19.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 616

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल ने शुरू किया धन्यवाद यात्रा, मतदाताओं का जताया आभार

0

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता ने प्रचंड जनादेश देकर सांसद बनाया। 04 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद हजारीबाग शहर में विराट विजय जुलूस निकाला गया। जिसके बाद 06 जून को दिल्ली से बुलावा आने पर सांसद बनकर पहली बार दिल्ली के लिए रवाना हुए। जहां वे मोदी सरकार 3.0 के सपथ ग्रहण समारोह में रविवार को शामिल होकर सोमवार को ही कार्यक्षेत्र में लौट गए। मंगलवार को दिनभर कार्यालय परिसर में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और बुधवार से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना के साथ धन्यवाद यात्रा की शुरुआत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड से किया ।

आभार यात्रा के शुरुआत से पूर्व मां अष्टभुजी मंदिर और पेटो माता स्थान में किया पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्र में आभार यात्रा शुरू करने से पूर्व केरेडारी प्रखंड के कंडाबेर स्थित मां अष्टभुजी मंदिर और ग्राम पंचायत पेटो स्थित बुढ़िया माता के दरबार पंहुचे और दोनों मंदिरों में विशेष पूजा- अर्चना कर माता रानी से क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ज्ञात हो की सांसद मनीष जायसवाल ने चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान भी मां अष्टभुजी मंदिर में विशेष पूजा- अर्चना किया था ।

केरेडारी और बड़कागांव में कई जगह हुआ अभूतपूर्व स्वागत, सांसद मनीष जायसवाल ने जताया आभार

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के नव निर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल का बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी और बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर जोरदार स्वागत हुआ। केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के कंडाबेर, पेटो और केरेडारी चौक पर मनीष जायसवाल का स्थानीय लोगों ने फूल माला पहनाकर और अंग-वस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत किया। बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के लंगातु, विश्रामपुर, हरली, बादम में भी उनका शानदार स्वागत स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे के साथ किया ।

पिपरवार मंडल में आरती की थाल, मांदर पर थाप के साथ सांसद मनीष जायसवाल जिंदाबाद का खूब गूंजा नारा

भीषण गर्मी और प्रचंड धूप के बावजूद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल क्षेत्र में जनता के बीच अपने जीत के बाद धन्यवाद यात्रा को लेकर आभार जताने निकले हैं। इस कड़ी में जब हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत चतरा जिले के टंडवा प्रखंड स्थित पिपरवार भाजपा मंडल में उनका पदार्पण हुआ तो यहां फूलों से सजी आरती की थाल के संग महिलाओं ने तिलक- चंदन लगाकर स्वागत किया तो मांदर की थाप पर लोग झूम रहें थे। कोयलांचल की धरती एनडीए गठबंधन जिन्दाबाद, भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद और मनीष जायसवाल जिंदाबाद के नारे से गुंजायमान हो उठा। यहां ग्राम कारो के प्राचीन शिव मंदिर में माथा टेका और फिर पिपरवार और बचारा में लोगों ने फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। पिपरवार मंडल के कार्यक्रम के दौरान सांसद मनीष जायसवाल के साथ विशेषरूप से सिमरिया विधायक सह भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसून कुमार दास और उनके पुत्र पंकज कुमार भी साथ रहें ।

जिस सहजता से 10 साल तक बतौर विधायक विधानसभा क्षेत्र में उपलब्ध रहा, उसी सहजता से लोकसभा क्षेत्र में उपलब्ध रहूंगा- मनीष जायसवाल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल अपने जीत के बाद पहली बार लोकसभा क्षेत्र में आभार यात्रा पर निकलने के दौरान पहले दिन बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी बड़कागांव, उरीमारी और पिपरवार भाजपा मंडल क्षेत्र के तुफानी दौरे के क्रम में हजारीबाग से उन्हें प्रचंड जनादेश देने हेतु क्षेत्र की जनता का उन्होंने हाथ जोड़कर आभार जताया और कई जगहों पर स्थानीय लोगों की जन समस्याओं से भी रूबरू हुए। मनीष जायसवाल ने कहा कि बतौर विधायक 10 वर्षों तक जिस प्रकार में अपने विधानसभा क्षेत्र में सहजता से लोगों के बीच उपलब्ध रहा ठीक उसी प्रकार बतौर सांसद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए सहजता से उनके बीच उपलब्ध रहूंगा। जनहित से जुड़े हर छोटे बड़े कार्यों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का प्रयत्न करूंगा। कर्णपुरा क्षेत्र और कोयलांचल क्षेत्र में लोगों की समस्या सुनने के बाद उन्होंने कहा की मैं भी एक विस्थापित परिवार से आता हूं और विस्थापन के दर्द को बखूबी समझता हूं। विस्थापन की समस्या के सकारात्मक और उचित समाधान की दिशा में हरसंभव कार्य करूंगा ।

मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद

मौके पर विशेषरूप से भाजपा नेता अनिल मिश्रा, जय नारायण प्रसाद, सत्येंद्र नारायण सिंह ,बालेश्वर कुमार, राधेश्यम अग्रवाल,मूलचंद साहू, आदित्य साहू, खेमलाल महतो, कर्मचारी साव ,बद्री नारायण सिंह, नरेश महतो ,बैजनाथ साहू, अमित गुप्ता, उपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, श्रीकांत निराला, मेवा ठाकुर, किशोर राणा, सुमन गिरी ,बैजनाथ तिवारी, शेर सिंह, बालेश्वर महतो, प्रो कीर्ति नाथ महतो, प्रोफेसर निरंजन महतो ,बाल गोविंद सोनी, बेचन साहू, महेश पाठक, लीलाधर साहू ,विजय वर्मा, इंद्र पंडित , राजेश गुप्ता, राजू साव, राजेंद्र सिंह, किशोर कुमार, बैजनाथ तिवारी, नकुल साव, नरसिंह प्रसाद, पारसनाथ प्रसाद, रणजीत मेहता, आनंद शाहा, भीखन महतो, कृष्ण गुप्ता, नरेश साव, इंद्र भूषण, संजीव मिश्रा, वीरेंद्र शर्मा ,रविंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, दुर्गेश जी ,संजय ठाकुर, रीना देवी, एसके चौधरी ,रीमा सिंह ,संजय भोक्ता, राजेश महतो, अनुज कुमार यादव, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

NEWS – VIJAY CHAUDHARY.

राम भक्तों के लिए

भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद नगर निगम हजारीबाग के आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल से किया मुलाकात

0

शेख भिखारी मेडिकल काँलेज परिसर में अब किसी भी वाहन पर नही लगेगा पार्किंग शुल्क – प्रदीप प्रसाद

भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल से मुलाकात कर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज परिसर में लगने वाले पार्किंग शुल्क को लेकर ज्ञापन सौंपा।

नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि संबंधित एजेंसी से तत्काल जांच के बाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज परिसर से सभी वाहनों का पार्किंग शुल्क हटा दिया जाएगा।

श्री प्रसाद ने कहां कि निजी एंबुलेंस चालकों द्वारा कल कार्यालय आकर पार्किग शुल्क के संदर्भ में जानकारी दिया था। जिसें प्रदीप प्रसाद ने तुरंत जनहित को देखते हुवें संज्ञान में लिया व नगर आयुक्त से बात की। उन्होनें पार्किंग शुल्क हटाने का अश्वासन दिया।

मौके पर मनोज श्रीवास्तव, श्री प्रकाश झा, सुरेन्द्र सिहं, राजेश यादव, चंदन सिहं, राजा, भास्कर, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

NEWS – VIJAY CHAUDHARY.

राम भक्तों के लिए

झारखंड में भीषण गर्मी के कारण सभी स्कूल 12 से 15 जून तक बंद

0

राँची, 11 जून 2024 – झारखंड सरकार ने राज्य में बढ़ती गर्मी और तपिश को देखते हुए सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में कक्षाएं 12 जून 2024 से 15 जून 2024 तक बंद करने का आदेश जारी किया है।

सरकारी आदेश संख्या-1033 दिनांक 09.06.2024 के तहत पहले सभी स्कूलों को 15 जून तक सुबह 7:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन वर्तमान में भीषण गर्मी के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि अब उक्त तिथियों तक सभी कक्षाएं बंद रहेंगी।

अधिकारियों के अनुसार, इस अवधि के बाद सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी। निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार आरटीआई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत किया जाएगा।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इसका अनुमोदन विभागीय प्रभारी सचिव महोदय द्वारा प्राप्त किया गया है।

ज्ञापन संख्या-2/वि01-03/2024/1053 के अनुसार, इस आदेश की जानकारी विभागीय सचिव के आप्त सचिव, निदेशक प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा, झारखंड राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्, निदेशक झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण, निदेशक झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, सभी उपायुक्त, सचिव झारखंड अधिविध परिषद्, सभी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को दी जा चुकी है।

NEWS DESK

राम भक्तों के लिए

शेख भिखारी मेडिकल कालेज अस्पताल परिसर में लिए जा रहे पार्किंग टैक्स से परेशान प्राइवेट एंबुलेंस चालकों ने भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद से की मुलाकात

0

एंबुलेंस से लिया जा रहा पार्किंग टैक्स दुर्भाग्य पूर्ण , वर्तमान राज्य सरकार सभी जगहों पे पूरी तरह फेल – प्रदीप प्रसाद

जिले के सबसे बड़े अस्पताल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लिए जा रहे पार्किंग शुल्क से परेशान प्राइवेट एंबुलेंस चालक आज सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद के कार्यालय पहुंचे तथा न्याय की गुहार लगाई ।

प्रदीप प्रसाद ने कहां कि एंबुलेंस सेवा जरूरी सेवाओं में आता है तथा एंबुलेंस का सड़क लगने वाला टोल टैक्स भी नहीं लिया जाता है परंतु जिले के सबसे बड़े अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस चालकों से पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। जिसका जब वह विरोध करते हैं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है इसे लेकर प्राइवेट एंबुलेंस चालकों ने नगर निगम में भी न्याय की गुहार लगाई है परंतु वहां से उन्हें जब न्याय नही मिला तो आज भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद के कार्यालय पहुंचे तथा अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर उनसे न्याय की गुहारलगाएं ।

भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने उनकी समस्याएं सुने तथा उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है साथ श्री प्रसाद ने कहाँ कि यह बड़ा दुर्भाग्य की बात है कि जो अस्पताल गरीबों के लिए बना है वहां एंबुलेंस चालकों से पार्किंग शुल्क जबरदस्ती लिया जा रहा है इसे लेकर वह नगर निगम आयुक्त से बात करेंगे जिले के डीसी से भी मुलाकात करेंगे अगर फिर भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो, उनकी समस्याओं को लेकर सड़क पर भी अगर आंदोलन करने की जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान जरूर किया जाएगा साथ ही साथ उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार पे भी हमला बोला तथा कहा की सरकार असंवेदन शील हो गई है जनता के लिए क्या करना है क्या नही ये सोचने वाला सरकार मे कोई नही है । पार्किंग शुल्क लिए जाने के कारण प्राइवेट एंबुलेंस भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं जिससे कि वहां मरीज को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

इस अवसर पर एंबुलेंस संघ के पवन मिश्रा, सुनील पांडे, जितेंद्र साहू, अरविंद कुमार, नीरंजन साव, छोटन साव, सिकेन्द्र प्रजापति, संतोष साव, पिन्टु कुमार, तेज कुमार महतो, रंजीत कुमार, राजेश राम, टिंकु यादव, शंकर सोनी, संजय राणा, लखन साव, बबन पासवान, सोनू कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

NEWS – VIJAY CHAUDHARY.

राम भक्तों के लिए

महिला – पुरुषगुमला सामानता और नशापान के दुष्परिणाम

0

विषय पर ग्रामीण के बीच जागरूकता लाने हेतु नाटक का मंचन का आयोजन किया गया।

गुमला जिला अंतर्गत स्थित बसिया प्रखंड के विभिन्न गाँव एवं विद्यालयों में समाज कल्याण विभाग,शिक्षा विभाग एवं सेन्टर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के मार्गदर्शन में महिला पुरुष समानता और नशापान के दुष्परिणाम विषय पर ग्रामीणों के बीच जागरूकता लाने हेतु नाटक मंचन का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से परिवार एवम समाज में लंबे समय से व्याप्त लैंगिक भेदभाव एवं असमानता को समाप्त करने में पुरुषों की महत्वपूर्ण भूमिका है जिसे उन्हें निर्वाहन करना है। तभी महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, नौकरी एवम अपना निर्णय लेने का अधिकार मिल पाएगा और व्याप्त असमानता घटेगी।

वही नशापान की लत एक परिवार पर बहुत सारे मुसीबत लेकर लाती है। परिवार का जो लड़का होता है और नशा पान के कारण अपना शिक्षा और जीवन दोनों बर्बाद करता है और नशा के कारण आकस्मिक दुर्घटना का शिकार हो जाता है | मौके पर मोरेंग के मुखिया सुलेखा देवी ने कहा आज हमारे गाँव में सेन्टर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के द्वारा जो जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह काफी सराहनीय है | उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम होते रहें तो हमारे समाज में इस दिशा में सकारात्मक बदलाव आयेगा।

मौके पर सेंटर फॉर केटालाइजिंग चेंज के समन्वयक, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार, मेरी ग्रेस स्वास्थ्य आरोग्य दूत संदीप कुमार, सुनील सेविका रजनी, रजत देवी सहिया मंजूलता, सुषमा, ललिता देवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे |

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

प्रचंड गर्मी में बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग

0

गुमला जिला अंतर्गत स्थित बिशुनपुर : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा लाखों रुपए की लागत से बिशुनपुर बनाए गए 3 लाख लीटर क्षमता वाले जलमिनर से रुक रुक कर पानी की सप्लाई होने से लगभग 1000 कनेक्शन धारी परेशान है। बता दें कि कभी 6 दिन में एक दिन पानी का सप्लाई दिया जाता है तो कभी 2 दिन में एक दिन जिससे कनेक्शन धारी शुद्ध पेयजल के लिए परेशान रहते हैं और कुआं एवं नजदीकी चापानल पर निर्भर होने को विवश हो रहे हैं इधर जलमिनर के जिम्मेवार व्यक्तियों द्वारा कभी बिजली नहीं रहने की हवाला दिया जाता है तो कभी कुछ तकनीकी खराबी बताते हैं। बरहाल जो भी हो पानी के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन की इस समस्या से मुंह मोड़े हुए नजर आ रहे हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का हुआ आयोजन , उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो ने की आवेदकों से मुलाकात, अधिनस्तों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0

गुमला – साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस के आयोजन की अध्यक्षता जिला उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो के द्वारा किया गया। साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में दूर दराज से आए आवेदकों ने उप विकास आयुक्त से मुलाकात की एवं अपने समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।

घाघरा प्रखंड निवासी लक्ष्मीन देवी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु उग्रवादी हिंसा से हुई एवं उन्होंने अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग की। पालकोट प्रखंड के सोलगा ग्राम निवेसियों ने उनके ग्राम अंतर्गत जलमिनार की मशीन एवं मोटर, वार्ड के पास से उपलब्ध कराने की मांग की उन्होंने कहा कि उनके ग्राम अंतर्गत पिछले एक वर्ष से सोलर मशीन खराब होने के कारण पेयजल की उपलब्धता में ग्रामीणों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है तथा उन्हें गांव से एक किलो मीटर दूर जाकर कुएं के गंदे पानी का सेवन करना पड़ रहा है। गंदे पानी के सेवन करने से ग्राम वासियों को हमेशा कुछ न कुछ बीमारी लगी रहती है। जिसके निदान के लिए ग्रामीणों ने उप विकास आयुक्त से सहायता की मांग की। जिसपर उप विकास आयुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया।

पालकोट के बघिमा थाना स्थित साकिन मौजा के निवासी अपदेव कुम्हारी ने उनके जमीन का फर्जी पट्टा बनाकर जमीन को ऑनलाइन कराते हुए बिक्री कराने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि उनके खतियानी जमीन की कभी बिक्री नहीं हुई परंतु फिर भी उनके जमीन को अवैध रूप से ऑनलाइन बेचने की प्रक्रिया की जा रही है जिसके लिए उन्होंने उप विकास आयुक्त से सहायता की मांग की। जिसपर उप विकास आयुक्त ने अपर समाहर्ता से उक्त जमीन की जांच करने हेतु अनुरोध किया।

रायडीह प्रखंड के वासुदेव कोना ( कोठाडीपा) के निवासियों ने अपना आवेदन समर्पित करते हुए उनके टोले में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने हेतु निवेदन किया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में बिजली तार लगाया गया है परंतु उनके टोले में बिजली के कनेक्शन नहीं दिया जाने के कारण काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है जिसके लिए उन्होंने उप विकास आयुक्त से सहयोग की मांग की।

इस प्रकार आज गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों से दूर दराज से लगभग 30 से अधिक आवेदक समाहरणालय पहुंचे एवं अपनी अपनी शिकायतों को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा , जिसमें जमीन विवाद के मामले, घरेलू विवाद, सामाजिक बदलाव की मांग , विभिन्न योजनाओं का लाभ इत्यादि से संबंधित कई मुद्दे शामिल रहें , उप विकास आयुक्त ने सभी समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों को आवेदन अग्रसारित किया एवं आवेदकों को जल्द ही उनके समस्याओं के निवारण किए जाएंगे के संबंध में आश्वस्त किया गया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

सामूहिक दुष्कर्म के दो अभियुक्तो को 20-20 साल की सजा भुगतनी होगी।

0

गुमला – गुमला व्यवहार न्यायालय गुमला के एडीजे फोर (चार ) संजीव भाटिया की अदालत ने मंगलवार को युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी डुमरी थाना स्थित जतराडीपा निवासी मुन्ना साय और कोठीजतरा टोली निवासी महेश कोरवा को , धारा 376 (डी) के तहत 20-20 साल का सजा सुनाया गया है. वहीं उक्त दोनों आरोपी को 20-20 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर एक-एक साल अतिरिक्त सजा उक्त दोनों अभियुक्तों को भुगतना पड़ सकता है. प्राथमिकी के अनुसार जब उक्त पीड़िता अपने घर में अकेली थी

उस समय उक्त दोनों अभियुक्तों ने उक्त पीड़ित युवती के साथ उनके इच्छा के विरुद्ध बजबरदस्ती सामूहिक बलात्कार किया था , जिसके बाद उक्त पीड़ित युवती गर्भवती हो गई थी. जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था, जिसके विरुद्ध उक्त दोनों अभियुक्तों को 20 – 20 साल का सश्रम करावास की सजा सुनाई गई हैं और उक्त दोनों अभियुक्तों को 20 -20 हजार रुपया का जुर्माना लगाया गया हैं, और जुर्माना की राशि नहीं देने पर एक एक वर्ष का अतिरिक्त कठोर सश्रम करावास की सजा भुगतनी पड़ सकती हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

योग गुरु जी के सानिध्य मे योगाभ्यास।

0

गुमला जिला मुख्यालय स्थित दुंदुरिया ग्राम के डी.ए. भी. पब्लिक स्कूल परिसर मे विद्यालय प्रबंधन द्वारा पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम योग गुरु का परिचय ज्योति सिन्हा के द्वारा कराया गया। तत्पश्चात पवित्र कुमार मोहतीं एवं अन्य शिक्षकों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन व स्वागत किया गया, उक्त समर कैंप मे नवम् कक्षा तक के छात्र – छात्राऐं शामिल हुऐ , योग गुरु ने योग की शुरुआत ध्यान आसन के साथ की एवं विद्यार्थियों को मेडिटेशन के अभ्यास कराते हुए इसे मष्तिक के लिए लाभकारी क्रिया बताया , जिसे प्रति दिन सुबह करने से मेमोरी पॉवर मे बढ़ोतरी के साथ तनाव, मानसिक अशांति, अवसाद, क्रोध, के साथ ही साथ मन की चंचलता को स्थित कर एक नई ऊर्जा प्रदान करती है

पुनः बौधिक ज्ञान की जानकारी देते हुए, उन्होंने कहा कि, योग मानव जीवन का अमूल्य धरोहर है , उक्त ऋषि परंपरा को हमे अपने जीवन मे शामिल करना है , हमारे पूर्वजों, ऋषि मुनियों की आयु पहले 400 वर्ष ह़ोती थी , प्रकृति मे पहले भी सूरज, चांद, तारे , पेड – पौधे, वायु, थे और अभी भी हैं ,परन्तु आजके समय मे हमारी आयु सिमटकर मात्र
100 वर्षों से कम हो गई है , कारण है कि, हमने अपने ऋषियों की जीवन शैली को सही तरीके से अपने दिनचर्या मे नहीं शामिल किया , जिसके कारण कई प्रकार की शारीरिक व मानसिक रोगों से जुझना पड़ रहा है। जैसे बी. पी.,
डायबिटीज, थायराइड, अस्थमा, पाचनतंत्र की समस्या जैसे गंभीर रोग हो रहे हैं। इसका एकमात्र समाधान है।
विधि पूर्वक हर सुबह योग आसन, प्राणायाम को करना है , अभी के समय भाग- दौड़ व आपाधापी का है

इससे हमे बचना है। इस के बीच हमे हर हाल मे समय निकालकर निरोगी होने व आनंदमय जीवन जीने का संकल्प लेना है , आगामी आने वाले 21 जून 2024 दिन – शुक्रवार को अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस को आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार योग करना है , उस दिन पूरी दुनियाँ के 178 देश एक साथ सामूहिक योगाभ्यास कर निरोगी जीवन जीने का शपथ लेंगे

अंत मे सभी सुखी हों, सभी निरोगी रहें, समस्त मानवता को एक परिवार मानते हुए वसुधैव कुटुंबकम का नारा दिया , व शांति पाठ के साथ पहले दिन के योग का समापन किया गया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

बाराती पिकअप वाहन ने सीधे पुल में मारी जोरदार टक्कर , दो दर्जन लोग हुए गंभीर रूप से घायल।

0

पिकअप वाहन के छत पर सवार दर्जनों लोग 40 फीट गहरे नदी में गिरे और हुए गंभीर रूप से घायल, कई लोगों की स्थिति गंभीर।

घायलों की संख्या अधिक होने के कारण , गुमला, लोहरदगा, बिशुनपुर और सिसई से 108 एंबुलेंस बुलाया गया।

कई घायलों की स्थिति गंभीर , गुमला सदर अस्पताल और रांची रिम्स के डॉक्टरों की देखरेख में उक्त गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों का इलाज किया जा रहा हैं।

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना क्षेत्र मे एक अनियंत्रित , तेज रफ्तार , पिकअप वाहन, के चालक ने घाघरा नवडीहा जर्जर पुल के समक्ष डिवाइडर से टक्कराकर सीधे उक्त पुल को टक्कर मार दी, उक्त स्थान पर वर्षों से पुल निर्माण का कार्य भी चल रहा है और उस जगह पर संबंधित पुल निर्माण कंपनी द्वारा किसी प्रकार का कोई सांकेतिक चिन्ह भी नहीं दी गई है फलस्वरूप वाहन चालक उक्त स्थान पर भ्रमित हो जाते है

जिसके कारण उक्त पिंकअप वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उक्त पिकअप वाहन के छत में सवार दर्जनों युवक उक्त पुल के 35 ,40 फीट नीचे नदी में गिरकर गंभीर रूप से हुए घायल साथ ही साथ उक्त पिंकअप वाहन के अंदर में सवार दर्जनों लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए , कुल मिलाकर दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये और उक्त घटनास्थल पर चारों तरफ सोमवार के सन्ध्या लगभग 6.30 बजे उक्त स्थान पर एकाएक जोर जोर से चीख पुकार की आवाज सुनकर , उक्त क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों ने उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर सर्वप्रथम घायलों को नदी और बस से निकला गया और उन्हें उक्त गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को उठाकर एक स्थान पर किया गया और उक्त घायलों की संख्या अधिक होने के कारण आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल व्यक्तिओं को सर्वप्रथम इलाज के लिये

सदर अस्पताल गुमला पहुंचाने के लिये , गुमला, लोहरदगा , बिशुनपुर और सिसई से 108 एंबुलेंस को उक्त घटनास्थल पर बुलाया गया और ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को इलाज के लिये , गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने कुछ अति गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद , बेहतर इलाज के लिये , रांची रिम्स रेफर कर दिया गया, बताया जाता हैं की उक्त पिकअप वाहन में सवार होकर लगभग दो दर्जन बाराती,घाघरा थाना स्थित केरागानी ग्राम से , लोहरदगा जिला अंतर्गत स्थित कंडरा डीपाटोली ग्राम में बाराती गयें हुए थे

वापसी के क्रम में उक्त पिकअप गाड़ी घाघरा थाना स्थित नवडीहा पुल के समक्ष उक्त पिकअप वाहन अनियंत्रित और तेज रफ्तार के कारण उक्त पिकअप वाहन के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और घाघरा नवडीहा पुल में जोरदार सीधे टक्कर मार दिया , फलस्वरुप उक्त पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उक्त पिकअप वाहन में सवार दो दर्जन बाराती भंभीर रूप से घायल हो गये , जिन्हें इलाज के लिये गुमला सदर अस्पताल और रांची रिम्स रेफर किया गया है , जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा हैं, केरागनी ग्राम निवासी राजकुमार लोहार, नंदू लोहार, चक्रपाल उरांव, कमलेश उरांव , अमर उरांव , चंदू लोहार सहित अन्य अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium