26.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 642

दुबारे जावा – महुआ से अवैध शराब ( दारु ) बनाते पकड़े गयें तो , होगी सख्त कार्रवाई और भेजा जाएगा जेल

0

पुलिस ने गांव के विभिन्न घरों में छापामारी कर, जावा महुआ का तैयार चुलईया शराब ( दारू ) बनाने वालों को धमकाया और उन्हें जागरूक करते हुयें, बरामद जावा महुआ और महुआ से तैयार अवैध शराब ( दारू) को किया गया, नष्ट,,,,,

पगुमला – गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर , पुरे गुमला जिला में आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न करने के उद्देश्य से पुरे जिले में वाहन चेकिंग और नशाखोरी और नशीले पदार्थ के तस्करों पर अंकुश लगाने के सख्त दिशा निर्देश दी गई है , जिसके निमित्त चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक गुप्त सूचना , भरनो थाना प्रभारी को प्राप्त हुईं, की भरनो थाना क्षेत्र स्थित डोमबा ग्राम और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न अधिकांश घरों में जावा महुआ से चुलईया अवैध शराब बनाया और बेचा जा रहा हैं , उक्त गुप्त सूचना को भरनो थाना प्रभारी ने अपने वरीय पदाधिकारी गुमला पुलिस अधीक्षक ( गुमला जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ) महोदय को दी गई, जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुयें , गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह एवं एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के दिशा निर्देश पर एक छापामारी टीम का गठन कर तत्काल डोमबा ग्राम के लिए छापामारी दल प्रस्थान की और उक्त गांव में पहूंचकर प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुयें , उक्त गांव में जावा महुआ से तैयार चुलईया शराब दारू बनाने वाले उक्त संबंधित आरोपियों को उक्त जावा महुआ से अवैध चुलईया शराब का अवैध धंधा बंद करने की हिदायत देते हुए और जावा महुआ से तैयार चुलईया शराब ( दारु ) नष्ट करते हुए, दोबारा जावा महुआ से अवैध चुलईया शराब ( दारू ) बनाते अगर पकड़े गए तो सभी स्त्री पुरुषों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जाएगा, इसके निमित्त उक्त घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों को जावा महुआ के अवैध चुलईया शराब ( दारू ) बनाने के अवैध धंधे को बंद करने और उक्त शराब पीने वालों को जागरूक किया गया और विभिन्न घरों में काफी संख्या में अवैध शराब ( दारू ) बनाने के उद्देश्य से फूलायें गये जावा महुआ और जावा महुआ से तैयार चुलईया शराब ( दारू ) बरामद को सड़क नाली आदि से फेंक कर नष्ट कर दिया गया, जिससे उक्त गांव की शराबी पति की पीड़ित पत्नियों और परिजनों में काफी खुशी का माहौल देखा गया और उक्त पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए समय समय पर उक्त गांवों में आते रहने की बात कही गई।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह के जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने चुनाव जागरूकता-अभियान के मस्कट “i-Bhai” का औपचारिक लोकार्पण किया

0
गिरिडीह : जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान व्यापक जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से मंगलवार को चुनाव जागरूकता-अभियान के मस्कट “i-Bhai” का औपचारिक लोकार्पण किया। इस दौरान स्वीप के तहत समावेशी चुनाव प्रक्रिया में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि चुनाव में जिले के मतदाता अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी को वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए : निर्वाचन पदाधिकारी

निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, बाल संरक्षण पदाधिकारी, हेल्प डेस्क मैनेजर समेत स्वीप कोषांग के कर्मी उपस्थित थे।
राम भक्तों के लिए

गिरिडीह के पंचबा के एक होटल से बड़े पैमाने पर अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

0
गिरिडीह : जिले के कप्तान एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को पचंबा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बुढ़वा तालाब टोल टैक्स के समीप न्यू सुमीत होटल में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर अवैध शराब जब्त की है। बताया गया कि छापेमारी के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस दौरान होटल संचालक सुमीत साहू भागने में सफल रहा है। मंगलवार को छापेमारी के बाद अंचल पुलिस निरीक्षक मन्टू कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बुढ़वा तालाब टोल टैक्स के पास संचालित न्यू सुमीत नामक होटल में अवैध शराब की बिक्री की जाती है।

होटल से 12 पेटी विदेशी शराब व 12 पेटी बियर जब्त 

सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर टीम का गठन कर होटल में छापेमारी की गई और होटल के पीछे के कमरे से छुपा कर रखी 12 पेटी विदेशी शराब और 12 पेटी बियर पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया। इस दौरान पुलिस ने होटल के स्टाफ पचंबा मनिकलालो के रहनेवाले राजदेव दास व पीरटांड़ के रहने वाले लखन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी टीम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गणेश रजक, पचंबा अंचल पुलिस निरीक्षक मन्टू कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक शैलेश प्रसाद, पचम्बा थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव, पचम्बा थाना पुलिस अवर निरीक्षक सोनू कुमार वर्मा, प्रशांत कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना सहायक अवर निरीक्षक राहुल रंजन सिंह, हवलदार रामदेव यादव, आरक्षी सुरजीत कुमार सिंह शामिल थे।
राम भक्तों के लिए

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने पर्यवेक्षक के साथ की समीक्षा बैठक

0

एलआरडीसी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राजीव कुमार ने घाघरा प्रखंड विकास कार्यालय पहुंचकर बीडीओ के कार्यालय कक्ष में पर्यवेक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक। इस दौरान एलआरडीसी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राजीव कुमार ने शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और बीपीओ को निर्देश देते हुए कहा की जितने भी विद्यालय में मतदान केंद्र संचालित है ।वहां वायरिंग एवं पंखा की व्यवस्था कराए।साथ ही साथ पर्यवेक्षको को क्षेत्र भ्रमण एवं प्रतिदिन शाम को समीक्षात्मक बैठक करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी बीडीओ दिनेश कुमार को दिशा निर्देश दिया।

इसके साथ उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मतदान केंद्र में मूलभूत सुविधा को पूर्ण करें ।ताकि किसी भी तरह की परेशानी का सामना चुनाव कर्मी और मतदान देने जाने वाले लोगों को भी ना हो।मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार,सहायक अभियंता रंजीत कुमार,सतीश कुमार बंसल,पंकज कुमार साहू,अशोक कुमार सहित कई पर्यवेक्षक कर्मी उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

आंशिक विक्षिप्त ने गांव के ही एक परिवार के घर पर किया हमला, एक की मौत मृतक की पत्नी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

0

घाघरा मुख्यालय से 35 किलोमीटर सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र तेंदार गांव में एक आंशिक विक्षिप्त ने गांव के ही एक परिवार के घर पर किया हमला । मिली जानकारी के अनुसार तेन्दार ग्राम निवासी धीरज मुंडा व उनके परिवार मंगलवार को दोपहर में अपने घर में खाना खाकर आराम कर रहे थे तभी उसी गांव के आंशिक विक्षिप्त छोटेलाल उरांव उनके घर पहुंचा और घर का दरवाजा पीटते हुए दरवाजा खोलने को कहा । इसके बाद धीरज ने दरवाजा खोला तो घर घुसा और मुझे डर लग रहा है मुझे कहीं छुपा दो या कहीं पहुंचा दो कहते हुए बगल में रखे टांगे उठाकर सभी पर अंधाधुंध वार करने लगा । जिससे 42 वर्षीय धीरज मुंडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वही पत्नी बासमती देवी उम्र लगभग 40 वर्ष, बेटा दशरथ मुंडा उम्र लगभग 7 वर्ष एवं बेटी मुक्ति कुमारी उम्र लगभग 9 वर्ष पर भी तंगी से वार किया गया जिससे मृतक के पत्नी एवं दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए ।

इसके बाद छोटेलाल टांगे लेकर गांव में घूमता रहा, डर से ग्रामीण काफी देर तक उसकी नजदीक नहीं सटे। अंत में चकमा देकर ग्रामीणों ने छोटे लाल को पकड़ा और एक कमरे में बंद कर दिया । घटना की सूचना घाघरा थाना प्रभारी तरुण कुमार को मिली इसके बाद दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं घटना की सूचना पाकर खबर संकलन करने के लिए पुलिस से पहले पहुंचे पत्रकार गौतम कुमार ने खून से लटपट जमीन पर पड़े तीनों घायलों को अपने निजी कार में उठाकर बिशनपुर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां तीनों का इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया गया ।

इस संबंध में थाना प्रभारी तरुण कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा सूचना मिली कि तेंदार में एक विक्षिप्त ने धीरज मुंडा एवं उनके परिवार पर हमला कर दिया है जिससे धीरज की मौत हो गई है । इसके बाद घटनास्थल पहुंच शव को बरामद कर लिया गया है । वहीं ग्रामीणों के द्वारा विक्षिप्त छोटेलाल को कमरे में बंद कर रखा गया था, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपने घर में किया आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत डुमरी थाना स्थित बिर्री ग्राम निवासी 28 वर्षीय युवक जितेंद्र कुजूर ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है, परिजनों ने बताया की जितेंद्र कुजूर किस कारण से आत्महत्या किया है , यह हम लोगों को पता नहीं हैं, बाद में उक्त घटना की जानकारी डुमरी थाना पुलिस को दी गई , उक्त सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें, एस. आई. मनोज कुमार ने अपने दल बल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर , छानबीन शुरू करते हुए, उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर , उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया,जहां पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं, डुमरी थाना पुलिस ने हर पहलू पर गहराई से पूछताछ और छानबीन कर रही हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

राज्य सरकार के “वोटर अवेयरनेस कांटेस्ट” में भाग लेने एवं चुनाव संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने पहुंची स्वीप कोषांग की टीम एसएस +2 उच्च विद्यालय

0

गुमला: राज्य सरकार द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से “झारखंड वोटर अवेयरनेस कांटेस्ट” के आयोजन हेतु निर्देश प्राप्त थे।राज्य सरकार द्वारा प्रविष्टियों को प्राप्त करने की तिथि, जो पूर्व से 31.03.2024 निर्धारित है, को विस्तारित करते हुए दिनांक 10.04.2024 तक निर्धारित की गई है।

उक्त से संबंधित जन जागरूकता हेतु आज जिला स्वीप कोषांग के द्वारा एसएस+2 महिला उच्च विद्यालय में वहां की विद्यार्थियों को उक्त कॉन्टेस्ट से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई साथ ही विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित भी किया गया। इससे पूर्व स्वीप की टीम के द्वारा कार्तिक उरावों कॉलेज का भी दौरा किया गया जहां विद्यार्थियों के बीच विभिन्न। प्रकार के प्रतियोगिता के आयोजन किए जाने से संबंधित परिचर्चा की गई।

स्वीप सह मीडिया कोषांग की प्रभारी पदाधिकारी एलीना दास ने छात्राओं को कॉन्टेस्ट में भाग लेने हेतु प्रेरित किया, उन्होंने छात्राओं को स्पीच , डांस, पेंटिंग जैसे विभिन्न एक्टिविटी में भाग लेते हुए किस प्रकार से रिल्स बनाया जा सकता है,साथ ही क्रिएटिव अंदाज क्या रहेगा, कौन से गानों का उपयोग किया जा सकता है आदि से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं इस दौरान स्वीप सेल के कर्मी सह शिक्षक राजेश कुमार एवं फिरदोस ने भी विद्यार्थियों द्वारा किए जाने वाले स्वीप एक्टिविटी से संबंधित जानकारी विद्यालय के प्रिंसिपल एवं शिक्षकों को दिया। इस दौरान छात्राओं ने भी उक्त कार्यक्रम में भाग लेने हेतु रुचि दिखाई एवं उपस्थित सभी छात्राओं ने भी मतदाताओं को जागरूक करने हेतु अपना सहयोग देने की बात कही।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिले की महिलाओं ने स्कूटी रैली कर किया मतदाताओं को जागरूक

0

गुमला पॉलिटेक्निक थाना कॉलेज से होते हुए करमडीपा , कार्तिक उराओं कॉलेज,सीलम सीआरपीएफ कैंप से नगर भवन तक चला महिलाओं का काफ़िलां।

“वोट करेगा गुमला, वोट देगी विमला”, “सबसे जरूरी काम है मतदान” जैसे नारों को लगाते हुए महिलाओं ने शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को किया जागरूक.

रैली को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सहित उप विकास आयुक्त गुमला,अपर समाहर्ता पीडी ITDA गुमला सहित अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

गुमला: “वोट करेगा गुमला”, “वोट देगी बिमला”, “आई एम रेडी टू वोट”, “छोड़ सारे काम, सबसे पहले करें मतदान” जैसे नारे लगाते हुए आज जिले की सैंकड़ों महिलाएं स्कूटी लिए सड़क पर उतरी। महिलाओं का काफ़िलां चंदाली स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से निकलते हुए थाना चौक, टावर चौक, करमडीपा, के.ओ. कॉलेज से सीलम तक गया एवं नगर भवन में स्कूटी रैली का समापन किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर रैली को किया रवाना

जिले के मतदाताओं को वोट देने के प्रति जागरूक करने एवं शहरी क्षेत्र में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से आज स्वीप एवं मीडिया कोषांग के संयुक्त पहल से इस प्रकार के स्कूटी रैली का आयोजन किया गया, मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता, पीडी आईटीडीए द्वारा हरी झंडी दिखा कर उक्त रैली को रवाना किया गया इस दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रभारी जिला नजारत उप समाहर्ता सह मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सह स्वीप नोडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

उपायुक्त ने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जिले के मतदाताओं से की अपील

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वहां उपस्थित सभी महिलाओं का मनोबल बढ़ाया एवं आम नागरिकों से जिले में 13 मई को होने वाले मतदान दिवस में आकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

महिलाओं के द्वारा निकाली गई रैली ने पूरे शहर को घर से बाहर आकर देखने को मजबूर किया, वहीं कई मतदातों ने भी अपने घर के समीप खड़े होकर महिलाओं के सुर से सुर मिला कर मतदाता जागरूकता हेतु नारा लगाया। प्रातः 7 बजे से निकली यह रैली लगभग 9 बजे तक चली एवं जिले के नगर परिषद क्षेत्र का चक्कर लगाया। महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए आम नागरिकों को मतदान करने हेतु जागरूक किया। “छोड़ कर सारे काम, चलो चल कर करें मतदान” जैसे नारे लगाती महिलाएं आज अपने घर का काम छोर मतदाताओं को जागरूक करने निकल पड़ी एवं एक बेहतरीन संदेश देते हुए इस रैली को सफल बनाया।

वोटर हेल्प लाइन ऐप को किया महिलाओं ने डाउनलोड

रैली के उपरांत नगर भवन में सभी महिलाएं इकट्ठा हुई जहां सभी महिलाओं ने एक साथ वोटर हेल्पलाइन एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया एवं महिलाओं को उक्त एप्लीकेशन के महत्वपूर्ण बिंदुओं से भी अवगत कराया गया। सभी महिलाओं ने एक सुर में कहा कि मतदान दिवस के दिन वे भी वोट करेंगी साथ ही अपने परिवार एवं परिचितों को भी मतदान देने हेतु प्रेरित करेंगी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वीप कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी सैफुल्ला अंसारी, अलीना दास, रमेश कुमार, फिरदोश, राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों का सहयोग रहा।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

मुनका बगीचा में तीन दिवसीय साईं लीला महानाट्य का शुभारंभ आगामी 4 अप्रेल से साईं कथा वाचक गुरुजी प्रवीण महामुनि देंगे प्रवचन

0

हज़ारीबाग़ : साईं परिवार हज़ारीबाग़ के द्वारा कानी बाजार के मुनका बगीचा में साईं बाबा के महासमाधि के अवसर पर साई कथा के साथ साईं लीला महानाट्य का शुभारंभ 4 अप्रेल यानि कि बृहस्पतिवार से होगा। बता दें कि साईं भजन सम्राट व कथा वाचक गुरुजी प्रवीण महामुनि के द्वारा शिर्डी से आये साईं कथा भजन और भण्डारा के साथ झांकी का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इसमें हजारीबाग के तमाम श्रद्धालु को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की गई है। 4 अप्रेल की सुबह 8 बजे नगर भर्मण किया जाएगा , जो कि मुनक्का बगीचा से महावीर स्थान चौक , पँच मन्दिर चौक , झंडा चौक , बड़ा अखाड़ा से होते हुए शहर के मुख्य मार्ग करते हुऐ , मुनका बगीचा कार्यक्रम स्थल पर सभी श्रद्धालु पहुंचेंगे । उसके बाद शाम 6 बजे से बाबा का साईं लीला महानाट्य साईं , साई कथा कार्यक्रम किया जाएगा।

5 को साईं कथा का कार्यक्रम , भण्डारा औऱ 6 को विशाल भजन संध्या और भण्डारा का कार्यक्रम किया जा रहा है। त्रिदिवसीय 4 , 5 औऱ 6 को भंडारा का कार्यक्रम चलता रहेगा। गुरुजी श्री प्रवीण महामुनि के द्वारा प्रवचन कार्यक्रम का शुरुआत 4 अप्रेल से शुरू होगा। साईं लीला महानाट्य का त्रिदिवसीय कार्यक्रम 4 , 5 औऱ 6 अप्रेल को संध्या 5 बजे से शुरू हो जाएगा। प्रवचन सुनने के बाद प्रत्येक दिन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। साईं लीला महानाट्य के अंतिम त्रिदिवसीय कार्यक्रम में 6 अप्रेल को विशाल भंडारा का आयोजन साईं परिवार के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, सचिव संजय कुमार , कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता , प्रदीप मालाकार, मनीष चौरसिया, संजय कश्यप , सुशील जायसवाल, राकेश सिन्हा , डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, संजीव कुमार, अर्जुन कुमार, बल्ली गुप्ता , गौतम किशोर , गौतम कुमार सहित समस्त साई परिवार के सदस्यों की अहम भूमिका निभाई जा रही है। इस संबंध में साई परिवार की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम में निमंत्रण पत्र सबों को दिया जा रहा है। कई अधिकारी व समाजसेवी को भी निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। प्रचार प्रसार के लिए लगातार वाहन से भी लगातार प्रचार किया जा रहा है।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने केरेडारी के 09 पंचायतों के दर्जनों गांवों में चलाया तुफानी जनसंपर्क अभियान

0

क्षेत्र के लोगों ने किया अभूतपूर्व अभिनंदन, किया वादा, कहा अगला पीएम फिर मोदी को और हजारीबाग से मनीष को ही बनाएंगे सांसद

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने सोमवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंर्तगत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड के कुल 09 पंचायतों के दो दर्जन से अधिक गांवों का तुफानी दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया और भाजपा एवं अपने पक्ष में वोट मांगा। इस दौरान भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल का क्षेत्र में अलग- अलग तरीके से पारंपरिक अंदाज में ढोल- नगाड़े, तासे के साथ अभूतपूर्व अभिनंदन और स्वागत हुआ। मनीष जायसवाल के स्वागत में कर्णपुरा क्षेत्र की जनता में अपार प्रेम और समर्थन दिखा। हर गांव में ग्रामीणों का सैलाब उनके स्वागत को उमड़ा और सभी ने अबकी बार तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए उन्हें रिकॉर्ड मतों से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनाकर दिल्ली भेजने का वादा किया। भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने दौरे की शुरुआत केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र ग्राम पंचायत मनातू से किया। तत्पश्चात ग्राम मनातू, फूसरी, गोपदा, नौवाखाप, पचड़ा, जोरदाग, चट्टी बारियातू, पगार, बालेदारी, बेंगवारी, हेवई, पहरा जमीरा, बेलतु, कंडाबेर, बारियातू का दौरा किया ।

मैं भी विस्थापित हूं, विस्थापन का पीड़ा समझता हूं, मौका दें, संसद में गूंजेगी आपकी आवाज़- मनीष जायसवाल

केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में अपने तुफानी जनसंपर्क अभियान के दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा की मैं बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का ही बेटा हूं और यहां का विस्थापित भी हूं। विस्थापित होने के नाते विस्थापन के दर्द को महसूस करता हूं और इस विकट पीड़ा को बखूबी समझता भी हूं। बतौर हजारीबाग सदर विधायक मैंने विस्थापन के दर्द और विस्थापितों के हक के लिए विधानसभा के पटल पर आवाज बुलंद किया और अब आप सभी का आशीर्वाद रहा और सांसद बना तो आपकी आवाज़ संसद भवन में जरूर गूंजेगी ।

पहली बार रिकॉर्ड मतों से विजयी होकर सांसद बनेंगे हजारीबाग के माटी के लाल मनीष जायसवाल- किसुन दास

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के मनातू पंचायत के गोदपा में उनके जनसंपर्क से जुड़े सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सह भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसुन दास ने अपने संबोधन में कहा की पहली बार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा
रिकॉर्ड मतों से विजयी होकर हजारीबाग के माटी के लाल मनीष जायसवाल सांसद बनेंगे। उन्होंने कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है की केरेडारी की जनता पूरे लोकसभा क्षेत्र में लीड करेगी ।

गोपदा में पूनम कुमारी के नेतृत्व कई महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन, मनीष जायसवाल और किसून दास ने किया स्वागत

हजारीबाग जिला और चतरा जिला का सिमाना क्षेत्र बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत मनातू पंचायत के गोपदा स्थित फुटानी चौक पर भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल और सिमरिया विधानसभा के विधायक सह भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसुन दास की उपस्थिति में भाजपा और पीएम मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर
यहां की स्थानीय समाजसेवी पूनम कुमारी के नेतृत्व में करीब 9 महिलाओं ने अन्य दलों को छोड़कर भाजपा का दामन थामा। भाजपा ज्वाइन करने वालों में पूनम कुमारी, वीना देवी, कौशिला देवी, संजू कुमारी, निरासू देवी, नग्या देवी, मीणा देवी, संजू देवी, कांति देवी, सुनीता कुमारी शामिल हैं। नेताद्वय ने भाजपा पट्टा और फूल माला भेंटकर भाजपा परिवार में सभी का स्वागत किया ।

मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद

केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष नेमा साव उर्फ़ कर्मचारी, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, बद्रीनारायण सिंह, भाजपा जिला मंत्री मूलचंद साव, प्रीतम साव, अमित साव, जिला कार्य समिति सदस्य महेंद्र सिंह, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, बड़कागांव मंडल अध्यक्ष आदित्य सोनी, जगदीश सिंह, बैजनाथ तिवारी, जयनारायण प्रसाद, लीलाधन साव, राजू साव, शेर सिंह, इंद्र नारायण पंडित, सतेंद्र सिंह, बाल गोविंद सोनी, राजेन्द्र सिंह, नरेश महतो, कुणाल दुबे, पिंटू साव, किशोर सिंह, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium