सरयू राय के सवाल…इंदुकुरी मधुबंध प्रोजेक्ट्स प्रा.लि. 16.10.2023 को कंपनी एक्ट में पंजीकृत हुई है और मात्र दो माह के भीतर 11.12.2023 को इसे बीसीसीएल में एक बड़ा काम कैसे मिल गया…?
सरयू ने चार कंपनियों के नाम बताए… वेयर हाउस की शुरू से अभी तक की गतिविधियों की जांच करने की ईडी से गुहार लगाई
धनबाद-रांची : मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए सरयू राय ने जिस तरह से घेराबंदी कर रघुवर दास को 2019 के विधानसभा चुनाव में पटखनी दी थी. लगभग उसी तरह से धनबाद से घोषित भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को हराने की रणनीति पर सरयू राय लग गए हैं. सरयू राय ने ढुलू महतो के खिलाफ ऐसा मोर्चा खोला है कि रांची से लेकर दिल्ली तक में चुनावी मौसम गरमा गया है. सरयू राय ने ढुल्लू महतो की कारस्तानियों को लेकर शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। ढुलू महतो के मनीलाउंड्रिंग में शामिल होने का पर्दाफाश किया है. सरयू राय ने ईडी पर सवाल उठाते हुए कहा है ईडी ने झारखण्ड हाईकोर्ट में शपथ पत्र दायर कर बताया कि उन्होंने ढुलू महतो की नामी-बेनामी संपत्तियों की जांच के लिए ईसीआइआर दायर कर लिया है, और जांच शुरु भी कर दी गई है, तो यह ईडी को जांच की प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करना चाहिए उच्च न्यायालय को इससे अवगत कराना चाहिए। विज्ञप्ति के जरिए सरयू राय ने जो चार कंपनियों के नाम दिये हैं, उसके और वेयर हाउस की शुरू से अभी तक की गतिविधियों की जांच करने की बात ईडी से की है। सरयू राय ने यह भी कहा कि इन जांचों के बाद ही कोयलांचल खासकर बाघमारा कोल एरिया में बड़े पैमाने पर चल रही मनीलाउंड्रिंग का पर्दाफाश होगा।
ढुल्लू से जुड़े चार प्रा.लि. कंपनियों का विवरण दिया गया
सरयू राय ने विज्ञप्ति में विस्तार से चार प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों का अति संक्षिप्त विवरण इनके पंजीकृत पते में दर्शाया है। इनमें से तीन कंपनियाँ (क्रमांक-1 से 3) झारखंड के धनबाद ज़िला के कतरास एवं बाघमारा के विभिन्न पता पर और एक कंपनी (क्रमांक -4) हैदराबाद के पते पर कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत हैं। वर्तमान में सभी कंपनियां सक्रिय हैं। क्रमांक -2 और 4 की कंपनियों में एक आशुतोष राय नंदी उर्फ़ मिंटू राय नंदी निदेशक के रूप में शामिल हैं। कंपनी क्रमांक- 1 और 2 में भाजपा के घोषित लोकसभा चुनाव उम्मीदवार ढुल्लू महतो भी शेयरधारक रहे हैं। क्रमांक-1 की कंपनी धनबाद डेयरी प्रा. लि. में उनका शेयर पांच लाख रुपये का और क्रमांक -2 की कंपनी मुंडेन ओर मैनेजमेंट सर्विस प्रा. लि. में एक लाख रुपये का शेयर होने का उल्लेख उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष शपथ पत्र के जरिए आयकर विवरणी में किया है। वे इनमें निदेशक भी रहे हैं।
कंपनियों में अब भी ढुल्लू शेयरधारक हैं या अपना शेयर किसी को बेचा है
सरयू राय ने बताया कि फ़िलहाल ये इनमें निदेशक नहीं हैं। वे इन कंपनियों में अभी भी शेयरधारक हैं या अपना शेयर उन्होंने किसी को बेच दिया है यह जानकारी वे स्वयं दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त पार्टनरशिप फर्म कावेरी वेयर हाउस में भी वे पार्टनर रहे हैं। कुछ वर्ष पहले तक इस फ़र्म में उनकी हिस्सेदारी 40 लाख रुपये रही है। वर्तमान में स्थिति क्या है, पूछताछ के दौरान इसकी जानकारी वे दे सकते हैं। उपर्युक्त कंपनियों का रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी के वेबसाइट से लिया गया ताज़ा विवरण भी सरयू राय ने पेश किया है–
कंपनी का नाम – धनबाद डेयरी प्रा. लि., पंजीयन तिथि – 02.09.2017। अधिकृत पूंजी एक करोड़ रुपये और पेड-अप पूंजी दस लाख रुपये। वर्तमान निदेशक – काजल कुमार पॉल और रामेश्वर साव। पंजीकृत पता– ग्राम चिटाही, टुंडू, बाघमारा, धनबाद।
कंपनी का नाम – मुंडेन ओर मैनेजमेंट सर्विसेज़ प्रा. लि.। निदेशक – रवीन्द्र कुमार अंबष्ठ (10.10.2022), रविशंकर दास (09.12.2016), मिंटू राय नंदी (14.01.2021)। अधिकृत पूँजी – पांच करोड़ रुपये, पेड-अप पूंजी– दो लाख रुपये। धनबाद के एक, अहमदाबाद के चार और पुणे के दो यानी कुल सात शेयर धारकों ने इस कंपनी का कुल 7,38,83,506/- रुपये का शेयर खरीदे हैं।
कंपनी का नाम – श्री जीन भवानी कंस्ट्रक्शन डेवलपर प्रा. लि., पता – मकान संख्या- 163, चंदन निवास, टुंडी रोड, पो. टुंडू, धनबाद। अधिकृत पूंजी – 15 लाख रुपये, पेड-अप पूंजी – दो लाख रुपये। निदेशक– मिथिलेश कुमार राय, अमित कुमार सिन्हा l
कंपनी का नाम– इंदुकुरी मधुबंध प्रोजेक्ट्स प्रा. लि.। पता – प्लॉट न. – 283/एसी 1 से 5, /1 एफ, ब्लॉक -बी, कावेरी हिल्स, माधापुर, शाइपेट हैदराबाद। निदेशक (प्रोमोटर) – सुरेश सोमी रेड्डी, राम मूर्ति बाला सुब्रमण्यन, आशुतोष राय नंदी उर्फ़ मिंटू राय नंदी। विशेष – मिंटू राय नंदी हैदराबाद नं पंजीकृत कंपनी “इंदुकुरी मधुबंध” में 16.10.2023 को निदेशक बने हैं। झारखंड में पंजीकृत कतरास की कंपनी “मुंडेन ओर मैनेजमेंट सर्विसेज़” में ये 14.01.2021 से निदेशक हैं। ढुल्लू महतो भी इसमें निदेशक रहे हैं।
JHC ने नामी-बेनामी संपत्ति के आरोपों की जांच के लिए ईडी-आईटी को दिया है निर्देश
झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशानुसार ईडी ने धनबाद के सोमनाथ चटर्जी की जनहित याचिका का निष्पादन करते हुए विधायक ढुल्लू महतो की आय की तुलना में अधिक नामी-बेनामी संपत्ति के आरोपों की जांच के लिए ईडी और आयकर विभाग को निर्देश दिया है, जिसके अनुरूप ईडी ने झारखंड हाईकोर्ट में शपथ पत्र दायर कर बताया है कि उन्होंने इसकी जांच के लिए मुक़दमा (इसीआइआर) दायर कर लिया है और जांच करना आरम्भ कर दिया है, जो प्रगति पर है। सरयू ने इस बात पर जोर दिया है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उपर्युक्त चार कंपनियों और वेयर हाउस की शुरू से अभी तक की गतिविधियों की जांच भी इडी करे। इससे कोयलांचल ख़ासकर बाघमारा कोल एरिया में बड़े पैमाने पर चल रहे मनी लाउंड्रिंग का पर्दाफ़ाश होगा। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इंदुकुरी मधुबंध प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. 16.10.2023 को कंपनी एक्ट में पंजीकृत हुई है और मात्र दो माह के भीतर 11.12.2023 को इसे बीसीसीएल में एक बड़ा काम मिल गया है। यह काम मधुबंध कोयला खदान से अगले 25 वर्षों तक कोयला निकालने एवं अन्य संबद्ध गतिविधियां करने का है। इसमें बीसीसीएल को कुल कमाई का मात्र 5.40 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। वेबसाइट से डाउनलोड की गई संबंधित सूचना संलग्न है।
सरयू राय ने कहा है कि इडी उपर्युक्त विवरणों के आलोक में जांच शीघ्र कर दोषियों पर कार्रवाई करे, वरना कई साक्ष्यों को तहस-नहस किया जा सकता है. अहम सवाल ये कि ईडी आखिर कबतक ढुल्लू महतो पर शिकंजा कसेगा. क्योंकि चुनाव के मद्देनजर उनके नामांकन पत्र भी सूक्ष्मता से जांच होनी चाहिए. इसके अलावा ईडी को सरयू राय द्वारा उठाए गए सवालों पर त्वरित गति से जांच करनी चाहिए. वहीं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी ढुल्लू महतो पर लगे आरोपों पर गंभीरता दिखानी चाहिए,ताकि कोयलांचलवासियों का भरोसा हृासिल हो सके. अब देखना है कि भाजपा और ढुल्लू महतो इन आरोपों का किस तरह से कैसे इसका प्रतिकार करते हैं?
Jockey 1406 Women Cotton Hipster (Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹499.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set
₹669.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey IC28 Men Tactel Microfiber Elastane Stretch Solid Trunk with Moisture Move Properties
₹599.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men’s Cotton Boxer Briefs Pack of 2 | Long Trunk | No ride-up | Super Combed Cotton for softness | Open Front Fly | Moisture‑Wicking | Sweat Absorbant | All‑Day Fresh Technology | Long Lasting Colors |Soft Plush Waistband | Label‑Free Comfort | style 10032
₹475.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lymio Cargo for Men | Cotton Cargo Pant | Lower for man | Comfortable Breathable Cargos for Casual, Office Wear | Pant for Men (46-49)
₹529.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Saree With Unstitched Blouse Piece |Soft banarasi saree for women|silk saree pure silk
₹683.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Leaf Printed | Lightweight Daily Wear Comfortable Women's Sari with Blouse Piece (Available in 30 Styles)
₹459.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Bandhani Printed Saree with Embroidered Scalloped Border
₹826.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (Pari 121)
₹448.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹474.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







