24.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 629

श्री श्री 108 श्री महावीर मंदिर टैसेरा के दूसरे दिन, श्री वीर हनुमान का पट्ट खुला।

0

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम भक्त, श्री वीर हनुमान जी का लोगों ने किया दर्शन

कल श्री वीर हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा का होगा समापन।

गुमला – श्री श्री 108 श्री मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अनंत भक्त श्री वीर हनुमान (श्री बजरंगबली ) मंदिर टैसेरा का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम ,आज दूसरे दिन भी सफलता पूर्वक सभी अनुष्ठान संपन्न हुए। आज प्रातः 9:00 बजे से प्राण प्रतिष्ठा हेतु पूजा अर्चना का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें वेद मंत्र उच्चारण के साथ सभी देवी देवताओं का आह्वान किया गया ।एवं विधिवत पूजा किया गया। पूरी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने के पश्चात सभी देवी देवताओं की आरती की गई। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया एवं भंडारा में स्वादिष्ट एवं पौष्टिक खिचड़ी का आनंद सभी श्रद्धालुओं द्वारा उठाया गया। साथ ही अखंड हरी कीर्तन भी प्रारंभ किया गया। इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आसपास के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

श्री राम भक्त हनुमान को अपना श्रद्धा सुमन समर्पित किया। इस अवसर पर गांव के बुजुर्ग श्री कर्म साहू के द्वारा अपना खुशी जाहिर करते हुए कहा गया। कि इस मंदिर का निर्माण से गांव के माहौल में अमूल्य परिवर्तन होगा। एवं सनातन धर्म के प्रति लोगों का श्रद्धा भक्ति बढ़ेगा। यह मंदिर गांव के लिए भी कल्याणकारी साबित होगा। श्री फिरंगी साहू के द्वारा कहां गया कि यह मंदिर लंबा इंतजार के बाद बनकर तैयार हुआ है। जो हमारे गांव के युवाओं के जी तोड़ मेहनत का नतीजा है। अब हमारा यह दायित्व बनता है कि हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बताए गए मार्गो पर चलें और एक आदर्श गांव का निर्माण करें। आज की पूजा में यजमान के रूप में श्री राजेंद्र साहू एवं उनके धर्मपत्नी श्रीमती अनीता देवी और श्री एतो गोप एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी सभी श्रद्धालुओं का अगवाई किया। पुरोहित के रूप में श्री संजय कुमार पांडे जी एवं उनकी टीम द्वारा पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई गई।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

..इस बार दिन भर मतदान…..उपायुक्त ने किया रायडीह प्रखंड स्थित मतदान केंद्र संख्या 243 एवं 244 का निरीक्षण

0

गुमला : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत आगामी 13 मई को गुमला जिला में होने वाले मतदान की तैयारियों को लेकर रायडीह प्रखंड स्थित मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. उपायुक्त ने रायडिग प्रखंड के सीलम में स्थित मतदान केंद्र संख्या 243 एवं 244 ( राजकियाकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सीलम – पू. एवं द. ) मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. जिसमें उपायुक्त द्वारा मतदाताओं के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया गया. इन सुविधाओं में दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प, मतदाताओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, आवश्यक बेंच, कुर्सी व टेबल की व्यवस्था, महिला व पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था आदि शामिल हैं. इस मौके पर उपायुक्त द्वारा मतदान दिवस के दिन मेडिकल किट की व्यवस्था, बूथ में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था, मतदाताओं के लिए हेल्फ़ डेस्क की व्यवस्था, आवश्यक साइनेज लगाने, वोलेंटियर्स की व्यवस्था, मतदाता का व्यवस्थित कतार आदि का निर्देश दिया गया.

उपायुक्त के निर्देश पर जिले के पदाधिकारी भी कर रहे हैं मतदान केंद्रों का निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिले के सभी वरीय अधिकारियों द्वारा भी लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खान ने भी सिसई के छारदा पंचायत अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 36, 37, 38,39,40 का निरीक्षण किया गया, उक्त सभी मतदान केंद्र में मतदान प्रतिशत 55 प्रतिशत से कम है। मतदान के प्रतिशत में कमी आने के कारणों को अवलोकन करने के साथ साथ उन्होंने मतदान केंद्र अंर्तगत मतदाता सूची का मिलान किया साथ ही सभी मतदान केंद्र अंर्तगत एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी का भी अवलोकन किया। साथ ही वहां के मतदाताओं से मुलकात कर जिले में 13 मई को होने वाले मतदान दिवस के दिन सभी को वोट देने के प्रति प्रेरित भी किए।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

इस बार दिन भर मतदान, जिले में स्वीप गतिविधि के तहत जागरूकता वाहन को किया गया रवाना

0

गुमला : लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में आज सोमवार को समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता वाहन रवाना किया गया.

जिला उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो , नोडल अपर समाहर्ता शशिंदर कुमार बराई, पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया. प्रचार वाहन के माध्यम से गुमला लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को चुनाव आयोग द्वारा तैयार किए गए विभिन्न गीतों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा.

उप विकास आयुक्त ने बताया कि जिले में शत प्रतिशत वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को रवाना किया जा रहा है।आगमी 13 मई को गुमला जिले में मतदान दिवस है उन्होंने जिले के मतदाताओं से अपील की की इस लोकसभा चुनाव के महापर्व में सभी अपने मताधिकार का उपयोग करें।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

डॉ अंबेडकर आर्थिक एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा थे: डॉ सीपी शर्मा

0

बाबा साहब एक आधुनिक भारत का निर्माण करना चाहते थे: डॉ अशोक राम

भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक एवं सामाजिक न्याय तथा संवैधानिक नैतिकता के लिए अंत तक लड़ते रहे। भारत की आजादी पर उनका मानना था कि लोगों को राजनीतिक अधिकार प्राप्त हुए हैं। लेकिन अभी भी आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अधिकारों का वितरण न्याय पूर्ण नहीं हो पाया है। उन्होंने संविधान के माध्यम से इस लक्ष्य को प्राप्त करने का कार्य किया। उक्त बातें राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व विभाग अध्यक्ष डॉ सीपी शर्मा ने कही। डॉ शर्मा सोमवार को “बाबासाहेब अंबेडकर के योगदान” विषय पर आयोजित परीसंवाद को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 25 नवंबर 1949 को बाबा साहेब द्वारा दिए गए ऐतिहासिक भाषण की एक प्रति विभाग को दिया।

विशिष्ट वक्ता संत कोलंबा महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ अशोक राम ने कहा की डॉ अंबेडकर का सबसे महानतम योगदान सामाजिक न्याय के क्षेत्र में था। अंबेडकर ही पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारत में संवैधानिक मूल्यों की ओर सबका ध्यान आकृष्ट करवाया। वह आधुनिक भारत का निर्माण करना चाहते थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया। उन्होंने सबको स्मरण कराया की विश्व की ख्याति प्राप्त कोलंबिया विश्वविद्यालय ने 2004 मे 100 सर्वकालिक श्रेष्ठ विद्वानों की जो सूची जारी की थी उसमें प्रथम नाम डॉ बी आर अंबेडकर का था। विभागीय प्राध्यापक डॉ अजय बहादुर सिंह ने स्वागत भाषण करते हुए विषय प्रवेश किया। उन्होंने बताया की किस प्रकार भारत के संविधान के निर्माण से लेकर समाज में अस्पृश्यता जैसे अपराध को मिटाने में अंबेडकर ने केंद्रीय भूमिका का निर्वहन किया।

विद्यार्थियों की ओर से नवीन कुमार, अनन्या शर्मा, मनीष कुमार, अर्चना कुमारी एवं कुमार विषेक विद्यार्थी ने अपने-अपने विचार रखें।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पअर्पण से किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंस्पायर फेलो श्वेता कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन जेआरएफ शोधार्थी रुखसाना बानो ने किया। परीसंवाद में विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

गुमला पुलिस ने तेरह कार्टून अवैध विदेशी शराब और एक टाटा सुमो गाड़ी किया जब्त , मिली एक और सफलता ।

0
अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध विदेशी शराब तस्कर और टाटा सुमो गाड़ी का चालक हुए फरार, जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह के सख्त रवैया , नशे के अवैध धंधे बाजों और तस्करों पर कशे नकेल।

 

गुमला – गुमला जिला पुलिस प्रशासन को एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई हैं जो दर्शाता है कि पुलिस मुखबीर तंत्र कितना मजबूत हैं , जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह को एक गुप्त सूचना मिली की एक टाटा सुमो गाड़ी में विदेशी शराब लोड कर भारी मात्रा में तस्करी कर चैनपुर के रास्ते डुमरी ले जाया जा रहा है , जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुयें , उक्त गुप्त सूचना की सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने के लिए चैनपुर थाना प्रभारी अजय यादव को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें एस आई अशोक कुमार एस आई मदन शर्मा , प्रदीप महतो एवं सशस्त्र बल के जवानों ने तत्काल बिंदोरा ग्राम के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी क्रम में एक टाटा सुमो गाड़ी आती दिखाई दी जिसे रोकने का इशारा किया गया तो उक्त टाटा सुमो गाड़ी के चालक ने गाड़ी को और तेज भगाया जाने लगा , यह देख चैनपुर थाना पुलिस ने उक्त टाटा सुमो का पीछा किया गया तो आगे जाकर टाटा सुमो गाड़ी के चालक और विदेशी शराब तस्कर टाटा सुमो गाड़ी रोककर और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, तब पुलिस द्वारा टाटा सुमो गाड़ी और उक टाटा सुमो गाड़ी में लोड 13 कार्टून विदेशी शराब जप्त कर चैनपुर थाना लाया गया, जहां पता चला कि 180 एम एल का 84 बोतल मेकड्यूल , 180 एम एल बी 7 के 48 बोतल , 375 एम एल के रेवेल चेलेंज के पांच बोतल , 48 बोतल गॉडफादर बियर और 144 कैन बियर बरामद किया गया, इस संबंध में पुलिस को पता चला कि शराब तस्कर दीपक सिंह के द्वारा चैनपुर के रास्ते टाटा सूमो में विदेशी शराब लोड कर डुमरी ले जाया जा रहा था, शराब तस्कर और टाटा सूमो चालक को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापामारी की जा रही है, परंतु अब तक वह गिरफ्तार नहीं किया जा सका हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

सरयू राय ने भाजपा पर पलटवार किया,कहा-ढुल्लू महतो की पैरोकार बनी भाजपा को पहले सत्यता की जांच अपने सूत्रों से करा लेनी चाहिए,तब हमें ज्ञान देना चाहिए था

0

रांची : धनबाद लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ अर्जित की गई अकूत संपत्तियों की जांच को लेकर निर्दलीय विधायक सरयू राय द्वारा ईडी और केंद्रीय-प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं को भेजे गए सारे कागजात के बावजूद कोई कार्रवाई करने उलटे सरयू राय को ज्ञान बांचे जाने का काम हो रहा है. सरयू राय ने ढुल्लू महतो के सुपुत्र प्रशांत कुमार द्वारा खरीदी गई करीब 2.06 करोड़ रुपये की जमीन का ब्यौरा पिछले 10 अप्रैल को सार्वजनिक किया था। प्रशांत कुमार द्वारा इसके अतिरिक्त गोविंदपुर अंचल के तुमादाहा मौजा में खाता संख्या- 83, 97 और 110 के करीब 11 प्लॉट खरीदने का प्रमाण सामने आया है, जिसका कुल क्षेत्रफल 01 एकड़ 49 डिसमील है। गोविंदपुर अंचल में जमीन खरीदने का सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दर के अनुसार इन भूखंडों की कीमत 50 लाख रूपये से अधिक आंकी जा रही है। जमीन खरीद एवं म्यूटेशन तथा अंचल कार्यालय में दायर नामान्तरण मुकदमा संख्या 18905/2021-2022 तथा इस जमाबंदी में दिये गये लगान का ब्यौरा संलग्न है।

पीएम को सबसे पहले अपने ‘घर’ का कूड़ा-कचरा साफ करने पर ध्यान देना चाहिए 

सरयू राय ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भाजपा के उन नेताओं को जो मेरा ज्ञान मुझे अपने पास ही रखने की सलाह दे रहे हैं, उन्हें इन विवरणों की वस्तुस्थिति और सत्यता की जांच पहले अपने सूत्रों से करा लेनी चाहिए। उसके बाद उन्हें इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा की कसौटी पर भाजपा के ऐसे उम्मीदवार खरा उतरते है या नहीं? इसके अतिरिक्त उनके पास भाजपा के घोषित उम्मीदवार और उनके परिवारजनों द्वारा खरीदी गई बड़ी संख्या में बेनामी अचल संपत्तियों और कंपनियों के नाम का विस्तृत ब्यौरा भी है। ये कंपनियां दो साल पूर्व दिवालिया होने के कगार पर पंहुच चुकी थी। इन कंपनियों में विगत 04 वर्षों में अकूत अचल संपत्ति खरीदी गयी है, जिसमें हार्ड कोक उद्योग, फ्लावर मिल आदि के भूखंड, निर्मित ढांचा एवं मशीनरी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर वाकई में भ्रष्टाचारियों खिलाफ जंग लड़ रहे हैं तो, सबसे पहले अपने ‘घर’ का कूड़ा-कचरा साफ करने पर ध्यान देना चाहिए.

ढुल्लू महतो के खिलाफ आय से अधिक सपत्ति के ठोस प्रमाण होने के बावजूद जांच एजेंसियां खामोश क्यों?

सरयू राय ने बताया कि इनमें से कई भूखंड गोविंदपुर अंचल के तुमादाहा मौजा में ही स्थित है। ये कंपनियां अभी भी ‘रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज’ के दस्तावेज में सक्रिय दिख रही है और जीएसटी एवं आयकर का भुगतान भी कर रही हैं। इन अचल परिसम्पतियों की कीमत उनके द्वारा कर देने योग्य कुल परिसम्पतियों के मूल्य की तुलना में काफी अधिक है। ऐसे व्यक्तियों और कंपनियों के बारे में प्राप्त सूचनाओं के मिलान आधिकारिक दस्तावेजों से करने के उपरांत वे शीघ्र ही इसे भाजपा नेताओं की जानकारी के लिए सार्वजनिक करेंगे, ताकि वे नहीं चाहते हुए अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकें और शायद उनका जमीर जग सके। उनका कहना है कि आखिर इन मामलों में ईडी ने क्यों चुप्पी साध रखी है, ये समझ से परे है. आय से अधिक सम्पत्ति के ठोस मामले होने के बावजूद अगर जांच एजेंसियां निष्क्रियता बरत रही है, तो विपक्ष का यह इल्जाम कि ईडी सिर्फ गैर भाजपाई नेताओं पर कार्रवाई करती है और भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई में भेदभाव बरतती है तो, फिर चुनाव आयोग की गंभीरता की कैसे अपेक्षा की जा सकती है, इसे आसानी से समझा जा सकता है.

राम भक्तों के लिए

चमकीला एक अच्छा माध्यम है अपने आसपास के लोगों को समझने के लिए

0
आप देखिए कि कौन है जो इस फ़िल्म की तारीफ़ें कर रहा है? उनकी पहचान क्या है? वे किस जगह से आते हैं? क्यों उनके भीतर फ़िल्म को लेकर कोई सवाल नहीं है?
क्यों आपको अपने आसपास कोई ये सवाल पूछता नहीं दिख रहा कि फ़िल्म में जाति को लेकर सिर्फ़ एक संवाद क्यों है? सिर्फ़ एक….
किसी दलित व्यक्ति पर फ़िल्म बना कर आप उमकी आईडेंटिटी को एक संवाद में समेटकर कैसे छोड़ सकते हैं? कौन लोग हैं जो जाति के मुद्दे को डायल्यूट किए जाने पर भी तारीफ़ें कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि ‘फ़िल्म बिना लाउड हुए अपनी बात कह रही है’.कौन हैं ये लोग जिनके लिए जाति पर बात करना लाउड होने की तरह है?
क्यों चमकीले की हत्या की वजह जातीय हिंसा न होकर उसके केंद्र में ‘अश्लीलता’ को रखा गया और जाति के मुद्दे को मिटा दिया गया?
क्यों जाति को गोल करके ग़रीब दिखा दिया जाता है दलित व्यक्ति को?? और जाति को ग़ायब कर दिया जाता है?
इतने बड़े जीवन को पर्दे पर उतारा गया है लेकिन क्यों कहीं जाति से जुड़ा कोई संवाद नहीं दिखता है?? क्या असल जीवन में व्यक्ति कभी बात नहीं करता अपनी जातीय पहचान पर?? अपने घर में, दोस्तों में? डायरी में? मन में. कहीं भी?? तो क्यों नहीं दिखता फिर वो पर्दे पर??
(आप फ़िल्म बना कर कोई अहसान नहीं कर रहे. और इस बहाने कम से कम फ़िल्म तो बनी जैसी बातें तो बिल्कुल न करें.)
दिलजीत ने अच्छा किरदार निभाया है लेकिन अमर सिंह चमकीले और दिलजीत की बॉडी लैंग्वेज में जो इतना फ़र्क़ दिखता है वो क्यों दिखाया है फिल्म में?? क्या चमकीला स्टेज पर वैसा ही दिखता था?? क्यों दिलजीत को अजीब क़िस्म से डिफेंसिव और हंबल दिखाने की कोशिश की है?
और फ़िल्म पर बात करते हुए भी क्यों आपके केंद्र में सिर्फ एक पुरुष है? क्यों फ़िल्म की बात करते हुए झूठ बोलकर की गई शादी और पहली पत्नी की बात नहीं आती?? क्यों फ़िल्म के ज़रिए आपके मुद्दे में ये शामिल नहीं है?? क्यों आपकी बातचीत सिर्फ दर्द, करुणा, जीवन, गाने के आगे बढ़कर जाति के मुद्दे तक नहीं आती? दलित महिला तक नहीं आती?
सवाल बहुत से हैं. और जवाब नहीं मिल रहे हैं. मैं बस हैरान हूं.
सब एक खेमे के लोग हैं. वही बनाने वाले. वही देखने वाले. बनाने वाले खुश. देखने वाले ख़ुश.
लेख आभार – इंटरनेट
राम भक्तों के लिए

इस बार के चुनाव में किसी प्रलोभन में न आकर अपने समझ से सही उम्मीदवार को चुनना है – सुनीता देवी

0

गुमला: सुनीता देवी कहती हैं,’इस बार के चुनाव में किसी प्रलोभन में न आकर अपने समझ से सही उम्मीदवार को चुनना है। पैसा , शराब या किसी अन्य प्रकार के लुभावन अथवा बहकावे में आकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं करना बल्कि सोच समझकर अपने मत का इस्तेमाल करना है।’सुनीता देवी गुमला, सिसई के राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय लावागंई, चेगरी स्थित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अवेरनेस ग्रुप से जुड़ी हैं।आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार के गुमला आगमन के दौरान वे उक्त मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे थे। वे जानना चाहते थे कि सुनीता लोगों को नैतिक मतदान (Ethical Voting)के विषय में क्या जानकारी दे रहीं हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोक सभा निर्वाचन के समय काफी गर्मी रहने वाली है। इसे देखते हुए मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए सभी मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पेयजल, शौचालय, रनिंग वाटर, बिजली, शेड जैसी न्यूनतम सुविद्याएँ उपलब्ध रहेंगी। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए वॉलेंटियर नियुक्त किये गए हैं। उन्होंने कहा कि नैतिक मतदान को बढ़ावा देने के लिए बूथ लेवल अवेरनेस ग्रुप भी बनाया गया है । वे आज सिसई के राज्यकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुसरी स्थित मतदान केंद्र संख्या 20 एवं 21, राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय लावागंई चेगरी स्थित मतदान केंद्र संख्या 22 एवं 23, बिशुनपुर के सामुदायिक भवन बोरांग स्थित मतदान केंद्र संख्या 109 एवं बिशुनपुर के राजकीय मध्य विद्यालय कटिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 108 के निरीक्षण के क्रम में बूथ अवेयरनेस ग्रुप, वॉलेंटियर्स एवं बीएलओ से मिलकर उनके निर्वाचन संबंधित जबाबदेहियों से अवगत कराते हुए उनका संवेदीकरण कर रहे थे।

बोरांग ग्राम प्रधान दिलेशर उरांव ने बताया कि पहले यहां के लोग बानालात स्थित मतदान केंद्र जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते थे जिस वजह से बूढ़े बुजुर्ग लोग अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित रह जाते थे। इस बार अपने गांव में मतदान केंद्र बन जाने से हम सब अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे। दिलेशर उरांव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार द्वारा गुमला बिशुनपुर के सामुदायिक भवन बोरांग स्थित मतदान केंद्र संख्या 109 के निरीक्षण के क्रम में कहा । ज्ञातव्य है कि पहले के निर्वाचनों में नक्सल प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण आस पास के 8 मतदान केंद्रों के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए बानालात जाया करते थे।

मतदान केंद्र 108 के निरीक्षण के दौरान 87 वर्षीय दिव्यांग भूखली देवी की जानकारी प्राप्त हुई जिनके मतदान हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने होम वोटिंग कराने संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान के समय के बारे में मतदान केंद्र संख्या 22 की बीएलओ ओकिला देवी से पूछा तब उन्होंने बताया कि इस बार सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे तक मतदान रहेगा। पहले 3 बजे ही खत्म हो जाता था। हमलोग 5 बजे तक इस बार मतदान करवाएंगे और जो 5 बजे तक लाईन में खड़े हो जाएंगे उनका भी हमें मतदान कराना है।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संबंधित मतदान केंद्रों के मतदाता सूची से क्रमवार मतदाताओं के विषय में बीएलओ से जानकारी मांगी सभी बीएलओ द्वारा आपने क्षेत्र के मतदाताओं की समुचित जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दी गयी। उन्होंने मतदान दिवस , फॉर्म 6 कब तक भरे जा सकते है, क्षेत्र में आई नई बहुओं को मतदाता सूची में जोड़े जाने की प्रक्रिया , ईवीएम/वीवीपैट आदि मतदान से जुड़े विभिन्न विषयों पर बीएलओ की जानकारी से अवगत हुए। इस अवसर पर बीएलओ द्वारा दिये गए जवाबो से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पूर्णतः संतुष्ट हुए। उन्होंने इस अवसर पर मतदान के दिन नियुक्त वॉलेंटियर से भी बात की एवं उनके कार्यों के विषय में उन्हें पूरी संवेदनशीलता के साथ सजग रहने का निदेश दिया।

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला श्री कर्ण सत्यार्थी,अपर समाहर्ता गुमला, डीआरडीए निदेशक, एसडीओ सदर गुमला, एसडीओ चैनपुर, एसडीओ बसिया, डीसीएलआर, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी गुमला सहित गुमला जिला के निर्वाचन से संबंधित पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित रहे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के० रवि कुमार गुमला जिले का दौरा कर, लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

तीन देसी कट्टा , 09 राउंड जिंदा कारतूस बरामद, चार अपराधकर्मी गिरफ्तार, भेजे गए गुमला जेल

0

गुमला पुलिस को बड़ी कामयाबी , तीन देसी कट्टा , कुल 09 जिन्दा गोली के साथ , चार शातिर अपराधकर्मियों को , समय पर दबोचने में कामयाब रही गुमला पुलिस ।

गुमला – गुमला जिला पुलिस प्रशासन के गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह के मुखबीर तंत्र मजबूत होने के कारण , गुमला जिला पुलिस प्रशासन को लगातार सफलताएं प्राप्त हो रही हैं , 13 अप्रैल 2024 के देर रात्रि में जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई की , जिला मुख्यालय स्थित पटेल चौक के समक्ष चार संदिग्ध व्यक्ति बैठकर आपस में वार्तालाप कर रहे हैं , उक्त सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए , उक्त सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई करने हेतु , सदर थाना गुमला के पुनि सह थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह को आवश्यक दिशा निर्देशन दिया गया, जिसपर गुमला सदर थाना प्रभारी ने तत्काल अपने छापामारी , दलबल एवं सशस्त्र पुलिस के हवलदार नामजद समद, रामधन उरांव , और आरक्षी सुनील कुमार , संजय मुंडा और समन सुरीन के साथ गुमला पटेल चौक पहुंचे, जहां पुलिस को देखते ही उक्त चारों संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे , जिन्हें सशस्त्र बलों के जवानों ने चारों तरफ से घेर कर , उक्त चारों संदिग्ध व्यक्तियों को समय पर दबोचने में गुमला सदर थाना पुलिस सफल रही , उन सभी व्यक्तियों से पूछताछ एवं तलाशी के क्रम में उनके पास से (03) देसी कट्टा एवं कुल (09) राउंड जिंदा गली बरामद किया गया , पूछताछ के क्रम में उक्त चारों संदिग्ध अपराधकर्मियों ने अपने नाम पता बताया जो इस प्रकार है, घाघरा थाना स्थित चपका ग्राम निवासी क्रमश: 25 वर्षीय मुन्ना साहू ( पिता गंगा साहू ), 20 वर्षीय सूरज कुमार सिंह ( पिता – स्वर्गीय बंदू सिंह ) , और 25 वर्षीय शुभम कुमार ( पिता- रमेश साहू ) और घाघरा थाना स्थित बड़काडीह ग्राम निवासी 25 वर्षीय बबलू साहू ( पिता हीरा साहू ) इनके पास से तीन देसी कट्टा , और 303 बोर का 4 गोली , 315 बोर का तीन गोली , और 12 बोर का दो , जिंदा गोली बरामद किया गया है , उन्होंने पूछताछ के क्रम में गुमला सदर थाना पुलिस को यह भी ज्ञात हुआ की , उक्त पकड़ाये चारों शातिर अपराधकर्मियों में से तीन अपराधकर्मियों का अपराधिक इतिहास रहा है, इससे पूर्व भी उक्त तीनों अपराधकर्मी आर्म्स एक्ट लूट ,चोरी , और अन्य अनेक अपराधिक घटनाओं में संलिप्त रह चुके हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं, 14 अप्रैल 2024 को भी इन्होंने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से ही , पटेल चौक के समक्ष एकत्रित हुए थे और वार्तालाप कर रहे थे, गुमला सदर थाना पुलिस उक्त मामले की गहराई से पूछताछ और छानबीन कर रही है ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गीता कोड़ा पर हुए हमले पर बाबूलाल मरांडी ने झामुमो पर प्रहार किया,कहा-राज्य में महिला सुरक्षा का दावा करनेवाले महिला जनप्रतिनिधि पर हमला करने से नहीं चूके तो, जरा सोचिए कि राज्य में जनता की क्या हालत होगी?

0

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को गीता कोड़ा पर हुए हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी हार की निश्चितता देख कर झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गीता कोड़ा और उनकी सहयोगियों पर चुनाव प्रचार के दौरान जो कायराना हमला किया है, उसकी जितनी निंदा की जाय कम है। कहा कि दरअसल झामुमो और उनके सहयोगी दलों को पता है कि वे चुनाव में भाजपा के खिलाफ बुरी तरह हार रहे हैं, और इसी कुंठा में भाजपा के जुझारू कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं। कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा का दावा करने वाली जेएमएम की सरकार के गुंडे जब महिला जनप्रतिनिधि पर हमला करते हुए नहीं डर रहे हैं तो, जरा सोचिए कि राज्य में जनता की क्या हालत होगी?

‘झामुमो अब समझ ले कि गीता कोड़ा अब भाजपा की सिपाही हैं’

श्री मरांडी ने कहा कि ये हमला सिर्फ गीता कोड़ा पर ही नहीं बल्कि, सिंहभूम की जनता पर भी है जो गीता कोड़ा जी को अपना नेता मान चुकी है और सिंहभूम की जनता इसका सही-सही जवाब देगी। कहा कि सरायकेला मुख्यमंत्री का गृह जिला भी है और इस कृत्य में उनकी भी संलिप्तता का हमें संदेह हैं। दरअसल, जबसे गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हुई है और कांग्रेस और झामुमो की सरकार की नाकामियां और भ्रष्टाचार पर मुखर रूप से बोलने लगी है, उस दिन से हेमंत सोरेन और उनकी षडयंत्रकारी कोटरी ने पहले सोशल मीडिया पर और अब सामने से हमले शुरू कर दिए हैं। कहा कि झामुमो के सभी लंपटों और दंगाइयों को समझ में आना चाहिए कि गीता कोड़ा अब भाजपा की सिपाही हैं. उनके ऊपर हुआ हर हमला,लोकतंत्र पर हमला करना होगा और हम उसका माकूल जवाब देंगे। राज्य की पुलिस भी इन उपद्रवियों को रोकने में विफल साबित हो रही है। कहा कि चुनाव आयोग से आग्रह करूंगा कि इस आपराधिक कृत्य का संज्ञान ले और तुरंत करवाई करें।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा 

इस बीच भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा पर हुए हमला को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के.रवि कुमार को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के साथ घटना का वीडियो का पेन ड्राइव भी दिया गया है. चुनाव आयोग के द्वारा जांच का आदेश दिया गया है. प्रतिनिधिमंडल में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रविनाथ किशोर एवं लक्ष्मी कुमारी मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium