्कि एल्डर्स क्लब भी है जहां जिले के बड़े बुजुर्ग भी अपने खाली समय में वहां आकर किताबों एवं अखबारों का अध्ययन कर सकते हैं। उपायुक्त ने पुस्तकालय संचालन समिति को एक्टिव करते हुए नियमित रूप से बैठक करने का निर्देश दिया एवं पुस्तकालय में अध्यन करने आने वालों को किसी प्रकार की समस्या न हो उसका खासा ध्यान रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सिलाफारी पंचायत कार्यालय में बने सीएससी सेंटर का भी अवलोकन किया एवं वहां से दी जा रही सेवाओं के विषय में भी जानकारी ली।

उपायुक्त ने पुग्गू स्थित पंचायत स्तरीय पुस्तकालय का भी दौरा किया , उक्त पुस्तकालय का संचालन लगभग 6 माह पूर्व से प्रारंभ है एवं वहां के संचालन व्यवस्था का उपायुक्त ने अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों एवं बुजुर्गों को नियमित रूप से पुस्तकालय आकार पुस्तकों का अध्ययन करने हेतु सभी को प्रेरित करने की बात कही। पुग्गू पंचायत स्तरीय पुस्तकालय के अवलोकन के पश्चात उपायुक्त ने पंचायत सभागार में बैठे श्रमिकों से भी मुलाकात की। वहां सभी साप्ताहिक श्रमिक दिवस मनाने के लिए इकट्ठे हुए थे। उपायुक्त ने सभी श्रमिकों के जॉब कार्ड एवं उन्हे मिल रहे सुविधाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वहां आए श्रमिकों के जॉब कार्ड की जांच करते हुए उन्हें कितने बार कार्य प्रदान किया गया एवं क्या उन्हें उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उचित राशि उचित समय में प्रदान की गई है या नहीं इसका भी जांच करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त सभी उपस्थितों को सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी उपायुक्त ने अवगत कराया।

मौके पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी , नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सहित संबंधित पंचायत के सचिव एवं प्रधान सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति की व्यवस्था का उपायुक्त ने किया अवलोकन आवश्यक सुधार हेतु बिंदुवार समस्याओं की सूची एवं व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु प्रक्लान तैयार करने का दिया गया निर्देश

0

गुमला : जिले के शहरी क्षेत्र अंर्तगत पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को देखने आज आज उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नागफेनी स्थित जल उठाव प्रणाली से लेकर जल निस्पंदन प्रक्रिया एवं अंतिम में जल मीनार का भी अवलोकन किया। जिले के शहरी क्षेत्र में पेय जल आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं जलापूर्ति से जुड़े समस्याओं के निस्पदान करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने जलापूर्ति की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया एवं समस्याओं को भी जाना।

सबसे पूर्व उपायुक्त ने नागफेनि में हो रहे जल उठाव की प्रक्रिया को देखा एवं जल उठाव में मशीन के उपयोग आदि से संबंधित बिंदुवार प्रक्रियाओं एवं जल उठाव के दौरान होने वाली समस्याओं को जाना । इसके पश्चात उन्होंने पुग्गु में में हो रहे जल निस्पंदन की प्रणाली को भी समझा । इस दौरान उपायुक्त ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को वाटर टेस्ट करवाने का भी निर्देश दिया। पुग्गू में हो रहे जल निस्पंदन की प्रक्रिया में किस प्रकार से पाइप लाइन के जरिए आए पानी का निस्पंदन किया जाता है एवं साफ पानी को कैसे जल मीनारों तक पहुंचाया जाता है से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का उपायुक्त ने अवलोकन किया।

इसके पश्चात उन्होंने बाजार टांड़ में बने जल मीनार का भी अवलोकन किया एवं जल मीनार में पानी उठाव एवं कैपेसिटी आदि से संबंधित जानकारी ली। उपायुक्त ने पीएचईडी विभाग के जे.ई. को जलापूर्ति के दौरान होने वाले समस्याओं से जुड़े विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया साथ ही अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने हेतु प्रक्लन भी तैयार करने का निर्देश दिया।

ज्ञात हो की गुमला जिले के शहरी क्षेत्र में कुल 10183 घरों के लिए नागफेनी नदी से पानी का उठाव किया जाता है एवं प्रतिदिन 135 lpcd (litre per capacity per day) के अनुसार कुल जलापूर्ति की आवश्यकता 10.538 MLD होती है। एवं गुमला नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत चार स्थलों पीएचईडी कैंपस, कर्मटोली, दुनदुरिया पहाड़, एवं बाजार टांड़ में पूर्व में निर्मित जलमीनार अवस्थित है।

जिला नगर परिषद के सिटी मैनेजर के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में शहरी जलापूर्ति योजना की कार्यकारी एजेंसी PHED, गुमला है। जलापूर्ति एवं जल जाँच PHED कार्यालय से होता है। वर्तमान में सभी वार्डों में आंशिक रूप से पाइपलाइन का विस्तारीकरण किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार विश्व बैंक संपोषित झारखण्ड म्युनिसिपल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (JMDP) के तहत वर्ष 2053 तक के लिए जुडको लिमिटेड, राँची के द्वारा NJS एवं MARS को DPR निर्माण हेतु कार्यादेश जारी किया गया था । उक्त एजेंसी के द्वारा नगर परिषद्, गुमला कार्यालय में INCEPTION REPORT एवं FEASIBILITY REPORT समर्पित किया गया है।
नये DPR के अनुसार 15MLD का WTP का निर्माण किया जाना है एवं 04 नये ESR का अधिष्ठापन
किया जाना है। जिसकी प्रक्रिया जारी है।

उपायुक्त के क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, पीएचईडी विभाग के JE,AE सहित नगर परिषद से सिटी मैनेजर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

“Menstrual Health and Hygiene” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कांफ्रेंस के दौरान जिले में रागी मिशन के तहत 10,000 किशोरियों हेतु प्रति माह रागी लड्डू उपलब्ध कराने हेतु एकरारनामा पर किया गया हस्ताक्षर।

0

गुमला : दिनांक 12-06-2024 को जिला प्रशासन गुमला एवं JSLPS गुमला द्वारा संपोषित MVM बघिमा पालकोट फार्मर प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड गुमला एवं The Hans Foundation के मध्य सदर हॉस्पिटल रांची के सभागार में ‘Menstrual Health and Hygiene’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कांफ्रेंस के दौरान रागी मिशन के तहत 10,000 किशोरियों हेतु प्रति माह रागी लड्डू उपलब्ध कराने हेतु एकरारनामा पर हस्ताक्षर किया गया |
The Hans Foundation की तरफ से CEO संदीप कपूर एवं MVM बघिमा पालकोट फार्मर प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड गुमला की ओर से अध्यक्ष भगवती देवी के द्वारा एकरारनामा पर हस्ताक्षर किया गया |
इस एकरारनामा के माध्यम से झारखण्ड राज्य के 04 जिलो गुमला, लोहरदगा, खूंटी एवं रांची में 10,000 किशोरियों हेतु कुल 1.50 लाख रागी लड्डू की आपूर्ति प्रति माह की जाएगी |

गुमला जिला अंतर्गत MVM बघिमा पालकोट फार्मर प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड गुमला एवं The Hans Foundation द्वारा किये गये इस सार्थक पहल से रागी मिशन को और मजबूती मिलेगी |
इस अवसर पर MVM बघिमा पालकोट फार्मर प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड गुमला की दीदियाँ , The Hans Foundation के कर्मी, JSLPS के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला परामर्शदात्री सहित अन्य लोग उपस्थित थे |

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

मासिक अपराध गोष्टी संपन्न , अच्छे कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को प्रोत्साहित किया गया ।

0

वही जिन पुलिस पदाधिकारी के प्रदर्शन औसत से काम रहा उन्हें भविष्य के लिए सख्त चेतावनी भी दी गई।

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय स्थित जिला पुलिस केंद्र गुमला में मासिक अपराध गोष्टी बैठक का आयोजन किया गया , जिला पुलिस प्रशासन के पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्टी संपन्न हुआ , जिसमें गुमला एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ,सहित बसिया , चैनपुर अंचल निरीक्षक सहित , गुमला जिला के समस्त थाना प्रभारी तथा शाखा प्रभारी उपस्थित रहे , उक्त अपराध गोष्टी प्रारंभ करने के पूर्व गुमला जिला पुलिस प्रशासन के गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सुरक्षा विधि व्यवस्था साधारण एवं स्वच्छ , निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न करने में अहम भूमिका निभाने के लिए समस्त पुलिस पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया

जिला पुलिस प्रशासन के गुमला जिला के पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने समस्त पुलिसकर्मियों को विशेष दिशा निर्देश देते हुए, अपने अपने थाना क्षेत्रों में लंबित कांड, वारंट , गृहभेदन, कुर्की का निष्पादन करने तथा नक्सल अभियान तेज करने और समस्त पुलिसकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहते हुए , अपने अपने क्षेत्रों में हो रहे विशेष विभिन्न आकार प्रकार के गतिविधियों पर नजर रखने पर विशेष बल देते हुए , उक्त संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की , साथ ही साथ समस्त संबंधित पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सप्ताह में दो बार सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, अंधविश्वास, भूत प्रेत, जादू टोना , टोटका, गंडा ताबीज, तंत्र मंत्र , झाड़ फूंक , ओझा , डायन बिसाही, महिला उत्पीड़न, नशापान , प्रतिबंधित अवैध नशीली और मादक पदार्थों , का सेवन के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने का विशेष दिशा निर्देश दी गई

हत्या , बलात्कार, आप्राकृतिक मृत्यु के मामले में अभिलंब प्राथमिक दर्ज करते हुए त्वरित गति से अनुसंधान करने के संबंध में भी विशेष दिशा निर्देश दी गई, इसके अलावे भारत सरकार द्वारा अधिसूचित , तीन नये आपराधिक कानून क्रमशः भारतीय न्याय संहिता 2023 , भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 , एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 , लागू होने के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये, जिले के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में समय एवं स्थान बदल बदल कर , एंटी क्राइम वाहन चेकिंग करने हेतु विशेष एवं सख्त दिशा निर्देश दी

इसके अतिरिक्त जिन जिन थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारियों द्वारा निर्भीक एवं निष्पक्ष प्रदर्शन और अच्छे प्रदर्शन करने वालों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया , वही गुमला जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने अपने सख्त लहजे में जिन जिन पुलिस पदाधिकारियों का प्रदर्शन औसत से काम रहा , उन्हें भविष्य के लिए सख्त चेतावनी भी दी गई, साथ ही साथ जिले के समस्त थाना प्रभारी को अपने अपने क्षेत्रों के आम नागरिकों एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ अधिक से अधिक मधुर संबंध स्थापित करते हुयें, समन्वय स्थापित करने के हेतु विशेष और आवश्यक दिशा निर्देश दी गई ।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

राम भक्तों के लिए

इतना भी गुमान ना कर अपनी जीत पे ऐ बेखबर, शहर में तेरी जीत से ज्यादा चर्चे तो मेरी हार के हैं – जयराम महतो

0

झारखंड की राजनीति में एक नया चेहरा तेजी से उभर रहा है, और वह हैं जयराम महतो। जयराम महतो झारखंड बेहतरीन JBKSS पार्टी के नेता हैं, जो वर्तमान में राज्य के युवाओं के बीच अत्यधिक लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण उनकी स्पष्टवादिता, युवाओं की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए किए जा रहे सार्थक प्रयास हैं।

जयराम महतो का राजनीति में प्रवेश उनकी सामाजिक और जनसेवी गतिविधियों के माध्यम से हुआ। उन्होंने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जोर देकर और जनता के हितों की रक्षा करने का संकल्प लेकर लोगों का विश्वास जीता है। विशेष रूप से, युवाओं को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दों पर उनके द्वारा उठाए गए कदमों ने उन्हें युवा वर्ग के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है।

आगामी विधानसभा चुनाव में जयराम महतो और उनकी पार्टी JBKSS की संभावनाएं बहुत मजबूत नजर आ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी पार्टी इस बार एक महत्वपूर्ण संख्या में सीटें जीत सकती है। इसका कारण केवल जयराम महतो की लोकप्रियता ही नहीं, बल्कि उनकी पार्टी का जमीनी स्तर पर मजबूत संगठनात्मक ढांचा और सामाजिक मुद्दों पर ठोस रुख भी है।

झारखंड में JBKSS का उभार झारखंड मुक्ति मोर्चा ( JMM ) के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है। जयराम महतो के नेतृत्व में जेबीकेएसएस ने जमीनी स्तर पर अपने संगठन को मजबूत किया है और विभिन्न समुदायों के बीच अपनी पकड़ बनाई है। इस बार के चुनाव में JBKSS और JMM  के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। दोनों दलों ने अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार अभियान चलाया है, और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान देने का वादा किया है।

जयराम महतो के नेतृत्व में JBKSS  ने अपनी नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को एक नई दिशा दी है। उनके द्वारा आयोजित जनसभाओं और रैलियों में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जो उनकी लोकप्रियता का स्पष्ट संकेत है। महतो का मानना है कि झारखंड के विकास के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है, और वह उन्हें इस दिशा में प्रेरित करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

अंततः, झारखंड की राजनीति में जयराम महतो का उभार न केवल राज्य की राजनीतिक धारा को प्रभावित करेगा, बल्कि यह भी सिद्ध करेगा कि युवा नेतृत्व और सामाजिक प्रतिबद्धता का सम्मिलन एक सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की सफलता की संभावना के साथ, झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य में एक नई दिशा और ऊर्जा का संचार हो सकता है।

न्यूज़ डेस्क

राम भक्तों के लिए

बड़ा अजियातू मंडप के समीप एक छात्र को बाइक चालक ने मारी टक्कर, छात्र का टूटा पैर गुमला रेफर

0

गुमला गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना के बड़ा अजियातु मंडप के समीप बुधवार को दिन के 11 बजे छोटा अजियातु निवासी छात्र संजीत उरांव को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे छात्र का पैर टूट गया।वही बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गया। वही ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस की मदद से घायल छात्र संजीत उरांव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संजीत उरांव आठवीं का छात्र है। और वह अपने घर से आदर स्कूल एडमिशन के लिए टीसी लेने साइकिल से गया था। वहीं लौटने के क्रम में बड़ा अजियातु मंडप के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। और वह फरार हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों की नजर पड़ी।घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस के जिला महासचिव कृष्ण कुमार लोहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंच। घायल का हाल-चाल जाना।वही घटना को जानकारी ली।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

प्रखंड प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने अंधविश्वास , डायन बिसाही , कुप्रथा एवं नशापान के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर प्रखंड के बारडीह नवाटोली ग्राम में प्रखंड प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने समाज में फैली कुरितियां एवं अंधविश्वास , भूत प्रेत , गंडा ताबीज , तंत्र मंत्र के खिलाफ ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया इस जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिप सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा कि अंधविश्वास समाज के लिए सबसे बड़ा कलंक है

जिसके कारण आज ग्रामीण, खास करके महिलाएं डायन आदि के नाम से बहुत ही ज्यादा शोषित होती है। हमें नहीं भूलना चाहिए कि वह महिला हमारी गांव की है, किसी की बहन है, किसी की पत्नी है, किसी की मां भी होती है। लेकिन लोग आज झूठे ओझा गुनी आदि के चक्कर में आकर या फिर जमीन जायदाद को हड़पने को लेकर में डायन बता कर हत्या किया जाता है।जिसका एकमात्र कारण है अंधविश्वास, अशिक्षा। आज जरूरत है लोगो को ऐसी कुप्रथा को जड़ से उखाड़ फेंकने का और एक समृद्ध समाज का निर्माण में अपना अपना योगदान में अपना अहम भूमिका निभाने का । मौके पर का बीडीओ यादव बैठा ने ग्रामीणों को कहा कि ऐसे कुप्रथा में शामिल होने वाले लोगों के लिए विशेष कानून बनाया गया है। इस कानून के तहत पकड़े जाने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाती है

इसमें बेल तक नहीं मिलता है। आवश्यकता है कि ऐसी कुप्रथा से हम खुद को दूर रखें, और अगर इस तरह की कोई भी घटना होती है तो आप सीधे पुलिस से संपर्क कर सूचना दे। पुलिस आपकी हर संभव मदद करेगी और आपकी सूचना देने वाले की नाम को गुप्त रखेगी। आज के इस जागरूकता कार्यक्रम में बाल विवाह के बारे में बोलते हुए बारडीह मुखिया ईश्वर खेश ने कहा कि बाल विवाह भी अपने आप में बहुत बड़ा अपराध है, क्योंकि विवाह का भी एक समय होता है, देखा जाता है कि शारीरिक विकास पूर्ण रूप से नहीं होने के बावजूद भी लोग बाल विवाह करवाते हैं, जो आगे चलकर खासकर बच्चियों को बहुत ही ज्यादा शारीरिक नुकसान होता है

इसलिए विवाह का भी एक उम्र सरकार ने तय कर रखा है। बाल मजदूरी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस उम्र में बच्चे को किताब लेकर स्कूल जाना चाहिए, वही बच्चे आज मजदूरी कर रहे हैं। यह भी बहुत बड़ा अपराध है। ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चों को मजदूरी करने हेतु प्रेरित करते हैं, अगर वे पकड़े जाएंगे तो वह भी सजा के हकदार होंगे। कार्यक्रम में नशापान को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार या समाज को दूषित करने का सबसे बड़ा एक कारण नशा भी है, जो कभी भी समाज या परिवार को फलने फूलने नहीं देता है

साथ ही साथ गंभीर बीमारी का भी शिकार होता है, जिससे आर्थिक और शारीरिक दोनों का ही नुकसान होता है। जमीन विवाद के बारे में उन्होंने कहा कि इस तरह की अगर घटना होती है तो आप अंचलाधिकारी और पुलिस का सहयोग लेना चाहिए, न कि आपस में लड़ाई करें। इन जैसी सारी समस्याओं का समाधान थाना स्तर से सुलझाने का प्रयास किया जायेगा, प्रत्येक बुधवार को थाना में भूमि समाधान दिवस मनाया जाता है जिसमे सिर्फ भूमि संबंधी विवाद का निवारण किया जाता है। जरूरत है कि हम जागरूक होकर ग्राम सभा आयोजित करें, सारी समस्याओं का समाधान हो सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि हम सभी शिक्षा की ओर अग्रसर हो, अपने बच्चों को शिक्षित करें, ताकि इस तरह की कोई भी घटना हमारे क्षेत्र में हमारे समाज में ना हो। अगर इस तरह की कोई भी घटना होती है तो आप लोग सीधे पुलिस को सचना देने एवं सहयोग करे.

मौके पर कातिंग मुखिया मधुरा मिंज, बीपीआरओ संदीप टेटे, जेएसएलपीएस बीपीएम बबिता कुमारी, साथ ही जेएसएलपीएस के दीदी, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका मौजूद है

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

उप विकास आयुक्त ने की जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

0

गुमला : आज बुधवार को उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तों की अध्यक्षता में विकाश भवन स्थित सभागार में मनरेगा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदूवार समीक्षा कर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत सभी मुख्य योजनाओं से योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अब कार्यों में तेजी लाते हुए लंबित कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से सहायक परियोजना पदाधिकारी, सभी बीपीओ, सहायक अभियंता, कनिया अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

वज्रपात से 20 गोवंशीय पशुओं की हुई ,उक्त धटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत, एक गोवंशीय पशु गंभीर रूप से घायल ।

0

सभी मृत गोवंशीय पशुओं का हुआ , पोस्टमार्टम।

संबंधित ग्रामवासियों और संबंधित पीड़ित किसानों ने स्थानीय प्रखण्ड प्रशासन से लगायी मुआवजे की मांग।

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित अल्बर्ट एक्का , जारी प्रखंड के जरमाना ग्राम और मरियम टोली ग्राम में कल अपराह्न में एकाएक मौसम ने मिजाज बदला और अंधड़ , पानी , ओलावृष्टि , और वज्रपात होने लगी इस क्रम में जरमाना ग्राम में लगभग 20 गोवंशीय पशुओं ने एक आम पेड़ के नीचे पहुंचकर खड़े होकर बचने लगे , इसी क्रम में एकाएक जोरदार आवाज के साथ वज्रपात हुआ और उक्त सभी मवेशियों को अपने चपेट में ले लिया, फलस्वरुप उक्त घटनास्थल पर ही, 18 गोवंशीय पशुओं को उक्त घटना-स्थल पर ही हुई , दर्दनाक मौत हो गई

जबकि एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया, बाद में इसकी सूचना पशु चिकित्सा पदाधिकारी धर्मरक्षित को दी गई, उक्त सूचना मिलते ही पशु डॉक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त 18 गोवशीय पशुओं को मृत घोषित कर दिया और उक्त सभी गोवंशीय पशुओं का पोस्टमार्टम किया और एक गंभीर रूप से घायल गोवंशीय पशु का इलाज किया जा रहा हैं और उक्त पशु डॉक्टर के देखरेख में इलाज चल रहा हैं, वहीं दूसरी तरफ उसी तरह की घटना मरियम टोली में भी घटी

जहां दो गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई हैं , जिसको लेकर , उक्त संबंधित ग्रामीणों एवं पीड़ित किसानों ने अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड मुख्यालय प्रशासन से मुआजे और क्षतिपूर्ति की मांग की गुहार लगाई गई हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium