26.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 639

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक पहुंचे रांची,कहा-मोदी जी के 10 वर्षों की उपलब्धियों एवं राज्य सरकार की नाकामियों को जनता के बीच बताएं

0

 रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया विभाग की बैठक में शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक पहुंचे। बैठक में श्री आलोक ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से मीडिया विभाग की भूमिका को विस्तार से बताया। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षो की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाना है। कहा कि भाजपा को देवतुल्य जनता से मिल रहा अपार स्नेह दिखाता है कि  पिछले 10 वर्षों में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते और आगे बढ़ते भारत को देखा है, जो अब विकसित होने की ओर अग्रसर है। कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ कार्य में लग जाएं।

आलोक ने हेमंत-चम्पई सरकार को हर क्षेत्र में विफल बताया

झारखंड सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत-चम्पई सरकार हर क्षेत्र में जनता की गुनाहगार और धोखा देने वाली है, चाहे वह महिला हो, युवा हो, किसान हो, जनजाति समाज हो हर किसी को सिर्फ ठगा गया है। सारे गुनाहों को भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बताएं। लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से उन्हें बिहार और झारखंड का मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी गई है। बैठक में शिवपूजन पाठक,  प्रतुल शाहदेव, प्रदीप सिन्हा, अशोक बड़ाईक, अविनेश सिंह, रमाकांत महतो, संदीप वर्मा, राफिया नाज़, अजय राय, तारिक इमरान, मुकेश सिंह, मृत्युंजय कुमार, प्रिंस कुमार, पुरुषोत्तम राय, राजीव राज उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

आधुनिक पुत्र ने अपने ही माता-पिता को टांगी से मारकर किया था हत्या , आजीवन कारावास और ₹50000 अर्थ दंड की सजा सुनाई गई हैं।

0

गुमला – गुमला व्यवहार न्यायालय के एडीजे वन ( प्रथम ) की अदालत ने अपने जन्मदाता माता शनियारो देवी , पिता सुखराम बृजिया को 10 अक्टूबर 2021 को टांगी से मारकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले हत्यारे पुत्र विनोद बृजिया को हत्या करते चश्मदीद गवाह बाबूलाल बृजिया के द्वारा प्राथमिक की दर्ज की गई थी , जिसमें बाबूलाल बृजिया ने बताया था कि मैं लकड़ी लेकर घर आ रहा था इसी क्रम में देखा की विनोद वृजिया अपने मां शनिवारो देवी को टांगी के पीछे भाग से मारकर हत्या कर दी फिर अपने पिता सुखराम बृजिया को भी टांगी से मार हत्या कर दिया , मैं डर से उसे बचाने नहीं गया और हल्ला करने पर गांव के ग्रामीणों ने माता पिता के हत्यारे विनोद बृजिया को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था , उक्त प्राथमिकी के आधार पर और न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों, गवहों के व्यान और दोनों पक्षों के वकीलों के बहसों के आधार पर विनोद वृजिया को दोषी ( हत्यारा ) क़रार देते हुए आजीवन कारावास और ₹50 ,000 रूपया अर्थ दंड का सजा सुनाई गई है , अर्थ दंड नहीं देने पर अभियुक्त को 2 साल का अतिरिक्त आश्रम कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला एवं पुलिस अधीक्षक गुमला ने संयुक्त रूप से घाघरा के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों एवं क्लस्टर्स का किया निरीक्षण

0

बाइक में घूमकर किया अधिकारियों ने घाघरा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण

गुमला: आज शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 के निमित घाघरा के बिमरला एवं हेदमी में स्थित मतदान केंद्र / क्लस्टर्स का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने घाघरा के सुदुरर्ती क्षेत्र में स्थित आर.सी. मध्य विद्यालय बीमरला एवं राजकियाकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेदमी का मुख्य रूप से निरीक्षण किया उक्त दोनों ही मतदान केंद्र क्लस्टर के रूप में भी चयनित है। उपायुक्त ने दोनो ही केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं की जांच की एवं पानी, बिजली, फर्नीचर और शौचालय संबंधित सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने भी उक्त क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिस पदाधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सुदूरवर्ती क्षेत्र में होने के कारण अधिकारियों ने दोनो ही क्लस्टर्स का निरीक्षण बाइक में घूमकर किया लगभग 3 से 4 घंटे के निरीक्षण में उपायुक्त द्वारा सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

इस क्रम में उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि मूलभूत सुविधा का किसी भी तरह का अभाव न हो जिससे मतदान कर्मी और मतदाताओं को परेशानियों का सामना करना पड़े, इसके साथ ही उन्होंने वॉलिंटियर की नियुक्ति से संबंधित भी जानकारी ली। उपायुक्त ने मतदान केंद्रों में मतदान के दिन आने वाले बुजुर्ग एवं दिवयांग मतदाताओं के लिए खास व्यवस्था रखने का निर्देश दिया, चयनित वोलेंटियर्स को इससे संबंधित जानकारी देने की बात कही गई, ताकि बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतादातो को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदान केंद्रों के आस पास रहने वाले मतदाताओं से भी 13 मई को होने वाले मतदान दिवस के दिन अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने 15 अप्रैल से पूर्व छुटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु फॉर्म 6 को भरने के संबंध में भी ग्रामीणों को जागरूक किया।

मौके पर एलआरडीसी राजीव कुमार, बीडीओ दिनेश कुमार,सीओ आशीष कुमार मंडल, बीपीआरओ शंकर साहू,रंजीत कुमार, सतीश कुमार बंसल सहित कई चुनाव कर्मी पुलिसकर्मी शामिल थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला डीसी और एसपी ने लोकसभा चुनाव के तैयारी को लेकर कई पंचायत के मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,दिए कई दिशा निर्देश

0

गुमला उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी और पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह लोकसभा चुनाव के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को घाघरा के कई पंचायत में स्थित मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में रुकी,बीमरला, तुसगांव,हेदमी सहित कई मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं बिजली, स्वच्छ पेयजल,फर्नीचर और शौचालय संबंधित जानकारी ली। साथ ही मूलभूत सुविधाओं पूर्ण रूप से बेहतर करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस क्रम में उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा की मूलभूत सुविधा का किसी भी तरह का अभाव न हो ताकि मतदान कर्मी और मतदाताओं को किसी भी परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके साथ ही वॉलिंटियर की जानकारी ली। ताकि बुजुर्ग मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों में वोट दिलाने के लिए लाने ले जाने में हर संभव सहयोग हो सके। ताकि वैसे मतदाताओं को किसी भी तरह का परेशानी ना हो।

साथ ही ग्रामीणों से भी बात किया और शत प्रतिशत मतदान करने का अपील किया।इसके पूर्व डीसी और एसपी ने घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे थे।जहां बाइक से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया। सुरक्षा दृष्टिकोण से संबंधित कई आवश्यक जानकारी लिया। ताकि मतदान में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। मौके पर एलआरडीसी राजीव कुमार, बीडीओ दिनेश कुमार,सीओ आशीष कुमार मंडल, बीपीआरओ शंकर साहू,अभियंता रंजीत कुमार, कनीय अभियंता सतीश कुमार बंसल सहित कई चुनाव कर्मी पुलिसकर्मी शामिल थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

2 लाख का इनामी ,बिहार राज्य का मोस्ट वांटेड , कुख्यात अपराधकर्मी को गुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

0

गुमला – गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह को एक गुप्त सूचना मिली की बिहार राज्य का मोस्ट वांटेड दो लाख रुपया का इनामी कुख्यात अपराधकर्मी बिहार का राज्य स्थित अरवल ग्राम निवासी विमलेश यादव (पिता महेश यादव ) जो गुमला मुख्यालय स्थित शांति नगर के राजेंद्र कुमार नामक एक व्यक्ति के घर में डेड माह से अपना नाम बदलकर रह रहा है , और बिहार और झारखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में नाम बदलकर और अपना पहचान छुपा कर वर्षों से फरारी काट रहा हैं , और उक्त 2 लाख का इनामी कुख्यात अपराधकर्मी शांति नगर में किराये के मकान में किरदार के रूप में रहकर और क्राइम (अपराध) कर विभिन्न क्षेत्रों में रहकर लगातार फरारी काट रहा हैं , बिहार और झारखंड राज्यों के बीच विभिन्न अपराधों से संबंधित सेटिंग गेटिंग का भी कार्य करता है और अंतर राज्य विमलेश नामक एक गिरोह का संचालन भी करता है और अपराध जगत से जुड़े विभिन्न आकार प्रकार के अपराधिक घटनाओं को भी समय समय पर अंजाम देता रहा हैं , बिहार राज्य के जहानाबाद,अरवल और गया जिला में विमलेश नाम से एक गिरोह का भी संचालन करता है इस मास्टरमाइंड कुख्यात अपराधकर्मी जहानाबाद , अरवल और गया जिले के विभिन्न थानों में हत्या लूट डकैती सहित अन्य अनेक दर्जनों अपराधिक मामलों संलग्न है और बिहार राज्य का उक्त मोस्ट वांटेड , कुख्यातअपराधकर्मी पर 2 लाख रुपया का इनाम हैं, उक्त संबंधित प्राप्त गुप्त सूचनाओं के आधार पर और गुमला जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन कर , उक्त गुप्त सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश पर जिला मुख्यालय गुमला के सिसई रोड गुमला स्थित एक पेट्रोल पंप के समक्ष से छापामारी दल ने बिहार राज्य के फरारी काट रहे , 2 लाख के इनामी , मोस्ट वांटेड , कुख्यात अपराधकर्मी विमलेश यादव ( पिता महेश यादव ) को समय पर तबोच लिया गया और उसे गिरफ्तार कर गुमला सदर थाना लाया गया हैं , जहां उसका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और औपचारिक रूप से पूछताछ के बाद गुमला सदर थाना में विभिन्न संबंधित धाराओं में कांड दर्ज किया गया है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

छापामारी के क्रम में कई उपलब्धियां , गुमला पुलिस के नाम , उत्साहित है गुमला पुलिस।

0

गुमला आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से किए गए छापामारी में , एक कर से 2 ,50000 ( दो लाख पचास हजार ) रूपया , एक ऑटो (टेंपो) से 20 पेटी अंग्रेजी शराब ( बियर) और एक जनरल स्टोर दुकान से अंग्रेजी शराब (बीयर) एवं 45 किलो जावा महुआ और जावा महुआ से तैयार कुल 59 लीटर अवैध जावा महुआ का चुलईया शराब (दारू) गुमला पुलिस ने किया बरामद ।

गुमला – गुमला पुलिस प्रशासन के गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह के सख्त दिशा निर्देश ने किया कमाल, पुरे गुमला जिला के थाना प्रभारियों में लगी अपने अपने थानों के नाम उपलब्धी प्राप्त (हासिल) करने की होड़, आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण पूर्ण माहौल और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए गुमला जिला प्रशासन के गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस प्रशासन के गुमला जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह की रातों की निंद हराम हो चुकी हैं , वहीं संबंधित विभागों के अधीनस्थ पदाधिकारीयों और कर्मचारीयों को यह डर सताती रहती हैं, की कब कहां कैसे और क्यों रात्रि में भी मोटरसाइकिल से भी कहीं औचक निरीक्षण के लिए पहुंच ना जाए,युक्त पदाधिकारी , फलस्वरूप पूरे समस्त जिला क्षेत्रों में मुस्तादी के साथ अपने-अपने क्षेत्र में और अपने-अपने कार्यों में पदाधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं.

गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह द्वारा मोटरसाइकिल दस्ता से उग्रवादियों की मंद कहे जाने वाले विमरला और हेदमी आदि ग्रामों के चुनाव केन्द्रों ( बुथों ) का और उक्त क्षेत्रों के भूगोलीक क्षेत्रों से हुऐ, रू ब रू, और 24 घंटे ऐलट चौकस होकर रहने के साथ ही साथ, क्षेत्र के नाम चिन्ह अपराध कर्मियों , न्यायालय से बल पर छूटे शातिर बदमाशों , वारंटियों, उग्रवादियों , आतंकवादियों , नशीले पदार्थों के तस्कर और व्यापारियों , नशेड़ियों सहित अन्य अनेक विभिन्न आकार प्रकार के अपराधकर्मियों और रात्रि गश्तियों के वक्त बाज और गिद्ध दृष्टि रखते हुए उनकी गतिविधियों पर नजर गड़ाए रखना ही , पुलिस प्रशासन की उपलब्धियों को प्राप्त कराने में सहायक सिद्ध होता हैं और इसमें कोई किंतु परंतु भी नहीं है , जिसका परिणाम भी सामने आने लगे हैं, पालकोट थाना स्थित सोलगा ग्राम के समक्ष वाहन चेकिंग जांच अभियान के तहत पुलिस ने एक कार से 2.5 0.000 रूपया नगद बरामद किया गया है.

इस संबंध में भारद्वाज टेक्नो इंटरप्राइजेज लिमिटेड के संवेदक विश्वास भारद्वाज ने बताया कि मैं बैंक से₹400000 की निकासी की थी, जिसमें से बसिया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में निर्माण कार्य चल रहा है जहां 1.50000 रुपए मजदूरी का पेमेंट कर शेष 250000 रुपए लोहरदगा में चल रहे कार्यों की मजदूरी भुगतान के लिए ले जा रहा था , इस संबंध में सभी जानकारियां पालकोट पुलिस को दे दी गई है , 4 अप्रैल 2024 को पुलिस अधीक्षक ( गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ) महोदय गुमला के एक गुप्त पर रायडीह थाना पुलिस एवं फ्लाइंग स्क्वाड टीम के द्वारा तोड़ित कार्रवाई करते हुए गुमला – चैनपुर रोड स्थित केराडीह के पास से एक ऑटो ( टेंपो ) में 20 पेटी अंग्रेजी शराब ( बियर ) कल 480 पीस बियर कैन बरामद किया गया है, और उक्त ऑटो (टेंपो) , अवैध शराब ( बियर ) सहित ऑटो ( टेंपो ) को विधिवत जप्त कर, पकड़े गए रायडीह थाना स्थित अरण्डा ग्राम निवासी सुरेश सिंह , ऑटो (टेंपो) चालक को गिरफतार कर गुमला सदर थाना लाया गया और थाना लाकर औपचारिक रूप से रैली थाना कांड संख्या – 17 /2024 दिनांक 04/04/2024 दर्ज किया गया हैं.

गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह के द्वारा आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जावा महुआ से तैयार चुलईया अवैध शराब ( दारू ) के विरुद्ध छापामारी करते हुए गुमला जिला अंतर्गत सिसई थाना स्थित सकरोली ग्राम निवासी गजेंद्र साहू के जनरल स्टोर दुकान से अंग्रेजी शराब, बियर और 45 जावा महुआ और कुल 59 लीटर अवैध जावा महुआ से तैयार चुलईया शराब (दारू) बरामद किया गया , अवैध शराब , अंग्रेजी शराब बीयर , को विधिवत जप्त कर , पकड़े गए जनरल स्टोर दुकान मालिक गजेंद्र साहू को गिरफ्तार कर शीशे थाना लाया गया, और थाना लाकर औपचारिक रूप से सिसई थाना में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया हैं ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

भाजपा ने हेमंत सोरेन को घेरा…प्रतुल शाहदेव ने लगाया आरोप, कहा-ईडी की चार्जशीट के तुरंत बाद रिकॉर्ड रूम में चोरी…जमीन घोटाले को छुपाने की बड़ी साजिश 

0

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अविलंब सीबीआई जांच का आदेश दे

ईडी ने चार्जशीट में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन के बीच सीधा नाता जोड़ा

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। श्री शाहदेव ने कहा कि झारखंड में जो जमीन लूट के बड़े बड़े कारनामे हुए है, उसका कवरअप ऑपरेशन अभी जारी है। ईडी की चार्जशीट के तुरंत बाद रिकॉर्ड रूम से चोरी के जमीन घोटाले को छुपाने की बड़ी साजिश है। प्रतुल ने कहा यह अविश्वसनीय है कि रिकॉर्ड रूम से जमीन के कई दस्तावेजों को अलमारी के ताले तोड़कर चुरा लिया गया। इस परिसर में पुलिसकर्मियों की हमेशा तैनाती रहती है। प्रतुल ने कहा के जैसे-जैसे जमीन लूट की दास्तान खुलती जा रही है, एक के बाद एक सफेदपोश बेनकाब होते जा रहे हैं। प्रतुल ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मांग की कि वह अविलंब इस मुद्दे पर सीबीआई जांच का आदेश दें। वरना उनकी पूरी सरकार शक के दायरे में आ जाएगी। प्रतुल ने कहा कि ईडी की चार्जशीट के बाद तो हेमंत सोरेन और बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन की लूट का सीधा नाता जुड़ता हुआ दिख रहा है। कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा बार-बार कहता था कि हेमंत सोरेन को जमीन से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन चार्जशीट ने नेक्सस को स्पष्ट कर दिया कि यह उनकी ही बेनामी संपत्ति है।

केयरटेकर संतोष मुंडा ने कहा-14-15 वर्षों से जमीन हेमंत के कब्जे में

प्रतुल ने कहा कि चार्जशीट में है कि बड़गाई अचंल के निलंबित सीआई भानु प्रताप प्रसाद अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर जमीन कब्जा का सिंडिकेट चलता था। उसके यहां जब छापा पड़ा तो एक ब्राउन रंग की फाइल भी बरामद हुई, जिसमें बडगांई एवं अन्य जमीनों से संबंधित कागजात बरामद हुए। प्रतुल ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विनोद के बीच के बीच चैट में इसी लालू खटाल, बरियातू एरिया में मैरिज हॉल के बनने का नक्शा भेजा गया है और इस पूरे इलाके में इतनी बड़ी कोई दूसरी जमीन नहीं है। प्रतुल ने कहा कि कि बैजनाथ मुंडा और श्यामल पाहन जो आरोपी राजकुमार पाहन के रिश्तेदार भी हैं, उन्होंने कहा है कि यह जमीन हेमंत सोरेन की कब्जे में 2010 से रही है। केयरटेकर संतोष मुंडा ने तो कहा कि 14-15 वर्षों से जमीन हेमंत की है। उन्होंने कहा कि अब सीओ मनोज कुमार ने स्पष्ट कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के प्रधान सचिव उदय शंकर द्वारा इस जमीन को वेरीफाई करने के लिए कहा गया। इस बात की पुष्टि अभिषेक पिंटू के प्रधान सचिव उदय शंकर और खुद पिंटू ने ईडी को दिए गए अपने बयानों में किया है। बल्कि पिंटू ने तो यह भी कहा है कि हेमंत सोरेन की दो और जमीनों को वेरीफाई करने के लिए उदय शंकर को कहा था।

‘ईडी ने जो फाइल जब्त की है, उसमें सीएमओ अर्जेंट, भुइहरी लिखा है’

उन्होंने कहा कि ईडी ने जो फाइल जब्त किए हैं, उसमें सीएमओ अर्जेंट, भुइहरी लिखा है। ये लिखा होना ही पूरी लूट की कहानी को बयां करता है, जो ईडी ने कागज जब्त किया उसमें, एक बहुत ही सनसनीखेज कागज है। जिसमें इसी जमीन के पंजी दो का ब्लैंक पेज से रैयत का नाम गायब था। यानी उसमें हेमंत सोरेन का नाम जोड़े जाने की तैयारी थी। एसएआर  कोर्ट ने सिर्फ 20 दिनों में 9 जनवरी से 29 जनवरी 2024 के बीच पूरी जांच को खत्म करके जमीन को लौटाने का आदेश दे दिया। इसी बीच जमीन का वेरिफिकेशन भी हो गया। तीन-तीन नोटिस भी चले गए। इस कोर्ट में सिर्फ यही मामला था, जिसमें 20 दिन में फैसला सुना दिया। यह भी एक रिकॉर्ड है।

‘जमीन पर राजकुमार पाहन का कब्जा नहीं था’

राजकुमार पाहन के पूर्वजों ने 1978 से 1989 के बीच लगभग 40 एकड़ जमीन अलग-अलग लोगों को बेची। सिर्फ यही 8.86 एकड़ जमीन थी खाली थी और जिसको हेमंत सोरेन ने कब्जा कर लिया। ईडी की चार्जशीट में खुशबू मुंडा के दो बिलों का जिक्र है। खुशबू मुंडा संतोष मुंडा की बेटी है। 2017 में फ्रिज और 2022 में स्मार्ट टीवी खरीदा है। पता इसी भूमि का दिया गया है, तो यह साफ दिखता है कि इस समय यह जमीन पर संतोष मुंडा रह रहा था, जो खुद बता रहा है कि यह जमीन हेमंत की है और इस पर राजकुमार पाहन का कब्जा नहीं था।

‘छविरंजन ने भी अपने बयान में कहा कि पिंटू का सचिव उदय उन्हें अक्सर जमीन के वेरिफिकेशन के लिए कहा करता था’

प्रतुल ने कहा कि जिस बीएमडब्ल्यू गाड़ी के मालिकाना हक से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत इनकार कर रहे हैं। ईडी को दिया बयान में उन्होंने खुद कहा कि 28 जनवरी 2024 की रात को मैं अपनी ब्लू रंग की बीएमडब्ल्यू गाड़ी से निकला। यानी खुद मान रहे हैं कि वह उसके मालिक है। चार्जशीट में जिक्र है कि शोरूम में उन्होंने जाकर इस गाड़ी को खुद पसंद किया था। उन्होंने कहा कि रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन ने भी अपने बयान में कहा है की पिंटू का सचिव उदय उन्हें अक्सर जमीन के वेरिफिकेशन के लिए कहा करता था। अब झामुमो और हेमंत सोरेन कुछ भी कह लें लेकिन बडगाई की इस जमीन से उनके तार सीधे जुड़े हैं और उन्होंने सरकारी तंत्र का सहायता से इस जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव पूजन पाठक भी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

सरयू राय ने ढुल्लू महतो के मनीलाउंड्रिंग में शामिल होने का पर्दाफाश किया, भाजपा की साफगोई का इंतजार

0

सरयू राय के सवाल…इंदुकुरी मधुबंध प्रोजेक्ट्स प्रा.लि. 16.10.2023 को कंपनी एक्ट में पंजीकृत हुई है और मात्र दो माह के भीतर 11.12.2023 को इसे बीसीसीएल में एक बड़ा काम कैसे मिल गया…?

सरयू ने चार कंपनियों के नाम बताए… वेयर हाउस की शुरू से अभी तक की गतिविधियों की जांच करने की ईडी से गुहार लगाई

 धनबाद-रांची : मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए सरयू राय ने जिस तरह से घेराबंदी कर रघुवर दास को 2019 के विधानसभा चुनाव में पटखनी दी थी. लगभग उसी तरह से धनबाद से घोषित भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को हराने की रणनीति पर सरयू राय लग गए हैं. सरयू राय ने ढुलू महतो के खिलाफ ऐसा मोर्चा खोला है कि रांची से लेकर दिल्ली तक में चुनावी मौसम गरमा गया है. सरयू राय ने ढुल्लू महतो की कारस्तानियों को लेकर शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। ढुलू महतो के मनीलाउंड्रिंग में शामिल होने का पर्दाफाश किया है. सरयू राय ने ईडी पर सवाल उठाते हुए कहा है ईडी ने झारखण्ड हाईकोर्ट में शपथ पत्र दायर कर बताया कि उन्होंने ढुलू महतो की नामी-बेनामी संपत्तियों की जांच के लिए ईसीआइआर दायर कर लिया है, और जांच शुरु भी कर दी गई है, तो यह ईडी को जांच की प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करना चाहिए उच्च न्यायालय को इससे अवगत कराना चाहिए। विज्ञप्ति के जरिए सरयू राय ने जो चार कंपनियों के नाम दिये हैं, उसके और वेयर हाउस की शुरू से अभी तक की गतिविधियों की जांच करने की बात ईडी से की है। सरयू राय ने यह भी कहा कि इन जांचों के बाद ही कोयलांचल खासकर बाघमारा कोल एरिया में बड़े पैमाने पर चल रही मनीलाउंड्रिंग का पर्दाफाश होगा।

ढुल्लू से जुड़े चार प्रा.लि. कंपनियों का विवरण दिया गया

 सरयू राय ने विज्ञप्ति में विस्तार से चार प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों का अति संक्षिप्त विवरण इनके पंजीकृत पते में दर्शाया है। इनमें से तीन कंपनियाँ (क्रमांक-1 से 3) झारखंड के धनबाद ज़िला के कतरास एवं बाघमारा के विभिन्न पता पर और एक कंपनी (क्रमांक -4) हैदराबाद के पते पर कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत हैं। वर्तमान में सभी कंपनियां सक्रिय हैं। क्रमांक -2 और 4 की कंपनियों में एक आशुतोष राय नंदी उर्फ़ मिंटू राय नंदी निदेशक के रूप में शामिल हैं। कंपनी क्रमांक- 1 और 2 में भाजपा के घोषित लोकसभा चुनाव उम्मीदवार ढुल्लू महतो भी शेयरधारक रहे हैं। क्रमांक-1 की कंपनी धनबाद डेयरी प्रा. लि. में उनका शेयर पांच लाख रुपये का और क्रमांक -2 की कंपनी मुंडेन ओर मैनेजमेंट सर्विस प्रा. लि. में एक लाख रुपये का शेयर होने का उल्लेख उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष शपथ पत्र के जरिए आयकर विवरणी में किया है। वे इनमें निदेशक भी रहे हैं।

कंपनियों में अब भी ढुल्लू शेयरधारक हैं या अपना शेयर किसी को बेचा है

सरयू राय ने बताया कि फ़िलहाल ये इनमें निदेशक नहीं हैं। वे इन कंपनियों में अभी भी शेयरधारक हैं या अपना शेयर उन्होंने किसी को बेच दिया है यह जानकारी वे स्वयं दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त पार्टनरशिप फर्म कावेरी वेयर हाउस में भी वे पार्टनर रहे हैं। कुछ वर्ष पहले तक इस फ़र्म में उनकी हिस्सेदारी 40 लाख रुपये रही है। वर्तमान में स्थिति क्या है, पूछताछ के दौरान इसकी जानकारी वे दे सकते हैं। उपर्युक्त कंपनियों का रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी के वेबसाइट से लिया गया ताज़ा विवरण भी सरयू राय ने पेश किया है–
 कंपनी का नाम – धनबाद डेयरी प्रा. लि., पंजीयन तिथि – 02.09.2017। अधिकृत पूंजी एक करोड़ रुपये और पेड-अप पूंजी दस लाख रुपये। वर्तमान निदेशक – काजल कुमार पॉल और रामेश्वर साव। पंजीकृत पता– ग्राम चिटाही, टुंडू, बाघमारा, धनबाद।

कंपनी का नाम – मुंडेन ओर मैनेजमेंट सर्विसेज़ प्रा. लि.। निदेशक –  रवीन्द्र कुमार अंबष्ठ (10.10.2022), रविशंकर दास (09.12.2016), मिंटू राय नंदी (14.01.2021)। अधिकृत पूँजी – पांच करोड़ रुपये, पेड-अप पूंजी– दो लाख रुपये। धनबाद के एक, अहमदाबाद के चार और पुणे के दो यानी कुल सात शेयर धारकों ने इस कंपनी का कुल 7,38,83,506/- रुपये का शेयर खरीदे हैं।

कंपनी का नाम – श्री जीन भवानी कंस्ट्रक्शन डेवलपर प्रा. लि., पता – मकान संख्या- 163, चंदन निवास, टुंडी रोड, पो. टुंडू, धनबाद। अधिकृत पूंजी – 15 लाख रुपये, पेड-अप पूंजी – दो लाख रुपये। निदेशक– मिथिलेश कुमार राय, अमित कुमार सिन्हा l

कंपनी का नाम– इंदुकुरी मधुबंध प्रोजेक्ट्स प्रा. लि.। पता – प्लॉट न. – 283/एसी 1 से 5, /1 एफ, ब्लॉक -बी, कावेरी हिल्स, माधापुर, शाइपेट हैदराबाद। निदेशक (प्रोमोटर) –  सुरेश सोमी रेड्डी, राम मूर्ति बाला सुब्रमण्यन, आशुतोष राय नंदी उर्फ़ मिंटू राय नंदी। विशेष –  मिंटू राय नंदी हैदराबाद नं पंजीकृत कंपनी “इंदुकुरी मधुबंध” में 16.10.2023 को निदेशक बने हैं। झारखंड में पंजीकृत कतरास की कंपनी “मुंडेन ओर मैनेजमेंट सर्विसेज़” में ये 14.01.2021 से निदेशक हैं। ढुल्लू महतो भी इसमें निदेशक रहे हैं।

JHC ने नामी-बेनामी संपत्ति के आरोपों की जांच के लिए ईडी-आईटी को दिया है निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशानुसार ईडी ने धनबाद के सोमनाथ चटर्जी की जनहित याचिका का निष्पादन करते हुए विधायक ढुल्लू महतो की आय की तुलना में अधिक नामी-बेनामी संपत्ति के आरोपों की जांच के लिए ईडी और आयकर विभाग को निर्देश दिया है, जिसके अनुरूप ईडी ने झारखंड हाईकोर्ट में शपथ पत्र दायर कर बताया है कि उन्होंने इसकी जांच के लिए मुक़दमा (इसीआइआर) दायर कर लिया है और जांच करना आरम्भ कर दिया है, जो प्रगति पर है। सरयू ने इस बात पर जोर दिया है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उपर्युक्त चार कंपनियों और वेयर हाउस की शुरू से अभी तक की गतिविधियों की जांच भी इडी करे। इससे कोयलांचल ख़ासकर बाघमारा कोल एरिया में बड़े पैमाने पर चल रहे मनी लाउंड्रिंग का पर्दाफ़ाश होगा। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इंदुकुरी मधुबंध प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. 16.10.2023 को कंपनी एक्ट में पंजीकृत हुई है और मात्र दो माह के भीतर 11.12.2023 को इसे बीसीसीएल में एक बड़ा काम मिल गया है। यह काम मधुबंध कोयला खदान से अगले 25 वर्षों तक कोयला निकालने एवं अन्य संबद्ध गतिविधियां करने का है। इसमें बीसीसीएल को कुल कमाई का मात्र 5.40 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। वेबसाइट से डाउनलोड की गई संबंधित सूचना संलग्न है।
सरयू राय ने कहा है कि इडी उपर्युक्त विवरणों के आलोक में जांच शीघ्र कर दोषियों पर कार्रवाई करे, वरना कई साक्ष्यों को तहस-नहस किया जा सकता है. अहम सवाल ये कि ईडी आखिर कबतक ढुल्लू महतो पर शिकंजा कसेगा. क्योंकि चुनाव के मद्देनजर उनके नामांकन पत्र भी सूक्ष्मता से जांच होनी चाहिए. इसके अलावा ईडी को सरयू राय द्वारा उठाए गए सवालों पर त्वरित गति से जांच करनी चाहिए. वहीं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी ढुल्लू महतो पर लगे आरोपों पर गंभीरता दिखानी चाहिए,ताकि कोयलांचलवासियों का भरोसा हृासिल हो सके. अब देखना है कि भाजपा और ढुल्लू महतो इन आरोपों का किस तरह से कैसे इसका प्रतिकार करते हैं?
 
राम भक्तों के लिए

हजारीबाग के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मना झामुमो का 45 वां स्थापना दिवस

0

केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेले बेटे जैसा व्यवहार कर रही : कल्पना सोरेन

हजारीबाग। हजारीबाग के ऐतिहासिक गांधी मैदान में झारखंडमुक्तिमोर्चा का 45वां स्थापना दिवस मना। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुखमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पनासोरेन उपस्थित हुईं। कल्पना सोरेन ने अपना संबोधन जोहार के उदघोष के साथ कर शहीदों को नमन किया। कहा कि झामुमो का स्थापना दिवस झारखंड को अलग राज्य बनाने में अपने प्राण न्योक्षावर करनेवालों को श्रद्धांजलि है। झारखंड की जनता हमारे लिए सर्वोपरि है। कहा कि आपका बेटा, आपका भाई, आपका दोस्त हेमंत जी यही कहना चाहते हैं कि आप उन्हें माफ कर दीजिए, क्योंकि जनादेश के बाद भाजपा की साजिश के कारण वह जेल में हैं।

उन्होंने जनता और उनके कल्याण के लिए कई कार्य किये, जो भाजपा को नहीं पचा। जो तानाशाह हैं और केंद्र में बैठे हैं, वह नहीं चाहते कि कोई आदिवासी का बेटा सत्ता में रहे। गर्व के साथ कहती हूं कि हेमंत जी ने जनता को अपना भाई समझा और दुख में भागीदार बने। कोरोना में हेमंत सोरेन ने जान जोखिम में डाल कर जो बाहर थे, उनको प्लेन और ट्रेन से झारखंड लाया। हमें गर्व है कि मैं शिबू सोरेन की बहू हूं, जिन्होंने झारखंड को अलग कराया। केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला बेटा की तरह व्यवहार कर रही। भाजपा वाले देश में एक ही पार्टी रखना चाहते हैं, एक व्यापारी को आगे बढ़ाना चाहते हैं, एक राज्य को आगे बढ़ाना चाहते हैं। भाजपा वाले बोलते हैं कुछ और करते हैं कुछ और। भाजपा को झारखंडियों से नफरत है, क्योंकि वे नहीं चाहते कि झारखंड का कोई भाई बेटा आगे बढ़े। अध्यक्षता केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक सदस्य संजीव बेदिया और संचालन नीलकंठ महतो ने किया। कार्यक्रम में हजारीबाग जिले के अलावा रामगढ़, चतरा और कोडरमा जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे।

मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि आज हमारे नेता जेल में हैं, मगर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन घूम घूम कर जनता की सेवा कर रही और उनकी बात सुन रही हैं।

हमारी सरकार ने सभी योग्य को पेंशन, अबुआ आवास, गुरुजी कार्ड दिया। केंद्र में बैठी तानाशाही सरकार, जो लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है, उसे यह नहीं पच रहा था कि आदिवासी का बेटा झारखंडियो के लिए काम करे। यहां के लोगों को वोट बैंक से ज्यादा नहीं समझा, मगर अब झारखंडी जाग चुका है और भाजपा के तिलिस्म को तहस नहस करेगा। यहां के लोगों ने मन बना लिया है कि जो लोकतंत्र को खत्म करना चाह रहा, उसे मजा चखायेंगे।

टुंडी विधायक मथुरा महतो ने कहा कि हजारीबाग आंदोलन की धरती है। झारखंड आंदोलन में यहां के लोगों ने अग्रणी भूमिका निभायी है। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को वोट देकर भाजपा को हरायें।

गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह टेकलाल बाबू की कर्मभूमि है। आज हजारीबाग में जुटी भीड़ यह साबित कर रही है कि वह अपने नेता हेमंत सोरेन को कितना चाहती है।

राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि भाजपा ने हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को साजिश कर जेल भेजा हैlमगर यह भाजपा बहुत दिनों तक उन्हें जेल में नहीं रख सकती, क्योंकि हेमंत सोरेन के साथ झारखंड की लाखों जनता का आशीर्वाद है।

हेमंत की कमी खल रही है: फागूबेसरा

सभा को संबोधित करते हुए राज्य समन्वय समिति सदस्य फागू बेसरा ने कहा कि आज हेमंत सोरेन की कमी खल रही है। हेमंत सोरेन को राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेजा गया, क्योंकि हेमंत सोरेन गरीब गुरबों की बात करते थे। 14 सीटों से भाजपा को हराना है।

ऐतिहासिक भीड़ ने लंबी लकीर खींची: कमल नयन

केंद्रीय सदस्य कमल नयन सिंह ने कहा कि आज जुटी ऐतिहासिक भीड़ ने यह लकीर खींच दी कि भाजपा की झारखंड के साथ पूरे देश में हार होगी।

भाजपा गरीबों का शोषण कर रही हैl

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

“लाखों रुपये बरामद: गिरिडीह में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का कार्रवाई”

0

डुमरी में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया लाखों रुपये अलग अलग लोगों से बरामद हुए 29 लाख रुपए घटना निमीया घाट थाना क्षेत्र की है। बताया गया है कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में होने वाली लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार पुलिस चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में अलग अलग लोगों से 29 लाख रुपए बरामद किए हैं। इसके बारे मे जब लोगों से पैसे की पुछ ताछ की गई तो लोगों ने सटिक जवाब नही दे पाये। जिसके कारण पुलिस ने पैसों को जप्त कर थाना ले गए है। बताया जा रहा है कि सभी बरामद रुपए बेवसाइक वर्ग के लोगो का है फिलहाल इस बात को लेकर प्रशासन का कहना है कि जब पैसों का बयोरा देख कर एक टीम के द्वारा इसकी जांच की जाएगी बाद में सही पाए जाने पर लोगों का पैसा वापस कर दिया जाएगा।

News – Naresh Sharma

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium