क्षेत्र के लोगों ने किया अभूतपूर्व अभिनंदन, किया वादा, कहा अगला पीएम फिर मोदी को और हजारीबाग से मनीष को ही बनाएंगे सांसद
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने सोमवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंर्तगत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड के कुल 09 पंचायतों के दो दर्जन से अधिक गांवों का तुफानी दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया और भाजपा एवं अपने पक्ष में वोट मांगा। इस दौरान भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल का क्षेत्र में अलग- अलग तरीके से पारंपरिक अंदाज में ढोल- नगाड़े, तासे के साथ अभूतपूर्व अभिनंदन और स्वागत हुआ। मनीष जायसवाल के स्वागत में कर्णपुरा क्षेत्र की जनता में अपार प्रेम और समर्थन दिखा। हर गांव में ग्रामीणों का सैलाब उनके स्वागत को उमड़ा और सभी ने अबकी बार तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए उन्हें रिकॉर्ड मतों से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनाकर दिल्ली भेजने का वादा किया। भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने दौरे की शुरुआत केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र ग्राम पंचायत मनातू से किया। तत्पश्चात ग्राम मनातू, फूसरी, गोपदा, नौवाखाप, पचड़ा, जोरदाग, चट्टी बारियातू, पगार, बालेदारी, बेंगवारी, हेवई, पहरा जमीरा, बेलतु, कंडाबेर, बारियातू का दौरा किया ।
मैं भी विस्थापित हूं, विस्थापन का पीड़ा समझता हूं, मौका दें, संसद में गूंजेगी आपकी आवाज़- मनीष जायसवाल
केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में अपने तुफानी जनसंपर्क अभियान के दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा की मैं बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का ही बेटा हूं और यहां का विस्थापित भी हूं। विस्थापित होने के नाते विस्थापन के दर्द को महसूस करता हूं और इस विकट पीड़ा को बखूबी समझता भी हूं। बतौर हजारीबाग सदर विधायक मैंने विस्थापन के दर्द और विस्थापितों के हक के लिए विधानसभा के पटल पर आवाज बुलंद किया और अब आप सभी का आशीर्वाद रहा और सांसद बना तो आपकी आवाज़ संसद भवन में जरूर गूंजेगी ।
पहली बार रिकॉर्ड मतों से विजयी होकर सांसद बनेंगे हजारीबाग के माटी के लाल मनीष जायसवाल- किसुन दास
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के मनातू पंचायत के गोदपा में उनके जनसंपर्क से जुड़े सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सह भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसुन दास ने अपने संबोधन में कहा की पहली बार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा
रिकॉर्ड मतों से विजयी होकर हजारीबाग के माटी के लाल मनीष जायसवाल सांसद बनेंगे। उन्होंने कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है की केरेडारी की जनता पूरे लोकसभा क्षेत्र में लीड करेगी ।
गोपदा में पूनम कुमारी के नेतृत्व कई महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन, मनीष जायसवाल और किसून दास ने किया स्वागत
हजारीबाग जिला और चतरा जिला का सिमाना क्षेत्र बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत मनातू पंचायत के गोपदा स्थित फुटानी चौक पर भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल और सिमरिया विधानसभा के विधायक सह भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसुन दास की उपस्थिति में भाजपा और पीएम मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर
यहां की स्थानीय समाजसेवी पूनम कुमारी के नेतृत्व में करीब 9 महिलाओं ने अन्य दलों को छोड़कर भाजपा का दामन थामा। भाजपा ज्वाइन करने वालों में पूनम कुमारी, वीना देवी, कौशिला देवी, संजू कुमारी, निरासू देवी, नग्या देवी, मीणा देवी, संजू देवी, कांति देवी, सुनीता कुमारी शामिल हैं। नेताद्वय ने भाजपा पट्टा और फूल माला भेंटकर भाजपा परिवार में सभी का स्वागत किया ।
मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद
केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष नेमा साव उर्फ़ कर्मचारी, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, बद्रीनारायण सिंह, भाजपा जिला मंत्री मूलचंद साव, प्रीतम साव, अमित साव, जिला कार्य समिति सदस्य महेंद्र सिंह, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, बड़कागांव मंडल अध्यक्ष आदित्य सोनी, जगदीश सिंह, बैजनाथ तिवारी, जयनारायण प्रसाद, लीलाधन साव, राजू साव, शेर सिंह, इंद्र नारायण पंडित, सतेंद्र सिंह, बाल गोविंद सोनी, राजेन्द्र सिंह, नरेश महतो, कुणाल दुबे, पिंटू साव, किशोर सिंह, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
News – Vijay Chaudhary.
KLOSIA Women's Printed Straight Kurta and Pant with Dupatta Set
₹591.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Women's Wide-Leg Trouser|Palazzo Pants|High Waist Flowy Trousers with Drawstring|Lightweight Casual & Travel Wear|Women Trousers Pants
₹377.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹225.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Women’s 100% Cotton Hipster Panty – Pack of 3 | Everyday Panty | Anti‑Bacterial Tech | Keeps you dry and Fresh | Sweat Absorbent | Inner Elastic | No‑Marks Waistband | Solid Colors | (Assorted Fresh colors ) Style 11101
₹429.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women Cotton Hipster (Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹499.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Leaf Printed | Lightweight Daily Wear Comfortable Women's Sari with Blouse Piece (Available in 30 Styles)
₹459.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Striped Pattern Cotton Silk Saree with 6 Yards Length and Unstitched Blouse Piece
₹310.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹436.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹416.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹329.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







