24.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 634

यशवंत सिन्हा ने चुनावी बॉंड को सबसे बड़ा घोटाला और नोटबंदी को कालेधन को सफेद में बदलने का कारगर तरीका करार दिया

0

रांची : पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा इन दिनों मोदी सरकार की कार्यशैली को लेकर भाजपा पर हमला कर रहे हैं. खासकर चुनावी बॉण्ड के मामले श्री सिन्हा ने मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. उन्होंने चुनावी बॉंड को सबसे बड़ा घोटाला और नोटबंदी को कालेधन को सफेद में बदलने का तरीका करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने भ्रष्ट आचरण पर गोपनीयता की चादर ढंक देती है और उम्मीद करती है कि लोगों को उनके बारे में कभी पता नहीं चलेगा। उन्होंने बुधवार को ‘एक्स’ पर लिखा था कि यह सरकार तब तक ईमानदार है जब तक सत्ता में है। जैसे ही यह सत्ता से बाहर होगी तो, भारत के लोगों को पता चलेगा कि यह अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। श्री सिन्हा ने नोटबंदी और चुनावी बॉण्ड को सबसे बड़ा घोटाला करार दिया है.

‘केंद्रीय वित्तमंत्री के पति के आरोप पर मोदी सरकार चुप क्यों है?’

उन्होंने कहा कि भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति ने कहा है कि चुनावी बॉंड पूरी दुनिया में आर्थिक अपराध का सबसे बड़ा घोटाला है। अभी तो टुकड़ों में बात सामने आ रही है तो, यह पता चल रहा है कि किस तरह कई कंपनियों से व्यापक रूप से सत्तारूढ़ दल के लिए काला धन जमा करने के लिए प्रणाली का दुरुपयोग किया गया। श्री सिन्हा ने न्यूज एजेंसी को दिए एक साक्षात्कार में लोकसभा चुनाव में भाजपा के 400 से अधिक सीटें जीतने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया की ताकत को कमतर आंका जा रहा है। हालांकि वह राजनीति से संन्यास ले चुके हैं और वापसी की उनकी कोई योजना नहीं है, जबकि उनके पूर्व संसदीय क्षेत्र हजारीबाग से कई लोग उनसे इस बार चुनाव लड़ने का आग्रह कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में अपने राजनीतिक हित को साधने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है।

‘अब सब काला धन सफेद बन गया है’

श्री सिन्हा ने 2018 में भाजपा छोड़ दी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मैंने खुद से काफी मंथन करने के बाद यह किया, और मुझे पता चला कि वे भ्रष्टाचार के कृत्यों के सामने आने से बच गए हैं जिन्हें सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आने दिया गया है और इसका सबसे बड़ा कारण है ‘गोदी मीडिया’।  उन्होंने कहा कि मैंने 2016 में नोटबंदी का उल्लेख किया था। नोटबंदी के बाद तो लगभग 100 प्रतिशत धन बैंकों में वापस आ गया। और मुझे एक भी ऐसे मामले, एक भी व्यक्ति या एक भी संस्था की जानकारी नहीं है, जिस पर काला धन रखने के लिए मुकदमा चलाया गया हो। उन्होंने कहा कि सारा काला धन सफेद बन गया क्योंकि यह बैंकिंग प्रणाली में आ गया है। मोदी सरकार गोदी मीडिया के सहारे कई मामलों को सामने आने ही नहीं देता है. शुक्र है कि सोशल मीडिया सबकुछ सामने आ रहा है. हालांकि इसपर कई तरह की बंदिशें लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कुचक्र जरूर रचा पर, कोर्ट ने उनके मंसूबे को चकनाचूर कर दिया है.

राम भक्तों के लिए

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर संगम उत्सव बैंक्विट हॉल घाघरा में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई संपन्न।

0

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर संगम उत्सव बैंक्विट हॉल घाघरा में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे ने किया। बैठक में घागरा प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत अध्यक्ष पंचायत प्रभारी एवं बीएलओ शामिल हुए । मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत ने पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आप सभी पार्टी के नीति सिद्धांतों को ग्रामीण क्षेत्र में जाकर बताएं। मान के चलें कि यह चुनाव एक उम्मीदवार नहीं बल्कि सभी कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के इस क्षेत्र में 15 साल सांसद रहे, 6 साल राज्यसभा सांसद रहे लेकिन केंद्र के द्वारा आज तक इस क्षेत्र के विकास को लेकर कोई ठोस कब नहीं किया । सिर्फ यहां भोले भाले जनता को छलने का काम किया है । विकास की गति में तेजी जिसे लेकर कोई प्रयास नहीं किया गया। कांग्रेस की न्याय घोषणा पत्र से विपक्षी दलों में खलबली मच गई है। कांग्रेस पार्टी गरीबों, पिछड़ों, किसानों की पार्टी है, सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है इन सभी बातों को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बताएं । कांग्रेस जिला महासचिव कृष्णा कुमार लोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन में एकजुट होकर प्रचार प्रसार करें। कांग्रेस की 25 गारंटी को जनता को बताएं और पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील करें । कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे ने भी अपने संबोधन में कहा कि संगठन में एकजुट होकर प्रचार प्रसार करें और पार्टी पक्ष में वोट करने का अपील करें । मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे, जिला महासचिव कृष्णा कुमार लोहरा, विधानसभा उपाध्यक्ष दिलबाहर अंसारी, सहजाद अंसारी, दिलीप किंडो, विजय राम, अमित साहू , राजीव उरांव सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

घाघरा थाना परिसर में रामनवमी वह ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

0

प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार के अध्यक्षता में रामनवमी वह ईद को लेकर शांति समिति की बैठक बुधवार को थाना परिसर में हुई संपन्न। उक्त सभी पर्व के मद्देनजर आयोजि इस शांति समिति की इस बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने समुदायों के अंतर्गत मनाए जाने वाले त्योहारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को सभी से साझा किया । और अपने-अपने समस्याओं को रखा । प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी के बातों को सुना और उन्होंने आगे कहा कि जितने भी बातें बैठक में आया है उन सभी पर पहल किया जाएगा । साथ ही उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए त्योहार को भाईचारे एवं शांति सौहार्द के साथ मनाएं और सामाजिक तत्वों की पहचान कर थाना को सूचित करें ताकि समय से पहले वैसे और सामाजिक गतिविधि पर रोक लगाया जा सके। थाना प्रभारी तरुण कुमार ने पर्व के दौरान सामाजिक तत्वों की सूचना देने एवं डीजे पर अनावश्यक भड़काऊ गाने नहीं बजाने का आग्रह किया है। साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया । इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार, थाना प्रभारी तरुण कुमार, एस आई विकास कुमार, एस आई राहुल पासवान, उपेंद्र पाठक, समाजसेवी विपिन बिहारी सिंह, संजय सिंह, अनिरुद्ध चौबे, कृष्ण कुमार लोहरा, अमित ठाकुर, आशीष कुमार सोनी, आकाश कुमार साहू, जाकिर खान, चांद खान, निलेश मनी पाठक व राजेश कुमार पंडित सहित कई लोग उपस्थित थे।

News – Ganpat Lal Chaurasiya

राम भक्तों के लिए

“झारखंड की भक्त कुसुम कुमारी, डोमचांच से वृंदावन तक पदयात्रा पर, गौ सेवा के लिए सरकार को संदेश पहुंचाने का उद्देश्य”

0

कोडरमा (डोमचांच) आपको यह बात हैरान कर देगी की डोमचांच की निवासी जो कृष्ण भगवान की भक्त है। वह इस झारखंड की ताप्ती 40 डिग्री की गर्मी में डोमचांच से वृंदावन तक पद यात्रा करेंगी मतलब लगभग 1070 किलो मीटर की पद यात्रा कर के वह डोमचांच से वृंदावन तक जाएगी।इस तरह की भगती मय काम करने वाली भक्त का नाम कुसुम कुमारी है। जो अभी कॉमर्स की पढाई पूरी कर रही है।कुसुम कुमारी का कुछ दिन पहले कॉमर्स का एग्जाम भी था जिसको उन्होंने सफल पूर्वक अपने माता-पिता के आशीर्वाद से दिया है पर परिणाम अभी तक नहीं आया है।कुसुम कुमारी की यह पद यात्रा की सोच उनकी माँ से मिली है। जो उनकी मार्गदर्सक भी है। कुसुम कुमारी और उनकी माँ ने मिलकर कुछ समय पहले प्रभु श्री राम मंदिर ‘राम मंदिर अयोध्या‘ के उद्घाटन पर भी डोमचांच से अयोध्या लगभग 566 किलो मीटर पद यात्रा कर उन्होंने श्री राम के दर्शन करने पहुंची थी। उसी दौरान कुसुम कुमारी और इनके माँ ने अयोध्या में पहली बार गौ माता की रक्षा के सरकार से मदद की गुहार लगाई थी।

कुसुम और उनकी माँ ने अभियान चलाया है जिसका कार्य सिर्फ गौ सेवा और गौ सेवा है। उनका मानना है की गौ हमारी माता और सामान होती है और उनका ध्यान रखना हमारी जिम्मेवारी है। गौ सेवा और गौ रक्षा के लिए कुसुम और उनकी माँ ने अभी तक झारखंड सरकार चंपई सोरेन सहित झारखंड के कई बड़े नेताओं को अपनी गौ रक्षा और गौ सेवा का अभियान के लिए कई नोटिस भेजे है।पर अभी तक किसी नेता ने इनकी मदद नहीं की और इसी बात को लेकर अब कुसुम और उनकी माँ ने कोडरमा जिले के डोमचांच शहर से वृंदावन तक पद यात्रा कर अपनी बात सरकार तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह पदयात्र कर वृंदावन जा रही है।

News – Praveen Kumar

राम भक्तों के लिए

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के निमित सभी मतदान केंद्रों में एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी से संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने हेतु उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक

0

गुमला: आज बुधवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के निमित सभी मतदान केंद्रों में एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी से संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने हेतु विशेष समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई । उपायुक्त ने अविलंब सभी मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, एवं भवन मरम्मती जैसे बचे हुए कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला बूथों में महिलाओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुए उक्त केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं को देखने की बात कही।

उपायुक्त ने मतदान केंद्रों में सभी खिड़कियों की आवश्यकता अनुसार मरम्मती कराने की बात कही। मतदान केंद्रों में सुरक्षा की व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु अभी से तैयारी सुनिश्चित कर्ण लेने का निर्देश दिया गया। महिला क्लस्टर्स में महिलाओं की सुविधा को देखते हुए वहां ठहरने के लिए गद्दे एवं अन्य सुविधाओं को भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि महिलाओं को ठहरने में किसी प्रकार की समस्या न हो।

मतदान केंद्रों में कर्मियों की नियुक्ति को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। उपायुक्त ने मतदान केंद्रों में नियुक्त होने वाले सभी कर्मियों को जल्द से जल्द प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। उन्होंने छुटे हुए मतदाताओं को भी जल्द से जल्द प्रशिक्षण देने को कहा। इसके अलावा अन्य कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला , अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी गुमला, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम JSLPS सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रखें।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक मोर्चा के अध्यक्ष सभी मंडलों के अध्यक्षों की बैठक लोहरदगा रोड स्थित साहु कॉम्प्लेक्स में जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

0

बैठक में मुख्य रूप से पार्टी प्रत्याशी समीर उरांव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव,प्रदेश महामंत्री सह लोहरदगा लोकसभा के प्रभारी मनोज सिंह,जिला संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा, लोहरदगा लोकसभा के संयोजक मुनेश्वर साहु,सहसंयोजक सन्नी टोप्पो, लोहरदगा विधानसभा प्रभारी कमलेश उरांव गुमला विधानसभा प्रभारी श्रीचंद प्रजापति, सिसई विधानसभा प्रभारी अनुपचन्द्र अधिकारी,बिशुनपुर विधानसभा प्रभारी भूपन साहु,गुमला विधानसभा के संयोजक विनोद कुमार उपस्थित थे

बैठक में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आगामी 13-14 अप्रैल को कोनबीर,रायडीह व बिशुनपुर में होने वाले बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल कार्यन्वयन हेतु रणनीति बनाई गई कार्य विभाजन किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव ने कहा आपलोगों के प्यार स्नेह के बदौलत भाजपा ने मुझे प्रत्याशी बनाया है,बिना कोई भेदभाव किय सबके दुख-सुख में क्षेत्र वासियों के साथ खड़ा रहूंगा पथ अंत्योदय-लक्ष्य अंत्योदय की राह पर चलकर विकास के नए आयाम स्थापित करूँगा।

मौके पर प्रदेश महामंत्री सह लोहरदगा लोकसभा प्रभारी मनोज सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी में बूथ अध्यक्ष पार्टी का रीढ़ होते हैं,चुनावी जंग में बूथ अध्यक्ष पार्टी के सेनापति होते हैं।
भाजपा अपने राष्ट्रवादी विचारधारा व सबका साथ सबका विकास और मोदी जी के कार्यों के दम पर लोहरदगा लोकसभा चुनाव रिकॉर्ड मत से जीतेगी, सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए समर्पित कर देना है।
शक्ति केदो में चैनल बनाकर पथ सभा करना है,सभी बूथों पर पहुंचना है।

इस अवसर पर पलामू लोकसभा प्रभारी विनय लाल,पूर्व जिला अध्यक्ष सविंदर सिंह, जिला महामंत्री सत्यनारायण पटेल,मिसिर कुजुर, उपाध्यक्ष लालमोहन साहू, गायत्री देवी यशवंत सिंह, सागर उरांव,किरण माला बाड़ा, निर्मल गोयल,राधेश्याम कुशवाहा, रविन्द्र सिन्हा, विपिन सिंह, अरविंद मिश्रा ,सौरभ पांडे, विकास सिंह,अमन यादव,लक्ष्मी नारायण यादव,सुमित महली,सूरज साहु, दिनेश सिंह,मनोहर बड़ाईक,केदार साहू,बाल्केश्वर सिंह,गोपाल गोप, विजय सिंह पिंटू,भैरव सिंह खेरवार, श्याम किशोर पाठक,मनोहर राय, सनोज वर्मा,संतोष पंडा,विजय केसरी,गजाधर सिंह,आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिला मुख्यालय गुमला में श्री राम भक्त , वीर हनुमान का मंगला , भव्य और विशाल जुलूस निकाला गया

0

देर रात तक गूंजता रहा गगन भेदी नारे, जय श्री राम, श्री राम , लखन , जानकी , जय बोलो हनुमान की , सहित विभिन्न अन्य अनेक विभिन्न आकार प्रकार के नारों के साथ ,गुमला जिला मुख्यालय में भव्य एवं विशाल मंगला जुलूस निकल गया , जो काफी आकर्षण का केंद्र रहा, उक्त जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया , श्री मंगला जुलूस , सर्वप्रथम मंगल जुलूस का जमवाड़ा , जिला मुख्यालय नगर स्थित , पुराने नगर पालिका कार्यालय गुमला के समक्ष गुमला के दर्जनों अखाड़े ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और उक्त भव्य विशाल जुलूस में भाग लिया , जहां अस्त्र-शास्त्र का प्रदर्शन किया गया , छोटे बड़े , युवाओं और बड़े बूढ़ों ने अपने-अपने कला का प्रदर्शन करते हुयें , समय समय पर जय श्री राम के नारे लगाते रहे और बाद में उक्त जुलूस धीरे-धीरे मेन रोड गुमला , प्रसिद्धि माता शीतला रानी मंदिर परिसर में पहुंचकर वहां भी अस्त्र शास्त्र के अन्य अनेक विभिन्न आकार प्रकार के लाठी , डंडों , विभिन्न अस्त्र-शास्त्र का प्रदर्शन किया गया और मंगला जुलूस का देर रात में अंतिम पड़ाव , स्थानीय घाटों बगीचा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में पहुंचकर जुलूस में उपस्थित समस्त लोगों ने , श्री राम भक्त वीर हनुमान की पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किये और उक्त मंदिर परिसर में घंटों एक से बढ़कर एक , नन्हे मुन्ने बच्चे , बच्चियों, और युवाओं सहित बड़े बुजुर्ग बुढो ने अपने अपने हांथों से जोरदार अद्भुत लठों का कमाल , चमत्कार दिखकर , विभिन्न अस्त्र-शास्त्र का प्रदर्शन किया गया और अंत में फिर सभी अखाड़ों ने अपने अपने अखाड़ों की ओर प्रस्थान किये और मंगला जुलूस का समापन हुआ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जंगल से भटके हुए, जंगली हिरण को , ग्रामीणों ने मिलकर सामुहिक रूप से और बेरहमी से किया शिकार ,अंततः ग्रामीणों ने नीरिह प्राणी हिरण को मार डाला और हिरण का सिर ले भागे

0

गांव से सभी पुरुष व्यक्ति फरार

सिर कटा , मृत जंगली हिरण का शव बरामद, दो ग्रामीण गिरफ्तार, भजे गयें गुमला जेल।

गुमला – गुमला वन विभाग को एक गुप्त सूचना मिली की गुमला सदर थाना स्थित पतगच्छा ग्राम के समक्ष कुछ लोग जंगल से भटके एक जंगली हिरण को घेरकर शिकार कर रहे हैं, जिसपर गुमला डीएफओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें एक छापामारी दल का गठन किया और वनपाल राजेश के नेतृत्व में उक्त प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया गया, जिसपर वन विभाग द्वारा गठित छापामारी दल अपने दल बल के साथ उक्त गांव में पहुंचा और छानबीन शुरू किया तो गांव के सभी पुरुष फरार और काफी मुश्किल के बाद दो अभियुक्त महादेव महतो और हेमंत कुमार महतो (दोनों चाचा भतीजा ) को धरदबोचा गया और उनके निशानदेही पर मृत जंगली हिरण का सिर काटा ( सिर विहीन ) मृत हिरण का शव बरामद किया गया, काफी खोजबीन के बावजूद भी , अबतक उक्त मृत हिरण का कटा हुआ सिर की बरामदगी नहीं हो सकीं हैं , बाद में उक्त जंगली हिरण मारने के दो आरोपीयों मदन महतो और हेमंत कुमार महतो ( दोनों चाचा भतीजा ) को छापामारी दल समय रहते गिरफ्तार करने में सफल रहा, और उक्त सिर कटा , मृत जंगली हिरण के शव को घटनास्थल से बरामद कर अपने साथ वन विभाग कार्यालय गुमला लाया गया, और वन विभाग से संबंधित कानूनों के अनुसार आवश्यक सरकारी कार्यवाही करते हुए , गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहराई से पूछताछ के क्रम में विभिन्न आवश्यक बातों की भी पुछताछ की गई की जंगल से भटके उक्त जंगली हिरण को मरने और उसका शिकार करने में और कौन कौन व्यक्ति सामिल हैं और उक्त मृत जंगली हिरण के सिर काटकर कौन व्यक्ति अपने साथ , उक्त जंगली हिरण का सिर लेकर अपने साथ ले भागने में सफल हुआ हैं और उसका नाम क्या है , फिलहाल उक्त गांव के सभी पुरुष अपने गांव छोड़कर भागे हुए हैं , वन विभाग के उच्च पदाधिकारियों द्वारा उक्त घटना की गहराई से छानबीन शुरू कर दी गई हैं और दोनों गिरफ्तार आरोपियों (चाचा – भतीजा) को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया गया हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

ढुल्लू के खिलाफ सरयू का एक और खुलासा, धनबाद में बेटे के नाम पर खरीदी 2.06 करोड़ की जमीन,तीन अलग–अलग रजिस्ट्री में 80 डिसमिल जमीन के दस्तावेज पेश किये

0

सरयू राय ने भाजपा के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित शीर्ष भाजपा नेताओं को उपलब्ध कराए कागजात

रांची : बाघमारा विधायक और अब धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर एक बार फिर निर्दलीय विधायक सरयू राय ने जमीन के मामले में घेरा है. सरयू राय ने भाजपा के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य नेताओं को ढुल्लू महतो द्वारा खरीदी गई जमीन का विवरण उपलब्ध कराया है. सरयू राय ने बताया है कि ढुल्लू महतो ने अपने 20 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार के नाम पर वर्ष 2022 में 2.06 करोड़ की जमीन खरीदी है. श्री राय ने कहा है कि इन भूखंडों की रजिस्ट्री के दस्तावेज की प्रति मेरे पास उपलब्ध है. इन भूखंडों का म्यूटेशन करने के लिए वहां के अंचलाधिकारी कार्यालय में की जा रही कार्रवाई के बारे में आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक कर रहा हूं. तीन अलग-अलग की गई रजिस्ट्रियों के अनुसार, खरीदे गये भूखंडों का क्षेत्रफल करीब 80 डिसमिल है. ये भूखंड धनबाद के नवाडीह में स्थित है.

सरयू राय ने भूखंडों की खरीद व भुगतेय स्टांप शुल्क का ब्यौरा पेश किया 

भूखंड संख्या -1, ख़रीद की तिथि – 5 जनवरी 2022, भूखंड का क्षेत्रफल – 16 डिसमिल

भूखंड का पता– मौजा-नवाडीह, सर्किल-धनबाद. भूखंड की क़ीमत– 46,75,000 रुपए, स्टाम्प शुल्क भुगतान– 1,87,000 रुपए, भूखंड का क्रेता– प्रशांत कुमार, उम्र– 21 वर्ष, अभिभावक– ढुल्लू महतो, ग्राम-चिटाही, पो.– टुंडू, थाना– बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद. भूखंड विक्रेता– कामख्या नारायण सिंह, अंबिकापुरम, एलसी रोड, धनबाद, खाता नंबर 36 और 50, प्लॉट नंबर 1623, 1672 और 1624.

भूखंड संख्या – 2, ख़रीद की तिथि – 24 जनवरी 2022, भूखंड का क्षेत्रफल– 56 डिसमिल,

भूखंड का पता– मौजा नवाडीह, सर्किल-धनबाद, भूखंड की क़ीमत– 1,36,36,000 रुपए, स्टाम्प शुल्क भुगतान– 5,45,450 रुपए, भूखंड का क्रेता-प्रशांत कुमार, उम्र– 21 वर्ष,  अभिभावक– ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही बस्ती,पो.– टुंडू, थाना– बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद. भूखंड विक्रेता– कामख्या नारायण सिंह एवं आशा देवी, अंबिकापुरम, एलसी रोड, धनबाद, खाता नंबर 50, प्लॉट नंबर 1624 और 1626.

भूखंड संख्या – 3, ख़रीद की तिथि – 29 अप्रैल 2022, भूखंड का क्षेत्रफल– 8 डिसमिल,

भूखंड का पता– मौजा-नवाडीह, सर्किल-धनबाद, भूखंड की क़ीमत– 23,40,000 रुपए, स्टाम्प शुल्क भुगतान– 93,600 रुपए, भूखंड का क्रेता– प्रशांत कुमार, उम्र–21 वर्ष,  अभिभावक– ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही, पो.– टुंडू, थाना- बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद. भूखंड विक्रेता– नारायण मंडल, करोयाटांड, बर्ली अड्डा, धनबाद, खाता नंबर 104, प्लॉट नंबर-1624 और 1674.

इन भूखंडों की सरकारी दर पर कीमत और स्टांप शुल्क के भुगतान का ब्यौरा

क. भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत – 46,75,000 रुपए, ख. भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत – 1,36,36,000 रुपए, ग. भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत – 23,40,000 रुपए, अ. तीन भूखंडों की सरकारी दर पर कुल कीमत -2,06,51,000 रुपए. क. स्टाम्प शुल्क भुगतान -1,87,000 रुपए, ख. स्टाम्प शुल्क भुगतान – 5,45,450 रुपए, ग. स्टाम्प शुल्क भुगतान – 93,600 रुपए, कुल स्टांप शुल्क भुगतान का जोड़– 8,26,050 रुपए.

सरयू राय ने भाजपा प्रभारी से स्पष्टीकरण देने का आग्रह किया

जमीन के तमाम ब्यौरा पेश करते हुए सरयू राय ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं, खास कर झारखंड प्रदेश के प्रभारी को अपने ज्ञान के अनुसार स्पष्टीकरण देना चाहिए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की उक्तियों के अनुरूप प्रभारी की भूमिका का निर्वाह करना चाहिए. बता दें कि कुछ दिन पूर्व ढुल्लू महतो की कई कंपनियों में उनके शेयरधारक का जिक्र कर सत्ता के गलियारे में सनसनी फैली दी थी. ढुल्लू महतो ने इसके बाद सरयू राय के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजवाया था, जिसे सरयू राय ने यह कहते हुए नोटिस फाड़कर डस्टबीन में फेंक दिया था और कहा था कि अगर उनमें हिम्मत है तो मानहानि का मुकदमा ठोंक दें. इसके दो दिन बाद ही लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने चतरा और धनबाद के प्रत्याशी को बदले जाने की चर्चा को खारिज कर दिया था.

राम भक्तों के लिए

श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने 1994 से कार्यरत 210 कैंपस कर्मियों को नियमित करने की मांग की

0

रांची : आई.आई.सीएम श्रमिक संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि जो भी कर्मचारी पिछले 10 साल से ऊपर कैंपस के अंदर काम करते आ रहे हैं, उन्हें नियमित नियुक्ति को लेकर संघ की ओर से एक ज्ञापन प्रबंधन को सौंपा जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इसके स्थापना काल 1994 से यहां लगभग 210 कर्मी विभिन्न साइट पर काम करते आ रहे हैं, जिनका इपीएफ-ईएसआई लगातार कटता आ रहा है। इन परिस्थितियों में न्यायालय की ओर से दिए गए जजमेंट की सारी अहर्ता यहां के कर्मी फुल फिल कर रहे हैं, इन परिस्थितियों में इन्हें नियमित नियुक्ति मिलनी चाहिए। बैठक के उपरांत एक ज्ञापन कार्यपालक निदेशक आई.आई.सीएम, कांके रांची के नाम दिया गया है.

कोर्ट के आदेश का अनुपालन होना चाहिए

ज्ञापन में कहा गया है कि कैंपस के अंदर विभिन साइड में कार्यरत श्रमिकों को विगत 1994 से आई.आई.सीएम के स्थापना काल से लेकर आज तक विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कर्मियों का कार्यकाल लगभग 30 वर्ष होने को है। उमा देवी बनाम कर्नाटका सरकार केस के जजमेंट में यह साफ तौर पर कहा गया है कि जो भी कर्मी पिछले 10 वर्ष से अधिक एक ही जगह कार्यरत हैं,उन्हें सीधी नियुक्ति दें। कैंपस के अंदर कार्यरत लगभग 210 कर्मचारी जिनका ईपीएफ,  ई.एस.आई ग्रेच्युटी कटता आ रहा है और वो न्यायालय के आदेश के उपरांत सभी अहर्ता पूरी कर रहे हैं। बैठक में मनोज सिंह, विजय शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, वीर बहादुर सिंह, आलोक झा, अखाय बेहरा, प्रीत यादव, रमेश साहू, सुनील कुमार सहित दर्जनों कर्मी शामिल थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium